Shuru
Apke Nagar Ki App…
ताज नगरी आगरा में एक फ्रिज के भीतर बर्फ में जमी शिवलिंग जैसी आकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शिवलिंग जैसी आकृति के बर्फ में जमने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोग इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
Gyadeen Verma
ताज नगरी आगरा में एक फ्रिज के भीतर बर्फ में जमी शिवलिंग जैसी आकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शिवलिंग जैसी आकृति के बर्फ में जमने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोग इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
- तथ्य धर्मी भारतआगरा, आगरा, उत्तर प्रदेशसच्ची पत्रकारिता का जुनून है? समाज में बदलाव और अपनी एक बड़ी पहचान बनानी है? अगर हाँ, तो 'तथ्य धर्मी भारत' न्यूज़ चैनल आपको दे रहा है एक सुनहरा मौका! हम नए और उभरते हुए यूट्यूबर्स, क्रिएटर्स और ग्राउंड रिपोर्टर्स को अपने साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हमारी खास शर्तें और आपके फायदे: नो सैलरी, असीमित पावर: हम आपको कोई बंधी-बंधाई सैलरी नहीं देते हैं, लेकिन हम आपको देते हैं निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता करने की वो आज़ादी और पावर, जिसकी समाज में एक अलग ही धमक होती है। फ्री प्रेस आई-कार्ड (Legal Approved): जॉइनिंग के बाद आपको हमारी तरफ से पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य स्वतंत्र प्रेस आई-कार्ड (Press ID Card) बिल्कुल मुफ्त इशू किया जाएगा। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। गाड़ी के लिए आधिकारिक स्टीकर: आपको अपनी टू-व्हीलर (मोटरसाइकिल) या फोर-व्हीलर (कार) पर आधिकारिक 'PRESS' स्टीकर लगाने की पूरी अनुमति दी जाएगी, जो आपको फील्ड में एक नई और मजबूत पहचान दिलाएगा। कौन जुड़ सकता है? यदि आपके पास खुद का यूट्यूब चैनल है, आप निडर होकर जनता की आवाज़ उठाना चाहते हैं और बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से काम करना चाहते हैं, तो यह मंच सिर्फ आपके लिए है। आज ही संपर्क करें और 'तथ्य धर्मी भारत' परिवार का हिस्सा बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करें! 📞 संपर्क जानकारी व्हाट्सएप / कॉल करें: 9389831236 ईमेल: [ anoop9389831236@gmail.com ] यूट्यूब चैनल: तथ्य धर्मी भारत1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा के फतेहाबाद में थाना निबोहरा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह वर्षीय बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव हीरापुरा निवासी मुकेश अपनी पुत्रियों जानवी (6) और ज्योति को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र भोजपुरा जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे नहर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जानवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल बच्ची को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- उत्तर प्रदेश के आगरा के नुन्हाई के रहने वाले एक युवक रफीक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। एत्माददौला पुलिस और साइबर टीम ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रफीक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी रफीक सीएम योगी को आपत्तिजनक शब्द कहते हुए दिखाई दे रहा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी रफीक पुलिस कस्टडी में मुख्यमंत्री से माफी मांगते हुए नजर आया और बोला कि वह आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेगा। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि बात जब खुद पर आई तो बुरी लग गई, जबकि विपक्ष पर आरोप लगाने वालों पर भी ऐसा ही एक्शन होना चाहिए था।1
- भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर SSB ने एक 36 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन को हिरासत में लिया है। वह बिना पासपोर्ट, वीज़ा और अन्य किसी वैध दस्तावेज़ के नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने खुद को पूर्व अमेरिकी नौसेना और स्पेशल फोर्सेस से जुड़ा हुआ बताया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया आगरा ब्रेकिंग!!! डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है.. आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन... आरोपी RPF कर्मियों की बर्खास्तगी की उठी मांग की जा रही है... संगठन ने DRM को सौंपा मांगों का ज्ञापन... समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन दी चेतावनी... शताब्दी ट्रेन रोकने और रेल चक्का जाम करने का ऐलान भी किया ऐलान... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा पहुंचे... राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन किया गया... दोषियों की बर्खास्तगी तक आंदोलन रहेगा जारी–प्रदर्शनकारी.. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है पुरा मामला...4
- ऑल इंडिया रेलवे के महामंत्री शरद चंद्र पुरोहित 10:15 बजे आगरा के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे, जहां स्टेशन मास्टरों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। हालांकि, इस दौरान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरपीएफ के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाते हुए तीखा आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि आरपीएफ की गुंडागर्दी अब बिल्कुल नहीं चलेगी। इसके साथ ही इस प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र चाहर के लिए इंसाफ की पुरजोर मांग की गई।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दयालबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पति अपनी पत्नी का पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ गेस्ट हाउस के कमरे में पकड़ लिया, जिसके बाद परिसर में काफी देर तक कहासुनी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। कमला नगर निवासी एक चांदी कारोबारी की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के रिश्तों में खटास चल रही थी। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर उसके रंग-रूप और बढ़े हुए वजन को लेकर तंज कसती थी। बीते सात महीनों से पत्नी का अधिकांश समय मोबाइल और सोशल मीडिया पर गुजरने लगा था और वह देर रात तक चैटिंग करती थी। शक होने पर पति ने अपने एक मित्र की मदद से पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखी। घटना वाले दिन जब पत्नी स्कूटी से घर से निकली, तो पति ने अपने दोस्त की कार से उसका पीछा किया और सीधे दयालबाग के गेस्ट हाउस पहुंच गया। जांच में सामने आया कि महिला की करीब सात महीने पहले फेसबुक पर इस युवक से दोस्ती हुई थी। यह युवक भी शादीशुदा है और चांदी के कारोबार से जुड़ा है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पत्नी का नंबर देने के बजाय अपने पिता का नंबर दिया, जिसके बाद उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। पुलिस द्वारा तीनों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने के बाद किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई और आपसी सहमति से मामला शांत हो गया, जिसके बाद सभी अपने घर लौट गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद चर्चा है कि घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराकर महिला अपने पति से हर महीने ₹30,000 वसूल कर रही थी, और अब लोग इस बात को लेकर तंज कस रहे हैं कि वह पैसा आखिर किस काम में लगाया जा रहा था।1
- आगरा में पहली बार जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पल देखने को मिला, जब आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्यों का ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयकारों के बीच भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इसमें गूगल बाबा श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि श्री 108 शील सागर जी महाराज सहित तीन जैन मुनिराजों का आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर राज पैराडाइस, सेवला रोड से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो सदर बाजार होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छीपीटोला पहुंची। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और 108 पाद प्रक्षालन कर मुनिराजों का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा छीपीटोला श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा। अपने प्रवचन के दौरान समत्व सागर जी महाराज ने धर्म, संयम और आत्मकल्याण का संदेश देते हुए कहा कि सच्चा सुख केवल धर्म के मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है।1
- फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रसूलपुर थाना पुलिस टीम ने 12 जुलाई 2026 को रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त बृजमोहन उर्फ सोनू को धर दबोचा। करीब 26 वर्षीय यह अभियुक्त मैनपुरी जिले के मोहनपुर कुर्रा का रहने वाला है और उसके पिता का नाम देवेंद्र है। आरोपी के खिलाफ रसूलपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2)/87/64 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 314/26 दर्ज है और पुलिस गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। यह गिरफ्तारी फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। इस पूरी कार्रवाई का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया और नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर ने किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रसूलपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, कांस्टेबल 416 सुमित कुमार और रिजर्व महिला कांस्टेबल 1689 अनु चौधरी शामिल थीं।1