विश्व जल दिवस पर प्रस्फुटन समिति ने किया तालाब एवं वृक्षों का पूजन विश्व जल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोचेवाही (लांजी) द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों एवं वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम जन को संदेश दिया गया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर मृणाल मीणा एवं जिला समन्वयक सुशील बर्मन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड समन्वयक संतोष नगपुरे के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा तालाब एवं वृक्षों का विधिवत पूजन-अर्चन कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष तुलसीराम उके ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया। वहीं सरपंच संतोष यादव ने कहा कि जल और प्राणवायु के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए नदी, तालाब, कुएं और वृक्षों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका सीधा असर खेती और किसानों की आजीविका पर पड़ रहा है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई का कार्य भी किया गया, जिससे स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया जा सके। कार्यक्रम में संपतराव भागडकर, रोशन लाल धारने, राजेंद्र भागडकर, गोविंद पंचाले, हुलासराम पंद्रे, रामप्रसाद यादव, हरिचंद सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विश्व जल दिवस पर प्रस्फुटन समिति ने किया तालाब एवं वृक्षों का पूजन विश्व जल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोचेवाही (लांजी) द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत जल स्रोतों एवं वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम जन को संदेश दिया गया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर मृणाल मीणा एवं जिला समन्वयक सुशील बर्मन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड समन्वयक संतोष नगपुरे के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा तालाब एवं वृक्षों का विधिवत पूजन-अर्चन कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष
तुलसीराम उके ने उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया। वहीं सरपंच संतोष यादव ने कहा कि जल और प्राणवायु के बिना जीवन संभव नहीं है, इसलिए नदी, तालाब, कुएं और वृक्षों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसका सीधा असर खेती और किसानों की आजीविका पर पड़ रहा है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा हैंडपंप के आसपास साफ-सफाई का कार्य भी किया गया, जिससे स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया जा सके। कार्यक्रम में संपतराव भागडकर, रोशन लाल धारने, राजेंद्र भागडकर, गोविंद पंचाले, हुलासराम पंद्रे, रामप्रसाद यादव, हरिचंद सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- User5016Balaghat, Madhya Pradesh🤝on 26 March
- ग्राम बेलगांव में खड़े डंपर से टकराया बाइक सवार : गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में किया गया भर्ती लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव में खड़े डंपर से बाइक सवार के टकराने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को रात 10:00 बजे के लगभग एक व्यक्ति को निजी वाहन से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, ईश्वर आचरे ने बताया कि 55 वर्षीय रामादीन पिता दयाराम यादव ग्राम देवरबेल का निवासी है, वह बाइक से अपने ग्राम देवरा बली की तरफ जा रहा था तभी सड़क किनारे खड़े डंपर से वह टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेलगांव की कुछ लोगों ने दिखे जिसमें ईश्वर आचरे भी शामिल था, उनके द्वारा निजी वाहन से घायल रामादीन को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा घायल का तत्काल उपचार प्रारंभ कर दिया गया, जानकारी के मुताबिक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।1
- श्री महाकाल तीर्थ सेवा जबलपुर लगातार निरंतर कई वर्षों से सुरक्षित एवं उत्तम सेवाएं यात्री को दे रही है । यात्रा के संचालक सारंग नामदेव ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि श्री महाकाल सेवा तीर्थ अपने यात्रियों के लिए समय-समय पर भारत तीर्थ दर्शन के तहत फुल एसी स्लीपर क्लास बस में यात्रा पैकेज उपलब्ध कराती है एवं संचालक की विशेष देखरेख में तीर्थ टूर और उत्तम व्यवस्था देती है उसके साथ ठहरने एवं भोजन स्वल्पाहार की व्यवस्था यात्रा किराया में शामिल रहता है । आगामी मई महीने में चार धाम माता वैष्णोदेवी सहित २० दिनों की यात्रा बस निकलेगी और यह बस शिवनी एवं जबलपुर से श्रद्धालु को लेकर प्रस्थान करेगी आप छिंदवाड़ा के श्रद्धालु बुकिंग के लिए अधिकृत प्रतिनिधि रंजीत डेहरिया से संपर्क कर सकते है।1
