logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजली कटौती के खिलाफ विधायक घोघरा का धरना तीसरे दिन एसडीएम व एसई से वार्ता के बाद समाप्त 21-22 घंटे सिंगल फेज और 6 घंटे थ्री फेज बिजली देने का दिया आश्वासन संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय के बाहर कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा की ओर से चल रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया। कलेक्टर के निर्देश पर डूंगरपुर एसडीएम सोनू गुर्जर और बिजली विभाग के एसई वी.के. दोसी धरना स्थल पर पहुंचे और विधायक से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद विधायक घोघरा ने धरना समाप्त कर दिया। विधायक घोघरा ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से कई बार बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते उन्होंने 16 सितंबर से धरना शुरू किया था। वार्ता के दौरान एसडीएम और एसई ने आश्वासन दिया कि बिजली कटौती की स्थिति में कम से कम 21 से 22 घंटे सिंगल फेज बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, खेती सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन छह घंटे थ्री फेज बिजली देने का भी भरोसा दिलाया गया। धरना समाप्त करने से पहले विधायक घोघरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिजली, स्वास्थ्य, चिकित्सा और रोजगार सहित विभिन्न मोर्चों पर सरकार विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर घंटों बिजली कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को 2,500 से लेकर 10 हजार और 15 हजार रुपए तक के बिजली बिल दिए जा रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आमजन के साथ मिलकर इससे बड़ा आंदोलन करेंगे।

12 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

बिजली कटौती के खिलाफ विधायक घोघरा का धरना तीसरे दिन एसडीएम व एसई से वार्ता के बाद समाप्त 21-22 घंटे सिंगल फेज और 6 घंटे थ्री फेज बिजली देने का दिया आश्वासन संवाददाता – संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय के बाहर कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा की ओर से चल रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया। कलेक्टर के निर्देश पर डूंगरपुर एसडीएम सोनू गुर्जर और बिजली विभाग के एसई वी.के. दोसी धरना स्थल पर पहुंचे और विधायक से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद विधायक घोघरा ने धरना समाप्त कर दिया। विधायक घोघरा ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से कई बार बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते उन्होंने 16 सितंबर से धरना शुरू किया था। वार्ता के दौरान एसडीएम और एसई ने आश्वासन दिया कि बिजली कटौती की स्थिति में कम से कम 21 से 22 घंटे सिंगल फेज बिजली उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, खेती सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन छह घंटे थ्री फेज बिजली देने का भी भरोसा दिलाया गया। धरना समाप्त करने से पहले विधायक घोघरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिजली, स्वास्थ्य, चिकित्सा और रोजगार सहित विभिन्न मोर्चों पर सरकार विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर घंटों बिजली कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को 2,500 से लेकर 10 हजार और 15 हजार रुपए तक के बिजली बिल दिए जा रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आमजन के साथ मिलकर इससे बड़ा आंदोलन करेंगे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​भक्तिमय माहौल में गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे, गामोट बस्ती में देर रात तक बही भजनों की सरिता । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​भक्तिमय माहौल में गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे, गामोट बस्ती में देर रात तक बही भजनों की सरिता । ​वसी (डूंगरपुर)। जिला डूंगरपुर के वसी गांव स्थित गामोट बस्ती के गणपति मंदिर में गणेशोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान "गणपति बाप्पा मोरया, एक दो तीन चार विनती करूं बार-बार" के जयकारों से पूरा पूजा पांडाल गुंजायमान हो उठा और सभी श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने लगे। ​महाआरती के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं: ​रवि भाई (वसी): हारमोनियम की मधुर धुन पर "गजानन आवो", मीराबाई के पद और रुणिजा (बाबा रामदेव जी) के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। ​डूंगरपुर के लोक भजन गायक: स्वच्छ नगरी डूंगरपुर से पधारे लोक भजन गायक मुकेश पवार, रवि कल्याणा, जितेन्द्र पडियार और सुनिल पवार ने ढोलक और मंजीरे की थाप पर भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांधा। ​केशव पंड्या एवं युगल पंड्या: दोनों कलाकारों ने "बांके बिहारी लाल" भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। ​प्रवीण पंड्या (वसी): "सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया" भजन की प्रस्तुति पर पांडाल में उपस्थित सभी श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए। ​रात के दूसरे पहर तक चले इस भजन संध्या के कार्यक्रम में भक्तों ने गजानन महाराज को रिझाने का सार्थक प्रयास किया। पांडाल में मौजूद मातृशक्ति ने तालियों की गड़गड़ाहट और "गणपति बाप्पा मोरया" के उद्घोष से गायकों का उत्साहवर्धन किया। ​कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गामोट बस्ती के सभी ग्रामीण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
