आशा सहयोगिनियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन खैरथल। आशा सहयोगिनियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बजट सत्र 2026-27 में उनकी मांगें शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 53,353 आशा सहयोगिनियां कार्यरत हैं। इनका चयन वर्ष 2003 से किया गया था। वर्तमान में उन्हें 4,959 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं कार्यानुसार प्रेरक राशि दी जा रही है, जो अपर्याप्त है। आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि उन्हें राजस्थान सुविधा सेवा नियम-2022 में शामिल किया जाए तथा 18 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए। साथ ही स्वैच्छिक मानदेयकर्मी का दर्जा समाप्त कर वेतनकर्मी बनाया जाए। ज्ञापन में पदोन्नति, वेतन वृद्धि, योग्यता व अनुभव के आधार पर आशा सुपरवाइजर व एएनएम पदों पर समायोजन की मांग भी रखी गई। इसके अलावा एएनएम योग्यता वाली आशा सहयोगिनियों के लिए नियमित भर्ती में कोटा तय करने की मांग की गई।
आशा सहयोगिनियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन खैरथल। आशा सहयोगिनियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बजट सत्र 2026-27 में उनकी मांगें शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 53,353 आशा सहयोगिनियां कार्यरत हैं। इनका चयन वर्ष 2003 से किया गया था। वर्तमान में उन्हें 4,959 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं कार्यानुसार प्रेरक राशि दी जा रही है, जो अपर्याप्त है। आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि उन्हें राजस्थान सुविधा सेवा नियम-2022 में शामिल किया जाए तथा 18 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए। साथ ही स्वैच्छिक मानदेयकर्मी का दर्जा समाप्त कर वेतनकर्मी बनाया जाए। ज्ञापन में पदोन्नति, वेतन वृद्धि, योग्यता व अनुभव के आधार पर आशा सुपरवाइजर व एएनएम पदों पर समायोजन की मांग भी रखी गई। इसके अलावा एएनएम योग्यता वाली आशा सहयोगिनियों के लिए नियमित भर्ती में कोटा तय करने की मांग की गई।
- आशा सहयोगिनियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन खैरथल। आशा सहयोगिनियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बजट सत्र 2026-27 में उनकी मांगें शामिल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 53,353 आशा सहयोगिनियां कार्यरत हैं। इनका चयन वर्ष 2003 से किया गया था। वर्तमान में उन्हें 4,959 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं कार्यानुसार प्रेरक राशि दी जा रही है, जो अपर्याप्त है। आशा सहयोगिनियों ने मांग की कि उन्हें राजस्थान सुविधा सेवा नियम-2022 में शामिल किया जाए तथा 18 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिया जाए। साथ ही स्वैच्छिक मानदेयकर्मी का दर्जा समाप्त कर वेतनकर्मी बनाया जाए। ज्ञापन में पदोन्नति, वेतन वृद्धि, योग्यता व अनुभव के आधार पर आशा सुपरवाइजर व एएनएम पदों पर समायोजन की मांग भी रखी गई। इसके अलावा एएनएम योग्यता वाली आशा सहयोगिनियों के लिए नियमित भर्ती में कोटा तय करने की मांग की गई।1
- बालेटा (मालाखेड़ा, बालेटा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में आज लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एंड रिसर्च फाउंडेशन अलवर एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अलवर जिले में गैर संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार हेतु संचालित साझा कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया। लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य शिविर में कुल 94 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनकी बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों के साथ उपचार भी दिया गया। जांच के दौरान 2 मरीजों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अलवर रेफर किया गया। शिविर में डॉक्टर रोहित शर्मा के साथ लूपिन फाउंडेशन की टीम से कार्यकारिणी अधिकारी तुषार झालानी, डीईओ विपिन शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी, मोबिलाइज़र मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घर-घर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय एवं जनहितकारी है।1
- पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: पार्षद और सरपंच की अगुवाई में ग्रामीणों ने जताया विरोध।1
- ओवरलोड रोड़ी से भरा हुआ डंपर हुआ क्षतिग्रस्त जिला खैरथल तिजारा के मुंडावर नगर पालिका के स्वास्थ्य केंद्र के आज सुबह6:00 बजे एक ओवरलोड ट्रक जो कोटपूतली से खैरतल की तरफ जा रहा था मुंडावर में करीबन 3:30 घंटे से ऑन रोड पर पड़ा है पूरा होने पर पूरा डीजल स्वास्थ्य केंद्र के गेट तक फैला हुआ है बड़ा हादसा होने की आशंका आने जाने वाहन वाले लोगों को हो रही है समस्या एवं गेट के सामने विद्युत विभाग की एक बड़ा बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है आमजन का कहना है कि डंपर को मोड़ से हटाया जाए अगर नहीं हटाया गया तो और भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है4
