वनांचल ग्राम चंदन पिपरिया में युवाओं को नशामुक्ति का दिया संदेश, संकल्प फाउंडेशन की युवा चेतना संवाद यात्रा पहुंची ग्रामीणों के बीच* संकल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित युवा चेतना संवाद यात्रा के अंतर्गत मंगलवार को पिपरिया तहसील के वनांचल ग्राम चंदन पिपरिया (मटकुली) में जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं एवं ग्रामीणजनों के साथ नशे के दुष्प्रभाव, शिक्षा, चरित्र निर्माण तथा सकारात्मक जीवनशैली पर विस्तृत चर्चा की गई। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, खेल, रोजगार एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जागरूक, स्वस्थ और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे तथा गांव को नशामुक्त बनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार, शारीरिक फिटनेस तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी प्रेरित किया गया। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि युवा चेतना संवाद यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं में शिक्षा, चरित्र निर्माण, करियर मार्गदर्शन, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। अब तक यह यात्रा लगभग 30 गांवों तक पहुंच चुकी है, जहां हजारों युवाओं एवं ग्रामीणजनों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया है। संस्था द्वारा आगामी दिनों में भी वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
वनांचल ग्राम चंदन पिपरिया में युवाओं को नशामुक्ति का दिया संदेश, संकल्प फाउंडेशन की युवा चेतना संवाद यात्रा पहुंची ग्रामीणों के बीच* संकल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित युवा चेतना संवाद यात्रा के अंतर्गत मंगलवार को पिपरिया तहसील के वनांचल ग्राम चंदन पिपरिया (मटकुली) में जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं एवं ग्रामीणजनों के साथ नशे के दुष्प्रभाव, शिक्षा, चरित्र निर्माण तथा सकारात्मक जीवनशैली पर विस्तृत चर्चा
की गई। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, खेल, रोजगार एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जागरूक, स्वस्थ और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। संवाद के दौरान ग्रामीणों
ने भी अपने विचार रखे तथा गांव को नशामुक्त बनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार, शारीरिक फिटनेस तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी प्रेरित किया गया। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि युवा चेतना संवाद यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं में शिक्षा, चरित्र निर्माण, करियर मार्गदर्शन, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना
विकसित करना है। अब तक यह यात्रा लगभग 30 गांवों तक पहुंच चुकी है, जहां हजारों युवाओं एवं ग्रामीणजनों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया है। संस्था द्वारा आगामी दिनों में भी वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
- वनांचल ग्राम चंदन पिपरिया में युवाओं को नशामुक्ति का दिया संदेश, संकल्प फाउंडेशन की युवा चेतना संवाद यात्रा पहुंची ग्रामीणों के बीच* संकल्प फाउंडेशन द्वारा संचालित युवा चेतना संवाद यात्रा के अंतर्गत मंगलवार को पिपरिया तहसील के वनांचल ग्राम चंदन पिपरिया (मटकुली) में जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं एवं ग्रामीणजनों के साथ नशे के दुष्प्रभाव, शिक्षा, चरित्र निर्माण तथा सकारात्मक जीवनशैली पर विस्तृत चर्चा की गई। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन, खेल, रोजगार एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जागरूक, स्वस्थ और संस्कारित युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने विचार रखे तथा गांव को नशामुक्त बनाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार, शारीरिक फिटनेस तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी प्रेरित किया गया। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि युवा चेतना संवाद यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर युवाओं में शिक्षा, चरित्र निर्माण, करियर मार्गदर्शन, नशामुक्ति, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। अब तक यह यात्रा लगभग 30 गांवों तक पहुंच चुकी है, जहां हजारों युवाओं एवं ग्रामीणजनों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया है। संस्था द्वारा आगामी दिनों में भी वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।4
- अस्पताल की शासकीय भूमि पर रखा विशालकाय लोहे का कंटेनर, हटाने की मांग नर्मदापुरम - जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी की शासकीय भूमि पर विशाल लोहे का टप/कंटेनर रखे जाने का मामला सामने आया है । नगर परिषद बनखेड़ी के नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद दुर्गेश बेलवंशी ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया को आवेदन देकर कंटेनर हटवाने और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है । आवेदन के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि मौजा बनखेड़ी के खसरा क्रमांक 392/2 में करीब 1.821 हेक्टेयर है इसके आसपास पशु चिकित्सालय, जनपद पंचायत कार्यालय और नगर परिषद की भूमि स्थित है, अस्पताल के सामने की खुली भूमि का उपयोग मरीजों और उनके परिजनों द्वारा दोपहिया एवं चार पहिया वाहन पार्क करने के लिए किया जाता रहा है । पार्षद का आरोप है कि 31 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा करीब 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा विशाल लोहे का टप/कंटेनर उक्त भूमि पर रख दिया गया इससे अस्पताल की उपयोगी भूमि बाधित हो गई है और भविष्य में स्थायी अतिक्रमण की आशंका है । वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये विशालकाय टप/ कंटेनर किसी भाजपा नेता का बताया जा रहा है । उन्होंने एसडीएम से राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति स्पष्ट कर कंटेनर तत्काल हटवाने तथा अतिक्रमण रोकने के लिए कार्रवाई की मांग की है ।2
- सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित सोहागपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 10 बजे नगर के एक निजी स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अतुल सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट तेजदीप शासन एवं एजीपी शंकर मालवीय ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह एवं लैंगिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दिलाई तंबाकू निषेध की शपथ युवाओं को नशे और तंबाकू की लत से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, बीएमओ डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में जागरूकता पर दिया जा रहा विशेष जोर सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों से बचाने और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रेखा सिंह गौर, दंत चिकित्सक डॉ. शिरीन खान, डॉ. वर्षा दांगी सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा युवाओं और आमजन को इसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बीएमओ की पहल सराहनीय खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देना सराहनीय पहल है। तंबाकू जैसी घातक लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश देना स्वास्थ्य विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. रेखा सिंह गौर ने इस अभियान के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों की सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन की शुरुआत से ही रोकना, तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली है। जरूरत है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचें, ताकि तंबाकू मुक्त युवा और स्वस्थ समाज का संकल्प धरातल पर साकार हो सके।1
- भूखे को भोजन कराना ही पितृ स्मृति में सच्ची श्रद्धांजलि है- सोहागपुर (नर्मदापुरम) रामप्रसाद वार्ड (मारूपुरा) निवासी आदरणीय श्री विशाल सोनकर जी द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री राजेंद्र सोनकर जी की छठवीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति में एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य किया गया। आप राम-रहीम रोटी बैंक पर पधारे और अपने हाथों से ससम्मान स्वादिष्ट भोजन की प्रसादी कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धन्य हैं ऐसे संस्कारित पुत्र, जो अपने पिता की पुण्यतिथि को सेवा के रूप में मना रहे हैं। यही सच्ची श्रद्धांजलि है। दिवंगत पुण्य आत्मा स्वर्गीय श्री राजेंद्र सोनकर जी को विनम्र श्रद्धांजलि, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। ॐ शांति 🙏1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ | पोलखोल न्यूज़* *कलेक्ट्रेट में घंटों से डटे किसान, कलेक्टर रजनी सिंह को ज्ञापन सौंपने पर अड़े!* *आखिर ज्ञापन को लेकर कलेक्टर रजनी सिंह ने क्या कहा? किसानों ने क्या रखी अपनी बात?* नरसिंहपुर ! 4 नवंबर 2026 कलेक्ट्रेट में घंटों से डटे किसान, कलेक्टर रजनी सिंह को ज्ञापन सौंपने पर अड़े! नरसिंहपुर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के पदाधिकारी एवं किसानों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन। गन्ने का ₹600 प्रति क्विंटल भाव, ₹100 बोनस, फसल मुआवजा और खाद की उपलब्धता सहित कई मांगों को लेकर किसान घंटों तक कार्यालय में बैठे रहे। आखिर ज्ञापन को लेकर कलेक्टर रजनी सिंह ने क्या कहा? किसानों ने क्या रखी अपनी बात? देखिए किसानों की पूरी बात और कलेक्ट्रेट से पूरी खबर… सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।1
- Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update (या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️) Description (डिस्क्रिप्शन) कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है। दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️ हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨ Hashtags (हैशटैग) #ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update (या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️) Description (डिस्क्रिप्शन) कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है। दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️ हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨ Hashtags (हैशटैग) #ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews1
- तहसीलदार पर जनप्रतिनिधि से अभद्र व्यवहार का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग नर्मदापुरम - जिले के तहसील कार्यालय बनखेड़ी में पदस्थ तहसीलदार पर नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद दुर्गेश बेलवंशी ने जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है । इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है । शिकायत में पार्षद ने बताया कि 23 अक्टूबर को वे क्षेत्र की जनसमस्याओं और अपनी एक समस्या के संबंध में चर्चा करने तहसील कार्यालय पहुंचे थे, उनका आरोप है कि तहसीलदार ने उनकी बात सुनने के बजाय ऊंची आवाज में कहा कि ‘‘बार-बार क्यों आ रहे हो?’’ पार्षद का कहना है कि वे पहली बार तहसीलदार से मिलने पहुंचे थे उन्होंने इस व्यवहार को निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रति अपमानजनक बताया है । शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि तहसील कार्यालय में आम नागरिकों, गरीब, जरूरतमंदों और किसानों को भी समस्याओं की सुनवाई के दौरान उपेक्षा का सामना करना पड़ता है । पार्षद ने एसडीएम से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है ।2