logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजसमंद जिले के भीम स्थित जवाजा क्षेत्र के कोटड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती क्लास में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप घुस आया। सांप को कक्षा के भीतर देखते ही छात्रों ने शोर मचाया और वे तुरंत सुरक्षित बाहर निकल आए। छात्रों ने घटना की जानकारी शिक्षिका मोनिका को दी। सूचना मिलने पर शिक्षिका मोनिका ने तुरंत स्नेक कैचर सुरेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया। सुरेंद्र सिंह ने सबसे पहले बच्चों को सुरक्षित दूरी पर किया और फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कोबरा सांप एक स्टूल से लिपटा हुआ था और फन फैलाकर बैठा था। कड़ी मशक्कत के बाद सुरेंद्र सिंह ने कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन, शिक्षिका और छात्रों ने राहत की सांस ली।

12 hrs ago
user_Prahalad singh
Prahalad singh
Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
12 hrs ago

राजसमंद जिले के भीम स्थित जवाजा क्षेत्र के कोटड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती क्लास में करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप घुस आया। सांप को कक्षा के भीतर देखते ही छात्रों ने शोर मचाया और वे तुरंत सुरक्षित बाहर निकल आए। छात्रों ने घटना की जानकारी शिक्षिका मोनिका को दी। सूचना मिलने पर शिक्षिका मोनिका ने तुरंत स्नेक कैचर सुरेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया। सुरेंद्र सिंह ने सबसे पहले बच्चों को सुरक्षित दूरी पर किया और फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कोबरा सांप एक स्टूल से लिपटा हुआ था और फन फैलाकर बैठा था। कड़ी मशक्कत के बाद सुरेंद्र सिंह ने कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन, शिक्षिका और छात्रों ने राहत की सांस ली।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली जिले के जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच ने केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 60 साल पहले की केदारनाथ धाम की यात्रा और वर्तमान समय की यात्रा की तुलना करने पर तपस्या और श्रद्धा का वास्तविक अर्थ स्पष्ट रूप से समझ में आता है।
    1
    पाली जिले के जैतारण से वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम दाधीच ने केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर एक रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 60 साल पहले की केदारनाथ धाम की यात्रा और वर्तमान समय की यात्रा की तुलना करने पर तपस्या और श्रद्धा का वास्तविक अर्थ स्पष्ट रूप से समझ में आता है।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जैतारण शहर में हाल ही में हुए एक भीषण हादसे में डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी के तहत बुधवार को मुख्य बस स्टेशन से राम चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया, लेकिन कई स्थानों पर अवैध रूप से फैली चातरिया और अस्थायी ढाँचों को हटाया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला। के. सैय्यद हैंडलूम के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। इस घटना में नगरपालिका पर हाथापाई के आरोप भी सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया। आज भी जैतारण में बिजली घर चौराहे से बस स्टैंड तक प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
    1
    जैतारण शहर में हाल ही में हुए एक भीषण हादसे में डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत के बाद नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी के तहत बुधवार को मुख्य बस स्टेशन से राम चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया, लेकिन कई स्थानों पर अवैध रूप से फैली चातरिया और अस्थायी ढाँचों को हटाया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला।

के. सैय्यद हैंडलूम के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। इस घटना में नगरपालिका पर हाथापाई के आरोप भी सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

