logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना एसडीएम एसडीओपी थाना एवं किसानों के बीच समझौते को लेकर हुई बैठक लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना एसडीएम किसानों के आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए

16 hrs ago
user_RAJESH BABELE
RAJESH BABELE
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

बीना रिपोर्टर राजेश बबेले बीना एसडीएम एसडीओपी थाना एवं किसानों के बीच समझौते को लेकर हुई बैठक लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना एसडीएम किसानों के आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शाम के समय कटरा मंदिर से शिक्षकों की एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक साथ आए और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। हाथों में तख्तियां, दिल में आक्रोश और अधिकारों की आवाज के साथ यह जुलूस तहसील तक निकाला गया, शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।
    4
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राजेश बबेले 
शाम के समय कटरा मंदिर से शिक्षकों की एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक साथ आए और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
हाथों में तख्तियां, दिल में आक्रोश और अधिकारों की आवाज के साथ यह जुलूस तहसील तक निकाला गया, शिक्षकों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन यूं ही जारी रहेगा।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by News reporter
    1
    Post by News reporter
    user_News reporter
    News reporter
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लोगों के पास पानी की बड़ी अवस्था
    1
    लोगों के पास पानी की बड़ी अवस्था
    user_ग्रामीण क्षेत्र की खबर
    ग्रामीण क्षेत्र की खबर
    Video Creator रहली, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना भानगढ़ में कट्टे से हवाई फायर, युवक पर जानलेवा हमला — हालत गंभीर दहशत फैलाकर आरोपियों ने कट्टे की बट से पीटा, घायल युवक सागर रेफर भानगढ़ थाना क्षेत्र में दबंगों की दहशत देखने को मिली है, जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर इलाके में डर का माहौल बनाया, फिर युवक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भानगढ़ से सामने आए इस मामले में नितिन कुर्मी, पिता अर्जुन कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, के साथ कुछ लोगों ने विवाद के चलते मारपीट की। जानकारी के अनुसार, मुन्नू उर्फ मुलायम यादव, शैतान उर्फ शिशुपाल यादव और राहुल यादव ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इसके बाद कट्टे की बट से हमला कर नितिन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सागर रेफर कर दिया गया। भानगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
भानगढ़ में कट्टे से हवाई फायर, युवक पर जानलेवा हमला — हालत गंभीर
दहशत फैलाकर आरोपियों ने कट्टे की बट से पीटा, घायल युवक सागर रेफर
भानगढ़ थाना क्षेत्र में दबंगों की दहशत देखने को मिली है, जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर इलाके में डर का माहौल बनाया, फिर युवक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भानगढ़ से सामने आए इस मामले में नितिन कुर्मी, पिता अर्जुन कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, के साथ कुछ लोगों ने विवाद के चलते मारपीट की। जानकारी के अनुसार, मुन्नू उर्फ मुलायम यादव, शैतान उर्फ शिशुपाल यादव और राहुल यादव ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इसके बाद कट्टे की बट से हमला कर नितिन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल युवक को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सागर रेफर कर दिया गया।
भानगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना कृषि उपज मंडी में हम्मालों और व्यापारियों के बीच नई दरों को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीती रात जब कई किसानों की डाक नीलामी पूरी नहीं हुई तो शनिवार को जब डाक नीलामी होते हुए नहीं दिखी तो गुस्साए किसानों ने शहर के मुख्य सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया।  यह है पूरा मामला  स्थानीय कृषि उपज मंडी में शुक्रवार तक हम्मालों की नई दरे न बढ़ाने पर शनिवार से हम्मालों ने व्यापारियों के यहां कार्य न करने का निर्णय लिया गया था। हम्मालों की चेतवानी के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से डाक नीलामी बंद कर दी थी। मंडी के अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद हम्माल मान गए थे और शुक्रवार की शाम 5 बजे से डाक नीलामी पुनः शुरू हुई, लेकिन पूरी डाक नहीं हो सकी। शेष रह गई डाक आज शनिवार को होना थी लेकिन हम्मालों ने काम करने से मना कर दिया। फिर गुस्साए किसानों ने सर्वोदय चौराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया।  