      9829264909

​भक्तिमय माहौल में गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे, गामोट बस्ती में देर रात तक बही भजनों की सरिता ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​भक्तिमय माहौल में गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे, गामोट बस्ती में देर रात तक बही भजनों की सरिता ।
​वसी (डूंगरपुर)। जिला डूंगरपुर के वसी गांव स्थित गामोट बस्ती के गणपति मंदिर में गणेशोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान "गणपति बाप्पा मोरया, एक दो तीन चार विनती करूं बार-बार" के जयकारों से पूरा पूजा पांडाल गुंजायमान हो उठा और सभी श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने लगे।
​महाआरती के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं:
​रवि भाई (वसी): हारमोनियम की मधुर धुन पर "गजानन आवो", मीराबाई के पद और रुणिजा (बाबा रामदेव जी) के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी।
​डूंगरपुर के लोक भजन गायक: स्वच्छ नगरी डूंगरपुर से पधारे लोक भजन गायक मुकेश पवार, रवि कल्याणा, जितेन्द्र पडियार और सुनिल पवार ने ढोलक और मंजीरे की थाप पर भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांधा।
​केशव पंड्या एवं युगल पंड्या: दोनों कलाकारों ने "बांके बिहारी लाल" भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
​प्रवीण पंड्या (वसी): "सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया" भजन की प्रस्तुति पर पांडाल में उपस्थित सभी श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।
​रात के दूसरे पहर तक चले इस भजन संध्या के कार्यक्रम में भक्तों ने गजानन महाराज को रिझाने का सार्थक प्रयास किया। पांडाल में मौजूद मातृशक्ति ने तालियों की गड़गड़ाहट और "गणपति बाप्पा मोरया" के उद्घोष से गायकों का उत्साहवर्धन किया।
​कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गामोट बस्ती के सभी ग्रामीण व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान का रथ पहुंचा चौरासी, धुनी मगरी में गूंजे भजन-कीर्तन गुजरात बॉर्डर से बांसिया तक हुआ भव्य स्वागत, साधु-संतों का सम्मान कर पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना सीमलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही रथ यात्रा शनिवार को गुजरात से राजस्थान में प्रवेश करते हुए चौरासी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। वाहन रैली के साथ पहुंचे रथ का गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत मांडली में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया। इसके बाद रथ यात्रा सीमलवाड़ा पहुंची, जहां भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। यात्रा के दौरान युवाओं की बड़ी संख्या बाइक रैली में शामिल रही। मांडली में हुआ जोरदार स्वागत सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली रथ यात्रा के गुजरात से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते ही मांडली में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रथ का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। गुजरात से प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेयस पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा बाइक रैली के रूप में रथ के साथ राजस्थान पहुंचे। युवाओं में अभियान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। सीमलवाड़ा में भी उमड़ा उत्साह मांडली के बाद रथ यात्रा सीमलवाड़ा पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से रथ का स्वागत-अभिनंदन किया गया। वागड़ की संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए आदिवासी गैर नृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता से जुड़े अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। धुनी मगरी धाम में गूंजे भजन-कीर्तन, हुआ हवन इसके बाद सेवा संकल्प अभियान का रथ गोविंद गुरु की जन्मस्थली ग्राम पंचायत बांसिया में स्थित धुनी मगरी धाम पहुंचा। यहां रथ का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। धुनी मगरी धाम में गिरवर गिरी महाराज, अजमल गिरी महाराज, नारायण गिरी और प्रेम गिरी महाराज के सानिध्य में भजन-कीर्तन एवं हवन का आयोजन हुआ। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। हवन कुंड में विधि-विधान से हवन कर देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही साधु-संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर चारों महाराजों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवा, स्वच्छता और नशामुक्ति जैसे सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। युवाओं ने दिया सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश रथ यात्रा के साथ गुजरात से बड़ी संख्या में युवा बाइक रैली के रूप में पहुंचे। प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेयस पटेल के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने अभियान में भागीदारी की। बाइक रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति, स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बांगड़ी,चौरासी विधानसभा प्रत्याशी कारी लाल ननोमा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कल्पेश भारती, जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, जिला संयोजक जितेंद्र सिंह रत्नावाडा, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, मंडल महामंत्री रमेश भगोरा, प्रवीण पटेल, मांगीलाल गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, ईश्वर लाल विहात, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, सुंदर खांट, चंद्रवीर सिंह, कांतिलाल बंजारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।
    2
    सेवा संकल्प अभियान का रथ पहुंचा चौरासी, धुनी मगरी में गूंजे भजन-कीर्तन
गुजरात बॉर्डर से बांसिया तक हुआ भव्य स्वागत, साधु-संतों का सम्मान कर पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
सीमलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही रथ यात्रा शनिवार को गुजरात से राजस्थान में प्रवेश करते हुए चौरासी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। वाहन रैली के साथ पहुंचे रथ का गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत मांडली में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत-अभिनंदन किया। इसके बाद रथ यात्रा सीमलवाड़ा पहुंची, जहां भी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। यात्रा के दौरान युवाओं की बड़ी संख्या बाइक रैली में शामिल रही।
मांडली में हुआ जोरदार स्वागत
सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली रथ यात्रा के गुजरात से राजस्थान की सीमा में प्रवेश करते ही मांडली में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रथ का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। गुजरात से प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेयस पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा बाइक रैली के रूप में रथ के साथ राजस्थान पहुंचे। युवाओं में अभियान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
सीमलवाड़ा में भी उमड़ा उत्साह
मांडली के बाद रथ यात्रा सीमलवाड़ा पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की ओर से रथ का स्वागत-अभिनंदन किया गया। वागड़ की संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हुए आदिवासी गैर नृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, सामाजिक सरोकार और जनजागरूकता से जुड़े अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
धुनी मगरी धाम में गूंजे भजन-कीर्तन, हुआ हवन
इसके बाद सेवा संकल्प अभियान का रथ गोविंद गुरु की जन्मस्थली ग्राम पंचायत बांसिया में स्थित धुनी मगरी धाम पहुंचा। यहां रथ का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। धुनी मगरी धाम में गिरवर गिरी महाराज, अजमल गिरी महाराज, नारायण गिरी और प्रेम गिरी महाराज के सानिध्य में भजन-कीर्तन एवं हवन का आयोजन हुआ। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
हवन कुंड में विधि-विधान से हवन कर देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही साधु-संत सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर चारों महाराजों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवा, स्वच्छता और नशामुक्ति जैसे सामाजिक सरोकारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
युवाओं ने दिया सेवा और सामाजिक सरोकारों का संदेश
रथ यात्रा के साथ गुजरात से बड़ी संख्या में युवा बाइक रैली के रूप में पहुंचे। प्रदेश युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रेयस पटेल के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने अभियान में भागीदारी की। बाइक रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। अभियान के माध्यम से युवाओं को नशामुक्ति, स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बांगड़ी,चौरासी विधानसभा प्रत्याशी कारी लाल ननोमा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कल्पेश भारती, जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, जिला संयोजक जितेंद्र सिंह रत्नावाडा, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, मंडल महामंत्री रमेश भगोरा, प्रवीण पटेल, मांगीलाल गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह चौहान, ईश्वर लाल विहात, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, सुंदर खांट, चंद्रवीर सिंह, कांतिलाल बंजारा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • वार्ड नंबर 35 के नागरिक अघोषित बिजली कटौती को लेकर पहुंचे सागवाड़ा विधुत विभाग के ऑफिस, किया घेराव सागवाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 35 के नागरिक अघोषित विद्युत कटौती से परेशान होकर शहरी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार बिजली जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। मामले को लेकर सहायक अभियंता लोकेश भटेवरा ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर शीघ्र समाधान किया जाएगा। क्या आपके क्षेत्र में भी अघोषित विद्युत कटौती की समस्या है? अपनी राय टिप्पणी में जरूर बताएं
