logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में 2 करोड़ का स्मैक बरामद ll 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार  अमेठी की मुसाफिरखाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 01 किलो 250 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 02 करोड़ रुपये) के साथ अन्तर्राज्यीय 02 तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 02 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड व 4750/- रुपये नकद बरामद किया है। थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाराणसी की तरफ से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । चालक ने अपना नाम अजीत गुप्ता पुत्र स्व0 नरेश गुप्ता निवासी ग्राम नावाडीह थाना पथलगड्डा जनपद चतरा राज्य झारखंड उम्र 27 वर्ष, तथा दूसरे ने अपना नाम सोनू कुमार साहू पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम सजवी जोरी थाना वशिष्ठ नगर जनपद चतरा राज्य झारखण्ड उम्र करीब 30 वर्ष बताया। तलाशी से अजीत गुप्ता के कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ एवं कार की तलाशी से 1100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । स्विफ्ट कार सं0 JH 02 AV 4416 के कागजात मांगने पर दिखा न सके ।  पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे झारखण्ड से स्मैक खरीदकर उ0प्र0 के बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में बेच देते हैं । आज उनकी बरेली की एक पार्टी से बात हुई थी जिसे स्मैक देने के लिये रायबरेली बुलाया था । भागने का कारण पूछने पर बताया कि उनके पास स्मैक होने के कारण मेन रोड न पकड़ कर सिंगल रोड से जा रहे थे । पुलिस की चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे । स्मैक लाने व ले जाने के लिये बरामद इसी कार का प्रयोग करते है ।  पकड़े गये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उनके मूल निवास के थाने से की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

14 hrs ago
user_Distt Coresspondent NATION ONE
Distt Coresspondent NATION ONE
Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
14 hrs ago

अमेठी में 2 करोड़ का स्मैक बरामद ll 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार  अमेठी की मुसाफिरखाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 01 किलो 250 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 02 करोड़ रुपये) के साथ अन्तर्राज्यीय 02 तस्कर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 02 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 12 एटीएम कार्ड व 4750/- रुपये नकद बरामद किया है। थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी वाराणसी की तरफ से एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी जिसे रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया । चालक

ने अपना नाम अजीत गुप्ता पुत्र स्व0 नरेश गुप्ता निवासी ग्राम नावाडीह थाना पथलगड्डा जनपद चतरा राज्य झारखंड उम्र 27 वर्ष, तथा दूसरे ने अपना नाम सोनू कुमार साहू पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम सजवी जोरी थाना वशिष्ठ नगर जनपद चतरा राज्य झारखण्ड उम्र करीब 30 वर्ष बताया। तलाशी से अजीत गुप्ता के कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुआ एवं कार की तलाशी से 1100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । स्विफ्ट कार सं0 JH 02 AV 4416 के कागजात मांगने पर दिखा न सके ।  पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे झारखण्ड से स्मैक खरीदकर उ0प्र0 के बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में बेच देते हैं ।

