logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ज्ञान की पूंजी, कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प गढ़ते हैं आपका भविष्य शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक दिग्दर्शक कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवीण्य सूची में आए विद्यार्थियों का किया सम्मान ज्ञान की पूंजी, कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प गढ़ते हैं आपका भविष्य, शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक दिग्दर्शक होते हैं। उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के वी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, सहायक परियोजना अधिकारी श्री संजय चौरसिया, श्री सुधीर तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं मेधावी छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए कहा कि आज सागर आपके परिश्रम से गौरवान्वित है। सागर में एक नहीं बल्कि 21 छात्र-छात्राओं ने मध्य प्रदेश की विभिन्न सूची में अपनी जगह बनाई है और अपने विद्यालय एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य निर्धारित करें और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी कक्षा दसवीं में पास हुए हैं, वे अपने विषय का चयन करते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और जो कक्षा 12वीं में पास हुए हैं, वे उच्च शिक्षा के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अपने संकल्प को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विस की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक ही काम आती है, इसके लिए सभी एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन करें और आगे बढ़ें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा, प्राचार्य आपके सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी विद्यार्थियों को अपना 200% देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। सभी प्रतिभावान छात्राओं ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2026 घोषित जिले में हाईस्कूल में 78.57 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी में 80.19 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल द्वारा आज वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रदेश स्तर पर जारी इन परिणामों में सागर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता अर्जित की है। जिले में हाईस्कूल (10वीं) के 78.57 प्रतिशत एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) के 80.19 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। असफल रहे विद्यार्थियों के लिए उन्होंने संदेश दिया है कि वे निराश न हों, माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होकर पुनः प्रयास कर अपना परीक्षा परिणाम सुधारें एवं सफलता प्राप्त करें। इस वर्ष किसी भी छात्र का परीक्षाफल पूरक घोषित नहीं किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण हैं, परंतु अपने अंकों में सुधार चाहते हैं, वे दिनांक 07.05.2026 से आयोजित होने वाली द्वितीय अवसर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। मंडल की हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अकादमिक अथवा मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस हेतु टोल फ्री नंबर 18002330175 पर संपर्क कर सकते हैं। दसवीं में टॉप टेन में सागर के छात्र-छात्राएं, प्राप्त अंक 500 में से सुप्रिया जैन/ पिता सुमित जैन सरस्वती शिशु मंदिर रहली 493 अंक महिमा प्रजापति/ पिता दीपचंद प्रजापति हाईस्कूल पथरिया, जगन सागर 493 अंक प्रियांशी शुक्ला/ पिता प्रदीप शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर 492 अंक ओमकांत लोधी/ पिता देवेंद्र लोधी एसपी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल पिपरिया 492 अंक अंकित साहू/ पिता रामकुमार सरस्वती शिशु मंदिर देवरी 491 अंक रवींद्र पटेल/ पिता खुशीलाल पटेल हाईस्कूल ईसुरवारा नरयावली 491 अंक हिमांशी यादव/ वीरेंद्र यादव एसपी जैन गुरुकुल खुरई 491 अंक गीत पटेल/ पिता कमलेश पटेल साबूलाल स्कूल गढ़ाकोटा 491 अंक रविकांत पटेल/ पिता माखनलाल पटेल सरस्वती शिशु मंदिर बंडा 490 अंक श्रद्धा शुक्ला/ पिता सतीष कुमार शुक्ला सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ाकोटा 490 अंक चांदनी दांगी/ पिता भूपेंद्र सिंह दांगी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिमलासा 490 अंक लक्ष्मी यादव/ राम सिंह यादव हाईस्कूल बीकोर कला मालथोन 490 अंक कुमकुम लोधी/ रमन सिंह लोधी एसपी जैन गुरुकुल खुरई 490 अंक प्राप्ति जैन/ रजनीश जैन बालक येशु विद्या सदर, सागर 490 अंक आदर्श घोषी/ पिता मनोज घोषी हाईस्कूल रहली 490 अंक बारहवीं में टॉप टेन में सागर के छात्र-छात्राएं, प्राप्त अंक 500 में से गणित समूह सुरभि पटेल/ दिनेश पटेल शासकीय स्कूल बिलहरा सातवां स्थान 486 अंक हिमानी ठाकुर/ ब्रजभान सिंह सांदीपनि स्कूल बीना आठवां स्थान 485 अंक वैशाली लोधी/ देवेंद्र लोधी सरस्वती शिशु मंदिर मोतिनगर नौवां स्थान 484 अंक विज्ञान समूह जय राजोरिया/ मनोज राजोरिया एक्सीलेंस स्कूल सागर चौथा स्थान 488 अंक तनुश्री कुर्मी/ मनोहर कुर्मी एसपी कॉन्वेंट स्कूल गढ़ाकोटा आठवां स्थान 484 अंक प्राप्त कर सूची में स्थान बनाया।

23 hrs ago
user_News reporter
News reporter
Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago
e3ea1550-568e-455d-af48-2728f73bab71

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने घुमाया मुगदर
    1
    युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने घुमाया मुगदर
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    38 min ago
  • l l voczl člv bxipnx lkvin jyzlđlg blck la gf hć n, Zrumrsl jači od ljudi lž, tb chat koi znj🌰🥕🐻🐥i jate ho oyč zplmgfc jih
    1
    l l voczl člv bxipnx lkvin jyzlđlg  blck la gf hć n, Zrumrsl jači od ljudi lž, tb chat koi  znj🌰🥕🐻🐥i jate ho  oyč  zplmgfc jih
    user_Sanjay News 24
    Sanjay News 24
    ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • यहाँ पक्षियों पर एक खूबसूरत शायरी है: 🕊️ “परिंदों की तरह उड़ना सीख ले ऐ दिल, ये ज़माना ज़मीन पर चलने वालों का नहीं। जो हौसला रखते हैं आसमान छूने का, वही बनाते हैं अपना अलग जहाँ कहीं।” एक और सुनिए: 🐦 “चहचहाते परिंदे कह रहे हैं सुबह का पैगाम, खुश रहो, जी लो हर पल, यही है जिंदगी का नाम। उड़ान भरने से पहले डरना नहीं कभी, आसमान भी झुकता है, जब हो दिल में अरमान।” अगर आप चाहें तो 🙂
    1
    यहाँ पक्षियों पर एक खूबसूरत शायरी है:
🕊️
“परिंदों की तरह उड़ना सीख ले ऐ दिल,
ये ज़माना ज़मीन पर चलने वालों का नहीं।
जो हौसला रखते हैं आसमान छूने का,
वही बनाते हैं अपना अलग जहाँ कहीं।”
एक और सुनिए:
🐦
“चहचहाते परिंदे कह रहे हैं सुबह का पैगाम,
खुश रहो, जी लो हर पल, यही है जिंदगी का नाम।
उड़ान भरने से पहले डरना नहीं कभी,
आसमान भी झुकता है, जब हो दिल में अरमान।”
अगर आप चाहें तो 🙂
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star Sagar, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • सागर बुंदेलखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, सुरभि और प्रियांशी ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया सुरखी का मान* खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीडियो कॉल कर सुरभि को दी बधाई BY नीरज वैद्यराज पत्रकार MP 15NEWSMPCG 0752888100 सुरभि पटेल ने 12वीं में 7वां प्रियांशी ने 10वीं में पाया 8वां स्थान पाया मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में बुंदेलखंड क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा गांव की प्रतिभावान छात्रा सुरभि पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित समूह से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर की छात्रा प्रियांशी शुक्ला ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवा स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली सुरभि और प्रियांशी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। दोनों बेटियों की इस सफलता पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल प्रवास पर होने के बावजूद सुरभि पटेल से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरभि और प्रियांशी की यह उपलब्धि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सुरभि पटेल और प्रियांशी शुक्ला की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उनकी यह सफलता न केवल बेटियों के सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता को भी उजागर करती है।
    1
    सागर बुंदेलखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, सुरभि और प्रियांशी ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया सुरखी का मान*
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीडियो कॉल कर सुरभि को दी बधाई
BY नीरज वैद्यराज पत्रकार 
MP 15NEWSMPCG
0752888100
सुरभि पटेल ने 12वीं में 7वां प्रियांशी ने 10वीं में पाया 8वां स्थान पाया मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में बुंदेलखंड क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा गांव की प्रतिभावान छात्रा सुरभि पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित समूह से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर की छात्रा प्रियांशी शुक्ला  ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवा स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली सुरभि और प्रियांशी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।
दोनों बेटियों की इस सफलता पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल प्रवास पर होने के बावजूद सुरभि पटेल से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरभि और प्रियांशी की यह उपलब्धि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सुरभि पटेल और प्रियांशी शुक्ला की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उनकी यह सफलता न केवल बेटियों के सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता को भी उजागर करती है।
    user_नीरज वैद्यराज पत्रकार
