logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय बड़ी दुर्गा स्थान में सातवें वार्षिक उत्सव की तैयारी अंतिम चरण में। लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं। मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

2 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
2 hrs ago

लखीसराय बड़ी दुर्गा स्थान में सातवें वार्षिक उत्सव की तैयारी अंतिम चरण में। लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं। मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं। मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
    1
    लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।  मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में देखी गईं।
मंदिर परिसर एवं मुख्य द्वार को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट एवं फूल-मालाओं से पूरे क्षेत्र को उत्सवी स्वरूप दिया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर माता का अलौकिक भाव-श्रृंगार किया जाएगा तथा 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही विशेष पूजन, महाआरती और संध्या प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम निर्धारित है।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • #परमानंदप्रयादव के साथ मुलानंद की बातचीत । मोबाइल टीवी न्यूज देखें और शेयर करें ।
    1
    #परमानंदप्रयादव के साथ मुलानंद की बातचीत ।
मोबाइल टीवी न्यूज देखें और शेयर करें ।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house शमहो अखा कुरहा, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • अच्छाई दिखाइए, अच्छे बनिये, ज़रूरतमंद को आवश्य जगह दीजिए #railway #rpf_awareness #humanity
    1
    अच्छाई दिखाइए, अच्छे बनिये, ज़रूरतमंद को आवश्य जगह दीजिए #railway #rpf_awareness #humanity
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Chef चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • शेखपुरा - आज दिनांक 17.02.2026 को श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए। ​राजस्व एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता महोदय ने भूमि सुधार और राजस्व से जुड़े डिजिटल और भौतिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। ​दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस लंबित मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को कठिनाई न हो। ​आधार सीडिंग और जमाबंदी: जमाबंदी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। ​ई-मापी और भू-लगान: ऑनलाइन माध्यम से होने वाली मापी और लगान वसूली के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। ​मांग वसूली और सेस, राजस्व की बकाया मांग और सेस वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई। ​अपर समाहर्ता ने नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी राशि की वसूली और लंबित वादों का त्वरित निष्पादन करना है। अपर समाहर्ता महोदय ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। उन्होंने टास्क फोर्स को सक्रिय करने और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा। ​इन अधिकारियों की रही उपस्थिति ​बैठक में राजस्व प्रशासन से जुड़े जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें ​जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ​जिला परिवहन पदाधिकारी, ​भूमि सुधार उप समाहर्ता, ​जिला खनन पदाधिकारी, ​सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी ​ प्रशासनिक तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करना और सरकारी राजस्व के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करना रहा। अपर समाहर्ता ने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। [2/17, 3:47 PM] DPRO GOUTAM ARYA Gautam: समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 79, दिनांक 17.02.2026 *डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश* ******************************** ​ आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 ​बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ​इन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण ​इस्लामिया हाई स्कूल, ​संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय ​एस.ए. डी.एन. हाई स्कूल ​मारिया आश्रम स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। ​पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ​परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश ​निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। साथ ही ​सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो। ​विलंब से आने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ​केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वर्जित सामग्री ले जाना दंडनीय होगा। ​"प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा का एक मानक स्थापित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा।
    3
    शेखपुरा - आज दिनांक 17.02.2026 को  श्री लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता शेखपुरा की अध्यक्षता अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित  समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के राजस्व संग्रहण की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए। ​राजस्व एवं तकनीकी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपर समाहर्ता महोदय ने भूमि सुधार और राजस्व से जुड़े डिजिटल और भौतिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों  को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें। ​दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस लंबित मामलों का समय सीमा के भीतर निपटारा करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता को कठिनाई न हो।
​आधार सीडिंग और जमाबंदी: जमाबंदी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। ​ई-मापी और भू-लगान: ऑनलाइन माध्यम से होने वाली मापी और लगान वसूली के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। ​मांग वसूली और सेस, राजस्व की बकाया मांग और सेस वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की हिदायत दी गई।
​अपर समाहर्ता ने नीलाम पत्रवाद के लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे सप्ताह में अनिवार्य रूप से 2 दिन कोर्ट का संचालन करें। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी राशि की वसूली और लंबित वादों का त्वरित निष्पादन करना है। अपर समाहर्ता महोदय ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। उन्होंने टास्क फोर्स को सक्रिय करने और अवैध परिवहन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा।
​इन अधिकारियों की रही उपस्थिति
​बैठक में राजस्व प्रशासन से जुड़े जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें 
​जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ​जिला परिवहन पदाधिकारी,
​भूमि सुधार उप समाहर्ता, ​जिला खनन पदाधिकारी, ​सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी
​        प्रशासनिक तंत्र को चुस्त-दुरुस्त करना और सरकारी राजस्व के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करना रहा। अपर समाहर्ता ने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।   
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
[2/17, 3:47 PM] DPRO GOUTAM ARYA Gautam: समाहरणालय,शेखपुरा   
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 79, दिनांक 17.02.2026
*डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश* 
********************************                                                                      ​                               आज दिनांक 17 फरवरी, 2026 
​बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) सैद्धांतिक परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
​इन केंद्रों का हुआ सघन निरीक्षण
​इस्लामिया हाई स्कूल, ​संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय
​एस.ए. डी.एन. हाई स्कूल
​मारिया आश्रम स्कूल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
​पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल और दंडाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
​परीक्षार्थियों को विशेष निर्देश
​निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दें। साथ ही
​सभी परीक्षार्थी ससमय अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी न हो।
​विलंब से आने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। ​केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या वर्जित सामग्री ले जाना दंडनीय होगा।
​"प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा का एक मानक स्थापित हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 min ago
  • जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम का कायाकल्प स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है खेल मंत्री सुश्री श्रेयशी सिंह ने स्टेडियम सोंद्रजीकरण के लिए 13 से 14 करोड़ रुपए देने की कर दी वादा
    1
    जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम का कायाकल्प स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है खेल मंत्री सुश्री श्रेयशी सिंह ने  स्टेडियम सोंद्रजीकरण के लिए 13 से 14 करोड़ रुपए देने की कर दी वादा
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    59 min ago
  • सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत परिजनों का रो रो के बुरा हाल
    1
    सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत परिजनों का रो रो के बुरा हाल
    user_Manisha Kumari jurnlist
    Manisha Kumari jurnlist
    Media company बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    3 hrs ago
  • बेगूसराय nh31. सड़क पर 16 तारीख के शाम पेंटर मजदूर के सड़क दुर्घटना में कल शाम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत. नगर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर निवासी अनिल चौधरी के इलाज के दौरान हुई मौत.
    1
    बेगूसराय nh31. सड़क पर 16 तारीख के शाम पेंटर मजदूर के सड़क दुर्घटना में कल शाम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत. नगर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर निवासी अनिल चौधरी के इलाज के दौरान हुई मौत.
    user_Md navi Alam
    Md navi Alam
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • लखीसराय जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर 19,751 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 25 फरवरी तक कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है। पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गश्ती दल, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सख्त जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    1
    लखीसराय जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जिले के कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर 19,751 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 25 फरवरी तक कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। परीक्षा दो पालियों में संचालित की जा रही है। पहली पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र में प्रवेश दिया गया।कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, गश्ती दल, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सख्त जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.