किसानों ने लगा दिया चक्काजाम  मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों ने सर्वोदय चौक आकर जाम लगा दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। चक्काजाम लगते ही चौराहा के चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव  से फोन पर चर्चा की। एसडीएम ने तत्काल मंडी कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों, हम्मालों, किसानों ओर मंडी प्रशासन के बीच चर्चा हुई। जिसमें शेष रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों की नीलामी की चर्चा पर सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त हुआ।  किसानों का आरोप मंडी में होते हैं परेशान  ढांड गांव के किसान आकाश यादव ने कहा सरकार ने जो अनाज का मूल्य तय किया उस मूल्य से भी कम दामों पर व्यापारी माल ले रहे हैं। जिससे किसान परेशान है। ऐसे वक्त पर जब शादियों का दौर चल रहा है और किसानों को रुपयों की बहुत आवश्यकता है तब यह व्यापारी किसानों के साथ खुली लूट कर रहे हैं। किसान प्रमोद राय ने बताया कि गल्ला व्यापारियों एवं मंडी प्रशासन की मिली भगत से किसानों को छल कपट करके लूटा जा रहा है। सेमरा गनपत गांव के किसान विवेक दांगी ने बताया कि बीना कृषि उपज मंडी लूट का अड्डा बन गई है। जहां किसानों का शोषण लगातार हो रहा है और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौन है। किसान प्रहलाद सिंह ने बताया कि मंडी में व्यापारियों का व्यवहार किसानों के प्रति सही नहीं है। आए दिन वह किसी न किसी बहाने से किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जिससे किसान आज बेहद परेशान है। यदि इसी तरह का व्यवहार रहा तो हम किसान मंडी में आना बंद कर देंगे।  हम्मालों ने कहा उन्हें 14 प्रतिशत वृद्धि चाहिए बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत पर अड़े रहे। सचिव ने बीच का रास्ता निकालते हुए 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर कुछ हम्माल सहमत हुए, लेकिन पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा हम्मालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में 60 क्विंटल से अधिक उपज होने पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-बीना कृषि उपज मंडी में हम्मालों और व्यापारियों के बीच नई दरों को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीती रात जब कई किसानों की डाक नीलामी पूरी नहीं हुई तो शनिवार को जब डाक नीलामी होते हुए नहीं दिखी तो गुस्साए किसानों ने शहर के मुख्य सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया। 
यह है पूरा मामला 
स्थानीय कृषि उपज मंडी में शुक्रवार तक हम्मालों की नई दरे न बढ़ाने पर शनिवार से हम्मालों ने व्यापारियों के यहां कार्य न करने का निर्णय लिया गया था। हम्मालों की चेतवानी के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से डाक नीलामी बंद कर दी थी। मंडी के अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद हम्माल मान गए थे और शुक्रवार की शाम 5 बजे से डाक नीलामी पुनः शुरू हुई, लेकिन पूरी डाक नहीं हो सकी। शेष रह गई डाक आज शनिवार को होना थी लेकिन हम्मालों ने काम करने से मना कर दिया। फिर गुस्साए किसानों ने सर्वोदय चौराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। 
किसानों ने लगा दिया चक्काजाम 
मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों ने सर्वोदय चौक आकर जाम लगा दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। चक्काजाम लगते ही चौराहा के चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव  से फोन पर चर्चा की। एसडीएम ने तत्काल मंडी कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों, हम्मालों, किसानों ओर मंडी प्रशासन के बीच चर्चा हुई। जिसमें शेष रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों की नीलामी की चर्चा पर सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त हुआ। 
किसानों का आरोप मंडी में होते हैं परेशान 
ढांड गांव के किसान आकाश यादव ने कहा सरकार ने जो अनाज का मूल्य तय किया उस मूल्य से भी कम दामों पर व्यापारी माल ले रहे हैं। जिससे किसान परेशान है। ऐसे वक्त पर जब शादियों का दौर चल रहा है और किसानों को रुपयों की बहुत आवश्यकता है तब यह व्यापारी किसानों के साथ खुली लूट कर रहे हैं। किसान प्रमोद राय ने बताया कि गल्ला व्यापारियों एवं मंडी प्रशासन की मिली भगत से किसानों को छल कपट करके लूटा जा रहा है। सेमरा गनपत गांव के किसान विवेक दांगी ने बताया कि बीना कृषि उपज मंडी लूट का अड्डा बन गई है। जहां किसानों का शोषण लगातार हो रहा है और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौन है। किसान प्रहलाद सिंह ने बताया कि मंडी में व्यापारियों का व्यवहार किसानों के प्रति सही नहीं है। आए दिन वह किसी न किसी बहाने से किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जिससे किसान आज बेहद परेशान है। यदि इसी तरह का व्यवहार रहा तो हम किसान मंडी में आना बंद कर देंगे। 
हम्मालों ने कहा उन्हें 14 प्रतिशत वृद्धि चाहिए
बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत पर अड़े रहे। सचिव ने बीच का रास्ता निकालते हुए 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर कुछ हम्माल सहमत हुए, लेकिन पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा हम्मालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में 60 क्विंटल से अधिक उपज होने पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    3 hrs ago
  • महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण संपन्न 📍 स्थान: विदिशा/ग्यारसपुर 📅 दिनांक: 11 अप्रैल, 2026 मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत समर्थ संस्था एवं विदिशा पर्यटक सुविधा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवगंज क्रमांक-1 (टीलाखेड़ी) के छात्र-छात्राओं को ग्यारसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। 🎯 भ्रमण का उद्देश्य इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को— ऐतिहासिक बोध प्रदान करना पर्यटन के प्रति जागरूक बनाना महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील करना 🏛️ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्यारसपुर की विश्व प्रसिद्ध धरोहरों— हिंडोला तोरण मालादेवी मंदिर बजरमठ का अवलोकन किया। प्रशिक्षित टूर गाइडों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों द्वारा इन स्मारकों के इतिहास, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन धरोहरों को नजदीक से देखा तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। “पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने की एक प्रक्रिया है। जब हमारे युवा अपनी विरासत को जानेंगे और सुरक्षित महसूस करेंगे, तभी पर्यटन का सही विकास होगा।” 🎨 रचनात्मक गतिविधियाँ मालादेवी मंदिर परिसर में आयोजित गतिविधियों में— चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मंदिर की सुंदर नक्काशी एवं प्राकृतिक दृश्य को उकेरा पर्यटन प्रोत्साहन पोस्टर तैयार कर क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया 🍋 स्थानीय सहभागिता और महिला सशक्तिकरण भ्रमण के दौरान ग्यारसपुर की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा विद्यार्थियों के लिए नींबू पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। इससे एक ओर विद्यार्थियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव मिला, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी प्राप्त हुआ। 🤝 सफल आयोजन इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, संस्था के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए पर्यटन बोर्ड की इस पहल की सराहना की। इस आयोजन से न केवल विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई।
    7
    महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
📍 स्थान: विदिशा/ग्यारसपुर
📅 दिनांक: 11 अप्रैल, 2026
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत समर्थ संस्था एवं विदिशा पर्यटक सुविधा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवगंज क्रमांक-1 (टीलाखेड़ी) के छात्र-छात्राओं को ग्यारसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया।
🎯 भ्रमण का उद्देश्य
इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को—
ऐतिहासिक बोध प्रदान करना
पर्यटन के प्रति जागरूक बनाना
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील करना
🏛️ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्यारसपुर की विश्व प्रसिद्ध धरोहरों—
हिंडोला तोरण
मालादेवी मंदिर
बजरमठ
का अवलोकन किया। प्रशिक्षित टूर गाइडों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों द्वारा इन स्मारकों के इतिहास, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन धरोहरों को नजदीक से देखा तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
“पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने की एक प्रक्रिया है। जब हमारे युवा अपनी विरासत को जानेंगे और सुरक्षित महसूस करेंगे, तभी पर्यटन का सही विकास होगा।”
🎨 रचनात्मक गतिविधियाँ
मालादेवी मंदिर परिसर में आयोजित गतिविधियों में—
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मंदिर की सुंदर नक्काशी एवं प्राकृतिक दृश्य को उकेरा
पर्यटन प्रोत्साहन पोस्टर तैयार कर क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया
🍋 स्थानीय सहभागिता और महिला सशक्तिकरण
भ्रमण के दौरान ग्यारसपुर की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा विद्यार्थियों के लिए नींबू पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। इससे एक ओर विद्यार्थियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव मिला, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी प्राप्त हुआ।
🤝 सफल आयोजन
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, संस्था के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए पर्यटन बोर्ड की इस पहल की सराहना की।
इस आयोजन से न केवल विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by नीलेश विश्वकर्मा
    1
    Post by नीलेश विश्वकर्मा
    user_नीलेश विश्वकर्मा
    नीलेश विश्वकर्मा
    Voice of people दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना एसडीएम किसानों के आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए
    4
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राजेश 
बीना एसडीएम किसानों के आंदोलन को लेकर अपनी बात रखते हुए
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.