logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, तीन दुकानों में मिली अनियमितताएं अल्मोड़ा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जनपद के विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मेडिकल स्टोरों के ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक तथा बिक्री और खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि दवाओं की बिक्री और खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के वैध पर्चे के आधार पर की जा रही है या नहीं। इसके अलावा प्रतिष्ठानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी जांच की गई। जांच में तीन मेडिकल प्रतिष्ठानों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद में औषधि प्रतिष्ठानों के खिलाफ निरीक्षण और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

1 hr ago
user_Vinod Joshi
Vinod Joshi
Local News Reporter लमगड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
1 hr ago
a5cb5025-75cb-4975-91f2-4860a4ea2ee5

मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, तीन दुकानों में मिली अनियमितताएं अल्मोड़ा। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जनपद के विभिन्न मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मेडिकल स्टोरों के ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक तथा बिक्री और खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि दवाओं की बिक्री और खरीद पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में तथा पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी के वैध पर्चे के आधार पर की जा रही है या नहीं। इसके अलावा प्रतिष्ठानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की भी जांच की गई। जांच में तीन मेडिकल प्रतिष्ठानों में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद में औषधि प्रतिष्ठानों के खिलाफ निरीक्षण और जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • गुमशुदगी का खुलासा—युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में अन्य 02 नामजद अभियुक्तों को थाना तल्लीताल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार। नैनीताल: *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में, *डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* एवं *क्षेत्राधिकारी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए हत्या में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों तत्काल्स गिरफ्तार किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। *घटना का संक्षिप्त विवरण :–* दिनांक 23.04.2026 को वादी शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट, तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गई कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, दिनांक 22.04.2026 को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *दिनांक 23.04.2026 को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज* की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर गहन जांच की गई। इसी क्रम में दिनांक 27.04.2026 को शिकायतकर्ता बाला दत्त उपाध्याय की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *तीन व्यक्तियों के विरुद्ध वादी के भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने* के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना *थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल* द्वारा अभियोग में नामजद *अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट* पुत्र गोधन सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, कोतवाली मल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। आगे की *विवेचना एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 10.05.2026* को अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तों *1- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० आनंद सिंह बिष्ट,2- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० ललित सिंह बिष्ट, निवासीगण सौड़, मल्लीताल, नैनीताल* को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    2
    गुमशुदगी का खुलासा—युवक की हत्या कर शव खाई में फेंकने के मामले में  अन्य 02 नामजद अभियुक्तों को थाना तल्लीताल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।
नैनीताल: 
*एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में, *डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* एवं *क्षेत्राधिकारी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए हत्या में शामिल  अन्य नामजद अभियुक्तों तत्काल्स गिरफ्तार किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण :–*
दिनांक 23.04.2026 को वादी शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट, तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गई कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, दिनांक 22.04.2026 को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *दिनांक 23.04.2026 को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज* की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर गहन जांच की गई। इसी क्रम में दिनांक 27.04.2026 को शिकायतकर्ता बाला दत्त उपाध्याय की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *तीन व्यक्तियों के विरुद्ध वादी के भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने* के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना *थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल* द्वारा अभियोग में नामजद  *अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट* पुत्र गोधन सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, कोतवाली मल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।
आगे की *विवेचना एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 10.05.2026* को अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तों *1- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० आनंद सिंह बिष्ट,2- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० ललित सिंह बिष्ट, निवासीगण सौड़, मल्लीताल, नैनीताल* को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • राजधानी के एक होटल में फर्जी दस्तावेजों के साथ ठहरे एक युवक को बजरंग दल ने पकड़ा। संगठन ने उस पर पहचान छिपाकर युवती को बरगलाने और 'लव जिहाद' का आरोप लगाया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
    1
    राजधानी के एक होटल में फर्जी दस्तावेजों के साथ ठहरे एक युवक को बजरंग दल ने पकड़ा। संगठन ने उस पर पहचान छिपाकर युवती को बरगलाने और 'लव जिहाद' का आरोप लगाया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Surendra Kumar
    1
    Post by Surendra Kumar
    user_Surendra Kumar
    Surendra Kumar
    Painter Nainital, Uttarakhand•
    15 hrs ago
  • बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा नैनीताल के मशहूर शेरवुड कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाईं। यह वही कॉलेज है जहाँ अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं ने भी पढ़ाई की है।
    1
    बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा नैनीताल के मशहूर शेरवुड कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाईं। यह वही कॉलेज है जहाँ अमिताभ बच्चन जैसे कई दिग्गज अभिनेताओं ने भी पढ़ाई की है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    18 hrs ago
  • जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, 12 मई सुबह 9 बजे बागेश्वर के लिए होंगी रवाना. जगदीशशिला रथ यात्रा उत्तराखंड की एक प्रमुख धार्मिक यात्रा है, जिसमें बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशशिला की डोली रथ पर सवार होकर विभिन्न शक्तिपीठों और देवालयों की परिक्रमा करती है। यह यात्रा हर साल लगभग 10,000 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्व कल्याण और देव संस्कृति को जीवित रखने का उद्देश्य पूरा करती है। यह यात्रा गढ़वाल के विशोन पर्वत से प्रारंभ होती है, जहां स्वामी रामतीर्थ ने तपस्या की थी। पिछले 25-26 वर्षों से यह नियमित रूप से निकाली जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के प्रमुख धाम शामिल होते हैं। मुख्य संयोजक पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी हैं। यात्रा कुमाऊं मंडल के ग्वालदम पहुंची जहां पूर्व विधायक ललित फर्शवाण व साथियों द्वारा यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, जहां देवी के दरबार में पूजा अर्चना की गई तथा जगदीशशिला डोली का रात्रि विश्राम किया गया। 12 मई की सुबह यात्रा सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के उपरांत बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
    1
    जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची 
जगदीशशिला रथ यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, 12 मई सुबह 9 बजे बागेश्वर के लिए होंगी रवाना.
जगदीशशिला रथ यात्रा उत्तराखंड की एक प्रमुख धार्मिक यात्रा है, जिसमें बाबा विश्वनाथ और मां जगदीशशिला की डोली रथ पर सवार होकर विभिन्न शक्तिपीठों और देवालयों की परिक्रमा करती है। यह यात्रा हर साल लगभग 10,000 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्व कल्याण और देव संस्कृति को जीवित रखने का उद्देश्य पूरा करती है। यह यात्रा गढ़वाल के विशोन पर्वत से प्रारंभ होती है, जहां स्वामी रामतीर्थ ने तपस्या की थी। पिछले 25-26 वर्षों से यह नियमित रूप से निकाली जा रही है, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के प्रमुख धाम शामिल होते हैं। मुख्य संयोजक पूर्व मंत्री प्रसाद नैथानी हैं।
यात्रा कुमाऊं मंडल के ग्वालदम पहुंची जहां पूर्व विधायक ललित फर्शवाण व साथियों द्वारा यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया गया। इसके उपरांत यात्रा कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची, जहां देवी के दरबार में पूजा अर्चना की गई तथा जगदीशशिला डोली का रात्रि विश्राम किया गया। 12 मई की सुबह यात्रा सुबह 8 बजे पूजा अर्चना के उपरांत बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • 30 सीट की बस में 54 यात्री! सघन चेकिंग अभियान में खुली बड़ी 30 सीट की बस में 54 यात्री! सघन चेकिंग अभियान में खुली बड़ी लापरवाही #MeraHakNews #Bageshwar #RoadSafety #TransportDepartment #Overloading #TrafficChecking #UttarakhandNews मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। जिलाधिकारी के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार बागेश्वर के निरीक्षणानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। परिवहन विभाग लगातार वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने के निर्देश दे रहा है। विभाग का कहना है कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और आम जनता की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। 11 मई 2026 को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया। जांच में पाया गया कि बस की निर्धारित क्षमता 30 सीट थी, लेकिन उसमें 54 यात्री सवार थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार बागेश्वर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को परिवहन कार्यालय बागेश्वर में सीज कर दिया गया। साथ ही वाहन चालक का लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई। परिवहन विभाग के अनुसार मई 2026 में अब तक कुल 6 यात्री वाहनों के खिलाफ ओवरलोडिंग को लेकर चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।
    1
    30 सीट की बस में 54 यात्री! सघन चेकिंग अभियान में खुली बड़ी
30 सीट की बस में 54 यात्री! सघन चेकिंग अभियान में खुली बड़ी लापरवाही #MeraHakNews #Bageshwar #RoadSafety #TransportDepartment #Overloading #TrafficChecking #UttarakhandNews
मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है।
जिलाधिकारी के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार बागेश्वर के निरीक्षणानुसार जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, हाईवे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। परिवहन विभाग लगातार वाहन चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने के निर्देश दे रहा है। विभाग का कहना है कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और आम जनता की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
11 मई 2026 को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर आ रही एक यात्री बस को जांच के लिए रोका गया। जांच में पाया गया कि बस की निर्धारित क्षमता 30 सीट थी, लेकिन उसमें 54 यात्री सवार थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार बागेश्वर द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को परिवहन कार्यालय बागेश्वर में सीज कर दिया गया। साथ ही वाहन चालक का लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई।
परिवहन विभाग के अनुसार मई 2026 में अब तक कुल 6 यात्री वाहनों के खिलाफ ओवरलोडिंग को लेकर चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमित कुमार ने स्पष्ट कहा है कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग से बचें।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • If India attained political freedom in 1947, then the Pran Pratishtha of Somnath in 1951 became the proclamation of India’s awakened civilisational consciousness. 𝐒𝐨𝐦𝐧𝐚𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞 𝐫𝐞𝐦𝐚𝐢𝐧𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐲𝐦𝐛𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐚𝐧𝐜𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐠𝐥𝐨𝐫𝐲…🛕 Watch
    1
    If India attained political freedom in 1947, then the Pran Pratishtha of Somnath in 1951 became the proclamation of India’s awakened civilisational consciousness.

𝐒𝐨𝐦𝐧𝐚𝐭𝐡 𝐓𝐞𝐦𝐩𝐥𝐞 𝐫𝐞𝐦𝐚𝐢𝐧𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐞𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐥 𝐬𝐲𝐦𝐛𝐨𝐥 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐚𝐧𝐜𝐢𝐞𝐧𝐭 𝐠𝐥𝐨𝐫𝐲…🛕

Watch
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Surendra Kumar
    1
    Post by Surendra Kumar
    user_Surendra Kumar
    Surendra Kumar
    Painter कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.