    नीरज वैद्यराज पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक में सीनियर सिटीजन मामलों की सुनवाई – कई प्रकरणों में समझाइश से समाधान विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं पंचायत कोर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीनियर सिटीजन से जुड़े पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद एवं आपसी तनाव के मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस पंचायत का उद्देश्य बुजुर्गों को त्वरित न्याय, सम्मान एवं पारिवारिक सुरक्षा प्रदान करना है। बैठक के दौरान कई संवेदनशील मामलों में समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से समाधान किया गया। 🔷 प्रकरण 01: लेन-देन विवाद का आपसी सहमति से समाधान देहात क्षेत्र के एक सीनियर सिटीजन ने अपनी पुत्री द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं भूमि मुआवजा राशि को लेकर विवाद की शिकायत की। सुनवाई के दौरान बैंक खातों एवं लेन-देन की जांच की गई। आवेदक द्वारा स्वयं राशि व्यय करने की पुष्टि के बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिस पर आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया गया। 🔷 प्रकरण 02: बुजुर्ग दंपत्ति को मिला रहने का अधिकार गंजबासौदा क्षेत्र के बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत की कि उनका पुत्र पक्के मकान में रह रहा है, जबकि वे कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं। पंचायत द्वारा मध्यस्थता कर यह सहमति बनाई गई कि पक्का कमरा बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रहेगा तथा पुत्र को अलग निर्माण हेतु स्थान दिया जाएगा। इस संबंध में लिखित समझौता तैयार कर 15 दिवस में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔷 प्रकरण 03: सुनवाई से पहले ही हुआ आपसी समझौता विदिशा निवासी एक सीनियर सिटीजन के पारिवारिक विवाद में सुनवाई से पूर्व ही दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली। भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया गया। आवेदक ने पुलिस पंचायत के प्रयासों की सराहना की। 🔷 प्रकरण 04: बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत दीपना खेड़ा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने शिकायत की कि उनके पुत्र द्वारा घर के कमरे पर कब्जा कर लिया गया एवं दरवाजा तोड़ दिया गया। पुलिस पंचायत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई तथा महिला को राहत प्रदान की। प्रकरण को विधिवत जांच में लिया गया है। 🔷 अन्य प्रकरण बैठक में अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। 🔷 बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस पुलिस पंचायत द्वारा सीनियर सिटीजन के अधिकारों की रक्षा, पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    5
    पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक में सीनियर सिटीजन मामलों की सुनवाई – कई प्रकरणों में समझाइश से समाधान
विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं पंचायत कोर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीनियर सिटीजन से जुड़े पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद एवं आपसी तनाव के मामलों की सुनवाई की गई।
पुलिस पंचायत का उद्देश्य बुजुर्गों को त्वरित न्याय, सम्मान एवं पारिवारिक सुरक्षा प्रदान करना है। बैठक के दौरान कई संवेदनशील मामलों में समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से समाधान किया गया।
🔷 प्रकरण 01: लेन-देन विवाद का आपसी सहमति से समाधान
देहात क्षेत्र के एक सीनियर सिटीजन ने अपनी पुत्री द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं भूमि मुआवजा राशि को लेकर विवाद की शिकायत की। सुनवाई के दौरान बैंक खातों एवं लेन-देन की जांच की गई। आवेदक द्वारा स्वयं राशि व्यय करने की पुष्टि के बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिस पर आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया गया।
🔷 प्रकरण 02: बुजुर्ग दंपत्ति को मिला रहने का अधिकार
गंजबासौदा क्षेत्र के बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत की कि उनका पुत्र पक्के मकान में रह रहा है, जबकि वे कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं। पंचायत द्वारा मध्यस्थता कर यह सहमति बनाई गई कि पक्का कमरा बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रहेगा तथा पुत्र को अलग निर्माण हेतु स्थान दिया जाएगा। इस संबंध में लिखित समझौता तैयार कर 15 दिवस में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔷 प्रकरण 03: सुनवाई से पहले ही हुआ आपसी समझौता
विदिशा निवासी एक सीनियर सिटीजन के पारिवारिक विवाद में सुनवाई से पूर्व ही दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली। भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया गया। आवेदक ने पुलिस पंचायत के प्रयासों की सराहना की।
🔷 प्रकरण 04: बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत
दीपना खेड़ा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने शिकायत की कि उनके पुत्र द्वारा घर के कमरे पर कब्जा कर लिया गया एवं दरवाजा तोड़ दिया गया। पुलिस पंचायत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई तथा महिला को राहत प्रदान की। प्रकरण को विधिवत जांच में लिया गया है।
🔷 अन्य प्रकरण
बैठक में अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।
🔷 बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस
