logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामनवमी के उपलक्ष में बेटमा नगर में निकाली गई भव्य राम रथ यात्रा

19 hrs ago
user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
19 hrs ago

रामनवमी के उपलक्ष में बेटमा नगर में निकाली गई भव्य राम रथ यात्रा

More news from Indore and nearby areas
  • *👉📡 बेटमा - रामनवमी के अवसर पर बेटमा में निकाली गई भव्य राम रथ यात्रा✍️* *👉📡 क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल की अगुवाई में संस्था निर्भय के बैनर तले हुआ बड़ा आयोजन✍️* *👉📡 यात्रा का मार्ग में अनेकों जगह मंचों से हुआ जोरदार स्वागत, यात्रा में सनातनी धर्म गुरुओं, मंदिरों के पुजारीयो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल----✍️* *👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खबर भारत 360न्यूज लाइव MP/CG/UP अब अपने डीजीयाना केबल के सेटप बाक्स के चैनल नंबर 365 के साथ ही OTT--OYSTS-- PLAY प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है ✍️* *👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक लाइव पर भी✍️* *👉📡 खबर भारत 360न्यूज रिपोर्टर - रणजीत मंडलोई ✍️* *👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*
    1
    *👉📡 बेटमा - रामनवमी के अवसर पर बेटमा में निकाली गई भव्य राम रथ यात्रा✍️*
*👉📡 क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल की अगुवाई में संस्था निर्भय के बैनर तले हुआ बड़ा आयोजन✍️*
*👉📡 यात्रा का मार्ग में अनेकों जगह मंचों से हुआ जोरदार स्वागत, यात्रा में सनातनी धर्म गुरुओं, मंदिरों के पुजारीयो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल----✍️*
*👉📡 खबरें देखें सबसे पहले खबर भारत 360न्यूज लाइव MP/CG/UP अब अपने डीजीयाना केबल के सेटप बाक्स के चैनल नंबर 365 के साथ ही OTT--OYSTS-- PLAY प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है ✍️*
*👉📡 साथ ही देखे खबरें यूट्यूब फेसबुक लाइव पर भी✍️*
*👉📡 खबर भारत 360न्यूज रिपोर्टर - रणजीत मंडलोई ✍️*
*👉📡 टीम प्रेस क्लब बेटमा✍️*
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    4 hrs ago
  • इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पैसों के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक फिरोज अंसारी की हत्या उसके पुराने दोस्त अरबाज ने की। दोनों के बीच लंबे समय से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद कहासुनी बढ़कर हिंसक हो गई। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
    1
    इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पैसों के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक फिरोज अंसारी की हत्या उसके पुराने दोस्त अरबाज ने की। दोनों के बीच लंबे समय से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन दोनों ने साथ में शराब पी, जिसके बाद कहासुनी बढ़कर हिंसक हो गई। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 3 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव मनायाः मांडू में वैदिक मंत्रोच्चार और पंचामृत अभिषेक के साथ 21 महाआरती वही चतुर्भुज श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार के मांडू स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज राम मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर भगवान राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज (चार भुजाओं वाले) रूप में विराजमान हैं। जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंदिर में रामायण पाठ का समापन हुआ, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और 56 भोग अर्पित किए गए। ठीक दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म कल्याण हुआ, जिसके तुरंत बाद गर्भ गृह के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज सहित कई शहरों से आए संत-महात्मा, आचार्य और पंडितों ने भगवान राम का विशेष औषधीय और पंचामृत से अभिषेक किया। जन्म के बाद 21 महाआरतियां की गईं मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ कई जिलों से श्रद्धालु इस जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना कर मंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। पूरे नगर में भगवान राम के जयकारे गूंज उठे और धार्मिक माहौल देखने को मिला। आरती के बाद महाप्रसादी का भी वितरण किया गया। रामायण मंडल के कलाकारों ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान राम का 5 मिनट तक सूर्य तिलक भी हुआ, जिससे मंदिर का वातावरण और भी दिव्य हो गया।