    1
    वार्ड नंबर 35 के नागरिक अघोषित बिजली कटौती को लेकर पहुंचे सागवाड़ा विधुत विभाग के ऑफिस, किया घेराव
सागवाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 35 के नागरिक अघोषित विद्युत कटौती से परेशान होकर शहरी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार बिजली जाने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनकी शिकायतों पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
मामले को लेकर सहायक अभियंता लोकेश भटेवरा ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
क्या आपके क्षेत्र में भी अघोषित विद्युत कटौती की समस्या है? अपनी राय टिप्पणी में जरूर बताएं
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • सीमलवाड़ा में नवमा खंड स्तरीय पोषण मेले का आयोजन,सही पोषण, स्वस्थ जीवन और जनभागीदारी का दिया संदेश सीमलवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस टाटा ट्रस्ट्स की सहयोगी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर नवें पोषण माह के तहत खंड स्तरीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना भट्ट ने की। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा तथा अति विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी रघुवीर मीणा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पोषण मेले में स्थानीय खाद्यान्न, फल-सब्जियों एवं पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग और पोषण जागरूकता के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि संजय चरपोटा ने कहा कि पोषण संबंधी जागरूकता प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कार्मिकों से ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित आहार, सही पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी रघुवीर मीणा ने पोषण गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना भट्ट ने पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों और जनजागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए स्थानीय पारंपरिक खाद्य वस्तुओं के माध्यम से कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया। इस दौरान राजीविका के खंड परियोजना अधिकारी महेश पारगी ने राजीविका की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। पोषण सखी की भूमिका और उनके द्वारा किए जा रहे पोषण संबंधी कार्यों पर भी चर्चा की गई। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, छोटे बच्चों का अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से मातृ-शिशु पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और आंगनवाड़ी सेवाओं के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक करुणा पटेल, ललीता ननोमा, रमिला, गीता डामोर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर बतीन ननोमा, सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के जिला परियोजना अधिकारी दिनेश नागरवाल, शैलेन्द्र, संजय राव, शैलेश पालीवाल, रोहित शर्मा तथा ECCE टीम से सलील एवं कार्तिक जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। मेले के माध्यम से स्थानीय खाद्य पदार्थों, संतुलित आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
    4
    सीमलवाड़ा में नवमा खंड स्तरीय पोषण मेले का आयोजन,सही पोषण, स्वस्थ जीवन और जनभागीदारी का दिया संदेश
सीमलवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस टाटा ट्रस्ट्स की सहयोगी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सीमलवाड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर नवें पोषण माह के तहत खंड स्तरीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना भट्ट ने की। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा तथा अति विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी रघुवीर मीणा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी संजय चरपोटा ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पोषण मेले में स्थानीय खाद्यान्न, फल-सब्जियों एवं पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न स्टॉल लगाए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग और पोषण जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।
मुख्य अतिथि संजय चरपोटा ने कहा कि पोषण संबंधी जागरूकता प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कार्मिकों से ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित आहार, सही पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
