logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में सवर्ण मोर्चा के बैनर तले सवर्ण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार के कथित यूजीसी अध्यादेश के विरोध में तीखे तेवर देखने को मिले। बैठक के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार के फैसलों के खिलाफ गांव से लेकर दिल्ली तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने का बड़ा ऐलान किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह शामिल हुए, जिनका स्वागत आयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने फूल-मालाओं से किया। सभा को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि यूजीसी का मौजूदा प्रावधान सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए बेहद नुकसानदायक है और इस नीति को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली से इस आंदोलन की शुरुआत की जा चुकी है और यदि सरकार ने सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ लिए गए फैसलों को वापस नहीं लिया, तो लोग बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने साफ लहजे में कहा कि सवर्ण समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सवर्ण समाज भाजपा सरकार को पुराने दिनों में पहुंचा देगा।

1 hr ago
user_Sunil kumar sharma
Sunil kumar sharma
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में सवर्ण मोर्चा के बैनर तले सवर्ण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार के कथित यूजीसी अध्यादेश के विरोध में तीखे तेवर देखने को मिले। बैठक के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार के फैसलों के खिलाफ गांव से लेकर दिल्ली तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने का बड़ा ऐलान किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह शामिल हुए, जिनका स्वागत आयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने फूल-मालाओं से किया। सभा को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि यूजीसी का मौजूदा प्रावधान सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए बेहद नुकसानदायक है और इस नीति को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली से इस आंदोलन की शुरुआत की जा

चुकी है और यदि सरकार ने सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ लिए गए फैसलों को वापस नहीं लिया, तो लोग बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने साफ लहजे में कहा कि सवर्ण समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सवर्ण समाज भाजपा सरकार को पुराने दिनों में पहुंचा देगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में सवर्ण मोर्चा के बैनर तले सवर्ण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार के कथित यूजीसी अध्यादेश के विरोध में तीखे तेवर देखने को मिले। बैठक के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार के फैसलों के खिलाफ गांव से लेकर दिल्ली तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने का बड़ा ऐलान किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह शामिल हुए, जिनका स्वागत आयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने फूल-मालाओं से किया। सभा को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि यूजीसी का मौजूदा प्रावधान सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए बेहद नुकसानदायक है और इस नीति को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली से इस आंदोलन की शुरुआत की जा चुकी है और यदि सरकार ने सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ लिए गए फैसलों को वापस नहीं लिया, तो लोग बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने साफ लहजे में कहा कि सवर्ण समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सवर्ण समाज भाजपा सरकार को पुराने दिनों में पहुंचा देगा।
    3
    देवरिया जिले के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में सवर्ण मोर्चा के बैनर तले सवर्ण समाज की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार के कथित यूजीसी अध्यादेश के विरोध में तीखे तेवर देखने को मिले। बैठक के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सरकार के फैसलों के खिलाफ गांव से लेकर दिल्ली तक चरणबद्ध आंदोलन चलाने का बड़ा ऐलान किया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह शामिल हुए, जिनका स्वागत आयोजक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने फूल-मालाओं से किया। सभा को संबोधित करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि यूजीसी का मौजूदा प्रावधान सवर्ण समाज के बच्चों के भविष्य के लिए बेहद नुकसानदायक है और इस नीति को किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली से इस आंदोलन की शुरुआत की जा चुकी है और यदि सरकार ने सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ लिए गए फैसलों को वापस नहीं लिया, तो लोग बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बसंत सिंह बघेल ने साफ लहजे में कहा कि सवर्ण समाज के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सवर्ण समाज भाजपा सरकार को पुराने दिनों में पहुंचा देगा।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया में आज 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
    1
    उत्तर प्रदेश के देवरिया में आज 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत एक बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को चार चरणों में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में संगठन की कार्यपद्धति, व्यवहारिक कौशल, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, डाटा प्रबंधन, विचार परिवार, कार्यकर्ता विकास तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा को आवश्यक बताया। प्रशिक्षण के अष्टम व्यवहारिक सत्र में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विजय यादव ने सांगठनिक सफलता के लिए विनम्रता, अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय को जरूरी बताया। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश संयोजक आनंद शाही ने मीडिया प्रबंधन, जिला आईटी संयोजक शिवेश पांडे ने सोशल मीडिया व आईटी के जिम्मेदार उपयोग और जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल ने डाटा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद नवम सत्र में क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने "विचार परिवार" और दशम सत्र में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने "कार्यकर्ता विकास" विषय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और निरंतर अध्ययन की सीख दी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने "सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठक की भूमिका" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की कि वे सेवा और सुशासन की भावना के साथ समाज के बीच काम करें और पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को चार चरणों में विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में संगठन की कार्यपद्धति, व्यवहारिक कौशल, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन, डाटा प्रबंधन, विचार परिवार, कार्यकर्ता विकास तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और जनसेवा को आवश्यक बताया।