रामचरितमानस मंडल की रामायण पारायण का समापन महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर नरसिंह दास महाराज के अनुसार, यह मंदिर भगवान श्री राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज रूप में विराजमान हैं। श्री रामचरितमानस मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रामायण पारायण का समापन भी रामनवमी पर हुआ। यह महोत्सव मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में प्रतिवर्ष अत्यंत वैभवशाली तरीके से मनाया जाता है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इस अनूठी प्रतिमा को साधुओं को स्वप्न में भगवान के दर्शन होने के बाद निकाला गया था। भगवान चतुर्भुज श्री राम का शाम 4:00 बजे हुआ नगर भ्रमण वही शाम 4:00 बजे भगवान चतुर्भुज श्री राम का नगर भ्रमण शोभायात्रा भव्य रूप से निकली जिसमें भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी भगवान भोलेनाथ ओर वानर सेना की झांकियां साथ ही ढोल ताशे पर मांडू के युवाओं के द्वारा अखाड़े की प्रस्तुति दी जा रही थी वही कुछ भक्त भजनों पर नृत्य कर रहे थे
    4
    विश्व के एकमात्र चतुर्भुज राम मंदिर में श्री राम  जन्मोत्सव मनायाः 
मांडू में वैदिक मंत्रोच्चार और पंचामृत अभिषेक के साथ 21 महाआरती
वही चतुर्भुज श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/धार के मांडू स्थित ऐतिहासिक चतुर्भुज राम मंदिर में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर भगवान राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज (चार भुजाओं वाले) रूप में विराजमान हैं।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत मंदिर में रामायण पाठ का समापन हुआ, जिसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और 56 भोग अर्पित किए गए। ठीक दोपहर 12 बजे भगवान का जन्म कल्याण हुआ, जिसके तुरंत बाद गर्भ गृह के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज सहित कई शहरों से आए संत-महात्मा, आचार्य और पंडितों ने भगवान राम का विशेष औषधीय और पंचामृत से अभिषेक किया। जन्म के बाद 21 महाआरतियां की गईं मांडू नगर और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ कई जिलों से श्रद्धालु इस जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की पूजा-अर्चना कर मंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। पूरे नगर में भगवान राम के जयकारे गूंज उठे और धार्मिक माहौल देखने को मिला।
आरती के बाद महाप्रसादी का भी वितरण किया गया। रामायण मंडल के कलाकारों ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भगवान राम का 5 मिनट तक सूर्य तिलक भी हुआ, जिससे मंदिर का वातावरण और भी दिव्य हो गया।रामचरितमानस मंडल की रामायण पारायण का समापन
महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर नरसिंह दास महाराज के अनुसार, यह मंदिर भगवान श्री राम की एकमात्र ऐसी प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें वे चतुर्भुज रूप में विराजमान हैं। श्री रामचरितमानस मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय रामायण पारायण का समापन भी रामनवमी पर हुआ।
यह महोत्सव मध्य प्रदेश के धार जिले के मांडू में प्रतिवर्ष अत्यंत वैभवशाली तरीके से मनाया जाता है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। इस अनूठी प्रतिमा को साधुओं को स्वप्न में भगवान के दर्शन होने के बाद निकाला गया था।
भगवान चतुर्भुज श्री राम का शाम 4:00 बजे हुआ नगर भ्रमण
वही शाम 4:00 बजे भगवान  चतुर्भुज श्री राम का नगर भ्रमण शोभायात्रा भव्य रूप से निकली जिसमें भगवान राम सीता लक्ष्मण हनुमान जी भगवान भोलेनाथ ओर वानर सेना की झांकियां साथ ही ढोल ताशे पर मांडू के युवाओं के द्वारा अखाड़े की प्रस्तुति दी जा रही थी वही कुछ भक्त भजनों पर नृत्य कर रहे थे