खंड विकास अधिकारी रघुवीर मीणा ने पोषण गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय एवं पारंपरिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना भट्ट ने पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों और जनजागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए स्थानीय पारंपरिक खाद्य वस्तुओं के माध्यम से कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया।
इस दौरान राजीविका के खंड परियोजना अधिकारी महेश पारगी ने राजीविका की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। पोषण सखी की भूमिका और उनके द्वारा किए जा रहे पोषण संबंधी कार्यों पर भी चर्चा की गई।
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, छोटे बच्चों का अन्नप्राशन एवं प्रवेशोत्सव कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से मातृ-शिशु पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और आंगनवाड़ी सेवाओं के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक करुणा पटेल, ललीता ननोमा, रमिला, गीता डामोर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर बतीन ननोमा, सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के जिला परियोजना अधिकारी दिनेश नागरवाल, शैलेन्द्र, संजय राव, शैलेश पालीवाल, रोहित शर्मा तथा ECCE टीम से सलील एवं कार्तिक जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
अंत में अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। मेले के माध्यम से स्थानीय खाद्य पदार्थों, संतुलित आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
    user_संजय भोई
    संजय भोई
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • *धम्बोला से 101 फीट की ध्वजा साथ आस्था के कदम अंबाजी की ओर रवाना* *पवन पाटीदार के नेतृत्व में 51 पदयात्रियों का जत्था रवाना, 24 सितंबर को अंबाजी में चढ़ाएंगे विशाल ध्वजा* धम्बोला। कस्बे से शनिवार सुबह अंबाजी माता के दर्शन के लिए 51 पदयात्रियों का जत्था 101 फीट की विशाल ध्वजा लेकर अंबाजी के लिए रवाना हुआ। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। पवन पाटीदार एवँ प्रीतम पाटीदार के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत धम्बोला स्थित अम्बाजी माता मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 101 फीट की ध्वजा के साथ कस्बे में जुलूस निकाला। डीजे की धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जुलूस के दौरान कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। 24 को चढ़ाएंगे 101 फीट की ध्वजा पवन पाटीदार ने बताया कि पदयात्रियों का जत्था 23 सितंबर को अंबाजी पहुंचेगा। इसके बाद 24 सितंबर को अंबाजी मंदिर में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ 101 फीट लंबी ध्वजा चढ़ाई जाएगी। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।
    1
    *धम्बोला से 101 फीट की ध्वजा साथ आस्था के कदम अंबाजी की ओर रवाना* 

*पवन पाटीदार के नेतृत्व में 51 पदयात्रियों का जत्था रवाना, 24 सितंबर को अंबाजी में चढ़ाएंगे विशाल ध्वजा*
धम्बोला। कस्बे से शनिवार सुबह अंबाजी माता के दर्शन के लिए 51 पदयात्रियों का जत्था 101 फीट की विशाल ध्वजा लेकर अंबाजी के लिए रवाना हुआ। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। पवन पाटीदार एवँ प्रीतम पाटीदार के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत धम्बोला स्थित अम्बाजी माता मंदिर में पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 101 फीट की ध्वजा के साथ कस्बे में जुलूस निकाला। डीजे की धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। जुलूस के दौरान कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।
24 को चढ़ाएंगे 101 फीट की ध्वजा
पवन पाटीदार ने बताया कि पदयात्रियों का जत्था 23 सितंबर को अंबाजी पहुंचेगा। इसके बाद 24 सितंबर को अंबाजी मंदिर में विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ 101 फीट लंबी ध्वजा चढ़ाई जाएगी। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • गंधवा पाल नंदी बोहत खूब सूरत नजारा लाइक कमेंट शेयर करो चैनल
    1
    गंधवा पाल नंदी बोहत खूब सूरत नजारा 
लाइक कमेंट शेयर करो चैनल
    user_JANTA KI AAWAZ
    JANTA KI AAWAZ
    सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 बाड़िया भैरूनाथ मंदिर में "एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम" भजन संध्या सम्पन्न *धनराज मीणा, भावेश पाराशर के भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु* भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 बाड़िया भैरूनाथ मंदिर में "एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम" भजन संध्या सम्पन्न *धनराज मीणा, भावेश पाराशर के भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु* *रायपुर* | *जय श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम विकास सेवा समिति* के तत्वावधान में बाड़िया भैरूनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार रात "एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम" के