logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सागर कलेक्टर श्रीमति प्रतिभा पाल ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। “अस्पताल में सब ठीक है… या सिर्फ कागजों में?” 👉 “जब खुद कलेक्टर पहुंच जाएं वार्ड में… तो सच सामने आ ही जाता है!” नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, जहां दिखाई जाती हैं सच की सूरत। और आज की बड़ी खबर आ रही है जिला अस्पताल से, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया। जी हां, बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्टर सीधे अस्पताल पहुंचीं… और एक-एक वार्ड का सघन निरीक्षण किया। सबसे खास बात—उन्होंने प्रसूति वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधे संवाद किया… और जाना कि असल में जमीनी हकीकत क्या है। 👉 क्या समय पर इलाज मिल रहा है? 👉 क्या दवाइयां उपलब्ध हैं? 👉 साफ-सफाई की क्या स्थिति है? इन सभी सवालों के जवाब खुद मरीजों से लिए गए। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी सामने आई… जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 👉 कलेक्टर के इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया… 👉 और अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल ये है— क्या ये सुधार सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहेगा… या सच में बदलेगी अस्पताल की तस्वीर? फिलहाल के लिए इतना ही… हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ।

4 hrs ago
user_Sonu prajapati journalist Pres
Sonu prajapati journalist Pres
Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

सागर कलेक्टर श्रीमति प्रतिभा पाल ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश। “अस्पताल में सब ठीक है… या सिर्फ कागजों में?” 👉 “जब खुद कलेक्टर पहुंच जाएं वार्ड में… तो सच सामने आ ही जाता है!” नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, जहां दिखाई जाती हैं सच की सूरत। और आज की बड़ी खबर आ रही है जिला अस्पताल से, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया। जी हां, बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्टर सीधे अस्पताल पहुंचीं… और एक-एक वार्ड का सघन निरीक्षण किया। सबसे खास बात—उन्होंने प्रसूति वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधे संवाद किया… और जाना कि असल में जमीनी हकीकत

d1f9d0c3-dae1-420d-9138-b9a489d31651

क्या है। 👉 क्या समय पर इलाज मिल रहा है? 👉 क्या दवाइयां उपलब्ध हैं? 👉 साफ-सफाई की क्या स्थिति है? इन सभी सवालों के जवाब खुद मरीजों से लिए गए। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी सामने आई… जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 👉 कलेक्टर के इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया… 👉 और अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल ये है— क्या ये सुधार सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहेगा… या सच में बदलेगी अस्पताल की तस्वीर? फिलहाल के लिए इतना ही… हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल नरसिंहपुर जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार : नरसिंहपुर में अंधविश्वास का जाल बुनकर जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर 10 लाख की गई ठगी
    1
    नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट
स्काई इंडिया टीवी चैनल
नरसिंहपुर जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार : नरसिंहपुर में अंधविश्वास का जाल बुनकर जेवर तीन गुना करने का झांसा देकर 10 लाख की गई ठगी
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    फोटोग्राफर करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश आगामी 17 मई को नगर रत्न अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित नये नगर रत्न को सम्मानित किया जाएगा, राजेश बबेले बीना - नगर रत्न अलंकार समिति द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन वीर सावरकर वार्ड स्थित क्लॉडियस निवास पर किया गया, समिति के सभी सदस्यों ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए, संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान की माहिती भूमिका को बताते हुए सभी ने अपने विचार भी रखें संविधान प्रचारक उमेश शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना को विस्तृत रूप से समझाते हुए बाबा साहब के द्वारा संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में किस प्रकार अपनाए, इस पर अपने विचार रखें, *नगर रत्न के फॉर्म करें जमा* नगर रत्न अलंकरण समिति की बैठक में तय हुआ है कि आगामी 17 मई को नगर रत्न अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित नये नगर रत्न को सम्मानित किया जाएगा, जो भी व्यक्ति नगर रत्न सम्मान पाने का इच्छुक हो, वह व्यक्ति अपने कार्य की अपनी प्रविष्टियां, फाईल नगर रत्न समिति के सदस्यों के पास शीघ्र जमा करें, बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 17 मई को रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीना के कक्षा दसवीं और बारहवीं के स्कूल टॉपर विद्यार्थियों को सभी सम्मानित किया जाएगा, सभी विद्यालय परिवार भी अपने-अपने विद्यालय के स्कूल टॉपर विद्यार्थियों के नाम भी नगर रत्न अलंकरण समिति के सदस्यों को लिखित रूप से जमा कारण, बैठक में निर्णय लिया गया कि पक्षियों के लिए जल्द ही सकौरे वितरण किए जाएंगे, जिसे "पंछी प्याऊ" का नाम दिया गया है, विभिन्न विभागीय कार्यालय में नगररत्न समिति के सदस्य, जाकर सभी अधिकारी कर्मचारियों को सकौरे भेंट करेंगे तथा उन्ही से उस कार्यालय की जगह पर सकौरे लगवाए जाएंगे, जिससे पक्षियों से को ग्रीष्मकाल ऋतु में पानी सरलता मिल सके, बैठक में श्रीमती सुमिता क्लॉडियस, बेनी प्रसाद, सीताराम चौरसिया, अशोक साहू, राम शर्मा, सुजीत क्लॉडियस , उमेश शर्मा, गौरव शर्मा के साथ साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राजेश 