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • इंदौर में पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। हेड कांस्टेबल का प्रभार संभाल रहे दीपक थापा को वापस कांस्टेबल बना दिया गया है, वहीं उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। प्रभारी हेड कांस्टेबल दीपक थापा, जिन्हें कुछ समय पहले कांस्टेबल रहते हुए हेड कांस्टेबल का प्रभार दिया गया था, अब विवादों में घिरने के बाद कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। वही दीपक थापा के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया था। आरोप है कि वह पुलिस कॉलोनी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता था। जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और अब कार्रवाई करते हुए दीपक थापा को निलंबित कर दिया गया था, वही अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उनका प्रभार भी उनसे वापस ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।
    1
    इंदौर में पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। हेड कांस्टेबल का प्रभार संभाल रहे दीपक थापा को वापस कांस्टेबल बना दिया गया है, वहीं उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।
दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। प्रभारी हेड कांस्टेबल दीपक थापा, जिन्हें कुछ समय पहले कांस्टेबल रहते हुए हेड कांस्टेबल का प्रभार दिया गया था, अब विवादों में घिरने के बाद कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। वही दीपक थापा के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया था। आरोप है कि वह पुलिस कॉलोनी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता था। जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और अब कार्रवाई करते हुए दीपक थापा को निलंबित कर दिया गया था, वही अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उनका प्रभार भी उनसे वापस ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।
    user_Ck_news
    Ck_news
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ​इंदौर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें किन्नर समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर इंदौर की मंगला गौरी नंदगिरी महामंडलेश्वर और शिमला कुंवर सहित समाज के अन्य गुरुओं ने भगवान रामलला के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। किन्नर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में लगभग 500 किन्नरों ने भाग लिया और उत्साह के साथ रामलला का रथ खींचा। इस दौरान किन्नर गुरुओं ने न केवल देशवासियों को पर्व की बधाई दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि दुनिया में शांति बनी रहे और युद्ध जल्द समाप्त हो, ताकि मानवता सुरक्षित रहे।
    1
    ​इंदौर में रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें किन्नर समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर इंदौर की मंगला गौरी नंदगिरी महामंडलेश्वर और शिमला कुंवर सहित समाज के अन्य गुरुओं ने भगवान रामलला के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। किन्नर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में लगभग 500 किन्नरों ने भाग लिया और उत्साह के साथ रामलला का रथ खींचा। इस दौरान किन्नर गुरुओं ने न केवल देशवासियों को पर्व की बधाई दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने भगवान राम से प्रार्थना की कि दुनिया में शांति बनी रहे और युद्ध जल्द समाप्त हो, ताकि मानवता सुरक्षित रहे।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मां चामुंडा मंदिर देवास में भक्तों का लगा मेला आज रामनवमी के अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है ऊंची टेकरी पर मां चामुंडा का भव्य मंदिर है यहां पर आने वाले की हर इच्छा माता रानी पूरी करती है इंडिया न्यूज़ सेवन से पत्रकार राजेंद्र मालवीय
    1
    मां चामुंडा मंदिर देवास में भक्तों का लगा मेला आज रामनवमी के अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है ऊंची टेकरी पर मां चामुंडा का भव्य मंदिर है यहां पर आने वाले की हर इच्छा माता रानी पूरी करती है इंडिया न्यूज़ सेवन से पत्रकार राजेंद्र मालवीय