पुलिस पंचायत द्वारा सीनियर सिटीजन के अधिकारों की रक्षा, पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवीण सूची में आए विद्यार्थियों का किया सम्मान नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास *दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान पर* बीना। बुधवार को विद्यालय में सेलिब्रेशन का माहौल उस समय बन गया,जब दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आया। उल्लेखनीय है कि संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना जिला सागर के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास। इस विद्यालय की एक छात्रा ने दसवीं और एक छात्रा ने 12वीं की में प्रदेश प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। *ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती कलेक्टर प्रतिभा पाल* ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प करते हैं आपका भविष्य शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक अधिक दर्शन होते हैं, उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किया *कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान* इस दौरान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना कि छात्राएं जिसमें कक्षा दसवीं की वैष्णवी जिन्होंने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सम्मान किया साथ ही बच्चियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। *दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान* कक्षा दसवीं की वैष्णवी ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। *हर्ष और गौरव का विषय* डबल मैरिट स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया एवं सांदीपनि विद्यालय बीना की प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव,समस्त मार्गदर्शी शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार के लिए हर्ष और गौरव का विषय है बताया। यह बीना के इतिहास में पहली बार है कि एक ही विद्यालय की दो छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। सभी शुभचिंतकों एवं समस्त शालेय परिवार ने बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की।
    4
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राजेश बबेले 
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रवीण सूची में आए विद्यार्थियों का किया सम्मान
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया सम्मान 
संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास
*दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान पर*
बीना। बुधवार को विद्यालय में सेलिब्रेशन का माहौल उस समय बन गया,जब दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट आया। उल्लेखनीय है कि संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना जिला सागर के छात्राओं ने एक बार फिर फिर रचा इतिहास। इस विद्यालय की  एक छात्रा ने दसवीं और एक छात्रा ने 12वीं की में प्रदेश प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया। 
*ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती कलेक्टर प्रतिभा पाल*
ज्ञान की पूंजी कभी व्यर्थ नहीं जाती आपकी पृष्ठभूमि नहीं, आपके संकल्प करते हैं आपका भविष्य शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण के शिक्षक अधिक दर्शन होते हैं, उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा दसवीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम के उपरांत सागर जिले में प्रवीण सूची वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनका सम्मान करते हुए व्यक्त किया
*कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया सम्मान*
इस दौरान संदीपनी मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना कि छात्राएं जिसमें कक्षा दसवीं की वैष्णवी जिन्होंने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं का कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सम्मान किया साथ ही बच्चियों को शुभकामनाएं बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की। 
*दसवीं कक्षा की वैष्णवी ने प्रदेश की सातवें स्थान पर तो 12वीं की संकाय कुमारी हिमानी ठाकुर ने प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान*
कक्षा दसवीं की वैष्णवी ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई। तो वही कक्षा 12वीं की गणित संकाय की छात्रा कुमारी हिमानी ठाकुर ने 12वीं की प्रदेश प्रमाणिक सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। 
*हर्ष और गौरव का विषय*
डबल मैरिट स्थान प्राप्त करने पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पुष्माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया एवं सांदीपनि विद्यालय बीना की प्राचार्य श्रीमती मंजू यादव,समस्त मार्गदर्शी शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार के लिए हर्ष और गौरव का विषय है बताया। यह बीना के इतिहास में पहली बार है कि एक ही विद्यालय की दो छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की प्रदेश मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है। सभी शुभचिंतकों एवं समस्त शालेय परिवार ने बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Ankit,kushwaha
    1
    Post by Ankit,kushwaha
    user_Ankit,kushwaha
    Ankit,kushwaha
    Video Creator बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गेहूं उपार्जन केन्द्रों का हुआ शुभारंभ
    1
    गेहूं उपार्जन केन्द्रों का हुआ शुभारंभ
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.