बीना कृषि उपज मंडी में किसानों की डाक नीलामी नहीं होने से नाराज किसानों ने सर्वोदय चौराहा पर लगाया चक्काजाम लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना कृषि उपज मंडी में हम्मालों और व्यापारियों के बीच नई दरों को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीती रात जब कई किसानों की डाक नीलामी पूरी नहीं हुई तो शनिवार को जब डाक नीलामी होते हुए नहीं दिखी तो गुस्साए किसानों ने शहर के मुख्य सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया। यह है पूरा मामला स्थानीय कृषि उपज मंडी में शुक्रवार तक हम्मालों की नई दरे न बढ़ाने पर शनिवार से हम्मालों ने व्यापारियों के यहां कार्य न करने का निर्णय लिया गया था। हम्मालों की चेतवानी के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से डाक नीलामी बंद कर दी थी। मंडी के अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद हम्माल मान गए थे और शुक्रवार की शाम 5 बजे से डाक नीलामी पुनः शुरू हुई, लेकिन पूरी डाक नहीं हो सकी। शेष रह गई डाक आज शनिवार को होना थी लेकिन हम्मालों ने काम करने से मना कर दिया। फिर गुस्साए किसानों ने सर्वोदय चौराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने लगा दिया चक्काजाम मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों ने सर्वोदय चौक आकर जाम लगा दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। चक्काजाम लगते ही चौराहा के चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की। एसडीएम ने तत्काल मंडी कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों, हम्मालों, किसानों ओर मंडी प्रशासन के बीच चर्चा हुई। जिसमें शेष रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों की नीलामी की चर्चा पर सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त हुआ। किसानों का आरोप मंडी में होते हैं परेशान ढांड गांव के किसान आकाश यादव ने कहा सरकार ने जो अनाज का मूल्य तय किया उस मूल्य से भी कम दामों पर व्यापारी माल ले रहे हैं। जिससे किसान परेशान है। ऐसे वक्त पर जब शादियों का दौर चल रहा है और किसानों को रुपयों की बहुत आवश्यकता है तब यह व्यापारी किसानों के साथ खुली लूट कर रहे हैं। किसान प्रमोद राय ने बताया कि गल्ला व्यापारियों एवं मंडी प्रशासन की मिली भगत से किसानों को छल कपट करके लूटा जा रहा है। सेमरा गनपत गांव के किसान विवेक दांगी ने बताया कि बीना कृषि उपज मंडी लूट का अड्डा बन गई है। जहां किसानों का शोषण लगातार हो रहा है और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौन है। किसान प्रहलाद सिंह ने बताया कि मंडी में व्यापारियों का व्यवहार किसानों के प्रति सही नहीं है। आए दिन वह किसी न किसी बहाने से किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जिससे किसान आज बेहद परेशान है। यदि इसी तरह का व्यवहार रहा तो हम किसान मंडी में आना बंद कर देंगे। हम्मालों ने कहा उन्हें 14 प्रतिशत वृद्धि चाहिए बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत पर अड़े रहे। सचिव ने बीच का रास्ता निकालते हुए 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर कुछ हम्माल सहमत हुए, लेकिन पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा हम्मालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में 60 क्विंटल से अधिक उपज होने पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।

- लोकल न्यूज बीना भानगढ़ में कट्टे से हवाई फायर, युवक पर जानलेवा हमला — हालत गंभीर दहशत फैलाकर आरोपियों ने कट्टे की बट से पीटा, घायल युवक सागर रेफर भानगढ़ थाना क्षेत्र में दबंगों की दहशत देखने को मिली है, जहां मामूली विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर इलाके में डर का माहौल बनाया, फिर युवक को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भानगढ़ से सामने आए इस मामले में नितिन कुर्मी, पिता अर्जुन कुर्मी, उम्र 26 वर्ष, के साथ कुछ लोगों ने विवाद के चलते मारपीट की। जानकारी के अनुसार, मुन्नू उर्फ मुलायम यादव, शैतान उर्फ शिशुपाल यादव और राहुल यादव ने पहले कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इसके बाद कट्टे की बट से हमला कर नितिन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सागर रेफर कर दिया गया। भानगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना कृषि उपज मंडी में हम्मालों और व्यापारियों के बीच नई दरों को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। बीती रात जब कई किसानों की डाक नीलामी पूरी नहीं हुई तो शनिवार को जब डाक नीलामी होते हुए नहीं दिखी तो गुस्साए किसानों ने शहर के मुख्य सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम लगा दिया। यह है पूरा मामला स्थानीय कृषि उपज मंडी में शुक्रवार तक हम्मालों की नई दरे न बढ़ाने पर शनिवार से हम्मालों ने व्यापारियों के यहां कार्य न करने का निर्णय लिया गया था। हम्मालों की चेतवानी के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से डाक नीलामी बंद कर दी थी। मंडी के अधिकारियों की काफी समझाइश के बाद हम्माल मान गए थे और शुक्रवार की शाम 5 बजे से डाक नीलामी पुनः शुरू हुई, लेकिन पूरी डाक नहीं हो सकी। शेष रह गई डाक आज शनिवार को होना थी लेकिन हम्मालों ने काम करने से मना कर दिया। फिर गुस्साए किसानों ने सर्वोदय चौराहा पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने