जय हिंद सर, श्रीमान जी आज दिनांक 01.04.2026 को थाना कोत0 जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम कुसमरा में महिलाओं से सीधे संवाद कर सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दिया गया साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए सभी को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया। *‼️थाना कोत0 जालौन पुलिस का मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी है ।‼️* *‼️थाना कोत0 जालौन पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु 24*7 प्रतिबद्ध है ।‼️*
जय हिंद सर, श्रीमान जी आज दिनांक 01.04.2026 को थाना कोत0 जालौन की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम कुसमरा में महिलाओं से सीधे संवाद कर सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दिया गया साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए सभी को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया। *‼️थाना कोत0 जालौन पुलिस का मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी है ।‼️* *‼️थाना कोत0 जालौन पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु 24*7 प्रतिबद्ध है ।‼️*
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन - औरैया हाइवे पर कुठोंद थाना क्षेत्र के यमुना पुल से जुड़ी हुई जहां देर रात एक वाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसकी बाइक जलकर खाक हो गई है देखें खास तस्वीरें सिर्फ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन में यमुना पुल पर चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, बाइक में आग लगने से मचा हड़कंप, आग लगने से बाइक सवार हुआ घायल, बाइक फिसलने और शताब्दी बस से टक्कर मारने को लेकर आग की जताई जा रही आशंका, यमुना पुल पर तेज रफ्तार बाइक घसीटने से बाइक में भड़की आग, सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सिलेंडर से आग पर पाया काबू, बाइक में आग लगने से यमुना पुल पर बाधित हुआ यातायात पुलिस ने कराया सुचारू, जालौन के कुंठौंद थाना क्षेत्र के शेरगढ़ यमुना पुल का मामला।1
- कपासी गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ मे फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।2
- शोक समाचार-: एक माह से जिन्दगी और मौत के बीच लड़ रहे पंकज सिंह का हुआ निधन औरैया अजीतमल क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर कला निवासी पंकज सिंह उम्र करीब 34 वर्ष पुत्र स्व. देव सिंह जो करीब एक माह से मिनी पीजीआई सैफई में इलाज चल रहा था, जिनका 31 मार्च की रात्रि करीब 11:00 आकस्मिक निधन हो गया, बताते चलें किया पंकज सिंह चार भाई थे जिनमें सबसे छोटा भाई अमित सिंह का करीब चार वर्ष पहले बिजली करंट लगने से आकस्मिक निधन हो गया था, भाई के आकस्मिक निधन होनें के बाद पंकज सिंह ही अपनी बुजुर्ग माँ की देखरेख करने के साथ ही खेती किसानी एवं घर परिवार की पूरी जिम्मेदारी से देखरेख एवं बेहद मिलनसार एवं ब्यौहार कुशल युवा था, अब मृतक पंकज सिंह के दो बड़े भाई जिनमें सबसे बड़े नेक सिंह एवं उनसे छोटे नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू है, पंकज सिंह का आकस्मिक निधन होनें से ग्रामीण लोग शोक की लहर में डूब गये, पंकज सिंह की अंतिम यात्रा में दो सैकड़ा से अधिक लोगों की मौजूदगी में सिकरोड़ी घाट यमुना नदी तट पर उनके भाई नीरज सिंह उर्फ़ लल्लू नें मुख़्तागनी देकर अंतिम संस्कार किया,2
- Post by Pt Raj Shukla1
- कानपुरदेहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी कला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही 50 वर्षीय राजेश, पुत्र मंगली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक आम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के बेटे विपिन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब और जुए की लत के शिकार थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बुधवार करीब 4 बजे बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- मुंगीसापुर कस्बे मे सूने मकान का ताला तोड़कर लाखो के ज़ेवर चोरी जाँच मे जुटी पुलिस डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक तीन दिन बाद परिवार सहित घर लौटे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगीसापुर निवासी मनोज कटियार किसी काम से परिवार सहित कानपुर गए हुए थे और घर में ताला लगा था। करीब तीन दिन बाद लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला, लेकिन अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चोर दूसरी मंजिल पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में घुसे थे। घर के कमरों के दरवाजे, बक्से और अलमारी के ताले टूटे मिले तथा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे कीमती सोने के आभूषण गायब मिले। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर डेरापुर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि मामले की सूचना मिल गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- शहीद डा.महेश सिंह चौहान जी के 79 वाँ बलिदान दिवस, पर डा. महेश सिंह स्मारक समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषभ चौहान को शपथ दिलाई औरैया मुरादगंज कस्बा क्षेत्र महान क्रान्तिकारी योद्धा डा. श्री महेश सिंह चौहान जी का 1 अप्रैल बुधवार को मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में 79 वाँ बलिदान दिवस मनाया गया, यह बलिदान दिवस स्व.श्री महेश सिंह चौहान जी के त्याग, संघर्ष और उनके बलिदान को यादगार बनाये रखने के नहीं रहेगा बल्कि अपने समाज और क्षेत्र के लोगों को उनके त्याग, बलिदान के प्रति जनजागरूकता एवं उनसे प्रेणा लेकर उनक पद चिंन्हो पर चलते हुये समाजिक बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करेगा, कार्यक्रम आयोजक देवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि हमारे भाई स्व. श्री महेश सिंह चौहान जी की स्मारक स्थलों पर दबँगो का अतिक्रमण रहा है जिससे, डा. महेश सिंह की स्टेचू को छति होनें संभावना है, वहीं दूसरी ओर देवेन्द्र सिंह चौहान नें डा. महेश सिंह स्मारक समिति का गठन करते अपने नाती ऋषभ चौहान को समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जिसकी संस्तुति समिति के अशोक कुमार, मान सिंह सहित अन्य कई नें समर्थन किया, ऋषभ चौहान नें कहा कि डा. महेश सिंह चौहान की स्मारक स्थल को जल्द ही सुरक्षित कर, डा. महेश सिंह चौहान बलिदान हमारे परिवार के लिये ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की अमूल्य धरोहर है। डा. महेश सिंह चौहान की प्रतिमा पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग नें पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह, दशरथ सालइया, बाबू लाल, संजीव सिंह चौहान, सूरज रेखा त्रिपाठी, अशोक अशर्फल, शिवम प्रजापति, नरेंद्र सिंह राजपूत, प्रभु दयाल जी, अभिषेक सिंह, मोहित सिंह, आलोक सिंह सहित करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों नें भाग लिया2