logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक धौलपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थाना निहालगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत राजाखेड़ा बायपास स्थित गोविंदम कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल तथा गोपाल प्रज्ञा पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में थाना निहालगंज पुलिस और धौलपुर पुलिस की कालिका यूनिट ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल और ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील करते हुए राजकॉप सिटीजन ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस की नागरिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपरीत अथवा असामान्य परिस्थितियों में घबराने के बजाय सजग और आत्मविश्वासी रहना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। इस दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाराशर एवं स्टाफ ने धौलपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और आत्मरक्षा अभियान की सराहना की। इस अवसर पर धौलपुर पुलिस के सीएलजी सदस्य एवं साइबर वालंटियर योगेश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
9 hrs ago

महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक धौलपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थाना निहालगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत राजाखेड़ा बायपास स्थित गोविंदम कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल तथा गोपाल प्रज्ञा पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में थाना

14675021-bf4f-41aa-b01f-fb1f3c98766e

निहालगंज पुलिस और धौलपुर पुलिस की कालिका यूनिट ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल और ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल

a63c3d63-3c15-4407-9bce-30492d597502

शिकायत करने की अपील करते हुए राजकॉप सिटीजन ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस की नागरिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपरीत अथवा असामान्य परिस्थितियों में घबराने के बजाय सजग और आत्मविश्वासी रहना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। इस दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी

