logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्टे ऑर्डर बेअसर! पुलिस की अनदेखी में विवादित जमीन पर खड़ा हो रहा मकान पीड़ित का आरोप – कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, “काम बंद है” कहकर टालती रही कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) के बावजूद विवादित जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रार्थी विद्यासागर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जगदीशपुर, पोस्ट पीड़रा, तपा बंचरा, तहसील हाटा ने बताया कि मौजा जगदीशपुर में स्थित आराजी संख्या 1145 समेत अन्य भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कुशीनगर के न्यायालय में मुकदमा लंबित है, जिसमें न्यायालय द्वारा मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सिविल कोर्ट कुशीनगर (सीनियर डिवीजन) में भी मुकदमा लंबित है, जहां से भी यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया जा चुका है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी मोतीचंद, किशोरी, ईश्वर पुत्रगण पूर्णवासी व उनके परिजन कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर विवादित भूमि आराजी संख्या 1141 व 1145 पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। विद्यासागर का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “काम बंद हो गया है”। जबकि वास्तविकता यह है कि मौके पर निर्माण कार्य लगातार जारी है और मकान लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह पुलिस की लापरवाही और टालमटोल जारी रही तो न्यायालय के स्थगन आदेश का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और जल्द ही पूरा मकान तैयार हो जाएगा। बताया जाता है कि इस मामले में तहसीलदार हाटा द्वारा भी अवैध निर्माण रोकने के लिए आदेश जारी कर थाना हाटा को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मांग की है कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

5 hrs ago
user_SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
Teacher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
a39af61c-73cf-43a8-a858-b81ff75dfa11

स्टे ऑर्डर बेअसर! पुलिस की अनदेखी में विवादित जमीन पर खड़ा हो रहा मकान पीड़ित का आरोप – कई बार फोन करने के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, “काम बंद है” कहकर टालती रही कुशीनगर। हाटा तहसील क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) के बावजूद विवादित जमीन पर तेजी से निर्माण कार्य होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रार्थी विद्यासागर पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जगदीशपुर, पोस्ट पीड़रा, तपा बंचरा, तहसील हाटा ने बताया कि मौजा जगदीशपुर में स्थित आराजी संख्या 1145 समेत अन्य भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध

af925250-0b76-477d-9a0e-1efa55c6bea8

में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कुशीनगर के न्यायालय में मुकदमा लंबित है, जिसमें न्यायालय द्वारा मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सिविल कोर्ट कुशीनगर (सीनियर डिवीजन) में भी मुकदमा लंबित है, जहां से भी यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया जा चुका है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी मोतीचंद, किशोरी, ईश्वर पुत्रगण पूर्णवासी व उनके परिजन कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर विवादित भूमि आराजी संख्या 1141 व 1145 पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। विद्यासागर का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार पुलिस को फोन कर सूचना दी, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि “काम बंद हो गया है”। जबकि वास्तविकता यह है कि मौके पर निर्माण कार्य लगातार जारी है और

81439dbd-de24-4612-b2da-4af377fb1cef

मकान लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि इसी तरह पुलिस की लापरवाही और टालमटोल जारी रही तो न्यायालय के स्थगन आदेश का कोई मतलब नहीं रह जाएगा और जल्द ही पूरा मकान तैयार हो जाएगा। बताया जाता है कि इस मामले में तहसीलदार हाटा द्वारा भी अवैध निर्माण रोकने के लिए आदेश जारी कर थाना हाटा को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मांग की है कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराते हुए विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

