मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुजफ्फरनगर जिला इकाई के तत्वाधान में 27वें विजय दिवस के उपलक्ष्य में "शहीदों को श्रद्धांजलि एवम शहीद परिवारों का सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हापुड़ जिला इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हुए और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कारगिल शहीद स्मारक प्रांगण "भारत माता की जय" और "वीर शहीद अमर रहे" के नारों से गूंज उठा तथा राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने देशभक्त वीरों को जन्म देने वाले माता-पिता को नमन करते हुए संस्था के संबंध में जानकारी दी और लोगों से संस्था से जुड़ने का आग्रह किया। मंच से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के पी सिंह ने मुकेश त्यागी को पटका पहनाकर घोषणा की कि वे आज से हापुड़ के नए जिलाध्यक्ष होंगे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी तथा जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा उपस्थित रहे।

- मुजफ्फरनगर के शुक्रतीर्थ स्थित कारगिल शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की मुजफ्फरनगर जिला इकाई के तत्वाधान में 27वें विजय दिवस के उपलक्ष्य में "शहीदों को श्रद्धांजलि एवम शहीद परिवारों का सम्मान" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हापुड़ जिला इकाई के पदाधिकारी भी शामिल हुए और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कारगिल शहीद स्मारक प्रांगण "भारत माता की जय" और "वीर शहीद अमर रहे" के नारों से गूंज उठा तथा राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी ने देशभक्त वीरों को जन्म देने वाले माता-पिता को नमन करते हुए संस्था के संबंध में जानकारी दी और लोगों से संस्था से जुड़ने का आग्रह किया। मंच से संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन के पी सिंह ने मुकेश त्यागी को पटका पहनाकर घोषणा की कि वे आज से हापुड़ के नए जिलाध्यक्ष होंगे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी तथा जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा उपस्थित रहे।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौलाना विधानसभा-58 से भावी उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान ने इस पूरे घटनाक्रम को छात्रों और लोकतांत्रिक आंदोलन की बड़ी जीत करार दिया है। केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाने की सख्त जरूरत पर जोर दिया है।1
- बुलंदशहर के थाना छतारी इलाके के गांव लालगढ़ी में वन विभाग की टीम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव के तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम द्वारा एक पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में मगरमच्छ को ललचाने के लिए मुर्गा रखा गया था, लेकिन मगरमच्छ पिंजरे के अंदर आकर अपना शिकार खा गया और फिर वहां से फरार हो गया। पिंजरा लगाने को लेकर वन विभाग की इस कार्यप्रणाली और लापरवाही का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1
- अमरोहा पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त सोनू को थाना बछरायूं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्ष 2016 से वांछित इस आरोपी के खिलाफ अपहरण, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। आरोपी पर पहले ₹12 हजार का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹25 हजार कर दिया गया था। सफलता मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जंतर-मंतर जाने से पहले पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एक नेता को हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके बावजूद, नेता जी ने सोशल मीडिया पर खुद को किसी बड़े वीआईपी से कम न दिखाते हुए एक रील बना डाली। इस वीडियो में नेता जी पूरे रौब और अकड़ के साथ आगे-आगे चलते नज़र आ रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी उनके पीछे-पीछे चलते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह सिर्फ एक रील थी या फिर अपना भौकाल जमाने की कोशिश, इसका फैसला वीडियो देखकर खुद करने की बात कही गई है।1
- मेरठ के फलावदा कस्बे में आयोजित साप्ताहिक पैठ बाजार के दौरान भीड़ और अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद स्थानीय व्यापारियों ने फलावदा थाना प्रभारी पूनम जादौन पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी के इस व्यवहार से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार रात थाने पहुंचकर जमकर विरोध जताया और घंटों हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ मवाना मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित और शांत कराया। पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।1