logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Police Vali Ne Diya Apne Pati Ko Dhokha Kisi Aur Mard K Sath Band Kamre Me Mili...

15 hrs ago
user_OfficialShankar8305
OfficialShankar8305
Voice of people बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

Police Vali Ne Diya Apne Pati Ko Dhokha Kisi Aur Mard K Sath Band Kamre Me Mili...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by OfficialShankar8305
    1
    Post by OfficialShankar8305
    user_OfficialShankar8305
    OfficialShankar8305
    Voice of people बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण संपन्न 📍 स्थान: विदिशा/ग्यारसपुर 📅 दिनांक: 11 अप्रैल, 2026 मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत समर्थ संस्था एवं विदिशा पर्यटक सुविधा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवगंज क्रमांक-1 (टीलाखेड़ी) के छात्र-छात्राओं को ग्यारसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया। 🎯 भ्रमण का उद्देश्य इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को— ऐतिहासिक बोध प्रदान करना पर्यटन के प्रति जागरूक बनाना महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील करना 🏛️ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्यारसपुर की विश्व प्रसिद्ध धरोहरों— हिंडोला तोरण मालादेवी मंदिर बजरमठ का अवलोकन किया। प्रशिक्षित टूर गाइडों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों द्वारा इन स्मारकों के इतिहास, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन धरोहरों को नजदीक से देखा तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। “पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने की एक प्रक्रिया है। जब हमारे युवा अपनी विरासत को जानेंगे और सुरक्षित महसूस करेंगे, तभी पर्यटन का सही विकास होगा।” 🎨 रचनात्मक गतिविधियाँ मालादेवी मंदिर परिसर में आयोजित गतिविधियों में— चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मंदिर की सुंदर नक्काशी एवं प्राकृतिक दृश्य को उकेरा पर्यटन प्रोत्साहन पोस्टर तैयार कर क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया 🍋 स्थानीय सहभागिता और महिला सशक्तिकरण भ्रमण के दौरान ग्यारसपुर की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा विद्यार्थियों के लिए नींबू पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। इससे एक ओर विद्यार्थियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव मिला, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी प्राप्त हुआ। 🤝 सफल आयोजन इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, संस्था के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए पर्यटन बोर्ड की इस पहल की सराहना की। इस आयोजन से न केवल विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई।
    7
    महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
📍 स्थान: विदिशा/ग्यारसपुर
📅 दिनांक: 11 अप्रैल, 2026
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत समर्थ संस्था एवं विदिशा पर्यटक सुविधा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला प्रशासन के सहयोग से एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवगंज क्रमांक-1 (टीलाखेड़ी) के छात्र-छात्राओं को ग्यारसपुर स्थित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कराया गया।
🎯 भ्रमण का उद्देश्य
इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को—
ऐतिहासिक बोध प्रदान करना
पर्यटन के प्रति जागरूक बनाना
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति संवेदनशील करना
🏛️ ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्यारसपुर की विश्व प्रसिद्ध धरोहरों—
हिंडोला तोरण
मालादेवी मंदिर
बजरमठ
का अवलोकन किया। प्रशिक्षित टूर गाइडों एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञों द्वारा इन स्मारकों के इतिहास, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इन धरोहरों को नजदीक से देखा तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
“पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सीखने की एक प्रक्रिया है। जब हमारे युवा अपनी विरासत को जानेंगे और सुरक्षित महसूस करेंगे, तभी पर्यटन का सही विकास होगा।”
🎨 रचनात्मक गतिविधियाँ
मालादेवी मंदिर परिसर में आयोजित गतिविधियों में—
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मंदिर की सुंदर नक्काशी एवं प्राकृतिक दृश्य को उकेरा
पर्यटन प्रोत्साहन पोस्टर तैयार कर क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया
🍋 स्थानीय सहभागिता और महिला सशक्तिकरण
भ्रमण के दौरान ग्यारसपुर की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा विद्यार्थियों के लिए नींबू पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई। इससे एक ओर विद्यार्थियों को स्थानीय स्वाद का अनुभव मिला, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर भी प्राप्त हुआ।