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना इंदौर को मिलेगी अमृत की सौगात 29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का भूमिपूजन सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी करेंगे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल की उपस्थिति में होगा आयोजन आयोजन में भाजपा की पूर्व निगम परिषदों के महापौर, सभापति, महापौर परिषद पार्षद व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सदस्य, इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलप्रदाय विभाग प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक और दीर्घकालिक बनाने की दिशा में नर्मदा चतुर्थ चरण के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपए के तीन पैकेजों का भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से 29 मार्च रविवार सुबह 10 बजे दशहरा मैदान पर किया जाएगा। साथ ही सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेगें। कार्यक्रम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसमा सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सूरज कैरो, गौरव रणदिवे, निशांत खरे जयपालसिंह चावड़ा, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, सर्वेश तिवारी, मानसिंह यादव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न होगा। नेताओं ने बताया कि यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल आधारभूत सरचना का विकास नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। अमृत 20 योजना के अंतर्गत इस परियोजना से इंदौर में 24x7 जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें इंदौर शहर की भविष्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त 400 एम. एल.डी. जलापूर्ति सुनिश्चित की जावेगी। 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल पहुंचाया जाएगा परियोजना के पैकेज 2 के अंतर्गत वांचू पाईन्ट से राऊ सर्कल तक 2235 मिमी व्यास की लगभग 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जो शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल को सुचारू रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही 3 प्रमुख स्थानों पर लगभग 2870 मीटर लंबाई में आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राऊ सर्कल पर क्लोरिनेशन सिस्टम की स्थापना कर जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। इस पैकेज की लागत रू. 448.23 करोड है तथा कार्य 30 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है। पैकेज-3 व 4 में होगा 40 नई टंकियों का निर्माण, 1600 किमी से अधिक लाईन बिछायी जाएगी पैकेज-3 और 4 के तहत शहर की जल वितरण व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा। 40. नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे, 76 पुराने टैंकों का उन्नयन होगा। पैकेज-3 के अंतर्गत 15 से 35 लाख लीटर क्षमता के 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा तथा 29 मौजूदा टैंकों का सुट्ट डीकरण किया जाएगा। इन टैंकों को जोड़ने के लिए 400 से 600 मिनी व्यास की लगभग 27.4 किलोमीटर लंबी फीसर पाइपलाइन तथा 1200 मिमी व्यास की 4.7 किलोमीटर ग्रेविटी मेन लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही लगभग 685 किलोमीटर की डिस्ट्रीब्यूशन लाईन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसमें डीआई एवं एचडीपीई पाइपलाइन शामिल होंगी। पैकेज 4 के अंतर्गत भी 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा 46 मौजूदा टैंकों का सुदू बीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 400 से 700 मिमी व्यास की लगभग 25.82 किलोमीटर लंबी फीडर लाइन विकसित की जाएगी और लगभग 892 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी। करीब 2.47 लाख नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे पैकेज-3 के अंतर्गत लगभग 1 लाख 26 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा । लाख 8 हजार से अधिक वाटर मीटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 24x7 दबावयुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस पैकेज की लागत 410.50 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है। पैकेज 4 के माध्यम से लगभग 1 लाख 21 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा 1 लाख 62 हजार से अधिक वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं स्मार्ट बनाया जा सके। इस पैकेज की लागत 497. 