Shuru
Apke Nagar Ki App…
अहिरवार परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा! विरोध किया तो ट्रैक्टर से मारने की कोशिश छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पप्पू अहिरवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस वीडियो में देखें पीड़ित का बयान और मौके के दृश्य। 👉 क्या इस मामले में होगी सख्त कार्रवाई? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
Bharat Junction News
अहिरवार परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा! विरोध किया तो ट्रैक्टर से मारने की कोशिश छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पप्पू अहिरवार का आरोप है कि उनकी जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस वीडियो में देखें पीड़ित का बयान और मौके के दृश्य। 👉 क्या इस मामले में होगी सख्त कार्रवाई? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर! मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिवक्ता वरुण ठाकुर, जो मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 में सदस्य पद के प्रत्याशी हैं, ने अपना चुनावी विजन मीडिया के सामने रखा। उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। वरुण ठाकुर ने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, साथ ही कोर्ट परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना और सभी अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लागू करने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने आगे बताया कि आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में अधिवक्ताओं के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना तथा महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष सहायता योजनाएं शुरू करने का भी आश्वासन दिया। अपने विजन में उन्होंने हर कोर्ट में आधुनिक चैंबर्स, लाइब्रेरी और रिसर्च सेंटर स्थापित करने, नए अधिवक्ताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप्स और डिजिटल लॉ ट्रेनिंग शुरू करने की भी बात कही। साथ ही अधिवक्ता हेल्पलाइन और परिषद कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का वादा किया। वरुण ठाकुर ने कहा कि सभी वर्गों के अधिवक्ताओं को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टेट बार काउंसिल मध्य प्रदेश का चुनाव 12 मई 2026 को प्रस्तावित है, जिसमें वे सीरियल नंबर 116 पर सदस्य पद हेतु चुनाव मैदान में हैं। अंत में उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में राज्य स्तर पर जो भी निर्णय लिए जाएंगे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का प्रयास किया जाएगा। वरुण ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश में लगभग 89 हजार अधिवक्ता है और प्रत्येक अधिवक्ता 25 सदस्यों को वोट दे पाएंगे, अपना अमूल मत देकर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद में सदस्यों को वोट दिया जाएगा और सदस्य निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष पद का चयन करेंगे।3
- छतरपुर जिले में बिजली बिलों को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला आज 05 मई दोपहर करीब 12:00 बजे बुजुर्ग मजदूर विहारी प्रजापति का सामने आया, जिसने कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।पीड़ित ने बताया कि वह कच्चे मकान में रहता है और उसके घर में केवल एक बल्ब व एक पंखा चलता है, इसके बावजूद बिजली विभाग ने पहले 46,168 रुपये का बिल जारी किया, जो बढ़कर करीब 72 हजार रुपये हो गया।बिल जमा न करने पर विभाग ने कुर्की का नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस में सात दिन के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा भू-राजस्व संहिता के तहत संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी गई है।मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले बुजुर्ग ने इतनी बड़ी राशि चुकाने में असमर्थता जताते हुए बिल की जांच कर राहत देने की मांग की है।जिला पंचायत सीईओ ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।1
- Post by Neelesh Tiwari2
- छतरपुर | उत्तराखंड से बड़ी आध्यात्मिक खबर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर साधना और भक्ति के विशेष अनुष्ठान के साथ भक्तों के बीच रहेंगे। उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित बद्रीनाथ धाम में 6 मई से उनकी 21 दिवसीय विशेष साधना शुरू होने जा रही है। महाराज श्री ने साधना का मूल बताते हुए कहा कि मन, इंद्रियों और स्वयं पर नियंत्रण ही सच्ची साधना है। उन्होंने भक्तों से जीवन में अनुशासन और संयम अपनाने की अपील की, जिससे आध्यात्मिक उन्नति संभव हो सके। इस दौरान 26 मई से 30 मई तक बद्रीनाथ धाम में श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन भी होगा, जिसमें बागेश्वर धाम शिष्य मंडल की विशेष उपस्थिति रहेगी। यह कथा आस्था के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भाव का संदेश देगी। महाराज श्री ने सभी श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने तथा बागेश्वर धाम की मर्यादा और व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह भी किया।1
- मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में 7 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है ।1
- कृषि उपज मंडी में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के द्वारा कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर आवेदन दिया गया है1
- छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आज 05 मई दोपहर करीब 1:00 बजे जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में तेजी लाने और कम प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए जल संसाधन विभाग के ईई को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने और नॉन-अटेंड मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।गेहूं उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुधारने, तुलाई कांटों की जांच करने और अन्य जिलों से आने वाले गेहूं की निगरानी के निर्देश भी दिए गए। जनगणना कार्य में प्रगति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।1
- छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज आंधी के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आंधी के कारण सामने से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। इस आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकिशोर उर्फ बाबू कुशवाहा (26 वर्ष), निवासी मंडी के पीछे, छतरपुर के रूप में हुई है, जो शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कोमल कुशवाहा (25 वर्ष) और महेश कुशवाहा (32 वर्ष), निवासी ग्राम मौराहा, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कोमल और महेश खेत से लौट रहे थे, तभी तेज आंधी के चलते संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम में किया जा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।4
- Post by Mukesh Gautam1