अंतर्गत विशाल भजन संध्या का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। बाड़िया भैरूनाथ मन्दिर, गांव बाड़िया, तह. रायपुर कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों भक्तों ने भाग लिया। पूरा मंदिर परिसर लाइटों और फूलों से सजाया गया था सुप्रसिद्ध भजन गायक: धनराज मीणा और भावेश पाराशर ने एक से बढ़कर एक कृष्ण-श्याम भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया बबलू शर्मा ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया राखी रंगीली, शालु नागौरी और सोनू सैनी के राजस्थानी डांस पर दर्शक खूब झूमे सांवर सेन ने अपने कॉमेडी से सबको हँसाया पुजारी पोखर गुर्जर ने बताया कि भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम ऐतिहासिक रहापूजारी (भोपाजी ) पोखर लाल गुर्जर , शंकर लाल शर्मा, सूरेश कूमावत ,नारायण जी गुर्जर, भेरु सिह कैलाश प्रजापत , लादूलाल शर्मा सहाड़ा , रामनिवास सेन कोशीथल , भोपाल सिह ,कन्हैया लाल प्रजापत, जगदीश गुर्जर रतन, जगदीश गुर्जर समिति ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा के दरबार में भव्य आयोजन करवाया गया और सभी भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कीया
    2
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
    9829264909

बाड़िया भैरूनाथ मंदिर में "एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम" भजन संध्या सम्पन्न
*धनराज मीणा, भावेश पाराशर के भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु*
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
बाड़िया भैरूनाथ मंदिर में "एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम" भजन संध्या सम्पन्न
*धनराज मीणा, भावेश पाराशर के भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु*
*रायपुर* | *जय श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम विकास सेवा समिति* के तत्वावधान में बाड़िया भैरूनाथ मंदिर परिसर में मंगलवार रात "एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम" के अंतर्गत विशाल भजन संध्या का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
बाड़िया भैरूनाथ मन्दिर, गांव बाड़िया, तह. रायपुर
कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों भक्तों ने भाग लिया। पूरा मंदिर परिसर लाइटों और फूलों से सजाया गया था सुप्रसिद्ध भजन गायक: धनराज मीणा और भावेश पाराशर ने एक से बढ़कर एक कृष्ण-श्याम भजन प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया  
बबलू शर्मा ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया राखी रंगीली, शालु नागौरी और सोनू सैनी के राजस्थानी डांस पर दर्शक खूब झूमे  सांवर सेन ने अपने कॉमेडी से सबको हँसाया पुजारी पोखर गुर्जर ने  बताया कि भक्तों के सहयोग से कार्यक्रम ऐतिहासिक रहापूजारी (भोपाजी ) पोखर लाल गुर्जर , शंकर लाल शर्मा, सूरेश कूमावत ,नारायण जी गुर्जर, भेरु सिह कैलाश प्रजापत , लादूलाल शर्मा सहाड़ा , रामनिवास सेन कोशीथल , भोपाल सिह ,कन्हैया लाल प्रजापत, जगदीश गुर्जर रतन, जगदीश गुर्जर
समिति ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा के दरबार में भव्य आयोजन करवाया गया और सभी भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कीया
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बांसिया की 21 साल पुरानी पैदल आस्था ने लिया नया रूप, पहली बार रथ पर सवार होकर अंबाजी रवाना हुआ संघ आरासुरी पद यात्रा संघ की यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा गांव; 24 सितंबर को अंबाजी पहुंच चढ़ाएंगे ध्वजा सीमलवाड़ा। शक्तिपीठ अंबाजी के प्रति बांसिया की 21 वर्षों से चली आ रही आस्था और पैदल यात्रा की परंपरा ने इस बार नया अध्याय जोड़ दिया। आरासुरी पद यात्रा संघ बांसिया के श्रद्धालु पहली बार रथ के साथ मां अंबे के दरबार के लिए रवाना हुए। शनिवार को गांव से रथ के साथ 51 पैदल यात्रियों का जत्था अंबाजी के लिए रवाना हुआ। इससे पहले शुक्रवार देर शाम रथ के गांव पहुंचने पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार को यात्रा शुरू होने के दौरान पूरा गांव मां अंबे के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया। पिछले 21 वर्षों से आरासुरी पद यात्रा संघ के श्रद्धालु लगातार पैदल अंबाजी पहुंचकर मां अंबे के दर्शन करते आ रहे हैं। हर वर्ष श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ पैदल यात्रा करते हुए शक्तिपीठ पहुंचते हैं। इस बार संघ ने परंपरा को कायम रखते हुए यात्रा में रथ को शामिल करने का निर्णय लिया। निर्णय के बाद संघ के सदस्यों, भामाशाहों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सामूहिक सहयोग से रथ तैयार हुआ और उसे बांसिया लाया गया। रथ के गांव पहुंचते ही निकली भव्य शोभायात्रा शुक्रवार देर शाम रथ के बांसिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां अंबे के जयकारों और भजनों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला। गणपति पंडाल में आरती के बाद शुरू हुई यात्रा शनिवार को यात्रा रवाना होने से पूर्व गणपति पंडाल में गणपति और माताजी की आरती उतारी गई। इसके बाद आरासुरी पद यात्रा संघ का जत्था रथ के साथ रवाना हुआ। गांव से निकलने के बाद यात्रियों ने कल्याण धाम और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के बाद रथ के साथ पैदल यात्रियों का जत्था शक्तिपीठ अंबाजी की ओर बढ़ा। यात्रा के दौरान मां अंबे के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। 