शाहजहांपुर में मीणा समाज धर्मशाला की चारदीवारी का लोकार्पण, विधायक ललित यादव ने बड़े हॉल निर्माण की घोषणा नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मीणा समाज की चौपाल धर्मशाला की नव-निर्मित चारदीवारी का शनिवार दोपहर मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। समाज के सामूहिक सहयोग से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चारदीवारी को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से हुआ यह निर्माण कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने मौके पर ही मीणा समाज की चौपाल में पंचायत राज चुनाव के बाद एक बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की और कहा कि वे सदैव विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को उनके कोटे के अनुसार सम्मानपूर्वक विकास राशि उपलब्ध कराई गई है। पूर्व एडिशनल एसपी बने सिंह मीणा ने बताया कि मीणा समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जो समाज की एकता और सहयोग भावना का उदाहरण है। विधायक द्वारा हॉल निर्माण की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और फूल-माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य ऋषि यादव व धाकड़ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर सिंह ने किया। इस मौके पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा, रामानंद मीणा बाबूजी, ओमप्रकाश मीणा, समाज सचिव बहादुर सिंह, बनवारी लाल, अनिल, राजेश मीणा, शीशपाल सिंह, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में मीणा समाज धर्मशाला की चारदीवारी का लोकार्पण, विधायक ललित यादव ने बड़े हॉल निर्माण की घोषणा नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मीणा समाज की चौपाल धर्मशाला की नव-निर्मित चारदीवारी का शनिवार दोपहर मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। समाज के सामूहिक सहयोग से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चारदीवारी को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने कहा कि समाज के
सामूहिक प्रयास से हुआ यह निर्माण कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने मौके पर ही मीणा समाज की चौपाल में पंचायत राज चुनाव के बाद एक बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की और कहा कि वे सदैव विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को उनके कोटे के अनुसार सम्मानपूर्वक विकास
राशि उपलब्ध कराई गई है। पूर्व एडिशनल एसपी बने सिंह मीणा ने बताया कि मीणा समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जो समाज की एकता और सहयोग भावना का उदाहरण है। विधायक द्वारा हॉल निर्माण की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और फूल-माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच
संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य ऋषि यादव व धाकड़ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर सिंह ने किया। इस मौके पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा, रामानंद मीणा बाबूजी, ओमप्रकाश मीणा, समाज सचिव बहादुर सिंह, बनवारी लाल, अनिल, राजेश मीणा, शीशपाल सिंह, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मीणा समाज की चौपाल धर्मशाला की नव-निर्मित चारदीवारी का शनिवार दोपहर मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। समाज के सामूहिक सहयोग से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चारदीवारी को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से हुआ यह निर्माण कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने मौके पर ही मीणा समाज की चौपाल में पंचायत राज चुनाव के बाद एक बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की और कहा कि वे सदैव विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को उनके कोटे के अनुसार सम्मानपूर्वक विकास राशि उपलब्ध कराई गई है। पूर्व एडिशनल एसपी बने सिंह मीणा ने बताया कि मीणा समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जो समाज की एकता और सहयोग भावना का उदाहरण है। विधायक द्वारा हॉल निर्माण की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और फूल-माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य ऋषि यादव व धाकड़ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर सिंह ने किया। इस मौके पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा, रामानंद मीणा बाबूजी, ओमप्रकाश मीणा, समाज सचिव बहादुर सिंह, बनवारी लाल, अनिल, राजेश मीणा, शीशपाल सिंह, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।4
- पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: पार्षद और सरपंच की अगुवाई में ग्रामीणों ने जताया विरोध।1
- ओवरलोड रोड़ी से भरा हुआ डंपर हुआ क्षतिग्रस्त जिला खैरथल तिजारा के मुंडावर नगर पालिका के स्वास्थ्य केंद्र के आज सुबह6:00 बजे एक ओवरलोड ट्रक जो कोटपूतली से खैरतल की तरफ जा रहा था मुंडावर में करीबन 3:30 घंटे से ऑन रोड पर पड़ा है पूरा होने पर पूरा डीजल स्वास्थ्य केंद्र के गेट तक फैला हुआ है बड़ा हादसा होने की आशंका आने जाने वाहन वाले लोगों को हो रही है समस्या एवं गेट के सामने विद्युत विभाग की एक बड़ा बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है आमजन का कहना है कि डंपर को मोड़ से हटाया जाए अगर नहीं हटाया गया तो और भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है4
- खैरथल-तिजारा। उलाहेड़ी: 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर उमराव धर्मशाला ने आज विकास की नई राह पकड़ ली। नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन श्री अमित यादव IAS (पूर्व सचिव, भारत सरकार) के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व IAS अधिकारी श्री गणपत राम यादव ने धर्मशाला परिसर को समाजसेवा के उद्देश्य से टैलेंट इंडिया फाउंडेशन को समर्पित किया। अब इस परिसर में ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के लिए कौशल विकास और रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।1
- आशा सहयोगिनियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन खैरथल। आशा सहयोगिनियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बजट सत्र 2026-27 में उनकी मांगें शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 53,353 आशा सहयोगिनियां कार्यरत हैं। इनका चयन वर्ष 2003 से किया गया था। वर्तमान में उन्हें 4,959 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं कार्यानुसार प्रेरक राशि दी जा रही है, जो अपर्याप्त है। आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि उन्हें राजस्थान सुविधा सेवा नियम-2022 में शामिल किया जाए तथा 18 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए। साथ ही स्वैच्छिक मानदेयकर्मी का दर्जा समाप्त कर वेतनकर्मी बनाया जाए। ज्ञापन में पदोन्नति, वेतन वृद्धि, योग्यता व अनुभव के आधार पर आशा सुपरवाइजर व एएनएम पदों पर समायोजन की मांग भी रखी गई। इसके अलावा एएनएम योग्यता वाली आशा सहयोगिनियों के लिए नियमित भर्ती में कोटा तय करने की मांग की गई।1
- पलवल जेल महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि जिला कारागार का निरीक्षण करने का उद्देश्य जेल में जाकर जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधा संवाद करना तथा जेल में सुरक्षा के लिहाज से उपकरण मौजूद है या नहीं इसका जायजा लेना था। जेल की मैंटिनेशन और मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली गई है। जेल में मौजूद बंदियों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला कारागार हरियाणा प्रदेश की सबसे छोटी जेल है जिसकी क्षमता केवल 60 बंदियों को रखने की है। वर्तमान में जिला कारागार में 52 बंदी है। बंदियों से बातचीत करने पर वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में जो भी बेहतर सुधार होगा उस पर कार्य किया जाएगा। आलोक मित्तल ने कहा कि पलवल जिला में नई जेल बनाने की जरूरत है,इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। जब तक नई जेल का निर्माण नहीं होता है तब तक सीमित संसाधनों में अच्छा कार्य किया जाएगा1
- Post by Manish Shayar1
- शाहजहांपुर कस्बे में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी एवं 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। 7 फरवरी शनिवार को बाबा का विशाल भंडारा आयोजित होगा।मीणा समाज के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक आयोजन कस्बे के मीणा मोहल्ले स्थित बाबा भगत जी स्मृति स्थल से प्रारंभ हुआ और मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुआ। मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक कार्यक्रम के तहत बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे कस्बे में शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबा भगत जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, बलराम फौजी, शायर सिंह मीणा, जयनारायण थानेदार, रामानंद बाबूजी, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, हवासिंह मीणा, बबल मास्टर, इंद्र पंच, राजू, राजेश मीणा एडवोकेट, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल रहा।4