आज भी जैतारण में बिजली घर चौराहे से बस स्टैंड तक प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • भीलवाड़ा में लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक माह के बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत आज होटल लैंडमार्क के पास बसों की सघन जांच की गई, जिसमें सुरक्षा नियमों में भारी खामियां मिलने पर एक ट्रेवल्स बस को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के ट्रेवल्स संचालकों में हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य स्वयं अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहीं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी और यातायात विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई पूरी की गई। सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी के माध्यम से संबंधित बस को तत्काल प्रभाव से सीज करने के निर्देश दिए गए।
    1
    भीलवाड़ा में लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक माह के बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत आज होटल लैंडमार्क के पास बसों की सघन जांच की गई, जिसमें सुरक्षा नियमों में भारी खामियां मिलने पर एक ट्रेवल्स बस को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के ट्रेवल्स संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जांच के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य स्वयं अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहीं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी और यातायात विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्रवाई पूरी की गई। सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी के माध्यम से संबंधित बस को तत्काल प्रभाव से सीज करने के निर्देश दिए गए।
    user_Dipesh kumar chhipa
    Dipesh kumar chhipa
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भीलवाड़ा में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई और उन पर सख्त कदम उठाए गए।
    1
    भीलवाड़ा में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई और उन पर सख्त कदम उठाए गए।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • भीलवाड़ा के रूडसेट संस्थान, सुवाणा में 9 जुलाई को आयोजित पब्लिक स्पीकिंग मास्टरक्लास के दूसरे सत्र में, प्रख्यात लाइफ कोच एवं पब्लिक स्पीकिंग प्रशिक्षक आचार्य देवेंद्र डाणी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रभावशाली संवाद और वॉइस मॉड्यूलेशन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सफल वक्तृत्व कला में केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि आवाज़ का उतार-चढ़ाव, सही पिच, स्पष्ट उच्चारण और उचित ठहराव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लो, मीडियम और हाई पिच के उपयोग, श्वास नियंत्रण, बोलने की गति तथा संवाद की लय बनाए रखने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। आचार्य डाणी ने इस बात पर जोर दिया कि "प्रभावशाली वक्ता वह होता है, जो यह जानता है कि कब बोलना है और कब रुकना है", क्योंकि सही समय पर लिया गया ठहराव श्रोताओं पर गहरा प्रभाव छोड़ता है और संदेश को अधिक प्रभावशाली बनाता है। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को मंच पर बुलाकर उनकी आवाज़, प्रस्तुति शैली और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद उन्हें सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। इस मास्टरक्लास में रूडसेट संस्थान के सत्यनारायण नागर, सुधा शर्मा सहित संस्थान के प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
    4
    भीलवाड़ा के रूडसेट संस्थान, सुवाणा में 9 जुलाई को आयोजित पब्लिक स्पीकिंग मास्टरक्लास के दूसरे सत्र में, प्रख्यात लाइफ कोच एवं पब्लिक स्पीकिंग प्रशिक्षक आचार्य देवेंद्र डाणी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रभावशाली संवाद और वॉइस मॉड्यूलेशन की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि सफल वक्तृत्व कला में केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि आवाज़ का उतार-चढ़ाव, सही पिच, स्पष्ट उच्चारण और उचित ठहराव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लो, मीडियम और हाई पिच के उपयोग, श्वास नियंत्रण, बोलने की गति तथा संवाद की लय बनाए रखने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। आचार्य डाणी ने इस बात पर जोर दिया कि "प्रभावशाली वक्ता वह होता है, जो यह जानता है कि कब बोलना है और कब रुकना है", क्योंकि सही समय पर लिया गया ठहराव श्रोताओं पर गहरा प्रभाव छोड़ता है और संदेश को अधिक प्रभावशाली बनाता है।

इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को मंच पर बुलाकर उनकी आवाज़, प्रस्तुति शैली और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद उन्हें सुधार के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। इस मास्टरक्लास में रूडसेट संस्थान के सत्यनारायण नागर, सुधा शर्मा सहित संस्थान के प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
    user_PRAVIN KUMAR SEN
    PRAVIN KUMAR SEN
    Photographer भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नाथद्वारा में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने तेज आवाज वाली बुलेट बाइक के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसी बुलेट बाइक में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने बेरिकेड लगाकर जांच की। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि वाहन चालक केवल कंपनी द्वारा निर्मित साइलेंसर का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नाथद्वारा में श्रीनाथजी थाना पुलिस ने तेज आवाज वाली बुलेट बाइक के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसी बुलेट बाइक में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने बेरिकेड लगाकर जांच की। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि वाहन चालक केवल कंपनी द्वारा निर्मित साइलेंसर का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जैतारण में एक व्यक्ति की डंपर से हुई दर्दनाक मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। इस घटना के बाद, जैतारण नगर पालिका द्वारा सड़कों के दोनों तरफ हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
    1
    जैतारण में एक व्यक्ति की डंपर से हुई दर्दनाक मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। इस घटना के बाद, जैतारण नगर पालिका द्वारा सड़कों के दोनों तरफ हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र के लसाड़िया गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह एक शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित विद्यार्थियों ने सुबह करीब आठ बजे स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थानांतरण आदेश को तुरंत निरस्त करने की मांग की। यह प्रदर्शन बुधवार को विभाग द्वारा विद्यालय से तीन शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए जाने के बाद शुरू हुआ। इनमें हिंदी और संस्कृत विषय पढ़ाने वाले शिक्षक हेमराज सिंह राठौड़ का तबादला लसाड़िया से लगभग 30 किलोमीटर दूर बड़ा महुआ स्कूल में कर दिया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि हेमराज सिंह एक कुशल शिक्षक हैं और बोर्ड परीक्षाओं के इस महत्वपूर्ण सत्र में उनके अचानक चले जाने से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय की संस्था प्रधान ममता और अन्य स्टाफ ने आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाने का काफी प्रयास किया। अधिकारियों को सूचना दिए जाने का भरोसा भी दिलाया गया, लेकिन बच्चे अपनी मांग पर अड़े रहे। सुबह साढ़े आठ बजे से जारी इस गतिरोध के कारण स्कूल का शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप हो गया। धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनके पसंदीदा शिक्षक को वापस इसी स्कूल में नियुक्त नहीं किया जाता, वे मुख्य द्वार से नहीं हटेंगे। उन्होंने अपनी मांग पूरी न होने पर आगे चलकर भूखे-प्यासे रहकर भूख हड़ताल शुरू करने का भी एलान किया है और प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समाधान निकालने की मांग की है।
    4
    भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र के लसाड़िया गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह एक शिक्षक के स्थानांतरण को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित विद्यार्थियों ने सुबह करीब आठ बजे स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला जड़कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थानांतरण आदेश को तुरंत निरस्त करने की मांग की।

यह प्रदर्शन बुधवार को विभाग द्वारा विद्यालय से तीन शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए जाने के बाद शुरू हुआ। इनमें हिंदी और संस्कृत विषय पढ़ाने वाले शिक्षक हेमराज सिंह राठौड़ का तबादला लसाड़िया से लगभग 30 किलोमीटर दूर बड़ा महुआ स्कूल में कर दिया गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि हेमराज सिंह एक कुशल शिक्षक हैं और बोर्ड परीक्षाओं के इस महत्वपूर्ण सत्र में उनके अचानक चले जाने से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित होगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय की संस्था प्रधान ममता और अन्य स्टाफ ने आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को समझाने का काफी प्रयास किया। अधिकारियों को सूचना दिए जाने का भरोसा भी दिलाया गया, लेकिन बच्चे अपनी मांग पर अड़े रहे। सुबह साढ़े आठ बजे से जारी इस गतिरोध के कारण स्कूल का शैक्षणिक कार्य पूरी तरह ठप हो गया। धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनके पसंदीदा शिक्षक को वापस इसी स्कूल में नियुक्त नहीं किया जाता, वे मुख्य द्वार से नहीं हटेंगे। उन्होंने अपनी मांग पूरी न होने पर आगे चलकर भूखे-प्यासे रहकर भूख हड़ताल शुरू करने का भी एलान किया है और प्रशासन तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समाधान निकालने की मांग की है।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • जैतारण क्षेत्र से आज की ताज़ा खबर उपलब्ध है।
    1
    जैतारण क्षेत्र से आज की ताज़ा खबर उपलब्ध है।
    user_Chenaram8956@gmail.com
    Chenaram8956@gmail.com
    Accountant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.