24 सितंबर को अंबाजी पहुंच चढ़ाएंगे ध्वजा आरासुरी पद यात्रा संघ के 51 पैदल यात्रियों का जत्था रथ के साथ अंबाजी के लिए रवाना हुआ है। संघ 24 सितंबर को शक्तिपीठ अंबाजी पहुंचेगा। यहां मां अंबे के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी तथा ध्वजा चढ़ाई जाएगी। 21 वर्षों से चली आ रही पैदल यात्रा में पहली बार रथ के शामिल होने से इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। सामूहिक सहभागिता से साकार हुआ रथ का संकल्प रथ यात्रा के पीछे संघ के सदस्यों और भामाशाहों की सामूहिक सहभागिता रही। रथ का निर्णय होते ही लोगों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और देखते ही देखते रथ तैयार होकर बांसिया पहुंच गया। रथ की शोभायात्रा और यात्रा रवाना होने के दौरान ग्रामीणों की सहभागिता ने यह साबित किया कि मां अंबे के प्रति बांसिया की आस्था केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामूहिक श्रद्धा और सेवा की भावना से जुड़ी हुई है। यात्रा को सरपंच सूरज देवी डोडियार, ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान, देवीलाल कलाल, जयंतीलाल कलाल, विक्रम सिंह, शंभूलाल कलाल, हरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रवीर सिंह राठौड़, कांतिलाल, रमेश दर्जी, महेंद्र दर्जी, जयदीप सिंह, जितेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों ने रवाना किया। आरासुरी पद यात्रा संघ अध्यक्ष दिनेश कलाल के नेतृत्व में जितेंद्र दर्जी, नेपाल सिंह, योगेश कलाल, भावेश रोत, चिमन यादव, अजीत सिंह राठौड़, अजीत सिंह चुंडावत सहित 51 पैदल यात्री रथ के साथ अंबाजी के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और पूरा बांसिया मां अंबे की भक्ति में रंगा नजर आया।
    2
    बांसिया की 21 साल पुरानी पैदल आस्था ने लिया नया रूप, पहली बार रथ पर सवार होकर अंबाजी रवाना हुआ संघ
आरासुरी पद यात्रा संघ की यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा गांव; 24 सितंबर को अंबाजी पहुंच चढ़ाएंगे ध्वजा
सीमलवाड़ा। शक्तिपीठ अंबाजी के प्रति बांसिया की 21 वर्षों से चली आ रही आस्था और पैदल यात्रा की परंपरा ने इस बार नया अध्याय जोड़ दिया। आरासुरी पद यात्रा संघ बांसिया के श्रद्धालु पहली बार रथ के साथ मां अंबे के दरबार के लिए रवाना हुए। शनिवार को गांव से रथ के साथ 51 पैदल यात्रियों का जत्था अंबाजी के लिए रवाना हुआ। इससे पहले शुक्रवार देर शाम रथ के गांव पहुंचने पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार को यात्रा शुरू होने के दौरान पूरा गांव मां अंबे के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।
पिछले 21 वर्षों से आरासुरी पद यात्रा संघ के श्रद्धालु लगातार पैदल अंबाजी पहुंचकर मां अंबे के दर्शन करते आ रहे हैं। हर वर्ष श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ पैदल यात्रा करते हुए शक्तिपीठ पहुंचते हैं। इस बार संघ ने परंपरा को कायम रखते हुए यात्रा में रथ को शामिल करने का निर्णय लिया। निर्णय के बाद संघ के सदस्यों, भामाशाहों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सामूहिक सहयोग से रथ तैयार हुआ और उसे बांसिया लाया गया।
रथ के गांव पहुंचते ही निकली भव्य शोभायात्रा
शुक्रवार देर शाम रथ के बांसिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां अंबे के जयकारों और भजनों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह देखने को मिला।
गणपति पंडाल में आरती के बाद शुरू हुई यात्रा
शनिवार को यात्रा रवाना होने से पूर्व गणपति पंडाल में गणपति और माताजी की आरती उतारी गई। इसके बाद आरासुरी पद यात्रा संघ का जत्था रथ के साथ रवाना हुआ। गांव से निकलने के बाद यात्रियों ने कल्याण धाम और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के बाद रथ के साथ पैदल यात्रियों का जत्था शक्तिपीठ अंबाजी की ओर बढ़ा। यात्रा के दौरान मां अंबे के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
24 सितंबर को अंबाजी पहुंच चढ़ाएंगे ध्वजा
आरासुरी पद यात्रा संघ के 51 पैदल यात्रियों का जत्था रथ के साथ अंबाजी के लिए रवाना हुआ है। संघ 24 सितंबर को शक्तिपीठ अंबाजी पहुंचेगा। यहां मां अंबे के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी तथा ध्वजा चढ़ाई जाएगी। 21 वर्षों से चली आ रही पैदल यात्रा में पहली बार रथ के शामिल होने से इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
सामूहिक सहभागिता से साकार हुआ रथ का संकल्प
रथ यात्रा के पीछे संघ के सदस्यों और भामाशाहों की सामूहिक सहभागिता रही। रथ का निर्णय होते ही लोगों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया और देखते ही देखते रथ तैयार होकर बांसिया पहुंच गया। रथ की शोभायात्रा और यात्रा रवाना होने के दौरान ग्रामीणों की सहभागिता ने यह साबित किया कि मां अंबे के प्रति बांसिया की आस्था केवल परंपरा नहीं, बल्कि सामूहिक श्रद्धा और सेवा की भावना से जुड़ी हुई है।