23 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है। स्मार्ट सिस्टम से होगी 24X7 जलापूर्ति परियोजना SCADA आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग, एनआरडब्लूय नियंत्रण और डीएमए तकनीक को शामिल किया गया है। इससे जल वितरण पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी और लीकेज च पानी की बर्बादी पर नियंत्रण होगा। 29 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल इस योजना के तहत शहर के साथ-साथ आसपास के 29 ग्रामों रेवती, बरदरी, भौरांसला, कुमेडी, शक्करखेडी, अरण्डिया, मायाखेडी, बिचौली हप्सी, पत्थर मूण्डला, पालदा, कैलोद करताल, छोटा बांगडदा, निहालपुर मुण्डी, बड़ा बांगड़दा, पालाखेडी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी विस्तार क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा। यहां बनेगी 40 नई टंकिया पैकेज 3 के अंतर्गत 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुराने रजिस्ट्रार ऑफिस के गार्डन में, खालसा चौक आयडीए गार्डन, लवकुश विहार, निरंजनपूर मंडी, कबीट खेड़ी, रेवेन्यु नगर, ट्रेजर टाऊन, कावेरी परिसर, केलोद करताल, लिंबोदी टैंक, पालदा इंडस्ट्रीज एरिया, आरटीओ पत्थर मुंडला, ओमेक्स हिल, देवगुराड़िया, कुमेठी, पंचवटी कॉलोनी, अरंडिया, मायाखेडी, शक्करखेड़ी, रेवती में टंकियों का निर्माण होगा। वही पैकेज 4 में 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण होगा, जिसमें सांई गंगौत्री, लक्ष्मीबाई मंडी, एकेवीएन कैंपस, मैकेनिक नगर, पीयू 4 गार्डन, विजय नगर, सयाजी होटल के पीछे, हाट बाजार के सामने कंचनबाग, महल कचहरी, शिवाजी नगर, कलेक्टोरेट पॉर्क, नमक गोदाम, विश्वकर्मा नगर, हवा बंगला, छोटा बांगड़दा, विघा पैलेस, गांधी नगर, शिव सिटी, अहीरखेडी, बुध्द नगर में टंकियों का निर्माण होगा।
    2
    नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना इंदौर को मिलेगी अमृत की सौगात
29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का भूमिपूजन
सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी करेंगे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल की उपस्थिति में होगा आयोजन आयोजन में भाजपा की पूर्व निगम परिषदों के महापौर, सभापति, महापौर परिषद पार्षद व बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सदस्य,
इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलप्रदाय विभाग प्रभारी अभिषेक बबलू शर्मा ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था को आधुनिक और दीर्घकालिक बनाने की दिशा में नर्मदा चतुर्थ चरण के अंतर्गत 1356 करोड़ रुपए के तीन पैकेजों का भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से 29 मार्च रविवार सुबह 10 बजे दशहरा मैदान पर किया जाएगा। साथ ही सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेगें। कार्यक्रम पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, राज्यसमा सांसद कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सूरज कैरो, गौरव रणदिवे, निशांत खरे जयपालसिंह चावड़ा, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, नगर प्रभारी राजेश सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, सर्वेश तिवारी, मानसिंह यादव की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
नेताओं ने बताया कि यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल आधारभूत सरचना का विकास नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर से जुड़ा एक व्यापक प्रयास है। अमृत 20 योजना के अंतर्गत इस परियोजना से इंदौर में 24x7 जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें इंदौर शहर की भविष्य की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त 400 एम. एल.डी. जलापूर्ति सुनिश्चित की जावेगी।
39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल पहुंचाया जाएगा परियोजना के पैकेज 2 के अंतर्गत वांचू पाईन्ट से राऊ सर्कल तक 2235 मिमी व्यास की लगभग 39 किलोमीटर लंबी ग्रेविटीमेन पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जो शहर के विभिन्न हिस्सों तक जल को सुचारू रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही 3 प्रमुख स्थानों पर लगभग 2870 मीटर लंबाई में आधुनिक तकनीक से टनल निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राऊ सर्कल पर क्लोरिनेशन सिस्टम की स्थापना कर जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। इस पैकेज की लागत रू. 448.23 करोड है तथा कार्य 30 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।
