एक दिवसीय कन्हैया पद दंगल का हुआ समापन कन्हैया पद दंगल हमारी लोक कला एवं संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक श्रोता कन्हैया पद दंगल में जमकर झूमे हमारी लोक संस्कृति नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रही है मलारना डूंगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोलन्दा में मां ब्रह्माणी माता मंदिर परिसर में एक दिवसीय विशाल कन्हैया पद दंगल कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्थानीय मीडिया प्रभारी कालूराम मीना ने बताया कि मीना समाज के तत्वावधान में जोलन्दा में कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रमुख सुदामा देवी, पुर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डिग्गी प्रसाद मीना, शिरिष अथिति कार्यक्रम के अध्यक्ष दीनदयाल मीना पुर्व डारेक्टर, पचायत समिति मलारना डूगंर प्रधान देवपाल मीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल मीना (मलारना चौड़) जगदीश प्रसाद जगदीश मीना (खंड विकास अधिकारी, सवाई माधोपुर) तथा जसवीर मीना (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बूंदी) ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के दीपक जलाएं की गई। पद दंगल में सिरसाली, सोलतपुरा एवं उलियाणा गांव की गायन पार्टियों ने एक से बढ़कर एक कन्हैया पदों एवं धार्मिक कथाओं की सशक्त प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को पदों के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कन्हैया पद दंगल जैसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुदामा देवी ने हत्ताई मोड़ से काकंरा तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। वहीं प्रधान देवपाल मीना ने पुलिया निर्माण के लिए 6 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। कृषि मंत्री की अनुशंसा पर दीनदयाल मीना ने भाड़ौती से सीधा जोलंदा तक सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की घोषणा की। दो बिजली ट्रांसफर लगाने की घोषणा की इसके अतिरिक्त गांव के भामाशाह जगदीश प्रसाद शर्मा ने विकास कार्यों के लिए 2 लाख रुपये तथा गायन पार्टियों को 50 हजार रुपये की नगद राशि का सयोंग की। कार्यक्रम में जोलंदा पूरा, महेसरा, मोतीपुरा सहित आसपास के गांवों से आए महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कन्हैया पद दंगल का आनंद लिया। तीनों पार्टियों ने एक से बढ़कर एक धार्मिक कथाओं की प्रस्तुति देते हुए राजा दशरथ,राजा जनक, भगवान शिव शंकर श्रीकृष्ण भगवान जैसे देवी देवताओं की व राजा महाराजा की कथाएं सूनाई। काफी संख्या में आस पास के महैशरा, मोतीपुरा, बड़ोदिया, आसपास के कई गांवों के श्राद्ध उपस्थित ग्रामवासियों का दिल जीत लिया। इसके बाद भण्डारे में प्रसादी वितरण किया गया। उपस्थिति श्री जगदीश प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रतीक है। ऐसे प्रोग्राम से भाई चारा और एकता बढ़ती है, श्री जसवीर मीना डीवाई एसपी कोटा, विजेन्द्र सिंह गुर्जर ग्राम पंचायत जोलन्दा सरपंच, उप सरपंच श्री कैलाश मीणा, श्री डारेक्टर, श्री प्रेमराज मीना, कन्हैया लाल मीना, कुंजीलाल मीना अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें

- गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से यात्री परेशान गंगापुर सिटी। रेलवे स्टेशन परिसर में रास्तों पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन मार्ग अवरुद्ध हो रहा है। स्टेशन के मुख्य मार्ग और ऑटो–टेंपो स्टैंड के आसपास निजी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पार्किंग शुल्क से बचने के उद्देश्य से कई वाहन चालक अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन रास्तों में ही खड़े कर देते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि ऑटो-टेंपो चालकों और निजी वाहन चालकों के बीच कई बार कहा-सुनी की स्थिति भी बन जाती है। यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन आने या जाने का समय होता है, तब भीड़ अधिक होने के कारण रास्ता पूरी तरह जाम हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि स्टेशन परिसर में सख्ती से पार्किंग व्यवस्था लागू की जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और स्टेशन परिसर में यातायात सुचारू रूप से चल सके।1
- UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का हिण्डौन में जाटव समाज ने किया विरोध भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है। बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है। रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि “यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।” बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे, तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी, और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।1
- कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है। शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है। एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया। यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।1
