Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक।।।। The Aman Times राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार जांच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को कहा गया।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक।।।। The Aman Times राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार जांच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को कहा गया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नैनीताल में आयोजित माँ नंदा देवी महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी माँ नंदा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना धर्मरक्षक धामी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश की संस्कृति का संरक्षण और विकास प्रदेश के मेले और त्योहारों को मिल रही है नई पहचान4
- अभिनव कफुलिया को NSUI ने छात्र संघ अध्यक्ष पद का टिकट दिया, DBS में PG विस्तार और प्रवेश प्रक्रिया का मुद्दा उठाया स्थान - देहरादून रिपोर्ट - दीपक पंवार देहरादून। DBS महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए अभिनव कफुलिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए PG पाठ्यक्रमों के विस्तार की मांग की। अभिनव कफुलिया ने कहा कि DBS में UG और ऑनर्स की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के बाद PG की पढ़ाई के लिए श्रीनगर, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) या अन्य संस्थानों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि महाविद्यालय में ही अधिक से अधिक PG विभाग शुरू किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों में भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि PG पाठ्यक्रमों के विस्तार के साथ महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार शिक्षकों और फैकल्टी की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। इससे विद्यार्थियों को स्नातक के बाद अपने ही महाविद्यालय में उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिल सकेगा। अभिनव कफुलिया ने इस वर्ष ऑनर्स के एक वर्षीय PG कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से UET परीक्षा कराई गई, फीस ली गई और एडमिशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी भरवाए गए, लेकिन प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। इसके चलते कई विद्यार्थियों के प्रवेश अब तक अटके हुए हैं। NSUI के छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मांग की कि लंबित प्रवेश प्रक्रिया को जल्द स्पष्ट किया जाए और विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई को लेकर राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इन मुद्दों को NSUI प्रमुखता से उठाएगी। Byte - अभिनव कफुलिया1
- मायापुर क्षेत्र में महिला पर फायरिंग कर घायल करने वाला एक आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में साथी की तलाश में जुटी हरिद्वार पुलिस। दिनांक 19.09.2026 को कार्यशाला गैराज, नगर निगम मायापुर, हरिद्वार निवासी महिला द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गई कि लक्की व उसके साथी कबीर द्वारा उनकी बहू पर फायरिंग की गई, जिससे उनकी बहू को चोटें आईं। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 522/2026 अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला गया साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप दिनांक 22.09.2026 को मुकदमे में वांछित कबीर पुत्र किशोर, उम्र 22 वर्ष, निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश को टंकी नंबर-06 बस्ती जाने वाले रास्ते पर जल संस्थान की टंकी के पास स्थित पार्क की सड़क से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP19X2941 भी बरामद की है। हिरासत मे लिये गये आरोपी के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। *नाम पता आरोपित* कबीर पुत्र किशोर निवासी गंगा आर्यनगर जलालाबाद, थाना भवन, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश *पुलिस टीम* 1. कुन्दन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार 2. व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी 3. उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल 4. कानि0 सीपी जसवीर सिंह 5. कानि0 सीपी सचिन पाण्डे1
- पेयजल विभाग हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालु पर्यटकों और शहर के नागरिकों के लिए अहम भूमिका वाला विभाग है।जिसकी व्यवस्थाओं में वर्षभर पैसा लगता रहता है लेकिन इसकी व्यवस्थाएं कभी दुरुस्त नहीं होती और पैसा पानी की तरह बहता रहता है। यदि विभाग को इस कथन पर आपत्ति हो तो वह शहर में लोगों की राय ले सकता है। जहां तक हरिद्वार में पेयजल व्यवस्थाओं के सुधार पर धन खर्च का सवाल है तो यह राशि पिछले बीस सालों में सैंकड़ों करोड़ बैठती है जबकि व्यवस्थाओं की बात करें तो लीकेज, लो प्रेशर, टूटती फटती लाईनें, नलों से गंदा पानी आना आम समस्या बना हुआ है। यदि व्यवस्थाओं पर खर्च की बात करें तो आंकड़े बताते हैं कि अर्द्धकुंभ 2004 से अर्धकुंभ 2027 की व्यवस्थाओं तक पेयजल व्यवस्थाओं पर करीब 340 करोड़ खप जाएंगे। लेकिन इस दौरान व्यवस्थाओं में कितना सुधार हुआ इसका सर्वे कराया जाना चाहिए। नगरीय क्षेत्र के भूपतवाला, सप्तऋषि, मायापुर, रानीपुर, कनखल, ज्वालापुर, लालजीवाला क्षेत्र में छह-छह साल में पाइपलाइन डाली जाती हैं। जलाशय बनाए जाते हैं। ट्यूबवेल और पंपिंग स्टेशन बनाए जाते हैं। लेकिन यहां जलापूर्ति कभी सुचारू नहीं रहती। नलों से पानी गायब रहना, बिजली जाते ही पानी गायब हो जाना, असमय पानी चले जाना, लो प्रेशर, प्रदूषित पानी आना आमबात है। पहले केवल गर्मियों में ही पेश आने वाली यह समस्याएं अब वर्षभर बनी रहती हैं। विभागीय सुस्ती का ये आलम है कि लाईनें फटी हैं तो उनका सुध लेने वाला ही नहीं है। भीमगोड़ा पुल पर कई दिनों से यह पाइप लाइन फटी हुई है और दिन-रात पानी बर्बाद हो रहा है। वीडियो इसलिए दिया जा रहा है ताकि सनद रहे! (_कुमार दुष्यंत_)1
- राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक।।।। The Aman Times राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए अभिलेखों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार जांच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को चिन्हीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने को कहा गया।1
- भाजपा राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे, मुद्दे से ध्यान भटकाने की राजनीति बंद करे: गरिमा दसौनी राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं की लगातार बयानबाजी पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को हर सवाल का जवाब राष्ट्रवाद के प्रमाणपत्र बांटकर देने की आदत छोड़नी चाहिए। गरिमा ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के सवालों से इतनी बेचैनी क्यों हो रही है? सवाल राहुल गांधी पर नहीं, उन सवालों पर है जिनका जवाब भाजपा के पास नहीं है। राहुल गांधी ने देश की संस्थाओं, नागरिकों की निजता और लोकतंत्र में सत्ता के केंद्रीकरण को लेकर सवाल उठाया है। भाजपा अगर इन सवालों का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले करेगी, तो इससे सवाल खत्म नहीं होंगे। और भाजपा यह भी समझ ले—देश की सुरक्षा के नाम पर किसी भी संस्था या व्यक्ति से सवाल पूछना राष्ट्रविरोध नहीं है। लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार भी है और जनता का अधिकार भी। अगर राहुल गांधी के आरोप गलत हैं तो भाजपा तथ्य सामने रखे, दस्तावेज सामने रखे, जवाब दे। लेकिन हर सवाल का जवाब गाली, व्यक्तिगत हमला और मुद्दा भटकाना नहीं हो सकता। मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने कहा कि आज भाजपा को राहुल गांधी से नहीं, उन सवालों से डर लग रहा है जो देश का युवा पूछ रहा है—हमारी निजता सुरक्षित है या नहीं? संस्थाएं स्वतंत्र हैं या नहीं? और सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह है या नहीं? भाजपा जितना राहुल गांधी को चुप कराने की कोशिश करेगी, उतनी ही मजबूती से कांग्रेस ये सवाल जनता के बीच उठाएगी। गरिमा दसौनी ने कहा कि राहुल गांधी ने इंदौर में देश के उस राजनीतिक और संस्थागत ढांचे पर सवाल उठाए हैं, जिसके बारे में वे लगातार छात्रों और युवाओं के बीच चर्चा कर रहे हैं। यदि भाजपा को उनके किसी तथ्य या आरोप पर आपत्ति है तो वह तथ्यों और प्रमाणों के साथ जवाब दे, केवल व्यक्तिगत हमले करके सवालों से बचने का प्रयास न करे। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा व्यवस्था और उसमें योगदान देने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करती है, लेकिन किसी भी संवैधानिक लोकतंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जवाबदेही और पारदर्शिता के सवाल उठाना असंवैधानिक नहीं है। गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह राहुल गांधी के बयान को लेकर राजनीतिक आक्रोश पैदा करने के बजाय उन गंभीर मुद्दों पर जवाब दे, जिन पर देश का युवा सवाल पूछ रहा है। लोकतंत्र में सवाल पूछने वाले को देशविरोधी बताना आसान है, लेकिन सवालों का तथ्यात्मक जवाब देना ही असली राजनीतिक जवाबदेही है।1
- क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता। दिनांक 21.09.2026 को कोतवाली झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दीपक नामक व्यक्ति अपने घर पर अपनी पत्नी के साथ आमदा-फसाद कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अभियुक्त को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी द्वारा पुलिस की समझाइश के बावजूद शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं किया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक को धारा 170 BNSS के अंतर्गत कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* दीपक पुत्र देशराज निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम* 1. उ0नि0 अर्जुन कुमार 2. कांस्टेबल बसंत कुमार 3. होमगार्ड अंकित1
- SDRF Rescue: चोपता में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला लापता महिला का शव रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर एक महिला की तलाश में चलाया गया सर्च ऑपरेशन दुखद नतीजे पर खत्म हुआ। रावण शीला के नीचे गहरी खाई में SDRF की टीम को महिला का शव मिला। महिला के लापता होने की सूचना 20 सितंबर को मिली थी। सूचना के बाद टीम ने तलाश शुरू की, लेकिन रात में अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। अगले दिन सुबह फिर से सर्चिंग शुरू की गई, जिसमें करीब 400 मीटर नीचे खाई में शव बरामद हुआ। SDRF ने DDRF और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद करीब 3 किलोमीटर तक कठिन पैदल रास्ते से स्ट्रेचर पर शव को चोपता पहुंचाया गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।1
- चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई से महिला का शव बरामद रुद्रप्रयाग के चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर लापता महिला की तलाश के दौरान दर्दनाक हादसे का पता चला। रावण शीला के नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई से 26 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर को महिला के लापता होने की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद 21 सितंबर की सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई। सर्चिंग के दौरान टीम को गहरी खाई में महिला का शव दिखाई दिया। SDRF ने DDRF और स्थानीय पुलिस की मदद से करीब 400 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को करीब तीन किलोमीटर तक स्ट्रेचर के जरिए पैदल चोपता पहुंचाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय पूजा साहनी, निवासी पंजाब के रूप में हुई है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है।1