logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

250 साल पुरानी ‘उमराव धर्मशाला’ अब बनेगी कौशल और रोज़गार का केंद्र, अमित यादव IAS ने किया उद्घाटन खैरथल-तिजारा। उलाहेड़ी: 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर उमराव धर्मशाला ने आज विकास की नई राह पकड़ ली। नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन श्री अमित यादव IAS (पूर्व सचिव, भारत सरकार) के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व IAS अधिकारी श्री गणपत राम यादव ने धर्मशाला परिसर को समाजसेवा के उद्देश्य से टैलेंट इंडिया फाउंडेशन को समर्पित किया। अब इस परिसर में ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के लिए कौशल विकास और रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

2 hrs ago
user_Pragti News
Pragti News
Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
2 hrs ago

250 साल पुरानी ‘उमराव धर्मशाला’ अब बनेगी कौशल और रोज़गार का केंद्र, अमित यादव IAS ने किया उद्घाटन खैरथल-तिजारा। उलाहेड़ी: 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर उमराव धर्मशाला ने आज विकास की नई राह पकड़ ली। नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन श्री अमित यादव IAS (पूर्व सचिव, भारत सरकार) के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व IAS अधिकारी श्री गणपत राम यादव ने धर्मशाला परिसर को समाजसेवा के उद्देश्य से टैलेंट इंडिया फाउंडेशन को समर्पित किया। अब इस परिसर में ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के लिए कौशल विकास और रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बालेटा (मालाखेड़ा, बालेटा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अलवर जिले में गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु संचालित साझा कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया। लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों के साथ उपचार भी दिया गया। जांच के दौरान 2 मरीजों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया। शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा के साथ लूपिन फाउंडेशन की टीम से कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, डीईओ विपिन शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी, मोबिलाइज़र मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय एवं जनहितकारी है।
    1
    बालेटा (मालाखेड़ा, बालेटा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर अलवर जिले में गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु संचालित साझा कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया। लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों के साथ उपचार भी दिया गया। जांच के दौरान 2 मरीजों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया।
शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा के साथ लूपिन फाउंडेशन की टीम से कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, डीईओ विपिन शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी, मोबिलाइज़र मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय एवं जनहितकारी है।
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राठ क्षेत्र में दहेज मुक्त विवाह की पहली गूँज, भीमराज यादव ने पेश की समाज के सामने नई राह।
    1
    राठ क्षेत्र में दहेज मुक्त विवाह की पहली गूँज, भीमराज यादव ने पेश की समाज के सामने नई राह।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मीणा समाज की चौपाल धर्मशाला की नव-निर्मित चारदीवारी का शनिवार दोपहर मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। समाज के सामूहिक सहयोग से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चारदीवारी को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से हुआ यह निर्माण कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने मौके पर ही मीणा समाज की चौपाल में पंचायत राज चुनाव के बाद एक बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की और कहा कि वे सदैव विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को उनके कोटे के अनुसार सम्मानपूर्वक विकास राशि उपलब्ध कराई गई है। पूर्व एडिशनल एसपी बने सिंह मीणा ने बताया कि मीणा समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जो समाज की एकता और सहयोग भावना का उदाहरण है। विधायक द्वारा हॉल निर्माण की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और फूल-माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य ऋषि यादव व धाकड़ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर सिंह ने किया। इस मौके पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा, रामानंद मीणा बाबूजी, ओमप्रकाश मीणा, समाज सचिव बहादुर सिंह, बनवारी लाल, अनिल, राजेश मीणा, शीशपाल सिंह, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मीणा समाज की चौपाल धर्मशाला की नव-निर्मित चारदीवारी का शनिवार दोपहर मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। समाज के सामूहिक सहयोग से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चारदीवारी को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से हुआ यह निर्माण कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने मौके पर ही मीणा समाज की चौपाल में पंचायत राज चुनाव के बाद एक बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की और कहा कि वे सदैव विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को उनके कोटे के अनुसार सम्मानपूर्वक विकास राशि उपलब्ध कराई गई है।
पूर्व एडिशनल एसपी बने सिंह मीणा ने बताया कि मीणा समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जो समाज की एकता और सहयोग भावना का उदाहरण है। विधायक द्वारा हॉल निर्माण की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और फूल-माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य ऋषि यादव व धाकड़ यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शायर सिंह ने किया। इस मौके पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा, रामानंद मीणा बाबूजी, ओमप्रकाश मीणा, समाज सचिव बहादुर सिंह, बनवारी लाल, अनिल, राजेश मीणा, शीशपाल सिंह, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    3 hrs ago
  • जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। हमारी सरकार नीतिगत तरीके से प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
    1
    जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। हमारी सरकार नीतिगत तरीके से प्रत्येक समस्या के निराकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
    user_SANDEEP SHARMA
    SANDEEP SHARMA
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर सीकरी, भरतपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by RAJ.JANTA .97
    1
    Post by RAJ.JANTA .97
    user_RAJ.JANTA .97
    RAJ.JANTA .97
    Local News Reporter थानागाजी, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • अलवर के रैणी Phed के हालात हर जगह पर घोर लापरवाही सामने आ रही है जी रैणी जलदाय विभाग की लेकिन किसको बताए जानबूझकर सभी सम्बंधित जिम्मेदार उच्चाधिकारी अनजान हुए हैं रैणी में
    1
    अलवर के रैणी Phed के हालात हर जगह पर घोर लापरवाही सामने आ रही है जी रैणी जलदाय विभाग की लेकिन किसको बताए
जानबूझकर सभी सम्बंधित जिम्मेदार उच्चाधिकारी अनजान हुए हैं रैणी में
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    2 min ago
  • तिजारा : एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा का अहिंसा सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया
    1
    तिजारा : एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा का अहिंसा सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मुंडावर सरकारी अस्पताल के पास पलटा अनियंत्रित होकर ट्रॉला बाल बाल बची ड्राइवर की जान मुंडावर खैरथल तिजारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया सरकारी अस्पताल के ठीक पास और श्याम मेडिकल के सामने एक ट्रॉला RJ 32 GB 1511अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया मोड़ पर जवाब दे गए ब्रेक हादसा सुबह करीब 6:15 बजे का है बताया जा रहा है कि ट्रॉला जब अस्पताल के पास वाले घुमाव मोड़ पर पहुँचा तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए या सही समय पर नहीं लगे भारी वजन और मोड़ होने के कारण ट्रॉला अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया बड़ा हादसा टला गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण अस्पताल के सामने ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी वरना स्थिति भयावह हो सकती थी ड्राइवर से हुई बातचीत के अनुसार: इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित है घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई ट्रॉला पलटने के कारण रास्ते में यातायात बाधित होने की संभावना है वाहन चालक सावधानी से निकलें
    1
    मुंडावर सरकारी अस्पताल के पास पलटा अनियंत्रित होकर ट्रॉला बाल बाल बची ड्राइवर की जान
मुंडावर खैरथल तिजारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया सरकारी अस्पताल के ठीक पास और श्याम मेडिकल के सामने एक ट्रॉला RJ 32 GB 1511अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया मोड़ पर जवाब दे गए ब्रेक
हादसा सुबह करीब 6:15 बजे का है बताया जा रहा है कि ट्रॉला जब अस्पताल के पास वाले घुमाव मोड़ पर पहुँचा तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए या सही समय पर नहीं लगे भारी वजन और मोड़ होने के कारण ट्रॉला अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया बड़ा हादसा टला गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने के कारण अस्पताल के सामने ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं थी वरना स्थिति भयावह हो सकती थी ड्राइवर से हुई बातचीत के अनुसार:
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित है
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई ट्रॉला पलटने के कारण रास्ते में यातायात बाधित होने की संभावना है वाहन चालक सावधानी से निकलें
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • शाहजहांपुर कस्बे में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी एवं 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। 7 फरवरी शनिवार को बाबा का विशाल भंडारा आयोजित होगा।मीणा समाज के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक आयोजन कस्बे के मीणा मोहल्ले स्थित बाबा भगत जी स्मृति स्थल से प्रारंभ हुआ और मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुआ। मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक कार्यक्रम के तहत बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे कस्बे में शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबा भगत जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, बलराम फौजी, शायर सिंह मीणा, जयनारायण थानेदार, रामानंद बाबूजी, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, हवासिंह मीणा, बबल मास्टर, इंद्र पंच, राजू, राजेश मीणा एडवोकेट, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल रहा।
    4
    शाहजहांपुर कस्बे में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी एवं 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। 7 फरवरी शनिवार को बाबा का विशाल भंडारा आयोजित होगा।मीणा समाज के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक आयोजन कस्बे के मीणा मोहल्ले स्थित बाबा भगत जी स्मृति स्थल से प्रारंभ हुआ और मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुआ।
मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी वार्षिक कार्यक्रम के तहत बाबा भगत जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे कस्बे में शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबा भगत जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, बलराम फौजी, शायर सिंह मीणा, जयनारायण थानेदार, रामानंद बाबूजी, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, हवासिंह मीणा, बबल मास्टर, इंद्र पंच, राजू, राजेश मीणा एडवोकेट, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल रहा।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.