यात्रा को सरपंच सूरज देवी डोडियार, ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान, देवीलाल कलाल, जयंतीलाल कलाल, विक्रम सिंह, शंभूलाल कलाल, हरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रवीर सिंह राठौड़, कांतिलाल, रमेश दर्जी, महेंद्र दर्जी, जयदीप सिंह, जितेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों ने रवाना किया।
आरासुरी पद यात्रा संघ अध्यक्ष दिनेश कलाल के नेतृत्व में जितेंद्र दर्जी, नेपाल सिंह, योगेश कलाल, भावेश रोत, चिमन यादव, अजीत सिंह राठौड़, अजीत सिंह चुंडावत सहित 51 पैदल यात्री रथ के साथ अंबाजी के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और पूरा बांसिया मां अंबे की भक्ति में रंगा नजर आया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • 151 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी धाम के लिए हुआ रवानाः ग्रामीणों ने जुलूस निकाला 151 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी धाम के लिए हुआ रवानाः ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर किया स्वागत, 23 सितंबर को पहुंचेंगे माता के दरबार गुजरात के प्रसिद्ध शक्ति पीठ अंबाजी धाम के लिए जय अंबे सेवा संस्थान के तत्वाधान में जय अंबे पदयात्रा संघ का पहला 151 पद यात्रियों का जत्था कटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के बाद शनिवार को रवाना हुए। पद यात्रियों के रवाना होने से पूर्व शुक्रवार को कस्बे में जुलूस निकाला गया व ग्रामीणों द्वारा इस पद यात्रियों का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए होली चौक पहुंचा। जहां गरबा रास व आरती के कार्यक्रम किए गए। सुबह महादेव मंदिर में दर्शन के बाद रायना ,गड़ा सीयालिया मार्ग से होते हुए अंबाजी के लिए कूच किया। जत्थे में आगे श्रद्धालु ध्वज पताका लेकर चल रहे थे। वहीं डीजे पर धार्मिक गाने के साथ पदयात्री बोल मारी अम्बे जय जय अंबे ,अंबाजी दूर है,जाना जरूर है के साथ जयकारे लगा कर आगे बढ़ रहे है। इस पद यात्रियों के साथ संघ अध्यक्ष विशाल वस्ती,गट्टू सिंह चौहान ,दिनेश पंचाल नंदलाल दर्जी, नरेश जैन, आशाराम यादव, दिलीप खटीक एवं विनोद यादव के सानिध्य में यह दल 23 सितंबर को माता के दरबार में पहुंच कर 51 फिट की लंबी ध्वजा चढ़ाकर क्षेत्र के सुख शांति की कामना करेंगे। वहीं ग्रामीणों ने रवाना करने से पद यात्रियों को तिलक व माल्यार्पण कर प्रसाद देकर रवाना किया। कल दूसरा जत्था होगा रवाना_कतिसौर से जय अंबे मित्र मंडल के तत्वावधान में 101 पद यात्रियों का जत्था रथ के साथ 20 सितंबर रविवार को सवेरे रवाना होगा। भगवती पंड्या ने बताया कि यह पदयात्रा 2001 से प्रति वर्ष की जा रही है।पांच युवकों द्वारा शुरू की गई यात्रा में अब एक सौ से ऊपर पदयात्री जुड़ गए है।खाना ,रहना,गाड़ी सहित व्यवस्थाएं भामाशाहों द्वारा की जा रही है।
    1
    151 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी धाम के लिए हुआ रवानाः ग्रामीणों ने जुलूस निकाला 
151 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी धाम के लिए हुआ रवानाः ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर किया स्वागत, 23 सितंबर को पहुंचेंगे माता के दरबार
गुजरात के प्रसिद्ध शक्ति पीठ अंबाजी धाम के लिए जय अंबे सेवा संस्थान के तत्वाधान में जय अंबे पदयात्रा संघ का पहला 151 पद यात्रियों का जत्था कटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के बाद शनिवार को रवाना हुए। पद यात्रियों के रवाना होने से पूर्व शुक्रवार को कस्बे में जुलूस निकाला गया व ग्रामीणों द्वारा इस पद यात्रियों का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए होली चौक पहुंचा। जहां गरबा रास व आरती के कार्यक्रम किए गए। सुबह महादेव मंदिर में दर्शन के बाद रायना ,गड़ा सीयालिया मार्ग से होते हुए अंबाजी के लिए कूच किया। जत्थे में आगे श्रद्धालु ध्वज पताका लेकर चल रहे थे। वहीं डीजे पर धार्मिक गाने के साथ पदयात्री बोल मारी अम्बे जय जय अंबे ,अंबाजी दूर है,जाना जरूर है के साथ जयकारे लगा कर आगे बढ़ रहे है।
इस पद यात्रियों के साथ संघ अध्यक्ष विशाल वस्ती,गट्टू सिंह चौहान ,दिनेश पंचाल नंदलाल दर्जी, नरेश जैन, आशाराम यादव, दिलीप खटीक एवं विनोद यादव के सानिध्य में यह दल 23 सितंबर को माता के दरबार में पहुंच कर 51 फिट की लंबी ध्वजा चढ़ाकर क्षेत्र के सुख शांति की कामना करेंगे। वहीं ग्रामीणों ने रवाना करने से पद यात्रियों को तिलक व माल्यार्पण कर प्रसाद देकर रवाना किया।
कल दूसरा जत्था होगा रवाना_कतिसौर से जय अंबे मित्र मंडल के तत्वावधान में 101 पद यात्रियों का जत्था रथ के साथ 20 सितंबर रविवार को सवेरे रवाना होगा।
भगवती पंड्या ने बताया कि यह पदयात्रा 2001 से प्रति वर्ष की जा रही है।पांच युवकों द्वारा शुरू की गई यात्रा में अब एक सौ से ऊपर पदयात्री जुड़ गए है।खाना ,रहना,गाड़ी सहित व्यवस्थाएं भामाशाहों द्वारा की जा रही है।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.