logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बबीना मेन चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट बाइक चालकों को दी सख्त हिदायत बबीना। आज बबीना पुलिस द्वारा नगर के मेन चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों की जांच करते हुए बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम ही नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। बबीना पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।

2 hrs ago
user_ARIF mansoori
ARIF mansoori
Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बबीना मेन चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट बाइक चालकों को दी सख्त हिदायत बबीना। आज बबीना पुलिस द्वारा नगर के मेन चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों की जांच करते हुए बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम ही नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। बबीना पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झाँसी सदर विधायक रवि शर्मा ने दो AC रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया,, विधायक ने किया वादा जल्द इसी बस से जाएगे लखनऊ विधानसभा.
    1
    झाँसी सदर विधायक रवि शर्मा ने दो AC रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया,, विधायक ने किया वादा जल्द इसी बस से जाएगे लखनऊ विधानसभा.
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • झांसी के बगरा नदी में नाव और नाव में बैठे स्कूली बच्चे, बताया अपना दर्द 📚👦👧 नदी का सफर सिर्फ 5 मिनट का, लेकिन सड़क से जाना पड़े तो 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर! पुल न होने से बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को रोजाना झेलनी पड़ रही है परेशानी। समस्या ही समस्या — आखिर कब बनेगा पुल? वर्ष से अधूरा पुल, दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित बंगरा (झांसी)। ब्लॉक बंगरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयगढ़ माजरा और बगरोनी जागीर के मध्य पथराई नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण पिछले 35 वर्षों से अधूरा पड़ा है। पुल अधूरा रहने के कारण दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी का मुख्य मार्ग है, जो तहसील टहरौली से ब्लॉक बंगरा होते हुए बुंदेलखंड हाईवे से जुड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पथराई नदी पर पुल न बनने से उन्हें पथराई बांध के रास्ते 20 से 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। पुल के अभाव में छात्रों, किसानों, बुजुर्गों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से लंबित यह कार्य जनहित से जुड़ा है, लेकिन अब तक इसे पूर्ण नहीं कराया गया। इस अवसर पर मुकेश पटेल, यदुवीर सिंह (विजयगढ़), मानसिंह यादव, रविन्द्र कुशवाह (क्षेत्र पंचायत सदस्य – विजयगढ़, मंजरा, दरवटयाउ, लथेसरा), नरेन्द्र कुशवाहा, शिवम् (बगरोनी जागीर), देवेंद्र दांगी (घाघरी), पुष्पेंद्र (बिजना), शहजाद, देवेंद्र, कौशल सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सरकार से पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है।
    3
    झांसी के बगरा नदी में नाव और नाव में बैठे स्कूली बच्चे, बताया अपना दर्द
📚👦👧 नदी का सफर सिर्फ 5 मिनट का, लेकिन सड़क से जाना पड़े तो 20 किलोमीटर का लंबा चक्कर!
पुल न होने से बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को रोजाना झेलनी पड़ रही है परेशानी।
समस्या ही समस्या — आखिर कब बनेगा पुल?   वर्ष से अधूरा पुल, दर्जनों गांवों का आवागमन बाधित
बंगरा (झांसी)। ब्लॉक बंगरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विजयगढ़ माजरा और बगरोनी जागीर के मध्य पथराई नदी पर प्रस्तावित पुल का निर्माण पिछले 35 वर्षों से अधूरा पड़ा है। पुल अधूरा रहने के कारण दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह मार्ग पीडब्ल्यूडी का मुख्य मार्ग है, जो तहसील टहरौली से ब्लॉक बंगरा होते हुए बुंदेलखंड हाईवे से जुड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि पथराई नदी पर पुल न बनने से उन्हें पथराई बांध के रास्ते 20 से 25 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। पुल के अभाव में छात्रों, किसानों, बुजुर्गों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र पुल निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि वर्षों से लंबित यह कार्य जनहित से जुड़ा है, लेकिन अब तक इसे पूर्ण नहीं कराया गया।
इस अवसर पर मुकेश पटेल, यदुवीर सिंह (विजयगढ़), मानसिंह यादव, रविन्द्र कुशवाह (क्षेत्र पंचायत सदस्य – विजयगढ़, मंजरा, दरवटयाउ, लथेसरा), नरेन्द्र कुशवाहा, शिवम् (बगरोनी जागीर), देवेंद्र दांगी (घाघरी), पुष्पेंद्र (बिजना), शहजाद, देवेंद्र, कौशल सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सरकार से पुल निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • बबीना। आज बबीना पुलिस द्वारा नगर के मेन चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों की जांच करते हुए बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम ही नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। बबीना पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।
    1
    बबीना। आज बबीना पुलिस द्वारा नगर के मेन चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चालकों की जांच करते हुए बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना केवल नियम ही नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।
बबीना पुलिस ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।
    user_ARIF mansoori
    ARIF mansoori
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी पुलिस ने शेर के मुख्य चौराहे इलाइट चौराहे पर अवध फूड के बाहर जब्त की गाड़ियां
    1
    झांसी पुलिस ने शेर के मुख्य चौराहे इलाइट चौराहे पर अवध फूड के बाहर जब्त की गाड़ियां
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “श्री रामचंद्र कह गए सिया से…” चौपाई पढ़ते हुए विधानसभा में भिड़ीं सपा विधायक Ragini Sonkar!
    1
    “श्री रामचंद्र कह गए सिया से…” चौपाई पढ़ते हुए विधानसभा में भिड़ीं सपा विधायक Ragini Sonkar!
    user_Radhika Narayan
    Radhika Narayan
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में सोमवार को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा सेंट उमर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय एवं वरिष्ठ महिला उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी ने छात्र-छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 की उपयोगिता समझाई। पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि किसी भी संकट के समय वे तत्काल 112 डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।।
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में सोमवार को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा सेंट उमर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय एवं वरिष्ठ महिला उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी ने छात्र-छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 की उपयोगिता समझाई। पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि किसी भी संकट के समय वे तत्काल 112 डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के खरगापुर क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मृतक की शिनाख्त गौरी शंकर रैकवार के रूप में हुई है। परिजनों ने सोमवार को बताया कि गौरी शंकर अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। परिजनों द्वारा उसे तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन चोटें अधिक गहरी होने के कारण उपचार के दौरान उसकी रविवार देर रात मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।
    1
    टीकमगढ़ जिले के खरगापुर क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मृतक की शिनाख्त गौरी शंकर रैकवार के रूप में हुई है। परिजनों ने सोमवार को बताया कि गौरी शंकर अपने घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। परिजनों द्वारा उसे तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन चोटें अधिक गहरी होने के कारण उपचार के दौरान उसकी रविवार देर रात मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।
    user_Wasim Raza Journalist
    Wasim Raza Journalist
    Jhansi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.