आगामी 17 मई को नगर रत्न अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित नये नगर रत्न को सम्मानित किया जाएगा,
राजेश बबेले 
बीना - नगर रत्न अलंकार समिति द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन वीर सावरकर वार्ड स्थित क्लॉडियस निवास पर किया गया, समिति के सभी सदस्यों ने बाबा साहब को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए, संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदान की माहिती भूमिका को बताते हुए सभी ने अपने विचार भी रखें संविधान प्रचारक उमेश शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना को विस्तृत रूप से समझाते हुए बाबा साहब के द्वारा संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में किस प्रकार अपनाए, इस पर अपने विचार रखें,
*नगर रत्न के फॉर्म करें जमा* 
नगर रत्न अलंकरण समिति की बैठक में तय हुआ है कि आगामी 17 मई को नगर रत्न अलंकरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें चयनित नये नगर रत्न को सम्मानित किया जाएगा, जो भी व्यक्ति नगर रत्न सम्मान पाने का इच्छुक हो, वह व्यक्ति अपने कार्य की अपनी प्रविष्टियां, फाईल नगर रत्न समिति के सदस्यों के पास शीघ्र जमा करें, बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 17 मई को रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीना के कक्षा दसवीं और बारहवीं के स्कूल टॉपर विद्यार्थियों को सभी सम्मानित किया जाएगा, सभी विद्यालय परिवार भी अपने-अपने विद्यालय के स्कूल टॉपर विद्यार्थियों के नाम भी नगर रत्न अलंकरण समिति के सदस्यों को लिखित रूप से जमा कारण,
बैठक में निर्णय लिया गया कि पक्षियों के लिए जल्द ही सकौरे वितरण किए जाएंगे, जिसे "पंछी प्याऊ" का नाम दिया गया है, विभिन्न विभागीय कार्यालय में नगररत्न समिति के सदस्य, जाकर सभी अधिकारी कर्मचारियों को सकौरे भेंट करेंगे तथा उन्ही से उस कार्यालय की जगह पर सकौरे लगवाए जाएंगे, जिससे पक्षियों से को ग्रीष्मकाल  ऋतु में पानी सरलता मिल सके, 
बैठक में श्रीमती सुमिता क्लॉडियस, बेनी प्रसाद, सीताराम चौरसिया, अशोक साहू, राम शर्मा, सुजीत क्लॉडियस , उमेश शर्मा, गौरव शर्मा के साथ साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वरीया घाट में संत पर फिर हमला: जान से मारने की धमकी, भूमि कब्जा और फसल काटने के आरोप साईं खेड़ा। वरीया घाट संदूक में संतों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। लगभग एक वर्ष पूर्व 11 जनवरी 2025 को यहां एक संत के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। अब उसी स्थान पर दोबारा हिंसा, धमकी और अवैध कब्जे का गंभीर मामला उजागर हुआ है। घटना के संबंध में 16 अप्रैल 2026 को वरीया घाट में निवासरत संत ने थाना साईं खेड़ा एवं तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संदूक और सिरसिरी गांव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे लगातार संत को प्रताड़ित कर रहे हैं। संत के अनुसार, आरोपी रात्रि के समय गाली-गलौज करते हैं, पत्थर फेंकते हैं और कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं, झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे संत भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। संत ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर दर्ज लगभग दो एकड़ भूमि पर आरोपियों ने अवैध कब्जा कर लिया है और उस पर खड़ी गेहूं की फसल भी काटकर ले गए हैं। इसी भूमि पर विधायक निधि से निर्मित आश्रम पर भी कब्जा करने की बात सामने आई है, जो प्रशासनिक लापरवाही और दबंगई का संकेत देता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संत ने प्रशासन से सुरक्षा, भूमि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साईं खेड़ा तहसीलदार ने जल्द से जल्द सीमांकन कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि एक ही स्थान पर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और संतों को न्याय व सुरक्षा कब तक मिल पाती है।
    2
    वरीया घाट में संत पर फिर हमला: जान से मारने की धमकी, भूमि कब्जा और फसल काटने के आरोप
साईं खेड़ा। वरीया घाट संदूक में संतों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। लगभग एक वर्ष पूर्व 11 जनवरी 2025 को यहां एक संत के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। अब उसी स्थान पर दोबारा हिंसा, धमकी और अवैध कब्जे का गंभीर मामला उजागर हुआ है।