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मीणा समाज की चौपाल धर्मशाला की नव-निर्मित चारदीवारी का शनिवार दोपहर मुंडावर विधायक ललित यादव ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। समाज के सामूहिक सहयोग से लगभग 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस चारदीवारी को समाज की एकजुटता का प्रतीक बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित यादव ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास से हुआ यह निर्माण कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने मौके पर ही मीणा समाज की चौपाल में पंचायत राज चुनाव के बाद एक बड़े हॉल के निर्माण की घोषणा की और कहा कि वे सदैव विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को उनके कोटे के अनुसार सम्मानपूर्वक विकास राशि उपलब्ध कराई गई है। पूर्व एडिशनल एसपी बने सिंह मीणा ने बताया कि मीणा समाज के लोगों के सामूहिक सहयोग से चारदीवारी का निर्माण कराया गया है, जो समाज की एकता और सहयोग भावना का उदाहरण है। विधायक द्वारा हॉल निर्माण की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और फूल-माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरयानी सरपंच उमाशंकर यादव, नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, पंचायत समिति सदस्य ऋषि यादव व धाकड़ यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर सिंह ने किया। इस मौके पर मीणा समाज अध्यक्ष राजेंद्र मीणा, पूर्व सरपंच शैतान सिंह मीणा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी बहादुर सिंह मीणा, रामानंद मीणा बाबूजी, ओमप्रकाश मीणा, समाज सचिव बहादुर सिंह, बनवारी लाल, अनिल, राजेश मीणा, शीशपाल सिंह, हरि सिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।4
- पत्रकार पर हमला: चप्पलों से पीटा, जान बचाने अस्पताल में छिपना पड़ा संवाददाता: संदीप शर्मा टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुरुष और महिलाएं हाथों में जूते-चप्पल लेकर एक पत्रकार का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही पत्रकार डीपी राजपूत मौके पर पहुंचे, भीड़ उन पर टूट पड़ी और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि पत्रकार बार-बार पूछते रहे कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जान बचाने के लिए पत्रकार को भागकर अस्पताल में शरण लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि यह घटना मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है, लेकिन घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और लोग इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।1
- पलवल जेल महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि जिला कारागार का निरीक्षण करने का उद्देश्य जेल में जाकर जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सीधा संवाद करना तथा जेल में सुरक्षा के लिहाज से उपकरण मौजूद है या नहीं इसका जायजा लेना था। जेल की मैंटिनेशन और मैनेजमेंट के बारे में जानकारी ली गई है। जेल में मौजूद बंदियों से भी बातचीत की गई है। उन्होंने कहा कि पलवल जिला कारागार हरियाणा प्रदेश की सबसे छोटी जेल है जिसकी क्षमता केवल 60 बंदियों को रखने की है। वर्तमान में जिला कारागार में 52 बंदी है। बंदियों से बातचीत करने पर वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में जो भी बेहतर सुधार होगा उस पर कार्य किया जाएगा। आलोक मित्तल ने कहा कि पलवल जिला में नई जेल बनाने की जरूरत है,इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। जब तक नई जेल का निर्माण नहीं होता है तब तक सीमित संसाधनों में अच्छा कार्य किया जाएगा1
- आयुर्वेद निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ खैरथल। समीपवर्ती बल्लभग्राम स्थित लीलाशाह कुटिया में आयोजित आयुर्वेद निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ धर्मगुरु एवं आध्यात्मिक संत भास्कर भारद्वाज के पावन सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के प्रतिनिधि सतीश यादव रहे। उद्घाटन अवसर पर संत भास्कर भारद्वाज एवं सतीश यादव ने भगवान धन्वंतरि महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग अलवर के उपनिदेशक डॉ.करण सिंह दहिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मुकेश सैनी उपस्थित रहे। आयोजकों एवं चिकित्सकों द्वारा अतिथियों का माला, साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। संत भास्कर भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद पद्धति से जटिल से जटिल रोगों का उपचार संभव है तथा यह पद्धति सदियों से स्वस्थ जीवन का आधार रही है। मुख्य अतिथि सतीश यादव ने आमजन से आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान किया। शिविर में आयुर्वेद अंतरंग शिविर प्रभारी डॉ. सुरेश वर्मा एवं सह प्रभारी डॉ. अजीत बाल्याण के निर्देशन में रोगियों की जांच व परामर्श किया गया। शिविर में डॉ. अरुण मुद्गल, डॉ. यादराम गुर्जर, डॉ. उमा दत्त शर्मा, डॉ. रामकिशन शर्मा, डॉ. पूरन सिंह बनाफल, डॉ. रमेश बागोरिया सहित आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक, कंपाउंडर व परिचारक उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में रोगियों ने निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ लिया।1