आज का दैनिक पंचांग और राशिफल देखें 🕉 हर हर महादेव 🕉 🌄सुप्रभात🌄 *बुधवार* 18 फरवरी 2026 सूर्योदय 🌄 06:24 सूर्यास्त 🌅 05:36 मास 👉 फाल्गुन पक्ष 👉 शुक्ल तिथि 👉 प्रतिपदा (05:16 संध्या तक) नक्षत्र 👉 शतभिषा (09:52 रात्रि तक) योग 👉 शिव (11:00 रात्रि तक) प्रथम करण 👉 बव (05:16 संध्या तक) द्वितीय करण 👉 बालव (पूर्ण रात्रि) राहुकाल 👉12:00 से 01:30 दिन तक। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ आज का राशिफल 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा। व्यवहारिकता की कमी के कारण जितना लाभ मिलना चाहिए उतना नही मिल सकेगा। घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे। व्यापार व्यवसाय में सहकर्मियो की।मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी लेकिन फिर भी स्वयं के पराक्रम से खर्च लायक धनार्जन कर ही लेंगे। आस-पड़ोसी एवं भाई बंधुओ से बात का बतंगड़ ना बने इसके लिए मौन रखने की जरूरत है फिर भी महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी। विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन भी आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय से मन ऊबने लगेगा धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा पारिवारिक एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारो की प्रशंसा होगी लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा। धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मितव्ययी रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे धन कोष में वृद्धि होगी। महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी। आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। पर्यटन की योजना बनेगी। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु महिलाये इसके विपरीत रहेंगी अल्प साधनो से कार्य करने पर भाग्य को दोष देंगी। व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा। किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे। पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं के मन मे आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️

- Post by Ashwini Kumar Pandey2
- संत कबीर नगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर निजीकरण एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 450 दिन पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 20 फरवरी को प्रदेश भर में “विरोध दिवस” मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जनपदों, परियोजनाओं एवं कार्यस्थलों पर बिजली कर्मी शांतिपूर्ण लेकिन प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि “विरोध दिवस” के अंतर्गत सभी ऊर्जा निगमों के नियमित कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर एवं अभियंता भोजनावकाश अथवा कार्यालय समय के उपरांत अपने-अपने कार्यस्थलों पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बिजली कर्मियों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षित कार्य वातावरण की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है। संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से अपील की है कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री अरविन्द कुमार शर्मा विधानसभा में स्पष्ट रूप से यह कह चुके हैं कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, तो ऐसी स्थिति में निजीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रबंधन को अपनी झूठी प्रतिष्ठा की जिद छोड़ते हुए निजीकरण की समस्त प्रक्रिया तत्काल निरस्त करनी चाहिए, ताकि ऊर्जा निगमों में स्वस्थ, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण स्थापित हो सके। संघर्ष समिति के पदाधिकारी धीरेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि निजीकरण के विरोध में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों के विरुद्ध लगातार उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इसके बावजूद बिजली कर्मी पूरी निष्ठा के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं और आंदोलन के दौरान भी किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उपभोक्ता हित सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन वास्तव में विद्युत व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना चाहता है, तो निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल समाप्त कर बिजली कर्मियों के मनोबल को बढ़ाए, जिससे वे और अधिक समर्पण के साथ व्यवस्था को मजबूत बना सकें। आज आंदोलन के 447वें दिन प्रदेश के सभी जनपदों एवं परियोजनाओं पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में हुए प्रदर्शन में श्रवण प्रजापति, सूरज प्रजापति, संजय यादव, धीरेन्द्र यादव, रंजन कुमार, आशीष कुमार, प्रिंस गुप्ता, संतोष गुप्ता, आर्यन कुमार, वीरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मी उपस्थित रहे।1