लगा दिया चक्काजाम मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों ने सर्वोदय चौक आकर जाम लगा दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। चक्काजाम लगते ही चौराहा के चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की। एसडीएम ने तत्काल मंडी कार्यालय में पहुंचकर व्यापारियों, हम्मालों, किसानों ओर मंडी प्रशासन के बीच चर्चा हुई। जिसमें शेष रही ट्रैक्टर ट्रॉलियों की नीलामी की चर्चा पर सहमति बनने पर चक्काजाम समाप्त हुआ। किसानों का आरोप मंडी में होते हैं परेशान ढांड गांव के किसान आकाश यादव ने कहा सरकार ने जो अनाज का मूल्य तय किया उस मूल्य से भी कम दामों पर व्यापारी माल ले रहे हैं। जिससे किसान परेशान है। ऐसे वक्त पर जब शादियों का दौर चल रहा है और किसानों को रुपयों की बहुत आवश्यकता है तब यह व्यापारी किसानों के साथ खुली लूट कर रहे हैं। किसान प्रमोद राय ने बताया कि गल्ला व्यापारियों एवं मंडी प्रशासन की मिली भगत से किसानों को छल कपट करके लूटा जा रहा है। सेमरा गनपत गांव के किसान विवेक दांगी ने बताया कि बीना कृषि उपज मंडी लूट का अड्डा बन गई है। जहां किसानों का शोषण लगातार हो रहा है और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मौन है। किसान प्रहलाद सिंह ने बताया कि मंडी में व्यापारियों का व्यवहार किसानों के प्रति सही नहीं है। आए दिन वह किसी न किसी बहाने से किसानों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जिससे किसान आज बेहद परेशान है। यदि इसी तरह का व्यवहार रहा तो हम किसान मंडी में आना बंद कर देंगे। हम्मालों ने कहा उन्हें 14 प्रतिशत वृद्धि चाहिए बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत पर अड़े रहे। सचिव ने बीच का रास्ता निकालते हुए 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर कुछ हम्माल सहमत हुए, लेकिन पूर्ण सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा हम्मालों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में 60 क्विंटल से अधिक उपज होने पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।1
- बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान किसानों ने किया चक्का जाम सर्वोदय चौराहे पर 4 दिन से नहीं हो रही है डाक1
- TET की अनिवार्यता समाप्त करने और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग मुंगावली। अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को 'अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा' के बैनर तले शिक्षकों ने नगर में विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के पश्चात शिक्षक तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कैलाश चंद मालवीय को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की मुख्य मांग शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करने की है। रैली में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब दोपहर को बड़ी संख्या में शिक्षक स्थानीय स्थल पर एकत्रित हुए जहां से रैली प्रारंभ हुई। रैली में शिक्षक हाथों में तख्तियां लिए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली तहसील कार्यालय पहुंची। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए शासन से उनके हितों की रक्षा करने की अपील की। ज्ञापन की मुख्य मांगें एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में संयुक्त मोर्चा ने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया है ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा गैर-टीईटी (Non-TET) शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। मोर्चा का तर्क है कि एनसीटीई (NCTE) की 2010 की अधिसूचना और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 2001 से पूर्व और 2011-2014 के बीच नियुक्त विभिन्न संवर्गों को इससे छूट प्राप्त है। अतः विभाग द्वारा जारी दबावपूर्ण आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षकों की एक अन्य प्रमुख मांग है कि उनकी सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से की जाए। इससे शिक्षकों को पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, पदोन्नति और क्रमोन्नति जैसे वैधानिक लाभ प्राप्त हो सकेंगे। मोर्चा का कहना है कि प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कर उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव से राहत प्रदान की जाए। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। श्याम बिहारी शर्मा, संजय जैन,संतोष शर्मा, प्रेमनारायण तिवारी, प्रदीप कनखरे, सौरभ जैन, मनोज मोगिया, झलकन सिंह गुर्जर, निर्भय सिंह भाटी, तिलक सिंह दांगी, जितेन्द्र सिंह दांगी, संतोष पाठक, गजेन्द्र सिंह दांगी, चंद्रभान सिंह, अखिलेश मार्कन, मनोज यादव, शिवराज यादव, अनीस खान सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।4
- Post by News reporter1
- Post by OfficialShankar83051
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अंबेडकर जयंती को लेकर BSP की अहम बैठक, दशरथ कुमार अहिरवार ने की अध्यक्षता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपी गईं अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विधानसभा स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बैठक में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।1