ca5bc164-bb50-4c34-a7eb-6b6215a3a114

आज उनकी बरेली की एक पार्टी से बात हुई थी जिसे स्मैक देने के लिये रायबरेली बुलाया था । भागने का कारण पूछने पर बताया कि उनके पास स्मैक होने के कारण मेन रोड न पकड़ कर सिंगल रोड से जा रहे थे । पुलिस की चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे । स्मैक लाने व ले जाने के लिये बरामद इसी कार का प्रयोग करते है ।  पकड़े गये अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी उनके मूल निवास के थाने से की जा रही है । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • राज्यसभा सांसद पंडित लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया उसमें उन्होंने अपने सभी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया है इस वीडियो में आप देखेंगे कि लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने विकास कार्यों के बारे में मीडिया को बताते हुए क्या कुछ कहा है।
    1
    राज्यसभा सांसद पंडित लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया उसमें उन्होंने अपने सभी कार्यों का विस्तार से वर्णन किया है इस वीडियो में आप देखेंगे कि लक्ष्मीकांत वाजपेई ने अपने विकास कार्यों के बारे में मीडिया को बताते हुए क्या कुछ कहा है।
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि फुले महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की और महिलाओं व दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और विधवा विवाह के समर्थक रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, निसार अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।
    1
    प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई। जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने कहा कि फुले महान समाज सुधारक, विचारक और क्रांतिकारी थे। उन्होंने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की और महिलाओं व दलितों की शिक्षा के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
उन्होंने 1848 में लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला और विधवा विवाह के समर्थक रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर राजकुमार पाल, जावेद अख्तर, निसार अहमद सहित कई नेता मौजूद रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखनऊ चारबाग लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक महा समागम, दिखी एकजुटता और जागरूकता की नई लहर । रवींद्रालय हॉल में शनिवार, 11 अप्रैल को स्वर्णकार (सोनार) समाज का भव्य महा समागम आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और अन्य राज्यों से आए स्वर्णकार समाज के हजारों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब स्वर्णकार समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा, उन्हें चुनाव में उचित भागीदारी और टिकट प्रदान करेगा, समाज उसी दल का पूर्ण समर्थन करेगा। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे यह संदेश गया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास करा रहा है। महा समागम ने न केवल समाज को एक मंच पर लाने का कार्य किया, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने का भी संकेत दिया।
    1
    लखनऊ 
चारबाग लखनऊ में स्वर्णकार समाज का ऐतिहासिक महा समागम, दिखी एकजुटता और जागरूकता की नई लहर ।
रवींद्रालय हॉल में शनिवार, 11 अप्रैल को स्वर्णकार (सोनार) समाज का भव्य महा समागम आयोजित किया गया। इस विशाल आयोजन में लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और अन्य राज्यों से आए स्वर्णकार समाज के हजारों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि अब स्वर्णकार समाज पूरी तरह जागरूक हो चुका है और अपने अधिकारों को लेकर सजग है। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल स्वर्णकार समाज को सम्मान देगा, उन्हें चुनाव में उचित भागीदारी और टिकट प्रदान करेगा, समाज उसी दल का पूर्ण समर्थन करेगा।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में जोश, उत्साह और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे यह संदेश गया कि स्वर्णकार समाज अब संगठित होकर अपनी ताकत का अहसास करा रहा है।
महा समागम ने न केवल समाज को एक मंच पर लाने का कार्य किया, बल्कि आने वाले समय में सामाजिक और राजनीतिक दिशा तय करने का भी संकेत दिया।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • रायबरेली में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी योजना का प्रथम चरण शुरू हो गया है। अब गांवों में ही छात्रों को बेहतर पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए लगभग 4 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की किताबें, जिनमें National Book Trust और अन्य प्रकाशनों की पुस्तकें शामिल हैं, उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं 70 हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च किए जा रहे हैं। डिजिटल सुविधाओं के लिए कंप्यूटर और उपकरण खरीद में UPDESCO के जरिए 1 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं, साथ ही 20 हजार रुपये डिजिटल कंटेंट पर लगाए जा रहे हैं। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 178 ग्राम पंचायतों में किताबें भेजी जा चुकी हैं, जबकि 7 ब्लॉकों में NBT ने सीधे पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं।
    3
    रायबरेली में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी योजना का प्रथम चरण शुरू हो गया है। अब गांवों में ही छात्रों को बेहतर पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए लगभग 4 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। करीब 1 लाख 80 हजार रुपये की किताबें, जिनमें National Book Trust और अन्य प्रकाशनों की पुस्तकें शामिल हैं, उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं 70 हजार रुपये फर्नीचर पर खर्च किए जा रहे हैं। डिजिटल सुविधाओं के लिए कंप्यूटर और उपकरण खरीद में UPDESCO के जरिए 1 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं, साथ ही 20 हजार रुपये डिजिटल कंटेंट पर लगाए जा रहे हैं। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 178 ग्राम पंचायतों में किताबें भेजी जा चुकी हैं, जबकि 7 ब्लॉकों में NBT ने सीधे पुस्तकें उपलब्ध कराई हैं।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    19 hrs ago
  • थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के प्रकरण में वांछित ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त थाना अन्तू पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के विषय में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल की बाइट।
    1
    थाना अन्तू क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने के प्रकरण में वांछित ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त थाना अन्तू पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के विषय में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल की बाइट।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रतापगढ़। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। बगैर जाति धर्म देखे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र में आज प्रदेश और देश पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्राम संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तिका भी वितरित की गई। रानीगंज विधानसभा के श्रीनाथपुर, सरायगनई समेत आधा दर्जन गावों मे ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। बतौर संयोजक पहुंचे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि सरकार की नीतियों और रीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक घर तक जाकर ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक केके शर्मा, सराय गनई बूथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, कमलाकांत राय, लल्लू नागर, डा. दिनेश मौर्य, त्रिभुवन नाथ शर्मा, दूधनाथ गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, मनीष कुमार दूबे, राजेश कुमार पांडेय, रिशभ पाल, श्यामलाल गुप्ता, मिथुन पांडेय, चुंबक नाथ पांडेय, स्वामी नाथ शर्मा, मोने सिंह, संजय कुमार, कल्लू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सरोज, विकास सिंह, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    प्रतापगढ़। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश का प्रत्येक वर्ग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। बगैर जाति धर्म देखे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा प्रत्येक क्षेत्र में आज प्रदेश और देश पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्राम संपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद के दौरान कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की उपलब्धियों से संबन्धित पुस्तिका भी वितरित की गई। 
रानीगंज विधानसभा के श्रीनाथपुर, सरायगनई समेत आधा दर्जन गावों मे ग्राम संपर्क अभियान चलाया गया। बतौर संयोजक पहुंचे भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। भाजपा नेता ने ग्रामीणों को आगामी विधानसभा चुनावों में फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने मोदी योगी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि सरकार की नीतियों और रीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक घर तक जाकर ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक केके शर्मा, सराय गनई बूथ अध्यक्ष राज कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, कमलाकांत राय, लल्लू नागर, डा. दिनेश मौर्य, त्रिभुवन नाथ शर्मा, दूधनाथ गुप्ता, अजीत कुमार पांडेय, मनीष कुमार दूबे, राजेश कुमार पांडेय, रिशभ पाल, श्यामलाल गुप्ता, मिथुन पांडेय, चुंबक नाथ पांडेय, स्वामी नाथ शर्मा, मोने सिंह, संजय कुमार, कल्लू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सरोज, विकास सिंह, दुर्गेश सिंह, बबलू सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है। प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
    1
    नोएडा में श्रमिकों के लिए सरकार की अपील, अफवाहों से दूर रहने की सलाह
नोएडा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट अपील जारी की है। सरकार ने कहा है कि भ्रामक सूचनाओं से भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है, इसलिए श्रमिक केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि श्रमिकों के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं। न्यूनतम वेतन, समय पर भुगतान, ओवरटाइम का दोगुना वेतन, EPF और ESI जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित कार्यस्थल, महिला श्रमिकों के लिए विशेष प्रावधान और शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया है।
प्रशासन ने श्रमिकों से कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित श्रम विभाग से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर हाल में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाएगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    2
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.