7684fcd0-46b4-497f-950e-56bd598368e6

दी गई। कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाराशर एवं स्टाफ ने धौलपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और आत्मरक्षा अभियान की सराहना की। इस अवसर पर धौलपुर पुलिस के सीएलजी सदस्य एवं साइबर वालंटियर योगेश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *अंबाह में मौसम ने ली करवट, किसानों की बढ़ी चिंता* फसल नष्ट होने की जताई आसंका *अंबाह, मुरैना।* चंबल अंचल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई राज्यों में हो रही बारिश का असर अब मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम से मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया और देर रात से रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शनिवार तक जारी है। धूप-छांव के बीच हो रही इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में बाजरे की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है। कई किसानों ने तो कटाई शुरू भी कर दी है और कटी हुई फसल खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में हुई बारिश से फसल को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में पड़ी बाजरे की बालियों में नमी के कारण दीमक लगने और सड़न बैठने का खतरा बन गया है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों का कहना है कि इस बार बाजरे की पैदावार अच्छी हुई थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सारी उम्मीदों पर ग्रहण लगा दिया है। सबसे बड़ी समस्या उन किसानों के सामने है जिन्होंने फसल काटकर खलिहान में रखी है। उन्हें अब उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जल्दबाजी है, लेकिन लगातार बदलता मौसम बाधा बन रहा है। वहीं, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ की फसल की कटाई में देरी का सीधा असर रबी सीजन पर पड़ेगा। यदि बाजरे की कटाई देरी से हुई तो गेहूं, सरसों और चने की बुवाई भी लेट होगी, जिससे अगली फसल का चक्र प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडियों में फसल खरीदी की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए और यदि नुकसान होता है तो सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
    1
    *अंबाह में मौसम ने ली करवट, किसानों की बढ़ी चिंता* फसल नष्ट होने की जताई आसंका
*अंबाह, मुरैना।* 
चंबल अंचल सहित पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। कई राज्यों में हो रही बारिश का असर अब मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम से मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया और देर रात से रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शनिवार तक जारी है। धूप-छांव के बीच हो रही इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
इस समय खेतों में बाजरे की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी है। कई किसानों ने तो कटाई शुरू भी कर दी है और कटी हुई फसल खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में हुई बारिश से फसल को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में पड़ी बाजरे की बालियों में नमी के कारण दीमक लगने और सड़न बैठने का खतरा बन गया है। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है।
किसानों का कहना है कि इस बार बाजरे की पैदावार अच्छी हुई थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने सारी उम्मीदों पर ग्रहण लगा दिया है। सबसे बड़ी समस्या उन किसानों के सामने है जिन्होंने फसल काटकर खलिहान में रखी है। उन्हें अब उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जल्दबाजी है, लेकिन लगातार बदलता मौसम बाधा बन रहा है।
वहीं, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार खरीफ की फसल की कटाई में देरी का सीधा असर रबी सीजन पर पड़ेगा। यदि बाजरे की कटाई देरी से हुई तो गेहूं, सरसों और चने की बुवाई भी लेट होगी, जिससे अगली फसल का चक्र प्रभावित होगा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडियों में फसल खरीदी की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए और यदि नुकसान होता है तो सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मौसम ने ली करवट, किसानों के चेहरों पर चिंता, बाजरा की फसल तैयार अंबाह। मौसम ने अचानक करवट बदली है जिसके चलते कई राज्यों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के चंबल और मुरैना में भी मौसम ने करवट ली है शुक्रवार शाम से ही मौसम का बदलाव देखने को मिलने लगा धूप छांव के बीच शुक्रवार देर रात से ही हल्की हल्की बारिश होने लगी इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं क्योंकि बाजरे की फसल पूर्ण रूप से तैयार है और कई किसानों में फसल को काटना भी शुरू कर दिया है जिससे वह नीचे रखी हुई है, और बालियों में दीमक के साथ-साथ सड़न भी बैठ सकती है, साथ ही साथ खरीफ की फसल देरी से काटने से आगामी रबी की फसल बोने में भी देरी हो जाएगी
    1
    मौसम ने ली करवट, किसानों के चेहरों पर चिंता, बाजरा की फसल तैयार 
अंबाह।
मौसम ने अचानक करवट बदली है जिसके चलते कई राज्यों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के चंबल और  मुरैना में भी  मौसम ने करवट ली है शुक्रवार  शाम से ही मौसम का  बदलाव देखने को मिलने लगा धूप छांव के बीच शुक्रवार देर रात  से ही हल्की हल्की बारिश होने लगी इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं क्योंकि बाजरे की फसल पूर्ण रूप से तैयार है और कई किसानों में फसल को काटना भी शुरू कर दिया है जिससे वह नीचे रखी हुई है, और बालियों  में दीमक के साथ-साथ सड़न भी बैठ सकती है, साथ ही साथ खरीफ की फसल देरी से काटने से आगामी रबी की फसल बोने में भी देरी  हो जाएगी
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by मेरा प्रयास सच दिखाने का
    1
    Post by मेरा प्रयास सच दिखाने का
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ई-रिक्शा बना शराब ढुलाई का जरिया, ग्वालियर से मुरैना ला रहा था खेप ई-रिक्शा में शराब परिवहन की खबर मुरैना। ई-रिक्शा में छिपाकर शराब की खेप ले जाने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ई-रिक्शा समेत पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक युवक ग्वालियर से शराब लेकर मुरैना के सुभाष नगर इलाके में सप्लाई के लिए जा रहा था। शराब परिवहन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर रखी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शराब और ई-रिक्शा जब्त कर लिया। अब पुलिस जांच का फोकस इस बात पर है कि शराब ग्वालियर में कहां से लाई गई थी और सुभाष नगर में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस परिवहन के पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। बरामद शराब की मात्रा और कीमत की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
    4
    ई-रिक्शा बना शराब ढुलाई का जरिया, ग्वालियर से मुरैना ला रहा था खेप
ई-रिक्शा में शराब परिवहन की खबर
मुरैना। ई-रिक्शा में छिपाकर शराब की खेप ले जाने का मामला सामने आया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ई-रिक्शा समेत पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक युवक ग्वालियर से शराब लेकर मुरैना के सुभाष नगर इलाके में सप्लाई के लिए जा रहा था।
शराब परिवहन की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर रखी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शराब और ई-रिक्शा जब्त कर लिया।
अब पुलिस जांच का फोकस इस बात पर है कि शराब ग्वालियर में कहां से लाई गई थी और सुभाष नगर में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस परिवहन के पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
बरामद शराब की मात्रा और कीमत की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • विश्व पर्यटन दिवस: पर्यटन से बढ़ता है संस्कृति, रोजगार और विकास पुणे। प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। पर्यटन केवल मनोरंजन और भ्रमण का माध्यम नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एक-दूसरे से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। भारत अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, कला, संस्कृति और विविध परंपराओं के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। पर्यटन क्षेत्र से स्थानीय स्तर पर होटल, परिवहन, हस्तशिल्प, खान-पान और छोटे व्यवसायों को रोजगार एवं आर्थिक अवसर मिलते हैं। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से लोगों से अपील की गई कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें, प्राकृतिक संसाधनों एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करें और स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    विश्व पर्यटन दिवस: पर्यटन से बढ़ता है संस्कृति, रोजगार और विकास
पुणे। प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। पर्यटन केवल मनोरंजन और भ्रमण का माध्यम नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एक-दूसरे से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
भारत अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, कला, संस्कृति और विविध परंपराओं के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। पर्यटन क्षेत्र से स्थानीय स्तर पर होटल, परिवहन, हस्तशिल्प, खान-पान और छोटे व्यवसायों को रोजगार एवं आर्थिक अवसर मिलते हैं।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से लोगों से अपील की गई कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें, प्राकृतिक संसाधनों एवं ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा करें और स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करें।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Agra, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | नई दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के बाहर छात्रों और प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई। #BreakingNews #DelhiNews #StudentProtest #DelhiProtest #ParliamentStreet #NewDelhi #LatestNews #viralreelsシ #viralfacebookpost
    1
    🚨 BREAKING NEWS | नई दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन
 पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र

नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के बाहर छात्रों और प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई।

#BreakingNews #DelhiNews #StudentProtest #DelhiProtest #ParliamentStreet #NewDelhi #LatestNews #viralreelsシ #viralfacebookpost
    user_धर्मेन्द्र सिंह सनी
    धर्मेन्द्र सिंह सनी
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पलटी कार, घायलों के लिए फरिश्ता बनी डायल-112 की टीम,,, मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में रानीपुरा के पास शुक्रवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना मिलने के बाद पहाड़गढ़ क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कार पलटने के कारण दो लोग घायल हालत में पड़े थे। डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन जाट और पायलट संतोषी धाकड़ ने तत्काल घायलों को एफआरवी वाहन से शासकीय अस्पताल पहाड़गढ़ पहुंचाया। यहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि समय पर पहुंची डायल-112 टीम की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। हादसा किन कारणों से हुआ, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
    2
    पलटी कार, घायलों के लिए फरिश्ता बनी डायल-112 की टीम,,,
मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में रानीपुरा के पास शुक्रवार को एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल से सूचना मिलने के बाद पहाड़गढ़ क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कार पलटने के कारण दो लोग घायल हालत में पड़े थे।
डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन जाट और पायलट संतोषी धाकड़ ने तत्काल घायलों को एफआरवी वाहन से शासकीय अस्पताल पहाड़गढ़ पहुंचाया। यहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि समय पर पहुंची डायल-112 टीम की तत्परता से दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। हादसा किन कारणों से हुआ, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • विश्व नदी दिवस: नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश पुणे। विश्व नदी दिवस के अवसर पर नदियों के महत्व, संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। नदियां मानव जीवन के साथ-साथ कृषि, पर्यावरण, वन्यजीव और जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं। इस अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से समाजसेवी एवं रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नदियों में कचरा, प्लास्टिक और रासायनिक पदार्थों का प्रवाह रोकने के साथ-साथ जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन-व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध कराने हेतु आज से ही नदी संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। विश्व नदी दिवस पर नागरिकों से अपील की गई कि वे नदियों में कचरा न डालें, जल की बर्बादी रोकें और अपने आसपास के जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    विश्व नदी दिवस: नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश
पुणे। विश्व नदी दिवस के अवसर पर नदियों के महत्व, संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। नदियां मानव जीवन के साथ-साथ कृषि, पर्यावरण, वन्यजीव और जैव विविधता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं।
इस अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से समाजसेवी एवं रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि नदियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नदियों में कचरा, प्लास्टिक और रासायनिक पदार्थों का प्रवाह रोकने के साथ-साथ जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन-व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित जल उपलब्ध कराने हेतु आज से ही नदी संरक्षण के प्रति गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।
विश्व नदी दिवस पर नागरिकों से अपील की गई कि वे नदियों में कचरा न डालें, जल की बर्बादी रोकें और अपने आसपास के जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Agra, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • मंडावदा में अनंत चौदस पर निकली भाव झांकियां भक्ति में हुआ माहौल
    1
    मंडावदा में अनंत चौदस पर निकली भाव झांकियां भक्ति में हुआ माहौल
    user_National today 24x7
    National today 24x7
    Court reporter आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.