More news from Kushi Nagar and nearby areas
  • कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।
    1
    कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।
    user_श्रवण कुमार मद्धेशिया
    श्रवण कुमार मद्धेशिया
    Local News Reporter Hata, Kushi Nagar•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश | पिकअप, जनरेटर व 2 बाइक बरामद | 3 शातिर गिरफ्तार जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 अदद पिकअप, 01 अदद जनरेटर तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग कई जिलों और राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस की सक्रियता से गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। देखिए क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह की पूरी बाइट और जानिए कैसे पुलिस ने इस अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का किया खुलासा। #Kushinagar #KasyaPolice #VehicleTheftGang #UPPolice #KushinagarNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #UPNews #HindiNews #KushinagarKiKhabar #PoliceSuccess #CrimeUpdate
    1
    कुशीनगर: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश | पिकअप, जनरेटर व 2 बाइक बरामद | 3 शातिर गिरफ्तार
जनपद कुशीनगर के थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 01 अदद पिकअप, 01 अदद जनरेटर तथा 02 मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन सिंह ने पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग कई जिलों और राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस की सक्रियता से गिरोह का भंडाफोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देखिए क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह की पूरी बाइट और जानिए कैसे पुलिस ने इस अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का किया खुलासा।
#Kushinagar #KasyaPolice #VehicleTheftGang #UPPolice #KushinagarNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #UPNews #HindiNews #KushinagarKiKhabar #PoliceSuccess #CrimeUpdate
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रोज़ा खोलने बैठे थे थोड़ी सी पकोड़ी थी खाने का और कोई सामान नहीं था।भोजन पानी और कुछ फल रोज़ेदारों में स्टेशन और ट्रेन में बाँटे गए।इस नेक काम के लिए थोड़ी सी कोशिश की गई।कमेन्ट में अपना सुझाव ज़रूर दें🙏🙏 फ़ालतू के वीडियो शेयर करते हो इस अच्छी वीडियो को शेयर करें🙏❣️
    1
    रोज़ा खोलने बैठे थे थोड़ी सी पकोड़ी थी खाने का और कोई सामान नहीं था।भोजन पानी और कुछ फल रोज़ेदारों में स्टेशन और ट्रेन में बाँटे गए।इस नेक काम के लिए थोड़ी सी कोशिश की गई।कमेन्ट में अपना सुझाव ज़रूर दें🙏🙏 फ़ालतू के वीडियो शेयर करते हो इस अच्छी वीडियो को शेयर करें🙏❣️
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    3
    - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ
- देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स
*देवरिया।
शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा।
लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं।
पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं।
दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    2
    देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है।
उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है।
उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई। संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों अपना पता हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबर्दहा गांव बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर जटहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को बाइक समेत अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों युवक भैंस चोरी की नीयत से गांव में आए थे। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक तिनबर्दहा गांव के डोमनपट्टी के बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में खुद को लकड़ी काटने के लिए गांव में आने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भैंस चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई चोरी की भैंस बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घूरछपरा पतीलार में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक यूपी 56 आर 4659 नंबर की बाइक से गांव में पहुंचे थे और देर रात गांव में घूम रहे थे, जिससे ग्रामीणों को भैंस चोरी की आशंका हुई।
संदेह होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया और पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अरबाज, फैजल और इमरान बताया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों अपना पता हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तिनबर्दहा गांव बता रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर जटहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को बाइक समेत अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों युवक भैंस चोरी की नीयत से गांव में आए थे।
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक तिनबर्दहा गांव के डोमनपट्टी के बंजारा समुदाय के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक पूछताछ में खुद को लकड़ी काटने के लिए गांव में आने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भैंस चोरी की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई चोरी की भैंस बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए।
छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • और मार इस मज़हबी सूअर को... 🚨 MP ke कटनी में एक पांच वक्त का नमाजी रोजेदार हर रोज़ एक हिंदू बच्ची को छेड़ता था अपना गुप्तांग दिखाता था, अश्लील हरकतें कर्ता था बस फिर क्या था, सब्र का बांध टूटा और बेटी ने माँ काली बनकर बीच रोड ही मज़हबी कीड़े को सबक सिखा दिया ✍️
    1
    और मार इस मज़हबी सूअर को... 🚨
MP ke कटनी में एक पांच वक्त का नमाजी रोजेदार हर रोज़ एक हिंदू बच्ची को छेड़ता था
अपना गुप्तांग दिखाता था, अश्लील हरकतें कर्ता था
बस फिर क्या था, सब्र का बांध टूटा और बेटी ने
माँ काली बनकर बीच रोड ही मज़हबी कीड़े को सबक सिखा दिया ✍️
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.