- श्यामपुर,लक्ष्मणपुर में सीईओ का निरीक्षण, आवास निर्माण में तेजी के निर्देश, 4 अप्रैल शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने छुईखदान के श्यामपुर व लक्ष्मणपुर में पीएम आवास व मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने और अप्रारंभ कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गरीब हितग्राहियों को सहायता, लंबित दस्तावेज, ई केवाईसी व भुगतान प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण करने को कहा गया।1
- वारासिवनी । वारासिवनी-खैरलॉजी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विधायक विवेक विक्की पटेल के प्रयासों से 8 प्राथमिक शालाओं के नवीन भवन की स्वीकृति प्रदेश शासन ने प्रदान की है। इन सभी भवनों के निर्माण लगभग एक करोड़ रुपयों की लागत से किये जायेगे। यह भवन उन स्कूल भवनों के पास बनाए जाएंगे, जो बहुत ही जर्जर या खस्ताहाल इमारतों में संचालित हो रहे है। शासन ने जिन प्राथमिक शालाओं के लिए नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है, उनमें शासकीय कन्या प्राथमिक शाला मेहंदीवाड़ा, शासकीय प्राथमिक शाला मेहंदीवाड़ा, शासकीय माध्यमिक शाला धोबीटोला, शासकीय प्राथमिक शाला सिर्रा, शासकीय प्राथमिक शाला हुडक़ीटोला, शासकीय प्राथमिक शाला बिजटोला, फोगलटोला और मरारीटोला शामिल है। इन सभी नवीन भवनों की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक विवेक विक्की पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया है।1
- मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में छिड़े युद्ध की भयावहता अब स्थानीय स्तर पर भी महसूस की जाने लगी है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति की कतारें लंबी हो गई हैं और उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। जिले में गैस वितरण को लेकर बढ़ते विवादों और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए बालाघाट पुलिस प्रशासन ने शहर मे एक बड़ा कदम उठाया है। अब शहर में गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों के बजाय सीधे कोतवाली थाने के सुरक्षित घेरे में किया जा रहा है। हाल ही में गैस एजेंसियों पर उमड़ने वाली अनियंत्रित भीड़ और वहां होने वाली धक्का-मुक्की की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी। चूँकि शहर के हर कोने और हर एजेंसी पर अलग से पुलिस बल तैनात करना संभव नहीं था, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली थाने को ही मुख्य वितरण केंद्र में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वितरण की यह पुलिसीया व्यवस्था कितने दिनों तक लागू रहेगी! फिलहाल प्रशासन अब शांतिपूर्ण ढंग से आपूर्ति बहाल करने की कोशिशों में जुटा है।1
- विकासखंड कटंगी के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरूड़ में शनिवार को ‘स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव मनाया गया। दोपहर साढ़े 03 बजे क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य में एक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विधायक के हाथों विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों और साइकिल वितरीत की गई। इस अवसर पर बीईओ सी.एस.कुसराम, बीआरसी रविन्द्र हरिनखेड़े, प्राचार्य भूमेश्वरी मेश्राम, उपाध्यक्ष भानुसिंह पटले, सरपंच गीता बिसेन, स्थाई पटेल नैनसिंह बिसेन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष कुमार देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय मेश्राम, अवलेश पारधी सहित गांव के गणमान्यजन मौजूद रहे।1
- द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।1
- *राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर स्थित नागौद का सिंहपुर चौराहा बना आवारा जानवरों का विश्राम स्थल, कभी भी हो सकतीं है बड़ी घटनाएं* नागौद। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सतना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित नागौद का महत्वपूर्ण सिंहपुर चौराहा जहां से आप सभी दिशाओं के यात्रा कर सकते हैं, यह चौराहा दिन भर छोटे बड़े वाहनों के आवाजाही का गवाह है, परंतु चौराहे में मुख्य सड़क के ऊपर भारी संख्या में आवारा जानवर दिन-रात वाहन यात्रा को बाधित करते हैं, साथ ही आबारा जानवरों के कारण कोई ना कोई घटना हर समय संभावित रहती है। यद्यपि *जानवरों की व्यवस्था करना प्रथमत: उनके पालकों की है, तथा नगर परिषद की भी बड़ी जवाबदारी है*, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। स्मरणीय है कि कुछ दिनों पहले ही एक गाय ट्रक के नीचे आ गई थी अधमरी स्थिति में उसे तमाम स्वयंसेवकों ने इकट्ठा होकर किसी तरह निकाला था और आवाज उठाई थी, लगा भी था कि लोगों में थोड़ा चेतना अब आएगी, लेकिन स्थिति आज पूरे शहर में विशेष कर सब्जी मंडी के अंदर भारी संख्या में आवारा जानवरों की धमा चौकड़ी किसी से छुपी नहीं है, लेकिन कौन इन्हें नियंत्रित कर पाएगा *यह है एक यात्री प्रश्न है।*1