पैकेज-3 व 4 में होगा 40 नई टंकियों का निर्माण, 1600 किमी से अधिक लाईन बिछायी जाएगी पैकेज-3 और 4 के तहत शहर की जल वितरण व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जाएगा। 40. नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे, 76 पुराने टैंकों का उन्नयन होगा। पैकेज-3 के अंतर्गत 15 से 35
लाख लीटर क्षमता के 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जाएगा तथा 29 मौजूदा टैंकों का सुट्ट डीकरण किया जाएगा। इन टैंकों को जोड़ने के लिए 400 से 600 मिनी व्यास की लगभग 27.4 किलोमीटर लंबी फीसर पाइपलाइन तथा 1200 मिमी व्यास की 4.7 किलोमीटर ग्रेविटी मेन लाइन बिछाई जाएगी। साथ ही लगभग 685 किलोमीटर की डिस्ट्रीब्यूशन लाईन बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसमें डीआई एवं एचडीपीई पाइपलाइन शामिल होंगी।
पैकेज 4 के अंतर्गत भी 20 नए ओवरहेड टैंक का निर्माण तथा 46 मौजूदा टैंकों का सुदू बीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 400 से 700 मिमी व्यास की लगभग 25.82 किलोमीटर लंबी फीडर लाइन विकसित की जाएगी और लगभग 892 किलोमीटर लंबी वितरण पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
करीब 2.47 लाख नए घरेलू कनेक्शन दिए जाएंगे
पैकेज-3 के अंतर्गत लगभग 1 लाख 26 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा । लाख 8 हजार से अधिक वाटर मीटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे 24x7 दबावयुक्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस पैकेज की लागत 410.50 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है। पैकेज 4 के माध्यम से लगभग 1 लाख 21 हजार घरेलू जल संयोजन दिये जाने का कार्य किया जायेगा तथा 1 लाख 62 हजार से अधिक वाटर मीटर लगाए जाएंगे, जिससे जल वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं स्मार्ट बनाया जा सके। इस पैकेज की लागत 497. 23 करोड़ रुपए है तथा कार्य 36 माह में पूर्ण किया जाना लक्षित है।
स्मार्ट सिस्टम से होगी 24X7 जलापूर्ति
परियोजना SCADA आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग, एनआरडब्लूय नियंत्रण और डीएमए तकनीक को शामिल किया गया है। इससे जल वितरण पर रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी और लीकेज च पानी की बर्बादी पर नियंत्रण होगा।
29 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल
इस योजना के तहत शहर के साथ-साथ आसपास के 29 ग्रामों रेवती, बरदरी, भौरांसला,
कुमेडी, शक्करखेडी, अरण्डिया, मायाखेडी, बिचौली हप्सी, पत्थर मूण्डला, पालदा, कैलोद करताल, छोटा बांगडदा, निहालपुर मुण्डी, बड़ा बांगड़दा, पालाखेडी सहित अन्य क्षेत्रों में भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी विस्तार क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा।
यहां बनेगी 40 नई टंकिया
पैकेज 3 के अंतर्गत 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें पुराने
रजिस्ट्रार ऑफिस के गार्डन में, खालसा चौक आयडीए गार्डन, लवकुश विहार, निरंजनपूर मंडी, कबीट खेड़ी, रेवेन्यु नगर, ट्रेजर टाऊन, कावेरी परिसर, केलोद करताल, लिंबोदी टैंक, पालदा इंडस्ट्रीज एरिया, आरटीओ पत्थर मुंडला, ओमेक्स हिल, देवगुराड़िया, कुमेठी, पंचवटी कॉलोनी, अरंडिया, मायाखेडी, शक्करखेड़ी, रेवती में टंकियों का निर्माण होगा। वही पैकेज 4 में 20 नई पानी की टंकियों का निर्माण होगा, जिसमें सांई गंगौत्री, लक्ष्मीबाई मंडी, एकेवीएन कैंपस, मैकेनिक नगर, पीयू 4 गार्डन, विजय नगर, सयाजी होटल के पीछे, हाट बाजार के सामने कंचनबाग, महल कचहरी, शिवाजी नगर, कलेक्टोरेट पॉर्क, नमक गोदाम, विश्वकर्मा नगर, हवा बंगला, छोटा बांगड़दा, विघा पैलेस, गांधी नगर, शिव सिटी, अहीरखेडी, बुध्द नगर में टंकियों का निर्माण होगा।
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रामनवमी के उपलक्ष में बेटमा नगर में निकाली गई भव्य राम रथ यात्रा
    1
    रामनवमी के उपलक्ष में बेटमा नगर में निकाली गई भव्य राम रथ यात्रा
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.