लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अंबेडकर जयंती को लेकर BSP की अहम बैठक, दशरथ कुमार अहिरवार ने की अध्यक्षता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपी गईं अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विधानसभा स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बैठक में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अंबेडकर जयंती को लेकर BSP की अहम बैठक, दशरथ कुमार अहिरवार ने की अध्यक्षता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपी गईं अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विधानसभा स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बैठक में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
- बीना :-टीईटी पात्रता परीक्षा के विरोध में कटरा मंदिर परिसर में एकत्रित होकर शिक्षकों ने जुलूस निकालते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने टीईटी पात्रता परीक्षा की विरोध में विधायक निर्मला सप्रे ज्ञापन सोपा। कटरा मंदिर प्रांगण से अम्बेडकर चौराहा से होते हुए सर्वोदय चौक निकाली रैली। रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए इसी तारतम्य में 11 अप्रैल को मप्र के सभी ब्लाकों में एवं 18 अप्रैल की राजधानी भोपाल में लाखों की संख्या में शिक्षक भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। शिक्षक देवेंद्र भोजक ने बताया कि शासन द्वारा हमारी पच्चीस वर्षों की सेवा पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जो विसंगतिपूर्ण आदेश जारी किया गया है, उसके कारण शिक्षक संवर्ग में असंतोष है। शांति ताम्रकार ने बताया कि सरकार को विरोध पर हो पुनर्विचार करना चाहिए । शिक्षक महेश राय ने कहा शिक्षकों की TET परीक्षा के संबंध में मध्यप्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश तुरंत ही निरस्त करने एवं अध्यापकों के पक्ष में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की कृपा करें। संजय तिवारी ने कहा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की पेंशन, ग्रेजुएटी और अवकाशों के नगदीकरण में भी उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने की कृपा करें। इस नौकरी करने में भी विचार रखें इस मुख पर प्रवेश ठाकुर, राकेश ठाकुर, मंजू यादव, संजय तिवारी, मनोज गोयल आदि ने भी अपने विचार रखें।1
- महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण संपन्न 📍 स्थान: विदिशा/ग्यारसपुर 📅 दिनांक: 11 अप्रैल, 2026 मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत समर्थ संस्था एवं विदिशा पर्यटक सुविधा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवगंज क्रमांक-1 (टीलाखेड़ी) के छात्र-छात्राओं को ग्यारसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। 🎯 भ्रमण का उद्देश्य इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को— ऐतिहासिक बोध प्रदान करना पर्यटन के प्रति जागरूक बनाना महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील करना 🏛️ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्यारसपुर की विश्व प्रसिद्ध धरोहरों— हिंडोला तोरण मालादेवी मंदिर बजरमठ का अवलोकन किया। प्रशिक्षित टूर गाइडों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों द्वारा इन स्मारकों के इतिहास, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन धरोहरों को नजदीक से देखा तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। “पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने की एक प्रक्रिया है। जब हमारे युवा अपनी विरासत को जानेंगे और सुरक्षित महसूस करेंगे, तभी पर्यटन का सही विकास होगा।” 🎨 रचनात्मक गतिविधियाँ मालादेवी मंदिर परिसर में आयोजित गतिविधियों में— चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मंदिर की सुंदर नक्काशी एवं प्राकृतिक दृश्य को उकेरा पर्यटन प्रोत्साहन पोस्टर तैयार कर क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया 🍋 स्थानीय सहभागिता और महिला सशक्तिकरण भ्रमण के दौरान ग्यारसपुर की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा विद्यार्थियों के लिए नींबू पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। इससे एक ओर विद्यार्थियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव मिला, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी प्राप्त हुआ। 🤝 सफल आयोजन इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, संस्था के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए पर्यटन बोर्ड की इस पहल की सराहना की। इस आयोजन से न केवल विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई।7
- पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 36 वर्ष निवासी नयाखेडा ने बताया कि मेरी पत्नी उम्र 27 वर्ष 3 अप्रैल की सुबह करीबन 10:00 बजे से घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।1
