logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“बदलाव तो सृष्टि का नियम है… पूर्व कनिष्ठ प्रमुख साहब सिंह कुमाईं जी ने बदलाव को लेकर क्या कहा? सुनिए उनका पूरा बयान।”

17 hrs ago
user_Parvat Paigaam
Parvat Paigaam
Media company घनसाली, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
17 hrs ago

“बदलाव तो सृष्टि का नियम है… पूर्व कनिष्ठ प्रमुख साहब सिंह कुमाईं जी ने बदलाव को लेकर क्या कहा? सुनिए उनका पूरा बयान।”

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • दोस्तों पर रौब झाड़ने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार The Aman Times | विकासनगर दोस्तों पर रौब झाड़ने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म हाउस के पास से 20 वर्षीय राज वर्मा को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने दोस्तों पर रौब झाड़ने और शौक के लिए तमंचा रखने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    1
    दोस्तों पर रौब झाड़ने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
The Aman Times | विकासनगर
दोस्तों पर रौब झाड़ने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कैनाल रोड स्थित त्यागी फार्म हाउस के पास से 20 वर्षीय राज वर्मा को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक ने दोस्तों पर रौब झाड़ने और शौक के लिए तमंचा रखने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • उत्तराखंड की हिंदी पत्रकारिता पर शोध को मिली नई पहचान, ईशा रानी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि देहरादून: ईशा रानी ने “उत्तराखंड से प्रकाशित प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों की भाषा का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूरा कर पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उनके शोध में उत्तराखंड से प्रकाशित प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों की भाषा का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया। ईशा रानी की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    1
    उत्तराखंड की हिंदी पत्रकारिता पर शोध को मिली नई पहचान, ईशा रानी ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
देहरादून: ईशा रानी ने “उत्तराखंड से प्रकाशित प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों की भाषा का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूरा कर पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
उनके शोध में उत्तराखंड से प्रकाशित प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों की भाषा का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया। ईशा रानी की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    user_Exclusive Report Uttarakh
    Exclusive Report Uttarakh
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • अभिनव कफुलिया को NSUI ने छात्र संघ अध्यक्ष पद का टिकट दिया, DBS में PG विस्तार और प्रवेश प्रक्रिया का मुद्दा उठाया स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। DBS महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए अभिनव कफुलिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए PG पाठ्यक्रमों के विस्तार की मांग की। अभिनव कफुलिया ने कहा कि DBS में UG और ऑनर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के बाद PG की पढ़ाई के लिए श्रीनगर, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) या अन्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय में ही अधिक से अधिक PG विभाग शुरू किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों में भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि PG पाठ्यक्रमों के विस्तार के साथ महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार शिक्षकों और फैकल्टी की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को स्नातक के बाद अपने ही महाविद्यालय में उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिल सकेगा। अभिनव कफुलिया ने इस वर्ष ऑनर्स के एक वर्षीय PG कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से UET परीक्षा कराई गई, फीस ली गई और एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरवाए गए, लेकिन प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। इसके चलते कई विद्यार्थियों के प्रवेश अब तक अटके हुए हैं। NSUI के छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मांग की कि लंबित प्रवेश प्रक्रिया को जल्द स्पष्ट किया जाए और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई को लेकर राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों को NSUI प्रमुखता से उठाएगी। Byte - अभिनव कफुलिया
    1
    अभिनव कफुलिया को NSUI ने छात्र संघ अध्यक्ष पद का टिकट दिया, DBS में PG विस्तार और प्रवेश प्रक्रिया का मुद्दा उठाया
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - दीपक पंवार 
देहरादून। DBS महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए अभिनव कफुलिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए PG पाठ्यक्रमों के विस्तार की मांग की।
अभिनव कफुलिया ने कहा कि DBS में UG और ऑनर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के बाद PG की पढ़ाई के लिए श्रीनगर, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) या अन्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय में ही अधिक से अधिक PG विभाग शुरू किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों में भटकना न पड़े।
उन्होंने कहा कि PG पाठ्यक्रमों के विस्तार के साथ महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार शिक्षकों और फैकल्टी की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को स्नातक के बाद अपने ही महाविद्यालय में उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिल सकेगा।