🤝 सफल आयोजन
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, संस्था के कार्यकर्ताओं एवं जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताते हुए पर्यटन बोर्ड की इस पहल की सराहना की।
इस आयोजन से न केवल विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि हुई, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ankit,kushwaha
    1
    Post by Ankit,kushwaha
    user_Ankit,kushwaha
    Ankit,kushwaha
    Tailor विदिशा नगर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत अंबेडकर जयंती को लेकर BSP की अहम बैठक, दशरथ कुमार अहिरवार ने की अध्यक्षता कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपी गईं अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विधानसभा स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की। बैठक में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
अंबेडकर जयंती को लेकर BSP की अहम बैठक, दशरथ कुमार अहिरवार ने की अध्यक्षता
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपी गईं
अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विधानसभा स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की।
बहुजन समाज पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने की।
बैठक में अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • बीना :-टीईटी पात्रता परीक्षा के विरोध में कटरा मंदिर परिसर में एकत्रित होकर शिक्षकों ने जुलूस निकालते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने टीईटी पात्रता परीक्षा की विरोध में विधायक निर्मला सप्रे ज्ञापन सोपा। कटरा मंदिर प्रांगण से अम्बेडकर चौराहा से होते हुए सर्वोदय चौक निकाली रैली। रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए इसी तारतम्य में 11 अप्रैल को मप्र के सभी ब्लाकों में एवं 18 अप्रैल की राजधानी भोपाल में लाखों की संख्या में शिक्षक भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। शिक्षक देवेंद्र भोजक ने बताया कि शासन द्वारा हमारी पच्चीस वर्षों की सेवा पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जो विसंगतिपूर्ण आदेश जारी किया गया है, उसके कारण शिक्षक संवर्ग में असंतोष है। शांति ताम्रकार ने बताया कि सरकार को विरोध पर हो पुनर्विचार करना चाहिए । शिक्षक महेश राय ने कहा शिक्षकों की TET परीक्षा के संबंध में मध्यप्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश तुरंत ही निरस्त करने एवं अध्यापकों के पक्ष में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की कृपा करें। संजय तिवारी ने कहा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की पेंशन, ग्रेजुएटी और अवकाशों के नगदीकरण में भी उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने की कृपा करें। इस नौकरी करने में भी विचार रखें इस मुख पर प्रवेश ठाकुर, राकेश ठाकुर, मंजू यादव, संजय तिवारी, मनोज गोयल आदि ने भी अपने विचार रखें।
    1
    बीना :-टीईटी पात्रता परीक्षा के विरोध में कटरा मंदिर परिसर में एकत्रित होकर शिक्षकों ने जुलूस निकालते हुए विधायक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने टीईटी पात्रता परीक्षा की विरोध में विधायक निर्मला सप्रे ज्ञापन सोपा।
कटरा मंदिर प्रांगण से अम्बेडकर चौराहा से होते हुए सर्वोदय चौक 
निकाली रैली।
रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए इसी तारतम्य में 11 अप्रैल को मप्र के सभी ब्लाकों में एवं 18 अप्रैल की राजधानी भोपाल में लाखों की संख्या में शिक्षक भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।
शिक्षक देवेंद्र भोजक ने बताया कि शासन द्वारा हमारी पच्चीस वर्षों की सेवा पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जो विसंगतिपूर्ण आदेश जारी किया गया है, उसके कारण शिक्षक संवर्ग में असंतोष है।
शांति ताम्रकार ने बताया कि सरकार को विरोध पर हो पुनर्विचार करना चाहिए ।
शिक्षक महेश राय ने कहा शिक्षकों की TET परीक्षा के संबंध में मध्यप्रदेश के  लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश तुरंत ही निरस्त करने एवं अध्यापकों के पक्ष में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने की कृपा करें।
संजय तिवारी ने कहा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की पेंशन, ग्रेजुएटी और अवकाशों के नगदीकरण में भी उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने की कृपा करें।
इस नौकरी करने में भी विचार रखें
इस मुख पर प्रवेश ठाकुर, राकेश ठाकुर, मंजू यादव, संजय तिवारी, मनोज गोयल आदि ने भी अपने विचार रखें।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    2 hrs ago
  • Post by News reporter
    1
    Post by News reporter
    user_News reporter
    News reporter