- उपखंड की टोडा धामा गोल्यां बगीची स्थित मां शारदे माध्यमिक विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामविलास मीणा, कन्हैयालाल मीणा एवं अनिल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विधायक ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया, वहीं कन्हैयालाल मीणा ने समय के सदुपयोग व मोबाइल से दूरी की बात कही। अंत में विद्यार्थियों व अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। सुनिए विधायक ने क्या कहा ?1
- लालसोट : ठाकुर जी के भात भरण के साथ पाट उत्सव का समापन श्री श्याम मंदिर लालसोट की 19 में विशाल पाट उत्सव के चतुर्थी दिन श्री अनिरुद्ध आचार्य जी महाराज रतलाम वालों की श्री मुख से नानी बाई के मायरा की कथा का बहुत ही रोचक प्रसंग भात न्योतने से लेकर भात भरण तक नरसी की ठाकुर जी के पति अटूट आस्था की भक्ति भावना का सजीव चित्रण जीवंत झांकियां के साथ किया इस दौरान सारे भक्तजन प्रेमी भावुक हो गए बीरा भात भरण ने आयो रे इस अवसर पर कथा में आई सभी महिलाओं ने भात भरा मंच पर ठाकुर जी को विराजमान किया गया श्याम मंदिर में श्याम बाबा का कोलकाता के फूलों से अलौकिक श्रृंगार इत्र वर्षा पुष्प वर्षा की गई कथा में आए सभी महिला पुरुषों ने झुम कर नाच कर देर रात तक ठाकुर जी को रिझाया इस मौके पर सोनू बिनोरी सुभाष भिवाल द्वारका गर्ग कृष्ण छिपा महेश साहू राजेश चौधरी रामचरण बोहरा राजेंद्र गर्ग ओम प्रकाश चौधरी प्रकाश जोशी विपिन अग्रवाल मनीष बडाया अशोक गौतम विष्णु अग्रवाल राजेश वेध नरेश गर्ग बबलू ठाकुरिया कैलाश सैनी राहुल चौधरी शीतल बढ़ाया रघु मिश्रा सुभाष ठाकुरिया ओम प्रकाश शर्मा रमन शर्मा मुकेश बुटेला जगदीश अग्रवाल अशोक लाखनपुर अर्चना नाटाणी सभापति पिंकी चतुर्वेदी रश्मि गर्ग मीना ठाकुरिया सीमा पंसारी पिंकी चौधरी रेखा सैनी ज्योति गौतम दीपा चौधरी सावित्री जांगिड़ मंजू चौधरी राखी सोनी मुक्त शर्मा श्री श्याम जनउपयोगी संस्थान बांदीकुई श्री श्याम परिवार गंगापुर सिटी रामगढ़ मंडावरी दोसा जयपुर आदि से आए श्याम भक्तों ने देर रात तक कथा का आनंद प्राप्तकिया।4
- कालीसिल बांध में अधेड़ के पाल पर कपड़े व मोबाइल मिलने की सूचना पर पंहुचा प्रशासनिक अमला, रेस्क्यू के बाद भी देर शाम तक नहीं मिली सफलता करौली जिले के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में कैलादेवी कस्बे के पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक अधेड़ व्यक्ति के डूबने की आशंका पर बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा व कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा के साथ आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। लेकिन रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जबकि देर शाम तक अंधेरे तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार सुबह फिर से जारी रखने सहित पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हासिल हो सके।1
- UGC समता विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट के स्टे का जाटव समाज ने किया विरोध हिंडौन सिटी | संवाददाता भारत सरकार द्वारा जारी UGC (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्टे को लेकर जाटव समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी क्रम में जाटव छात्रावास, महुआ रोड, हिंडौन में जाटव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एक स्वर में इस स्टे का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखने की मांग की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जातिगत, सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न के मामलों में 118 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, ऐसे में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले इस विनियम को लागू होने से पहले ही गलत ठहरा देना दुर्भाग्यपूर्ण और समाज विरोधी कदम है। बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने कहा कि यह विनियम केवल एक प्रशासनिक आदेश नहीं, बल्कि SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए कानूनी सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से भेदभाव, अपमान और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिन पर अब तक ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है। रिंकू खेड़ी हैवत ने स्पष्ट किया कि “यदि सरकार वास्तव में बहुजन समाज की हितैषी है, तो उसे इस ऐतिहासिक विनियम के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट, तथ्यपरक और मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। शिक्षा में समानता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का मूल तत्व है, इससे कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।” बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत समाज में जागरूकता हेतु पैम्फलेट तैयार कर वितरित किए जाएंगे, तहसील स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी, और इन बैठकों में SC, ST, OBC समाज के लोगों को आमंत्रित कर इस विनियम की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उजागर, प्रदीप, गुट्टीराम, संतोष, अजीत, मनीष संतोष एवं रिंकू खेड़ी हैवत गोपाल फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर कहा कि शिक्षा में समान अवसर और सम्मान की लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।1