अभिनव कफुलिया ने इस वर्ष ऑनर्स के एक वर्षीय PG कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से UET परीक्षा कराई गई, फीस ली गई और एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरवाए गए, लेकिन प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। इसके चलते कई विद्यार्थियों के प्रवेश अब तक अटके हुए हैं।
NSUI के छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मांग की कि लंबित प्रवेश प्रक्रिया को जल्द स्पष्ट किया जाए और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई को लेकर राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों को NSUI प्रमुखता से उठाएगी।
Byte - अभिनव कफुलिया
    user_दीपक पंवार
    दीपक पंवार
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • कैंट विधानसभा में कांग्रेस का "परिवर्तन महासम्मेलन" भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी, या फिर जनता चाहती है बदलाव?। NIU दीप मैठाणी ✍️NIU राजधानी देहरादून की कैंट विधानसभा में कॉंग्रेस उपाध्यक्ष नवीन जोशी के नेतृत्व में आयोजित “परिवर्तन महासम्मेलन” ने स्थानीय राजनीति में एक नया जोश भर दिया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया और भारी जनसमूह के बीच पार्टी के आगामी चुनावी संकल्पों को रेखांकित किया। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस परिवर्तन महासम्मेलन में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन समिति हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महारा, जसविंदर गोगी, गरिमा दौसानी, जोत सिंह गुनसोला सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ देखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में नए लोग शामिल हुए और औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता लेकर पार्टी का “हाथ” थामा। आयोजक नवीन जोशी के मुताबिक, यह जन-उमंग आगामी विधानसभा चुनावों में क्षेत्र की बदली हुई राजनीतिक मिजाज का संकेत देती है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की “कथनी और करनी” में बेहद अंतर है और अब समय आ गया है कि भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को सत्ता सौंपी जाए।  गोदियाल ने महंगाई को अपने चरम पर बताते हुए कहा कि भाजपा का ध्यान आम जनमानस की समस्याओं पर नहीं है, बल्कि उनके राज में “माफिया तंत्र” फल-फूल रहा है। उन्होंने जनता से आगामी चुनावों में कांग्रेस को जिताकर बदलाव लाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोताओं के लिए आयोजक नवीन जोशी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    1
    कैंट विधानसभा में कांग्रेस का "परिवर्तन महासम्मेलन" भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी, या फिर जनता चाहती है बदलाव?। NIU
दीप मैठाणी ✍️NIU राजधानी देहरादून की कैंट विधानसभा में कॉंग्रेस उपाध्यक्ष नवीन जोशी के नेतृत्व में आयोजित “परिवर्तन महासम्मेलन” ने स्थानीय राजनीति में एक नया जोश भर दिया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सहित कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया और भारी जनसमूह के बीच पार्टी के आगामी चुनावी संकल्पों को रेखांकित किया।
कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस परिवर्तन महासम्मेलन में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन समिति हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महारा, जसविंदर गोगी, गरिमा दौसानी, जोत सिंह गुनसोला सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर भारी तादाद में लोगों की भीड़ देखी गई, जिसमें बड़ी संख्या में नए लोग शामिल हुए और औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता लेकर पार्टी का “हाथ” थामा। आयोजक नवीन जोशी के मुताबिक, यह जन-उमंग आगामी विधानसभा चुनावों में क्षेत्र की बदली हुई राजनीतिक मिजाज का संकेत देती है।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की “कथनी और करनी” में बेहद अंतर है और अब समय आ गया है कि भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को सत्ता सौंपी जाए।  गोदियाल ने महंगाई को अपने चरम पर बताते हुए कहा कि भाजपा का ध्यान आम जनमानस की समस्याओं पर नहीं है, बल्कि उनके राज में “माफिया तंत्र” फल-फूल रहा है। उन्होंने जनता से आगामी चुनावों में कांग्रेस को जिताकर बदलाव लाने की अपील की। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोताओं के लिए आयोजक नवीन जोशी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • मायापुर क्षेत्र में महिला पर फायरिंग कर घायल करने वाला एक आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में साथी की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस। दिनांक 19.09.2026 को कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार निवासी महिला द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गई कि लक्की व उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उनकी बहू को चोटें आईं। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 522/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप दिनांक 22.09.2026 को मुकदमे में वांछित कबीर पुत्र किशोर, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को टंकी नंबर-06 बस्ती जाने वाले रास्ते पर जल संस्थान की टंकी के पास स्थित पार्क की सड़क से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP19X2941 भी बरामद की है। हिरासत मे लिये गये आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। *नाम पता आरोपित* कबीर पुत्र किशोर निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी 3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल 4. कानि0 सीपी जसवीर सिंह 5. कानि0 सीपी सचिन पाण्डे
    1