प्रशिक्षण के अष्टम व्यवहारिक सत्र में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य विजय यादव ने सांगठनिक सफलता के लिए विनम्रता, अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय को जरूरी बताया। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश संयोजक आनंद शाही ने मीडिया प्रबंधन, जिला आईटी संयोजक शिवेश पांडे ने सोशल मीडिया व आईटी के जिम्मेदार उपयोग और जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल ने डाटा प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। इसके बाद नवम सत्र में क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने "विचार परिवार" और दशम सत्र में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने "कार्यकर्ता विकास" विषय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पण और निरंतर अध्ययन की सीख दी।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने "सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठक की भूमिका" विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की कि वे सेवा और सुशासन की भावना के साथ समाज के बीच काम करें और पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्रा शाका, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा और पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश शासन के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत देवरिया की पुलिस लाइन परिसर में रविवार को वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन-2026 के तत्वावधान में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों, वामा सारथी की पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर उपस्थित पुलिस परिवार के बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयाँ वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। पौधरोपण के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने लगाए गए पौधों की सिंचाई, देखभाल और संरक्षण करने की सामूहिक शपथ ली। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनमानस में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम, वामा सारथी के पदाधिकारी और पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    4
    उत्तर प्रदेश शासन के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत देवरिया की पुलिस लाइन परिसर में रविवार को वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन-2026 के तत्वावधान में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों, वामा सारथी की पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर उपस्थित पुलिस परिवार के बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयाँ वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने का आह्वान किया। पौधरोपण के बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने लगाए गए पौधों की सिंचाई, देखभाल और संरक्षण करने की सामूहिक शपथ ली।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनमानस में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में वामा सारथी फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी लाइन गौरव सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम, वामा सारथी के पदाधिकारी और पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। यहाँ ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को एक नई गति मिलेगी, जिससे यहाँ की एक बड़ी आबादी को सीधा फायदा पहुँचेगा। इस समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए, जिसे पाकर लाभार्थियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार, आवागमन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के साथ पूरे आयोजन में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।
    4
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। यहाँ ₹525 करोड़ से अधिक की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को एक नई गति मिलेगी, जिससे यहाँ की एक बड़ी आबादी को सीधा फायदा पहुँचेगा।

इस समारोह के दौरान विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए, जिसे पाकर लाभार्थियों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और रोजगार, आवागमन, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के साथ पूरे आयोजन में भारी उत्साह का माहौल देखा गया।
    user_Rambelash Chauhan
    Rambelash Chauhan
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार के सामने यह मांग उठाई है कि या तो इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराई जाए या फिर किसानों की जमीन वापस की जाए।
    1
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार के सामने यह मांग उठाई है कि या तो इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराई जाए या फिर किसानों की जमीन वापस की जाए।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर के पडरौना में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और कड़कती बिजली के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि, इस बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होने से पहले तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को सतर्क कर दिया था। कड़कती बिजली के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए और कई जगहों पर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
    2
    कुशीनगर के पडरौना में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली और कड़कती बिजली के साथ हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि, इस बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शुरू होने से पहले तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट ने लोगों को सतर्क कर दिया था।

कड़कती बिजली के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए और कई जगहों पर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • उत्तर प्रदेश के देवरिया में आगामी 14 जुलाई को 'अमृत प्रयास' पर एक बड़ी गोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। इसी बीच, अखिलेश के बयान पर सांसद शशांक मणि ने पलटवार किया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के देवरिया में आगामी 14 जुलाई को 'अमृत प्रयास' पर एक बड़ी गोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। इसी बीच, अखिलेश के बयान पर सांसद शशांक मणि ने पलटवार किया है।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.