Shuru
Apke Nagar Ki App…
plz koi help ker ske ker suni hai khanichne ke ghun bhi pista h
Azeem khan
plz koi help ker ske ker suni hai khanichne ke ghun bhi pista h
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मुरादाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन निरीक्षकों के तबादले मुरादाबाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, तीन निरीक्षकों के तबादले मुरादाबाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतील ने तीन निरीक्षकों का प्रशासनिक समायोजन के तहत तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह को थाना सिविल लाइन्स का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सिविल लाइन्स के निवर्तमान थाना प्रभारी मनीष सक्सेना को थाना नागफनी भेजा गया है। नागफनी थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। #jaihindmedia #moradabad #moradabadnews #UPPolice #moradabadpolice1
- बिजनौर: 21 दिन बाद लगा गुलदार के लिए पिंजरा, खुशहालपुर मंढाईयो के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस अफजलगढ़, बिजनौर। पंचायत अजीमुल्लानगर के ग्राम खुशहालपुर मंढाईयो मे पिछले 21 दिन से आतंक मचा रहे गुलदार को पकड़ने के लिए आज आखिरकार वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया। पिंजरा लगते ही गांव में दहशत के माहौल में कुछ राहत मिली है। लगातार शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई गांव में गुलदार कई बार दिखाई दे चुका था। 30 तारीख को वन विभाग ने निरीक्षण किया था और 1.8.2026 को ग्राम प्रधान कैलाश चन्द्र ने लेटर पैड पर प्रार्थना पत्र भी दिया था। उसमें रोहित कुमार,सोनू सिंह,सूरज सिंह,राहुल सिंह,खचेडू सिंह सहित दस बारा ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर पिंजरा लगाने की मांग की थी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक पिंजरा नहीं लग पाया था। कल शाम 5:30 बजे फिर गुलदार दिखने के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आज वन विभाग की टीम ने गांव के पास आम के बाग में पिंजरा स्थापित कर दिया। *ग्रामीणों में खुशी, लेकिन पहरा जारी* पिंजरा लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने कहा _"अब उम्मीद है कि गुलदार पकड़ा जाएगा और हम चैन से रह पाएंगे। हालांकि रात के समय अभी भी लोग सतर्क हैं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे। *वन विभाग का बयान* वन क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ ने बताया कि "खुशहालपुर मंढाईयो मे गुलदार की लगातार मूवमेंट की शिकायत मिल रही थी। आज टीम ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है। साथ ही रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील है कि पिंजरे के आसपास भीड़ न लगाएं। *क्या है पूरा मामला* पिछले 3 हफ्ते से खुशहालपुर, अगवारपुर और मंढाईयो गांवों में गुलदार दिख रहा था। इससे किसान खेतों पर और महिलाएं हैंडपंप पर जाने से डर रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की थी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पिंजरे में गुलदार कब कैद होता है।3
- रामपुर मे मुठभेड़ के बाद तीन गौकश 12 घण्टे मे ग्रिफ्तार, द पंछी रामपुर में मुठभेड़ के बाद तीन गौकश 12 घण्टे मे ग्रिफ्तार गिरफ्तार,गोकशी के दो आरोपियों के पैर में लगी गोली,एक आरोपी घटना स्थल के पास से ही पकड़ा,गंज कोतवाली पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़,एसपी अनिल कुमार ने दी ख़ास जानकारी,मीडिया हाईलाईटस1
- दिल्ली रोड पर बराजघाट से कुछ दूरी पहल हुआ एक्सेडेंट दिल्ली रोड पर बराजघाट से कुछ दूरी पहल हुआ एक्सेडेंट बाइक सवार लड़के के ऊपर से एक डम्पर वाला इतनी तेज़ से बाइक सवार लडके के उप्पर से चढ़ा कार भाग गया और बाइक सवार लगभग 25 साल के आस पास का होगा उसकी मृत्यु हो गई1