- ब्रेकिंग जालौन : रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 लोग हिरासत में जालौन के उरई में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस-प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम ने झांसी रोड स्थित SMS रेस्टोरेंट पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, जबकि मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #जालौन @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है यहां टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो पर मुर्गी दाने से भरा ट्रक पलट गया इस दर्दनाक हादसे में शादी के दूसरे ही दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई दूल्हे की मां और भाभी की भी हादसे में मौत हुई है जिस कारण यहां एक पूरा हस्ता खेलता परिवार बिखर गया है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जैसा कि आपको बता दें की शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के रहने वाले 25 वर्षीय वीरेन्द्र शाक्य की एक दिन पहले शुक्रवार को शिवपुरी के संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य के साथ मंदिर में परिवार की मौजूदगी में शादी हुई थी शादी के दूसरे दिन दूल्हा वीरेन्द्र शाक्य अपनी दुल्हन राजेश्वरी को मां अन्वेश शाक्य, भाभी राजो शाक्य व बहन भूरिया शाक्य के ऑटो से राजगढ़ गांव ला रहा था ऑटो जब टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य की बहन ने ऑटो रुकवाया और कोई सामान लेने के लिए रोड किनारे स्थित दुकान पर चली गई दूल्हा वीरेन्द्र दुल्हन राजेश्वरी, मां और भाभी व ऑटो ड्राइवर ऑटो में ही बैठे हुए थे तभी मुर्गी दाने से भरा एक ट्रक ऑटो के बिलकुल नजदीक से पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ रहा था मुड़ते वक्त ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया ऑटो पर ट्रक के पलटते ही चीख पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़े ट्रक पलटने से ऑटो पूरी तरह से उसकी चपेट में आ गया हादसे में दूल्हे वीरेन्द्र शाक्य, दुल्हन राजेश्वरी शाक्य, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य और भाभी राजो शाक्य की मौत हो गई है जबकि ऑटो ड्राइवर एवम दुल्हन की बहन भूरिया शाक्य की जान बच गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मुर्गी दाने की बोरियां हटाकर उनके नीचे दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया शिवपुरी से अतुल जैन की रिपोर्ट.1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शाम के समय कटरा मंदिर से शिक्षकों की एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक साथ आए और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। हाथों में तख्तियां, दिल में आक्रोश और अधिकारों की आवाज के साथ यह जुलूस तहसील तक निकाला गया, शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।4
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना मंडी में नीलामी ठप, किसानों का फूटा गुस्सा हम्माल-व्यापारी विवाद के चलते सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम, SDM की समझाइश के बाद खुला जाम बीना, शनिवार। बीना कृषि उपज मंडी में डाक नीलामी ठप होने से नाराज किसानों ने शनिवार को शहर के प्रमुख सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। हम्मालों और व्यापारियों के बीच मजदूरी दरों को लेकर चल रहे विवाद के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हम्मालों ने मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे काम बंद कर देंगे। इसके चलते शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से व्यापारियों ने डाक नीलामी बंद कर दी थी। हालांकि मंडी प्रशासन की समझाइश के बाद हम्माल शाम 5 बजे से काम पर लौटे और नीलामी दोबारा शुरू हुई, लेकिन सभी किसानों की उपज की नीलामी पूरी नहीं हो सकी। शनिवार को शेष नीलामी होना थी, लेकिन हम्मालों ने पुनः काम करने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम कर दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की। इसके बाद एसडीएम तत्काल मंडी पहुंचे और व्यापारियों, हम्मालों, किसानों तथा मंडी प्रशासन के बीच बातचीत कराई। बातचीत के बाद शेष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की नीलामी कराने पर सहमति बनी, जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। किसानों का आरोप—मंडी में हो रहा शोषण किसानों का आरोप है कि मंडी में लगातार उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि शादी के सीजन में उन्हें पैसों की सख्त जरूरत होती है, ऐसे समय में नीलामी बाधित होना उनके लिए बड़ी समस्या है। किसानों ने मंडी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप भी लगाया। मजदूरी बढ़ोतरी पर नहीं बनी सहमति बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग पर अड़े रहे। मंडी सचिव ने 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर आंशिक सहमति बनी, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसके अलावा हम्मालों ने 60 क्विंटल से अधिक उपज वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना एसडीएम किसानों के आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए4
- ललितपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के सनसनीखेज मामले में नीतेश लोधी, अनीश लोधी और सचिन लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 अप्रैल को मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी लेकिन उस धमकी का असर इतना खौफनाक हुआ कि अगले ही दिन 17 वर्षीय छात्रा ने कुएं में कूदकर जान दे दी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सर्विलांस और साक्ष्यों के दम पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1