Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाशिवरात्रि पर 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू महाशिवरात्रि पर 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू
Allrounder Rahul Gupta
महाशिवरात्रि पर 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू महाशिवरात्रि पर 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजपुर की पंचायती बाड़ी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली की डीपी में अचानक आग लग गई। आग अज्ञात कारणों से लगी बताई जा रही है। पार्षद प्रतिनिधि जावेद कुरेशी ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया गया। राजपुर। नगर के पंचायती बाड़ी क्षेत्र में बिजली की डीपी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीपी से अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि जावेद कुरेशी ने तुरंत बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल विभाग द्वारा डीपी में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- #Indore ग्रीन पार्क कॉलोनी में पहली मंजिल पर बालकनी में कपड़े सुखाने के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ा, मुंह के बल नीचे गिरी #viral #madhyapradesh #reelsviral #pblive1
- बड़वानी।जिला मुख्यालय पर महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लग गईं। बड़ी संख्या में भक्तों ने राजघाट पर मां नर्मदा में स्नान कर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। महिलाओं और बच्चियों ने भी महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से दीप-बत्तियां जलाकर पूजा-अर्चना की। अभिभाषक संघ बड़वानी के वरिष्ठ सदस्य वकील पुरुषोत्तम मुकाती ने बताया कि यह आयोजन का 25वां वर्ष है, जिसे अभिभाषक संघ एवं मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर लगभग 28 से 29 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी की प्रसादी बनाकर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निरंतर वितरण किया जा रहा है। हर वर्ष भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सिद्धेश्वर मंदिर समिति के प्रमोद जोशी ने बताया कि इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिली। मंदिर अत्यंत प्राचीन और सिद्ध स्थल माना जाता है। भले ही इसका प्रमाणिक इतिहास उपलब्ध न हो, लेकिन मान्यता है कि यह मंदिर राजाओं के समय से स्थापित है। नर्मदा परिक्रमा पथ पर स्थित होने के कारण यहां पैदल परिक्रमा वासी बड़ी संख्या में रुकते हैं, जिनके लिए भोजन व ठहरने सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वाहन से आने वाले श्रद्धालु भी दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते हैं।2
- शिवरात्री के पावन अवसर पर महादेव को बनाया दुल्हा कही पर दिया अर्धनारीश्वर रूप निवाली,15 फरवरी रविवार (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)गुमडीया रोड श्री संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर, निवाली महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोलेनाथ जी का अर्धनारीश्वर रूप मेंदिव्य श्रृंगार एवं मंदिर सज्जा कि गई इसी प्रकार दुर्गा मंदीर पर भी श्री बडकेश्वर महादेव का दुल्हा रूप मे हल्दी लगाकर साफा बांधकर दुल्हा रूप दिया गया महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया खेतिया रोड पर भी महामनोकामनेश्वर महादेव मंदीर में महादेव का दुल्हा रूप में साफा बांधकर4
- कालीबावड़ी में डंपर के चालक ओर कर चालक की लापरवाही से कर का दरवाजा टूटा,,,कर चालक ने डंपर चालक के साथ की मारपीट ,ग्रामीणों ने बीच बचाव कर कार चालक की गलती बताई ,,, कर में नशा कर रहे थे सवार,,,कुल चार लोग थे सवार ,,,कर में मिली बियर की केन,,,2
- sardarpur block ke gaushala se mahi dem tak ke bich ka Rasta Hai bahut bar survey ho gya lekin Rasta Abhi tak nhi bana pta ni kab bane ga2
- 📍 छोटा अमरनाथ महादेव गुफा – चोरल डेम चोरल डेम से लगभग 8–9 किलोमीटर अंदर पहाड़ियों के बीच स्थित प्रसिद्ध छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम बुरालिया में आस्था का प्रमुख केंद्र है। प्राकृतिक सुंदरता से घिरा यह पवित्र स्थल घने जंगलों और ऊँची पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है। 🕉️ महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था की भीड़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए यहाँ पहुँचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा पहाड़ी क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 🍛 ग्रामीणों द्वारा भंडारे की व्यवस्था पहाड़ी के ऊपर पार्किंग स्थल पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ग्रामीणों द्वारा भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई। दूर-दराज से आए भक्तों ने दर्शन के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया और ग्रामीणों की सेवा भावना की सराहना की। 🌄 प्राकृतिक सौंदर्य और श्रद्धा का संगम छोटा अमरनाथ महादेव गुफा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध हो रहा है। पहाड़ियों और हरियाली के बीच स्थित यह मंदिर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ प्रकृति का अनुपम दृश्य भी प्रदान करता है। 🎤 जनप्रतिनिधियों का संदेश इस पावन अवसर पर बीजेपी के बसी पिपरी सरपंच लक्ष्मण सिगारे, जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डावर, एवं महेश यादव ने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। 🕉️🙏1
- महाशिवरात्रि पर 11 कुंडीय रुद्र महायज्ञ की तैयारियां शुरू1