Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने घुमाया मुगदर
पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने घुमाया मुगदर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने घुमाया मुगदर1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश आगामी 17 मई को नगर रत्न अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित नये नगर रत्न को सम्मानित किया जाएगा, राजेश बबेले बीना - नगर रत्न अलंकार समिति द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन वीर सावरकर वार्ड स्थित क्लॉडियस निवास पर किया गया, समिति के सभी सदस्यों ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए, संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान की माहिती भूमिका को बताते हुए सभी ने अपने विचार भी रखें संविधान प्रचारक उमेश शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना को विस्तृत रूप से समझाते हुए बाबा साहब के द्वारा संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में किस प्रकार अपनाए, इस पर अपने विचार रखें, *नगर रत्न के फॉर्म करें जमा* नगर रत्न अलंकरण समिति की बैठक में तय हुआ है कि आगामी 17 मई को नगर रत्न अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित नये नगर रत्न को सम्मानित किया जाएगा, जो भी व्यक्ति नगर रत्न सम्मान पाने का इच्छुक हो, वह व्यक्ति अपने कार्य की अपनी प्रविष्टियां, फाईल नगर रत्न समिति के सदस्यों के पास शीघ्र जमा करें, बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 17 मई को रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीना के कक्षा दसवीं और बारहवीं के स्कूल टॉपर विद्यार्थियों को सभी सम्मानित किया जाएगा, सभी विद्यालय परिवार भी अपने-अपने विद्यालय के स्कूल टॉपर विद्यार्थियों के नाम भी नगर रत्न अलंकरण समिति के सदस्यों को लिखित रूप से जमा कारण, बैठक में निर्णय लिया गया कि पक्षियों के लिए जल्द ही सकौरे वितरण किए जाएंगे, जिसे "पंछी प्याऊ" का नाम दिया गया है, विभिन्न विभागीय कार्यालय में नगररत्न समिति के सदस्य, जाकर सभी अधिकारी कर्मचारियों को सकौरे भेंट करेंगे तथा उन्ही से उस कार्यालय की जगह पर सकौरे लगवाए जाएंगे, जिससे पक्षियों से को ग्रीष्मकाल ऋतु में पानी सरलता मिल सके, बैठक में श्रीमती सुमिता क्लॉडियस, बेनी प्रसाद, सीताराम चौरसिया, अशोक साहू, राम शर्मा, सुजीत क्लॉडियस , उमेश शर्मा, गौरव शर्मा के साथ साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।1
- यहाँ पक्षियों पर एक खूबसूरत शायरी है: 🕊️ “परिंदों की तरह उड़ना सीख ले ऐ दिल, ये ज़माना ज़मीन पर चलने वालों का नहीं। जो हौसला रखते हैं आसमान छूने का, वही बनाते हैं अपना अलग जहाँ कहीं।” एक और सुनिए: 🐦 “चहचहाते परिंदे कह रहे हैं सुबह का पैगाम, खुश रहो, जी लो हर पल, यही है जिंदगी का नाम। उड़ान भरने से पहले डरना नहीं कभी, आसमान भी झुकता है, जब हो दिल में अरमान।” अगर आप चाहें तो 🙂1
- सागर बुंदेलखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, सुरभि और प्रियांशी ने बोर्ड परीक्षा में बढ़ाया सुरखी का मान* खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने वीडियो कॉल कर सुरभि को दी बधाई BY नीरज वैद्यराज पत्रकार MP 15NEWSMPCG 0752888100 सुरभि पटेल ने 12वीं में 7वां प्रियांशी ने 10वीं में पाया 8वां स्थान पाया मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में बुंदेलखंड क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा गांव की प्रतिभावान छात्रा सुरभि पटेल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गणित समूह से 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाई स्कूल परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर जैसीनगर की छात्रा प्रियांशी शुक्ला ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवा स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है और अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर यह शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली सुरभि और प्रियांशी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। दोनों बेटियों की इस सफलता पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भोपाल प्रवास पर होने के बावजूद सुरभि पटेल से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरभि और प्रियांशी की यह उपलब्धि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सुरभि पटेल और प्रियांशी शुक्ला की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उनकी यह सफलता न केवल बेटियों के सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता को भी उजागर करती है।1