    मायापुर क्षेत्र में महिला पर फायरिंग कर घायल करने वाला एक आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में साथी की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस। 
दिनांक 19.09.2026 को कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार निवासी महिला द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गई कि लक्की व उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उनकी बहू को चोटें आईं। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 522/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप दिनांक 22.09.2026 को मुकदमे में वांछित कबीर पुत्र किशोर, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को टंकी नंबर-06 बस्ती जाने वाले रास्ते पर जल संस्थान की टंकी के पास स्थित पार्क की सड़क से हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP19X2941 भी बरामद की है।
हिरासत मे लिये गये आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
*नाम पता आरोपित*
कबीर पुत्र किशोर निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम*
1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार
2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी
3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल
4. कानि0 सीपी जसवीर सिंह
5. कानि0 सीपी सचिन पाण्डे
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • भाजपा राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे, मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति बंद करे: गरिमा दसौनी राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की लगातार बयानबाजी पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को हर सवाल का जवाब राष्ट्रवाद के प्रमाणपत्र बांटकर देने की आदत छोड़नी चाहिए। गरिमा ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के सवालों से इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? सवाल राहुल गांधी पर नहीं, उन सवालों पर है जिनका जवाब भाजपा के पास नहीं है। राहुल गांधी ने देश की संस्थाओं, नागरिकों की निजता और लोकतंत्र में सत्ता के केंद्रीकरण को लेकर सवाल उठाया है। भाजपा अगर इन सवालों का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले करेगी, तो इससे सवाल खत्म नहीं होंगे। और भाजपा यह भी समझ ले—देश की सुरक्षा के नाम पर किसी भी संस्था या व्यक्ति से सवाल पूछना राष्ट्रविरोध नहीं है। लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार भी है और जनता का अधिकार भी। अगर राहुल गांधी के आरोप गलत हैं तो भाजपा तथ्य सामने रखे, दस्तावेज सामने रखे, जवाब दे। लेकिन हर सवाल का जवाब गाली, व्यक्तिगत हमला और मुद्दा भटकाना नहीं हो सकता। मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने कहा कि आज भाजपा को राहुल गांधी से नहीं, उन सवालों से डर लग रहा है जो देश का युवा पूछ रहा है—हमारी निजता सुरक्षित है या नहीं? संस्थाएं स्वतंत्र हैं या नहीं? और सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह है या नहीं? भाजपा जितना राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश करेगी, उतनी ही मजबूती से कांग्रेस ये सवाल जनता के बीच उठाएगी। गरिमा दसौनी ने कहा कि राहुल गांधी ने इंदौर में देश के उस राजनीतिक और संस्थागत ढांचे पर सवाल उठाए हैं, जिसके बारे में वे लगातार छात्रों और युवाओं के बीच चर्चा कर रहे हैं। यदि भाजपा को उनके किसी तथ्य या आरोप पर आपत्ति है तो वह तथ्यों और प्रमाणों के साथ जवाब दे, केवल व्यक्तिगत हमले करके सवालों से बचने का प्रयास न करे। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा व्यवस्था और उसमें योगदान देने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करती है, लेकिन किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जवाबदेही और पारदर्शिता के सवाल उठाना असंवैधानिक नहीं है। गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह राहुल गांधी के बयान को लेकर राजनीतिक आक्रोश पैदा करने के बजाय उन गंभीर मुद्दों पर जवाब दे, जिन पर देश का युवा सवाल पूछ रहा है। लोकतंत्र में सवाल पूछने वाले को देशविरोधी बताना आसान है, लेकिन सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना ही असली राजनीतिक जवाबदेही है।
    1
    भाजपा राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे, मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति बंद करे: गरिमा दसौनी
राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की लगातार बयानबाजी पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को हर सवाल का जवाब राष्ट्रवाद के प्रमाणपत्र बांटकर देने की आदत छोड़नी चाहिए।
गरिमा ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के सवालों से इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? सवाल राहुल गांधी पर नहीं, उन सवालों पर है जिनका जवाब भाजपा के पास नहीं है।
राहुल गांधी ने देश की संस्थाओं, नागरिकों की निजता और लोकतंत्र में सत्ता के केंद्रीकरण को लेकर सवाल उठाया है। भाजपा अगर इन सवालों का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले करेगी, तो इससे सवाल खत्म नहीं होंगे।
और भाजपा यह भी समझ ले—देश की सुरक्षा के नाम पर किसी भी संस्था या व्यक्ति से सवाल पूछना राष्ट्रविरोध नहीं है। लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार भी है और जनता का अधिकार भी।
अगर राहुल गांधी के आरोप गलत हैं तो भाजपा तथ्य सामने रखे, दस्तावेज सामने रखे, जवाब दे। लेकिन हर सवाल का जवाब गाली, व्यक्तिगत हमला और मुद्दा भटकाना नहीं हो सकता।
मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने कहा कि आज भाजपा को राहुल गांधी से नहीं, उन सवालों से डर लग रहा है जो देश का युवा पूछ रहा है—हमारी निजता सुरक्षित है या नहीं? संस्थाएं स्वतंत्र हैं या नहीं? और सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह है या नहीं?