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।
    1
    बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना मंडी में नीलामी ठप, किसानों का फूटा गुस्सा हम्माल-व्यापारी विवाद के चलते सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम, SDM की समझाइश के बाद खुला जाम बीना, शनिवार। बीना कृषि उपज मंडी में डाक नीलामी ठप होने से नाराज किसानों ने शनिवार को शहर के प्रमुख सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। हम्मालों और व्यापारियों के बीच मजदूरी दरों को लेकर चल रहे विवाद के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हम्मालों ने मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे काम बंद कर देंगे। इसके चलते शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से व्यापारियों ने डाक नीलामी बंद कर दी थी। हालांकि मंडी प्रशासन की समझाइश के बाद हम्माल शाम 5 बजे से काम पर लौटे और नीलामी दोबारा शुरू हुई, लेकिन सभी किसानों की उपज की नीलामी पूरी नहीं हो सकी। शनिवार को शेष नीलामी होना थी, लेकिन हम्मालों ने पुनः काम करने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम कर दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की। इसके बाद एसडीएम तत्काल मंडी पहुंचे और व्यापारियों, हम्मालों, किसानों तथा मंडी प्रशासन के बीच बातचीत कराई। बातचीत के बाद शेष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की नीलामी कराने पर सहमति बनी, जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। किसानों का आरोप—मंडी में हो रहा शोषण किसानों का आरोप है कि मंडी में लगातार उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि शादी के सीजन में उन्हें पैसों की सख्त जरूरत होती है, ऐसे समय में नीलामी बाधित होना उनके लिए बड़ी समस्या है। किसानों ने मंडी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप भी लगाया। मजदूरी बढ़ोतरी पर नहीं बनी सहमति बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग पर अड़े रहे। मंडी सचिव ने 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर आंशिक सहमति बनी, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका। इसके अलावा हम्मालों ने 60 क्विंटल से अधिक उपज वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना मंडी में नीलामी ठप, किसानों का फूटा गुस्सा
हम्माल-व्यापारी विवाद के चलते सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम, SDM की समझाइश के बाद खुला जाम
बीना, शनिवार।
बीना कृषि उपज मंडी में डाक नीलामी ठप होने से नाराज किसानों ने शनिवार को शहर के प्रमुख सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। हम्मालों और व्यापारियों के बीच मजदूरी दरों को लेकर चल रहे विवाद के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, हम्मालों ने मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे काम बंद कर देंगे। इसके चलते शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से व्यापारियों ने डाक नीलामी बंद कर दी थी। हालांकि मंडी प्रशासन की समझाइश के बाद हम्माल शाम 5 बजे से काम पर लौटे और नीलामी दोबारा शुरू हुई, लेकिन सभी किसानों की उपज की नीलामी पूरी नहीं हो सकी।
शनिवार को शेष नीलामी होना थी, लेकिन हम्मालों ने पुनः काम करने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने सर्वोदय चौराहा पर चक्काजाम कर दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर ने एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की। इसके बाद एसडीएम तत्काल मंडी पहुंचे और व्यापारियों, हम्मालों, किसानों तथा मंडी प्रशासन के बीच बातचीत कराई।
बातचीत के बाद शेष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की नीलामी कराने पर सहमति बनी, जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
किसानों का आरोप—मंडी में हो रहा शोषण
किसानों का आरोप है कि मंडी में लगातार उनका शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि शादी के सीजन में उन्हें पैसों की सख्त जरूरत होती है, ऐसे समय में नीलामी बाधित होना उनके लिए बड़ी समस्या है। किसानों ने मंडी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप भी लगाया।
मजदूरी बढ़ोतरी पर नहीं बनी सहमति
बैठक के दौरान व्यापारियों ने मजदूरी दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा, जबकि हम्माल 14 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग पर अड़े रहे। मंडी सचिव ने 13 प्रतिशत वृद्धि का सुझाव दिया, जिस पर आंशिक सहमति बनी, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका।
इसके अलावा हम्मालों ने 60 क्विंटल से अधिक उपज वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टन के हिसाब से मजदूरी देने की मांग भी रखी। इस पर मंडी प्रशासन ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया है।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.