Shuru
Apke Nagar Ki App…
फरीदाबाद में एक करोड़ का सोना बरामद:4 दिन से चल रही IT की रेड, कई बैंक खाते फ्रीज किए, डिजिटल डेटा जब्त किया #BreakingNews #LatestNews
Bharat gourav news 24 live update
फरीदाबाद में एक करोड़ का सोना बरामद:4 दिन से चल रही IT की रेड, कई बैंक खाते फ्रीज किए, डिजिटल डेटा जब्त किया #BreakingNews #LatestNews
More news from Haryana and nearby areas
- बवाना ( महेंद्रगढ़ हरियाणा): डिजिटल इंडिया के दौर में जहां सरकार हर काम घर बैठे होने का दावा करती है, वहीं बवाना निवासी राजेश के लिए यह दावा खोखला साबित हो रहा है। राजेश पिछले कई महीनों से अपनी फैमिली आईडी (Parivar Pehchan Patra) में गलत दर्ज हुई 'इनकम' को ठीक कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुका है, लेकिन नतीजा सिफर है।1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मीणा समाज की चौपाल धर्मशाला की नव-निर्मित चारदीवारी का शनिवार दोपहर मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। समाज के सामूहिक सहयोग से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चारदीवारी को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से हुआ यह निर्माण कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने मौके पर ही मीणा समाज की चौपाल में पंचायत राज चुनाव के बाद एक बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की और कहा कि वे सदैव विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को उनके कोटे के अनुसार सम्मानपूर्वक विकास राशि उपलब्ध कराई गई है। पूर्व एडिशनल एसपी बने सिंह मीणा ने बताया कि मीणा समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जो समाज की एकता और सहयोग भावना का उदाहरण है। विधायक द्वारा हॉल निर्माण की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और फूल-माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य ऋषि यादव व धाकड़ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर सिंह ने किया। इस मौके पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा, रामानंद मीणा बाबूजी, ओमप्रकाश मीणा, समाज सचिव बहादुर सिंह, बनवारी लाल, अनिल, राजेश मीणा, शीशपाल सिंह, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।4
- भिवानी:-कृत्रिम खादों की बजाए हरियाणा प्रदेश एक लाख एकड़ भूमि में करेगा प्राकृतिक खेती : भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह सांसद धर्मबीर सिंह ने भिवानी के पंचायत भवन में 72 लाख के 24 ट्रैक्टर ग्राम पंचायतों को किए वितरित गांव में स्वच्छता सफाई में अहम भूमिका निभाएंगे ट्रैक्टर, एकत्रित कूड़े को बदला जाएगा खाद में : सांसद मार्च के अंतिम सप्ताह तक भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों में 200 ग्राम पंचायतों को ट्रैक्टर, ट्रॉली व टैंकर किए जाएंगे वितरित : सांसद जिन गांवों में वॉटर लॉगिंग की समस्या तथा भूमिगत जल व नहरी पानी का अभाव, उन गांवों में रीहैबलीटेशन कार्य होगा शुरू : सांसद यूरोपीयन ट्रेड डील को लेकर बोले : अब दुनिया मानने लगी भारत एक वैश्विक ताकत है, हालांकि ट्रेड डील को लेकर अभी अंतिम खाका नहीं हुआ है तैयार हरियाणा प्रदेश में स्वयं सहायता समूह को किया जाएगा मजबूत, मध्य प्रदेश का दौरा कर उनके स्वयं स्वयं सहायता समूह मॉडल को अपनाया जाएगा : सांसद संसद में हंगामे को लेकर धर्मबीर सिंह ने कहा : यह दुर्भाग्यपूर्ण, देश भर से चुने लोगों के बीच आपसी कहासुनी पर बोले : संसद से बेहतर भाईचारा ग्राम पंचायतों में4
- भिवानी में महेंद्रगढ़ सांसद ने ग्राम पंचायतो को बाट दिए टैक्टर1
- #कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने क्या कहा1
- Post by Bhajan Lal1
- हांसी में मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन:बोले- जलभराव से खराब हो चुकी फसलें; कई गांवों में नहरी पानी की किल्लत #BreakingNews #LikeFollowShare1
- महेंद्रगढ़ के गांव बवाना में परिवार पहचान पत्र से एक व्यक्ति आ चुका है परेशान व्यक्ति का कहना है कि जो व्यक्ति इसके लायक नहीं है उसका तो बीपीएल कार्ड बन रहा है लेकिन गरीब व्यक्ति को परेशान कर रही है सरकार1
- #बार प्रधान नै यो के क़ह दिया #देखो पूरा वीडियो1