logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोनभद्र में मौसम ने ली करवट,धुंआधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज सोनभद्र में मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम से ही बदल गया शाम को ठंडी हवाओं ने ठंडक का एहसास कराया तो वही रात्रि 11 बजे के आसपास हुई धुआंधार बारिश से मौसम अचानक बदल गया, लगभग 15 मिनट तक धुआंधार बारिश हुई इससे मार्च के महीने में ही बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और तापमान लगभग 5 डिग्री नीचे पहुंच गया। लेकिन अचानक कोई इस बारिश को लेकर किसान परेशान हैं कई किसानों कहना है गेहूं की फसल खलिहान में है, और बहुत से किसानों की फसल तो अभी भी खेत में तैयार है ऐसे में बारिश के चलते गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है बहरहाल बे मौसम हुई इस बरसात से जहां एक तरफ गर्मी पर ब्रेक लगा वहीं किसानों के लिये नुकसानदायक बताया जा रहा है।

2 hrs ago
user_ANOOP KUMAR
ANOOP KUMAR
पत्रकार रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सोनभद्र में मौसम ने ली करवट,धुंआधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज सोनभद्र में मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम से ही बदल गया शाम को ठंडी हवाओं ने ठंडक का एहसास कराया तो वही रात्रि 11 बजे के आसपास हुई धुआंधार बारिश से मौसम अचानक बदल गया, लगभग 15 मिनट तक धुआंधार बारिश हुई इससे मार्च के महीने में ही बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और तापमान लगभग 5 डिग्री नीचे पहुंच गया। लेकिन अचानक कोई इस बारिश को लेकर किसान परेशान हैं कई किसानों कहना है गेहूं की फसल खलिहान में है, और बहुत से किसानों की फसल तो अभी भी खेत में तैयार है ऐसे में बारिश के चलते गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है बहरहाल बे मौसम हुई इस बरसात से जहां एक तरफ गर्मी पर ब्रेक लगा वहीं किसानों के लिये नुकसानदायक बताया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Anushka Anushka
    9
    Post by Anushka Anushka
    user_Anushka Anushka
    Anushka Anushka
    Farmer Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    3 hrs ago
  • (कैमूर /भभुआ)--कैमूर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। समाहरणालय भभुआ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल की कुल 19 गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च तक 8821 नए सिलेंडर उपलब्ध हुए, जिनमें से 4445 का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष सिलेंडर वितरण प्रक्रिया में हैं। फिलहाल 13 हजार से अधिक गैस बुकिंग लंबित हैं, जिन्हें अगले 2 से 3 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अब तक मिली 72 शिकायतों में से 53 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि बाकी शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लगातार जांच भी की जा रही है, जिसमें घरेलू गैस के दुरुपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें। रिपोर्ट ----ओम प्रकाश तिवारी
    4
    (कैमूर /भभुआ)--कैमूर जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है।
समाहरणालय भभुआ द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल की कुल 19 गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च तक 8821 नए सिलेंडर उपलब्ध हुए, जिनमें से 4445 का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष सिलेंडर वितरण प्रक्रिया में हैं।
फिलहाल 13 हजार से अधिक गैस बुकिंग लंबित हैं, जिन्हें अगले 2 से 3 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। अब तक मिली 72 शिकायतों में से 53 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि बाकी शिकायतों पर कार्रवाई जारी है।
प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लगातार जांच भी की जा रही है, जिसमें घरेलू गैस के दुरुपयोग का कोई मामला सामने नहीं आया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करें।
रिपोर्ट ----ओम प्रकाश तिवारी
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    4 hrs ago
  • मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक को बीच सड़क पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि युवक बिहार से एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
    1
    मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक को बीच सड़क पर तड़ातड़ थप्पड़ जड़ दिए। बताया जा रहा है कि युवक बिहार से एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
    user_Shrikant Sagar
    Shrikant Sagar
    Media house Mugalsarai, Chandauli•
    5 hrs ago
  • वाराणसी# *भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम मुख्यालय की कॉलोनी आज तड़के सुबह भीषण आग लग गई। परिसर में स्थित पारेषण और 33/11 वितरण उपकेंद्र में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया* *प्रारंभिक जांच में तेल का रिसाव आग की मुख्य वजह बताया जा रहा है।* *मौके पर मुख्य अभियंता (वितरण) और अधीक्षण अभियंता (पारेषण) खुद मौजूद रहकर मामले को देख रहे हैं।*
    1
    वाराणसी#
*भिखारीपुर स्थित डिस्कॉम मुख्यालय की कॉलोनी आज तड़के सुबह भीषण आग लग गई। परिसर में स्थित पारेषण और 33/11 वितरण उपकेंद्र में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया*
*प्रारंभिक जांच में तेल का रिसाव आग की मुख्य वजह बताया जा रहा है।*
*मौके पर मुख्य अभियंता (वितरण) और अधीक्षण अभियंता (पारेषण) खुद मौजूद रहकर मामले को देख रहे हैं।*
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer Mugalsarai, Chandauli•
    6 hrs ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by आजाद जमावादी
    1
    Post by आजाद जमावादी
    user_आजाद जमावादी
    आजाद जमावादी
    Local News Reporter चैनपुर, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    3 hrs ago
  • (भभुआ/कैमूर) कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महिला में हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर हरि मोहन शुक्ला ने बताया की मृतक विष्णु कांत मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस मामले में वादी मृत्युंजय कुमार मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा), निवासी ग्राम महिला के लिखित आवेदन के आधार पर कुढ़नी थाना में अमित कुमार दुबे (पिता प्रद्युम्न दुबे), निवासी ग्राम महिला, थाना कुढ़नी, जिला कैमूर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र सोतवा पुल के पास एक पेड़ के नीचे से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद हथियार को लेकर आरोपी के विरुद्ध अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    3
    (भभुआ/कैमूर) कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महिला में हुई सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कैमूर हरि मोहन शुक्ला ने बताया की मृतक विष्णु कांत मिश्रा उर्फ बबुआ मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
इस मामले में वादी मृत्युंजय कुमार मिश्रा (पिता स्व. हरि नारायण मिश्रा), निवासी ग्राम महिला के लिखित आवेदन के आधार पर कुढ़नी थाना में अमित कुमार दुबे (पिता प्रद्युम्न दुबे), निवासी ग्राम महिला, थाना कुढ़नी, जिला कैमूर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र सोतवा पुल के पास एक पेड़ के नीचे से बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल एवं एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद हथियार को लेकर आरोपी के विरुद्ध अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    8 hrs ago
  • kaimur Babura दावते अफ्तार मे मुल्क मे अमन शांति के लिए उठे सैंकड़ो हाथ
    2
    kaimur  Babura  दावते अफ्तार मे मुल्क मे अमन शांति के लिए उठे सैंकड़ो हाथ
    user_बिहार राइटर
    बिहार राइटर
    पत्रकार भभुआ, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.