- 18 2 2026 शिकायत है ! आकाशवाणी, 👉🏾 नमामि गंगे , *पेयजल ग्रामीण क्षेत्र *! नमामि गंगे ;- भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है । इस योजना के अंतर्गत सभी गांव में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति प्रत्येक घर तक पहुंचाने की योजना है । "हर घर जल हर घर नल" हर घर जल , ऐसा नारा भारत सरकार ने दिया है । जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है ,यह पानी का स्टेशन ग्राम पंचायत भगवानपुर के लिए बनाया गया है। ✍️ ग्राम पंचायत भगवानपुर, ब्लॉक बघौली, तहसील खलीलाबाद ,जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। यह पानी का स्टेशन पिछले 2 साल से बन रहा है । इसका निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है । आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया गया है। जिसके कारण गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है । किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच रहा है । 🔻शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए ! ऐसा क्यों हो रहा है ? पानी क्यों नहीं हर घर में पहुंच रहा है?1
- विकास पुरुष एके शर्मा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश1
- *पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में मिले राजनीतिक हिस्सेदारी : मु. इसहाक अंसारी* *2027 विधानसभा चुनाव में PDA के तहत 64 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की मांग, संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम में उठी आवाज* ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर। ओबीसी श्रेणी के पसमांदा एवं दलित मुस्लिम समाज के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर आयोजित “जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकार संवाद कार्यक्रम” में समाज के नेताओं ने अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक अंसारी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पसमांदा समाज लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहा है। जब तक वंचित तबकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, आरक्षण, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की सही जानकारी नहीं होगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय संभव नहीं है। इस उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाकर समाज को संगठित करने की जरूरत है। प्रेस वार्ता के दौरान मु. इसहाक अंसारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हम समाजवादी विचारधारा के साथ हैं और रहेंगे, लेकिन हमें हमारी आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के तहत पसमांदा समाज को आबादी के अनुपात में कम से कम 64 सीटों पर चुनाव लड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि पसमांदा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़े बिना सामाजिक न्याय की अवधारणा अधूरी है। यदि समाज को निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व मिलेगा, तभी उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को राजनीति में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पसमांदा और दलित मुस्लिम समाज को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए गांव-गांव संवाद कार्यक्रम चलाकर लोगों को संगठित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- भावनाओं का विज्ञान1
- Post by KAMLESHKUMAR1
- संत कबीर नगर,।धर्मसिंहवा संतकबीरनगर की पावन भूमि पर विष्णु महायज्ञ के रजत जयंती वर्ष (25वें वर्ष) के अवसर पर आयोजित महोत्सव का भव्य शुभारंभ विराट कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस ऐतिहासिक एवं अलौकिक आयोजन में नगर पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आबालवृद्ध नर-नारी, संत-महात्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगान करती हुई चल रही थीं, वहीं भक्तों का उमड़ा सैलाब ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर झूमता-नाचता हुआ जयकारे लगाते हुए अद्भुत और दिव्य दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। लगभग एक किलोमीटर लंबी यह भव्य शोभा यात्रा प्राचीन काली मंदिर से प्रारंभ होकर गौरीराई स्थित हनुमान मंदिर से होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करती हुई ऐतिहासिक मंशा पोखरा पहुंची, जहां वैदिक आचार्यों द्वारा विधिवत वरुण पूजन एवं यज्ञ से संबंधित आवश्यक अनुष्ठान संपन्न कराए गए।इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख राजेश त्रिपाठी ने बताया कि महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से चैतन्य महाप्रभु परंपरा की सुप्रसिद्ध आचार्य साध्वी निकुंज मंजरी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का सुमधुर वाचन किया जाएगा। वहीं प्रत्येक रात्रि 8 बजे से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अयोध्याधाम के प्रसिद्ध रामलीला मंडल द्वारा श्रीराम चरित का सजीव मंचन प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। राजेश त्रिपाठी जी ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों में समय से पहुंचकर कथा का अमृतपान करें एवं रात्रिकालीन रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों से जुड़कर अपने जीवन को धर्म, भक्ति और संस्कारों से समृद्ध बनाएं।1