logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी

56 min ago
user_Rajesh Ji Public News
Rajesh Ji Public News
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
56 min ago

कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    1
    कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    1
    जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश
देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए। यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद
देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए।
यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं? भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर अव्यवस्थाओं के आरोप दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
    3
    अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर 
अव्यवस्थाओं के आरोप
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड 
बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो।
ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच में सामने आया पुश्तैनी संपत्ति का विवाद देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी वीर बहादुर सिंह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वीर बहादुर सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी ग्राम चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया के निवासी हैं। उनके पिता राजा सिंह तीन भाइयों—राजा सिंह, रामनारायण सिंह एवं सुग्रीव सिंह—में से एक हैं। तीनों भाइयों का पुश्तैनी मकान ग्राम चुरिया में स्थित है। पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को पंचायत के समक्ष तीनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत राजा सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹3.75 लाख तथा रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹2.50 लाख में सुग्रीव सिंह को देने की बात स्वीकार की थी। रामनारायण सिंह को उनका संपूर्ण भुगतान प्राप्त हो चुका है, जबकि राजा सिंह को तय रकम में से ₹1.87 लाख उनके पुत्र वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हुए। शेष धनराशि मकान खाली करने के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी। वर्तमान में सुग्रीव सिंह द्वारा पुराने पुश्तैनी मकान को गिराकर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि राजा सिंह अपने परिवार के साथ आगे के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह द्वारा पंचायत में हुए समझौते को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के अनुसार, मामला मुख्य रूप से वीर बहादुर सिंह के पिता एवं उनके भाइयों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। प्रकरण से संबंधित वाद माननीय न्यायालय में भी विचाराधीन है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह की बाइट— “प्रकरण संपत्ति विवाद से संबंधित है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई है। पूर्व में मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।”
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच में सामने आया पुश्तैनी संपत्ति का विवाद
देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी वीर बहादुर सिंह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की गई।
जांच में सामने आया कि वीर बहादुर सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी ग्राम चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया के निवासी हैं। उनके पिता राजा सिंह तीन भाइयों—राजा सिंह, रामनारायण सिंह एवं सुग्रीव सिंह—में से एक हैं। तीनों भाइयों का पुश्तैनी मकान ग्राम चुरिया में स्थित है।
पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को पंचायत के समक्ष तीनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत राजा सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹3.75 लाख तथा रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹2.50 लाख में सुग्रीव सिंह को देने की बात स्वीकार की थी। रामनारायण सिंह को उनका संपूर्ण भुगतान प्राप्त हो चुका है, जबकि राजा सिंह को तय रकम में से ₹1.87 लाख उनके पुत्र वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हुए। शेष धनराशि मकान खाली करने के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी।
वर्तमान में सुग्रीव सिंह द्वारा पुराने पुश्तैनी मकान को गिराकर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि राजा सिंह अपने परिवार के साथ आगे के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह द्वारा पंचायत में हुए समझौते को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के अनुसार, मामला मुख्य रूप से वीर बहादुर सिंह के पिता एवं उनके भाइयों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। प्रकरण से संबंधित वाद माननीय न्यायालय में भी विचाराधीन है।
क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह की बाइट—
“प्रकरण संपत्ति विवाद से संबंधित है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई है। पूर्व में मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।”
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पटना में BPSC अभ्यर्थियों के बादअब नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन, पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज !
    1
    पटना में BPSC अभ्यर्थियों के
 बादअब नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन, 
पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज !
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    1
    15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान
कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    1
    पुलिस कस्टडी से दुष्कर्म आरोपी फरार!,पेशाब कराने के बहाने पहरेदार को दिया चकमा,घटना छिपाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल,केस दर्ज हुआ तो सामने आई पूरी कहानी.......
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    23 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.