- l l voczl člv bxipnx lkvin jyzlđlg blck la gf hć n, Zrumrsl jači od ljudi lž, tb chat koi znj🌰🥕🐻🐥i jate ho oyč zplmgfc jih1
- पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक में सीनियर सिटीजन मामलों की सुनवाई – कई प्रकरणों में समझाइश से समाधान विदिशा में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित पुलिस पंचायत की साप्ताहिक बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं पंचायत कोर कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीनियर सिटीजन से जुड़े पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी विवाद एवं आपसी तनाव के मामलों की सुनवाई की गई। पुलिस पंचायत का उद्देश्य बुजुर्गों को त्वरित न्याय, सम्मान एवं पारिवारिक सुरक्षा प्रदान करना है। बैठक के दौरान कई संवेदनशील मामलों में समझाइश एवं मध्यस्थता के माध्यम से समाधान किया गया। 🔷 प्रकरण 01: लेन-देन विवाद का आपसी सहमति से समाधान देहात क्षेत्र के एक सीनियर सिटीजन ने अपनी पुत्री द्वारा मानसिक प्रताड़ना एवं भूमि मुआवजा राशि को लेकर विवाद की शिकायत की। सुनवाई के दौरान बैंक खातों एवं लेन-देन की जांच की गई। आवेदक द्वारा स्वयं राशि व्यय करने की पुष्टि के बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिस पर आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया गया। 🔷 प्रकरण 02: बुजुर्ग दंपत्ति को मिला रहने का अधिकार गंजबासौदा क्षेत्र के बुजुर्ग दंपत्ति ने शिकायत की कि उनका पुत्र पक्के मकान में रह रहा है, जबकि वे कच्चे घर में रहने को मजबूर हैं। पंचायत द्वारा मध्यस्थता कर यह सहमति बनाई गई कि पक्का कमरा बुजुर्गों के लिए सुरक्षित रहेगा तथा पुत्र को अलग निर्माण हेतु स्थान दिया जाएगा। इस संबंध में लिखित समझौता तैयार कर 15 दिवस में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔷 प्रकरण 03: सुनवाई से पहले ही हुआ आपसी समझौता विदिशा निवासी एक सीनियर सिटीजन के पारिवारिक विवाद में सुनवाई से पूर्व ही दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली। भविष्य में विवाद न करने का आश्वासन दिया गया। आवेदक ने पुलिस पंचायत के प्रयासों की सराहना की। 🔷 प्रकरण 04: बुजुर्ग महिला को तत्काल राहत दीपना खेड़ा क्षेत्र की बुजुर्ग महिला ने शिकायत की कि उनके पुत्र द्वारा घर के कमरे पर कब्जा कर लिया गया एवं दरवाजा तोड़ दिया गया। पुलिस पंचायत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई तथा महिला को राहत प्रदान की। प्रकरण को विधिवत जांच में लिया गया है। 🔷 अन्य प्रकरण बैठक में अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। कुछ मामलों में पक्षकारों की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। 🔷 बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस पुलिस पंचायत द्वारा सीनियर सिटीजन के अधिकारों की रक्षा, पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।5
- “अस्पताल में सब ठीक है… या सिर्फ कागजों में?” 👉 “जब खुद कलेक्टर पहुंच जाएं वार्ड में… तो सच सामने आ ही जाता है!” नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, जहां दिखाई जाती हैं सच की सूरत। और आज की बड़ी खबर आ रही है जिला अस्पताल से, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया। जी हां, बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्टर सीधे अस्पताल पहुंचीं… और एक-एक वार्ड का सघन निरीक्षण किया। सबसे खास बात—उन्होंने प्रसूति वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधे संवाद किया… और जाना कि असल में जमीनी हकीकत क्या है। 👉 क्या समय पर इलाज मिल रहा है? 👉 क्या दवाइयां उपलब्ध हैं? 👉 साफ-सफाई की क्या स्थिति है? इन सभी सवालों के जवाब खुद मरीजों से लिए गए। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी सामने आई… जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 👉 कलेक्टर के इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया… 👉 और अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल ये है— क्या ये सुधार सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहेगा… या सच में बदलेगी अस्पताल की तस्वीर? फिलहाल के लिए इतना ही… हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ।2
- गेहूं उपार्जन केन्द्रों का हुआ शुभारंभ1