राजस्थान: पंचायती राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी स्थगित, निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद घोषित होंगी नई तिथियां राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर 17 और 18 सितंबर को होने वाली बहुप्रतीक्षित आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया को फिलहाल टाल दिया गया है। अब यह लॉटरी राज्य में जारी नगरीय निकाय चुनावों के संपन्न होने के बाद आयोजित की जाएगी। इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करा दिया है। जिला कलेक्टर्स के अनुरोध पर लिया गया निर्णय पंचायती राज विभाग के उपायुक्त एवं उप शासन सचिव (प्रथम) जसवन्त सिंह द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव को प्रेषित पत्र के अनुसार, पूर्व में जिला स्तर (जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य) की आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 तथा उपखण्ड स्तर (सरपंच एवं वार्ड पंच) की लॉटरी 18 सितंबर 2026 को निकाली जानी तय की गई थी। इसी दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अगस्त को जारी विस्तृत कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के चुनाव भी संचालित हो रहे हैं। निकाय अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर, चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 सितंबर, मतदान 21 सितंबर तथा उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन 22 सितंबर को निर्धारित है। एक ही प्रशासनिक मशीनरी पर था दोनों का जिम्मा राज्य के विभिन्न जिला कलेक्टर्स ने शासन को अवगत कराया कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं की लॉटरी प्रक्रिया दोनों के निष्पादन का दायित्व जिला स्तर पर एक ही प्राधिकारी यानी जिला कलेक्टर के पास है। दोनों महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य एक ही समय पर होने के कारण व्यवस्था और संचालन में गंभीर कठिनाई आ सकती है। इस आधार पर कलेक्टर्स ने 17 व 18 सितंबर को प्रस्तावित लॉटरी कार्यक्रम में फेरबदल करने का आग्रह किया था। 22 सितंबर के बाद तय होंगी नई तारीखें कलेक्टर्स से प्राप्त फीडबैक और परिस्थितियों के मद्देनजर विभाग ने नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया (22 सितंबर) पूरी होने के पश्चात ही पंचायती राज लॉटरी आयोजित करने का विचार किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लॉटरी की आगामी नवीन तिथियों का निर्धारण कर जल्द ही निर्वाचन आयोग और सभी जिला कलेक्टर्स व उपखण्ड अधिकारियों को अलग से सूचित कर दिया जाएगा।

- सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।1
- रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जोगी महल मार्ग पर टाइगर का मूवमेंट। जोन नंबर 3 परिक्रमा मार्ग में टाइगर का मूवमेंट। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।1
- देव नारायण मंदिर जोधपुरिया धाम निवाई में भगतो की आस्था है यात्रा चालू है1
- #SawaiMadhopur अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा सवाई माधोपुर एवं समस्त तहसील सभाओं के तत्वाधान में अंगिरा जयंती एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित1
- ग्राम पंचायत सथूर में श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन, कार्यकारिणी घोषित हिंडोली/सथूर। ग्राम पंचायत सथूर के समस्त गांव - हरिपुरा, ढाकनी, जड़ का नयागांव, नठावा सहित सभी गांवों के सर्व समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सर्व समाज की सर्व सहमति से श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वेदनाथ महादेव मंदिर एवं महादेव की निजी भूमि संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा, मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटवाया जाएगा तथा समस्त निजी भूमि पर तारबंदी का कार्य शीघ्र किया जाएगा। नवगठित समिति की कार्यकारिणी इस प्रकार है - 1. समिति अध्यक्ष - श्री बाबूलाल गुर्जर 2. समिति उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल यादव 3. कोषाध्यक्ष - श्री रमेश मीणा 4. सचिव - श्री ओमप्रकाश मेवाडा 5. वरिष्ठ सदस्य - श्री हरिशंकर गुर्जर, श्री हीरालाल गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ओम गोचर, श्री ओम मेवाड़ा समिति के गठन पर नक्षी के गणेश जी मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी गांवों के सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- 🔥 ब्लॉक 8 – घंटी सरप्राइज | पाली रोड से भगत सिंह पार्क तक का शानदार दृश्य 🚨☕❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश 🇮🇳✨ एक शानदार सफर, सरप्राइज और खूबसूरत नज़ारों से भरपूर! ❤️🙏 देखिए ब्लॉक 8 का पूरा वायरल सफर और अपना प्यार जरूर दें। ☕❤️ #ब्लॉक8 #घंटीसप्राइज #पालीरोड #भगतसिंहपार्क #बल्लूटीस्टॉल श्योपुर मध्यप्रदेश ViralTrending1
- किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।4
- श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।3