भाजपा जितना राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश करेगी, उतनी ही मजबूती से कांग्रेस ये सवाल जनता के बीच उठाएगी।
गरिमा दसौनी ने कहा कि राहुल गांधी ने इंदौर में देश के उस राजनीतिक और संस्थागत ढांचे पर सवाल उठाए हैं, जिसके बारे में वे लगातार छात्रों और युवाओं के बीच चर्चा कर रहे हैं। यदि भाजपा को उनके किसी तथ्य या आरोप पर आपत्ति है तो वह तथ्यों और प्रमाणों के साथ जवाब दे, केवल व्यक्तिगत हमले करके सवालों से बचने का प्रयास न करे।
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा व्यवस्था और उसमें योगदान देने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करती है, लेकिन किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जवाबदेही और पारदर्शिता के सवाल उठाना असंवैधानिक नहीं है।
गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह राहुल गांधी के बयान को लेकर राजनीतिक आक्रोश पैदा करने के बजाय उन गंभीर मुद्दों पर जवाब दे, जिन पर देश का युवा सवाल पूछ रहा है। लोकतंत्र में सवाल पूछने वाले को देशविरोधी बताना आसान है, लेकिन सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना ही असली राजनीतिक जवाबदेही है।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक।।।। The Aman Times राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार जांच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को कहा गया।
    1
    राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक।।।।
The Aman Times
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक
देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार जांच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को कहा गया।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर लापता महिला की तलाश के दौरान दर्दनाक हादसे का पता चला। रावण शीला के नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद 21 सितंबर की सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। सर्चिंग के दौरान टीम को गहरी खाई में महिला का शव दिखाई दिया। SDRF ने DDRF और स्थानीय पुलिस की मदद से करीब 400 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को करीब तीन किलोमीटर तक स्ट्रेचर के जरिए पैदल चोपता पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के रूप में हुई है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है।
    1
    चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद
रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर लापता महिला की तलाश के दौरान दर्दनाक हादसे का पता चला। रावण शीला के नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद 21 सितंबर की सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई।
सर्चिंग के दौरान टीम को गहरी खाई में महिला का शव दिखाई दिया। SDRF ने DDRF और स्थानीय पुलिस की मदद से करीब 400 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को करीब तीन किलोमीटर तक स्ट्रेचर के जरिए पैदल चोपता पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के रूप में हुई है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    15 hrs ago
  • SDRF Rescue: चोपता में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला लापता महिला का शव रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर एक महिला की तलाश में चलाया गया सर्च ऑपरेशन दुखद नतीजे पर खत्म हुआ। रावण शीला के नीचे गहरी खाई में SDRF की टीम को महिला का शव मिला। महिला के लापता होने की सूचना 20 सितंबर को मिली थी। सूचना के बाद टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन रात में अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। अगले दिन सुबह फिर से सर्चिंग शुरू की गई, जिसमें करीब 400 मीटर नीचे खाई में शव बरामद हुआ। SDRF ने DDRF और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद करीब 3 किलोमीटर तक कठिन पैदल रास्ते से स्ट्रेचर पर शव को चोपता पहुंचाया गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
    1
    SDRF Rescue: चोपता में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला लापता महिला का शव
रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर एक महिला की तलाश में चलाया गया सर्च ऑपरेशन दुखद नतीजे पर खत्म हुआ। रावण शीला के नीचे गहरी खाई में SDRF की टीम को महिला का शव मिला।
महिला के लापता होने की सूचना 20 सितंबर को मिली थी। सूचना के बाद टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन रात में अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। अगले दिन सुबह फिर से सर्चिंग शुरू की गई, जिसमें करीब 400 मीटर नीचे खाई में शव बरामद हुआ।
SDRF ने DDRF और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद करीब 3 किलोमीटर तक कठिन पैदल रास्ते से स्ट्रेचर पर शव को चोपता पहुंचाया गया।
मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
    user_Exclusive Report Uttarakh
    Exclusive Report Uttarakh
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.