जालौन में अवैध लकड़ी कटान के अड्डे पर भाजपा जिलाध्यक्षा ने मारा छापा जालौन। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया जंगल में लंबे समय से चल रहे अवैध लकड़ी कटान के खेल का आखिरकार खुलासा हो गया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सतर्कता के चलते संभव हो सकी, जिसके बाद मौके से तीन लोगों को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया। जानकारी के मुताबिक, मुसमरिया क्षेत्र के जंगलों में रात के अंधेरे में चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। कटान के बाद लकड़ी को लोडर और अन्य वाहनों के जरिए बाहर भेजा जाता था। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मौके से कुल्हाड़ी, आरा मशीन जैसे औजारों के साथ एक डीसीएम वाहन भी बरामद किया गया, जिसमें अवैध रूप से काटी गई लकड़ी लदी हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कालपी और क्षेत्राधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली है और जंगलों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की मांग की है।
जालौन में अवैध लकड़ी कटान के अड्डे पर भाजपा जिलाध्यक्षा ने मारा छापा जालौन। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया जंगल में लंबे समय से चल रहे अवैध लकड़ी कटान के खेल का आखिरकार खुलासा हो गया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सतर्कता के चलते संभव हो सकी, जिसके बाद मौके से तीन लोगों को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया। जानकारी के मुताबिक, मुसमरिया क्षेत्र के जंगलों में रात के अंधेरे में चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। कटान के बाद लकड़ी को लोडर और अन्य वाहनों के जरिए बाहर भेजा जाता था। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मौके से कुल्हाड़ी, आरा मशीन जैसे औजारों के साथ एक डीसीएम वाहन भी बरामद किया गया, जिसमें अवैध रूप से काटी गई लकड़ी लदी हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कालपी और क्षेत्राधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली है और जंगलों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की मांग की है।
- जालौन। चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया जंगल में लंबे समय से चल रहे अवैध लकड़ी कटान के खेल का आखिरकार खुलासा हो गया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सतर्कता के चलते संभव हो सकी, जिसके बाद मौके से तीन लोगों को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया। जानकारी के मुताबिक, मुसमरिया क्षेत्र के जंगलों में रात के अंधेरे में चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही थी। कटान के बाद लकड़ी को लोडर और अन्य वाहनों के जरिए बाहर भेजा जाता था। स्थानीय ग्रामीणों ने पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। मौके से कुल्हाड़ी, आरा मशीन जैसे औजारों के साथ एक डीसीएम वाहन भी बरामद किया गया, जिसमें अवैध रूप से काटी गई लकड़ी लदी हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कालपी और क्षेत्राधिकारी ने भी मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई के बाद राहत की सांस ली है और जंगलों की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की मांग की है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जिला जालौन के जिम्मेदार PWDके रोड से संबंधित वह अधिकारी क्यो अपनी आखो पर पट्टी लगाकर बैठे हो। यह रोड का वीडियो बरसात के समय का है। देखलो आपलोग कभी निकलेगे ' 'क्या ऐंबुलेंस इस रोड से गुजर सकती है। यह रोड जिला जालौन मे सातमील से लेकर सिहारी माइनर तक लगभग 7 किलोमीटर पूर्ण रूप से उखडा पडा है।मरीज रास्ते मे मर जायेगा लेकिन हास्पिटल नही पहुंच पायैगा 'इस रोड का बजट पास हो चुका है लेकिन रोड कब बनेगा ये पता नही। इतना निवेदन है उस ठेकेदार को ठेका मत मिले जिसने यह रोड मार्च 2021 मे बनाया था लेकिन मई2021 मे उखडना शुरू हो गया था पाच साल की जो गारंटी होती है वह सिर्फ दिखावा होता है। 2 गड्डे भरते है 4 गड्डे छोडते है। निवेदन रोड भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का कष्ट करे2
- जालौन। पवित्र रमजान माह के अवसर पर सहाबनाका मस्जिद में आज भव्य रोज़ा इफ्तार (अफ्तारी) कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामयी आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों रोज़ेदारों व वार्डवासियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अगुवाई नगर पालिका परिषद जालौन के सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन ने की, जिनके साथ दिनेश कंचन की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में ओवैस मौलाना, परवेज अहमद एवं चुन्नू उस्ताद का विशेष सहयोग देखने को मिला। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इफ्तार के समय रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला और देश व समाज में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ की। इस दौरान मस्जिद परिसर में अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित लोगों के लिए इफ्तार की बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं और अलग-अलग वर्गों के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। यह आयोजन जालौन में सामाजिक एकता और सौहार्द की मिसाल बनकर उभरा। आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता के कारण ही यह आयोजन यादगार और सफल बन सका। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।1
- उरई में करोड़ों की सड़कें मंजूर, अब बदलेगी शहर की तस्वीर—जानिए आपके मोहल्ले में क्या बनेगा उरई में लंबे समय से खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गौरी शंकर वर्मा के प्रयासों से अब शहर के कई वार्डों में सड़क और नाली निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल गई है। यह सभी कार्य मुख्यमंत्री शहरी अल्प विकास के तहत कराए जाएंगे, जिसके लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। नगर पालिका परिषद उरई के विभिन्न वार्डों में अब पक्की सीसी सड़क और नालियों का निर्माण किया जाएगा। खास तौर पर उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है, जहां वर्षों से लोग टूटी सड़कों, गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान थे। उदाहरण के तौर पर वार्ड नंबर 4, नया पटेल नगर में बघिया बस्ती के पास रामकुमार के मकान से दशरथ पाल के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए करीब 72 लाख रुपये की लागत से काम स्वीकृत हुआ है। इस फैसले के बाद शहरवासियों को उम्मीद है कि अब उनके मोहल्लों की सूरत बदलेगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। वहीं, यह भी देखने वाली बात होगी कि ये निर्माण कार्य तय मानकों और समय सीमा के भीतर पूरे होते हैं या नहीं।1
- जालौन। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत जालौन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके मंसूबों पर करारा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली जालौन पुलिस टीम 16 मार्च 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने लौना रोड-धन्तौली मार्ग पर घेराबंदी कर सेवाराम (44) निवासी उदोतपुरा और छवीराम (40) निवासी छानी खास को दबोच लिया। 👉 तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे 4 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे थे, जिससे उनका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। ⚡ बड़ी बात: ये दोनों शातिर अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। 💥 पुलिस का साफ संदेश: “अपराधियों के लिए जालौन में अब कोई जगह नहीं… कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!” ✍️ संजयकुमार पत्रकार जालौन मो 79051843712
- जालौन/ उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज देर रात अज्ञात वाहन ने कार को मारी जोरदार टक्कर,कार के परखच्चे उड़े कार में सवार पिता, पुत्र और पुत्री हुए घायल पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें उपचार दिया तथा भाई और बहन की गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया फिरोजाबाद से अपने घर कुसमिलिया आ रहा था परिवार जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला4
- Post by Bheem rajawat 96288004581