घटना के संबंध में 16 अप्रैल 2026 को वरीया घाट में निवासरत संत ने थाना साईं खेड़ा एवं तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में संदूक और सिरसिरी गांव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे लगातार संत को प्रताड़ित कर रहे हैं। संत के अनुसार, आरोपी रात्रि के समय गाली-गलौज करते हैं, पत्थर फेंकते हैं और कुल्हाड़ी से जान से मारने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं, झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे संत भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। संत ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर दर्ज लगभग दो एकड़ भूमि पर आरोपियों ने अवैध कब्जा कर लिया है और उस पर खड़ी गेहूं की फसल भी काटकर ले गए हैं। इसी भूमि पर विधायक निधि से निर्मित आश्रम पर भी कब्जा करने की बात सामने आई है, जो प्रशासनिक लापरवाही और दबंगई का संकेत देता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संत ने प्रशासन से सुरक्षा, भूमि वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साईं खेड़ा तहसीलदार ने जल्द से जल्द सीमांकन कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अब बड़ा सवाल यह है कि एक ही स्थान पर बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं पर प्रशासन कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और संतों को न्याय व सुरक्षा कब तक मिल पाती है।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    6 hrs ago
  • युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने घुमाया मुगदर
    1
    युवा शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने घुमाया मुगदर
    user_पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    पत्रकार प्रशांत दीक्षित जैसीनगर
    Newspaper publisher जैसिनगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 12वीं के छात्र ने बोर्ड एग्जाम्स में दो सब्जेक्ट में फेल होने से दुखी होकर लगाई फांसी अनुत्तीर्ण होने के कारण छात्र ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है,थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव राजेश बबेले बीना।12वीं के छात्र ने बोर्ड एग्जाम्स में दो सब्जेक्ट में फेल होने से दुखी होकर लगाई फांसी।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दो सब्जेक्ट में फेल होने के कारण 12वीं कक्षा के एक छात्र का शव गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर मिला। बोर्ड एग्जाम्स रिजल्ट में निराशा मिलने के बाद किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक छात्र शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक में पीसीएम का छात्र था। बुधवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वह दो सब्जेक्ट में फेल हो गया था। *खिड़की से झांकने पर फंदे पर लटका मिला* गुरुवार सुबह मृतक की मां ने उसका कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। गेट न खोलने पर खिड़की से झांकने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। *मृतक के चाचा जितेंद्र तिवारी बोले-दो सब्जेक्ट्स में फेल होने से दुखी था* मृतक के चाचा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार को 12वीं का परिणाम आने के बाद जब भविष्य को पता चला कि वह दो विषयों में फेल हो गया है, तो वह बहुत दुखी था। *इनका कहना है* एक छात्र ने फांसी लगाई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में अनुत्तीर्ण होने के कारण छात्र ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। *थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव*
    4
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राजेश बबेले 
12वीं के छात्र ने बोर्ड एग्जाम्स में दो सब्जेक्ट में फेल होने से दुखी होकर लगाई फांसी
अनुत्तीर्ण होने के कारण छात्र ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है,थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव
राजेश बबेले 
बीना।12वीं के छात्र ने बोर्ड एग्जाम्स में दो सब्जेक्ट में फेल होने से दुखी होकर लगाई फांसी।मिली जानकारी अनुसार बुधवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में दो सब्जेक्ट में फेल होने के कारण 12वीं कक्षा के एक छात्र का शव गुरुवार सुबह फांसी के फंदे पर मिला। बोर्ड एग्जाम्स रिजल्ट में निराशा मिलने के बाद किशोर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक छात्र शहर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक में पीसीएम का छात्र था। बुधवार को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में वह दो सब्जेक्ट में फेल हो गया था।
*खिड़की से झांकने पर फंदे पर लटका मिला*
गुरुवार सुबह मृतक की मां ने उसका कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। गेट न खोलने पर खिड़की से झांकने पर वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
*मृतक के चाचा जितेंद्र तिवारी बोले-दो सब्जेक्ट्स में फेल होने से दुखी था*
मृतक के चाचा जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार को 12वीं का परिणाम आने के बाद जब भविष्य को पता चला कि वह दो विषयों में फेल हो गया है, तो वह बहुत दुखी था।
*इनका कहना है* 
एक छात्र ने फांसी लगाई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में अनुत्तीर्ण होने के कारण छात्र ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
*थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव*
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जेवर तीन गुना करने का झांसा देने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार ​नरसिंहपुर। पुलिस ने अंधविश्वास का जाल बुनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों, अजय मेहरा और अनिल राय उर्फ "मुल्ला बाबा" को गिरफ्तार किया है।
    1
    जेवर तीन गुना करने का झांसा देने वाले दो शातिर ठग गिरफ्तार
​नरसिंहपुर। पुलिस ने अंधविश्वास का जाल बुनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों, अजय मेहरा और अनिल राय उर्फ "मुल्ला बाबा" को गिरफ्तार किया है।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.