Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली परिसर में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बरगद का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और सभी पुलिसकर्मियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए इस अभियान को सफल बनाने की बात दोहराई।
Rajeev Khatri
लखीमपुर खीरी के निघासन कोतवाली परिसर में रविवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बरगद का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और सभी पुलिसकर्मियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए इस अभियान को सफल बनाने की बात दोहराई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चचरा में पति और पत्नी के बीच एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले को लेकर निघासन के क्षेत्राधिकारी श्री शिवम कुमार ने बयान जारी किया है।1
- लखीमपुर खीरी के कोतवाली मोहम्मदी में आगामी पावन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया, कस्बा इंचार्ज अखिलेश प्रताप सिंह और रेहरिया चौकी इंचार्ज पंकज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और हुड़दंग करने वाले या शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक के दौरान लोक भारती के जिला संयोजक अतुल रस्तोगी और 'मां जानकी संस्था' के अध्यक्ष व समाजसेवी पत्रकार शिवम राठौर ने प्रशासन के सामने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। पत्रकार शिवम राठौर ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए मार्ग में पेयजल, प्रकाश, जर्जर बिजली के तारों को ठीक कराने और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इसके जवाब में स्थानीय गणमान्य लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ यात्रा को आपसी मेल-मिलाप और शांति के साथ संपन्न कराया जाएगा। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन हुआ।4
- लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भुग्रंट में बारिश के बाद भारी जलभराव होने से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश होते ही यहां की सड़कें पानी से भर जाती हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। इस जलभराव के कारण इसी रास्ते से प्राथमिक विद्यालय जाने वाले स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव में नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे इलाके में दुर्गंध फैलने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। सड़कों पर कीचड़ जमा होने की वजह से आपातकालीन स्थिति में गांव तक एंबुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को लेकर अमन शर्मा, बजरंगी लाल, शांति दीक्षित, राकेश कुमार और राजेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर इसका शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई है।1
- लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र के ग्राम छेदनीपुरवा में एक युवक अपनी ही भाभी को लेकर फरार हो गया है। युवक की नवविवाहित पत्नी चांदनी ने अपने पति रुपेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चांदनी का कहना है कि उसका विवाह बीते 26 अप्रैल 2026 को छेदनीपुरवा निवासी रुपेश के साथ हुआ था, लेकिन रुपेश चोरी-छिपे अपनी भाभी से बात करता था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जब चांदनी ने इस बात का विरोध किया, तो रुपेश ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता चांदनी के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को रुपेश ने उसे मायके अफीमीपुरवा छोड़ा और ढाई बजे वापस लेने आने की बात कही। इसके बाद पड़ोसी कुलदीप ने फोन कर बताया कि रुपेश अपनी भाभी को साथ लेकर चला गया है और अब वह वापस नहीं आएगा। चांदनी का आरोप है कि रुपेश उसके सारे जेवर भी अपने साथ समेट ले गया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन उसका कहना है कि पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की है और मुख्य गवाह कुलदीप से कोई पूछताछ नहीं की, जिससे उनके पति का पता चल सकता था। वहीं, इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई जारी है और जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।3
- चीन के ओरडोस में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम ने सांसें रोक देने वाले बेहद रोमांचक मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले फाइनल मुकाबले के आखिरी पलों में चीनी धरती पर भारतीय तिरंगा शान से लहराया। मेजबान चीन की टीम शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थी और भारत के सामने फिलीपींस की भी कड़ी चुनौती थी, लेकिन भारतीय धावकों ने हार न मानने का जज्बा दिखाते हुए जीत छीन ली। इस ऐतिहासिक मुकाबले की शुरुआत में भारत की ओर से पहली लेग में आस्तिक प्रधान ने शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद दूसरी लेग में सैंड्रा मोल साबू ने टीम को मुकाबले में मजबूती से बनाए रखा। हालांकि, तीसरी लेग में सेटू मिश्रा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने के बावजूद तेज रफ्तार प्रतिद्वंद्वियों के कारण भारतीय टीम पिछड़ गई। जब आखिरी लैप के लिए बैटन श्रावणी सचिन सांगले के हाथों में आया, तब भारत काफी पीछे चल रहा था और चीन की धाविका ने 10 मीटर से अधिक की मजबूत बढ़त बना ली थी। इस नामुमकिन सी दिखने वाली स्थिति में भी श्रावणी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पहले 100 मीटर में अपनी लय पकड़ी और फिर रफ्तार बढ़ाते हुए चीन व फिलीपींस के बीच की दूरी को कम करना शुरू किया। अंतिम 150 मीटर में श्रावणी की रफ्तार आंधी की तरह बढ़ी और आखिरी 100 मीटर में वे चीनी एंकर के बिल्कुल करीब पहुंच गईं। बिल्कुल अंतिम 50 मीटर पर आकर श्रावणी ने अपनी बची-खुची पूरी ताकत लगा दी और फिनिश लाइन से ठीक पहले एक शानदार लंज लगाया। दोनों धाविकाओं ने लगभग एक साथ फिनिश लाइन पार की, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर परिणाम देखकर पूरा भारतीय दल खुशी से झूम उठा। भारत ने 3:18.64 का समय लेकर चीन (3:18.74) को महज 0.10 सेकंड के मामूली अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।1
- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक कांवड़िए द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर को सीधे तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। डीजे पर चढ़ने से रोकने पर भड़के कांवड़िए ने ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर को खुली चुनौती देते हुए कहा, "ज्यादा वर्दी का गुरूर हो तो बता दो अभी, 5 मिनट में उतरवा दूंगा।" यह पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब कुछ कांवड़िये डीजे के ऊपर चढ़े हुए थे। मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर ने जब उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा, तो वे उलझ गए। इस घटना के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर बिल्कुल बेसहारा खड़े नजर आए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है और ठीक उससे पहले इस तरह का मामला सामने आया है।1