logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय। प्रधान लिपिकों के साथ समीक्षा बैठक प्रधान लिपिकों के साथ समीक्षा बैठक, पारदर्शिता व समयबद्ध निष्पादन पर जोर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सभी प्रधान लिपिकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यालयीय कार्यों की प्रगति, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार ने भूमि से संबंधित मामलों, आरटीआई प्रकरणों एवं अन्य लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित शाखा को निर्देश दिया कि आरटीआई रजिस्टर नियमित रूप से संधारित किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्राप्त राशि, व्यय विवरण एवं भुगतान की स्थिति की जांच करने तथा लंबित ऑडिट ऑब्जेक्शन का शीघ्र निस्तारण करने पर विशेष बल दिया गया। निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने एवं सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।इसके अतिरिक्त सेवा संवाद रजिस्टर एवं सेवा शिकायत से संबंधित मामलों की नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने, प्रत्येक आवेदक से हस्ताक्षर प्राप्त करने तथा ऑफलाइन प्रविष्टियों को समय पर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत एवं सेवा लाभ से जुड़े लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रधान लिपिकों के साथ प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि कार्यों की सतत समीक्षा के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित की जा सके और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

1 day ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
1 day ago
2bb9f079-2f50-48ff-9158-90ebcce55e88

लखीसराय। प्रधान लिपिकों के साथ समीक्षा बैठक प्रधान लिपिकों के साथ समीक्षा बैठक, पारदर्शिता व समयबद्ध निष्पादन पर जोर समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सभी प्रधान लिपिकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यालयीय कार्यों की प्रगति, पारदर्शिता एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार ने भूमि से संबंधित मामलों, आरटीआई प्रकरणों एवं अन्य लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित शाखा को निर्देश दिया कि आरटीआई रजिस्टर नियमित रूप से संधारित किया जाए तथा

488d265e-478a-4e9c-af91-a25e5680c0ad

प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्राप्त राशि, व्यय विवरण एवं भुगतान की स्थिति की जांच करने तथा लंबित ऑडिट ऑब्जेक्शन का शीघ्र निस्तारण करने पर विशेष बल दिया गया। निविदा (टेंडर) प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने एवं सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।इसके अतिरिक्त सेवा संवाद रजिस्टर एवं सेवा शिकायत से संबंधित मामलों की नियमित प्रविष्टि सुनिश्चित करने, प्रत्येक आवेदक से हस्ताक्षर प्राप्त करने तथा ऑफलाइन प्रविष्टियों को समय

fc724777-3178-46f9-ba18-a72832e93ecc

पर ऑनलाइन अपलोड करने का निर्देश दिया गया। लोक शिकायत एवं सेवा लाभ से जुड़े लंबित मामलों की गहन समीक्षा कर उनके त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी प्रधान लिपिकों के साथ प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि कार्यों की सतत समीक्षा के माध्यम से प्रगति सुनिश्चित की जा सके और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं। मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
    1
    लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।  मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं।
मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • #परमानंदप्रयादव के साथ मुलानंद की बातचीत । मोबाइल टीवी न्यूज देखें और शेयर करें ।
    1
    #परमानंदप्रयादव के साथ मुलानंद की बातचीत ।
मोबाइल टीवी न्यूज देखें और शेयर करें ।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • अच्छाई दिखाइए, अच्छे बनिये, ज़रूरतमंद को आवश्य जगह दीजिए #railway #rpf_awareness #humanity
    1
    अच्छाई दिखाइए, अच्छे बनिये, ज़रूरतमंद को आवश्य जगह दीजिए #railway #rpf_awareness #humanity
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Chef चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Rajiv Ranjan
    1
    Post by Rajiv Ranjan
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    21 min ago
  • चेरिया बरियारपुर थाना गेट के सामने जल जमाव जिम्मेदार बेखबर
    1
    चेरिया बरियारपुर थाना गेट के सामने जल जमाव जिम्मेदार बेखबर
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Begusarai, Bihar•
    52 min ago
  • जमुई स्टेडियम और दो शेरनी बेटी के कुश्ती दंगल में कड़े मुकाबले करते हुए हलचल मचाई और दर्शकों का जीती दिल, खूब बटोरी तालियां
    1
    जमुई स्टेडियम और दो शेरनी बेटी के कुश्ती दंगल में कड़े मुकाबले करते हुए हलचल मचाई और दर्शकों का जीती दिल, खूब बटोरी तालियां
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • बेगूसराय पहुंचे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर. कार्यकर्ता के साथ की बैठक. केंद्र.. सरकार और बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि. बिहार में बढ़ते अपराध. पर बयान देते हुए... वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंह के बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जैसा बीज बोएंगे और सही देखने को मिलेंगे.
    1
    बेगूसराय पहुंचे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर. कार्यकर्ता के साथ की बैठक. केंद्र.. सरकार और बिहार सरकार पर हमला करते हुए कहा कि. बिहार में बढ़ते अपराध. पर बयान देते हुए... वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिंह के बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जैसा बीज बोएंगे और सही देखने को मिलेंगे.
    user_Md navi Alam
    Md navi Alam
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर 19,751 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 25 फरवरी तक कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है। पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गश्ती दल, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सख्त जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    1
    लखीसराय जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर 19,751 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 25 फरवरी तक कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है। पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गश्ती दल, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सख्त जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.