Shuru
Apke Nagar Ki App…
"कबाडी फंस गया" 😁😆😅🤣😂 ठेठ देहाती परिदृश्य अवधी भाषा मे बनी विडिओ। कृपया, कमेंट करके बतायें विडिओ कैसी लगी?
यूट्यूबर बब्लू पंडित 'टकाटक'
"कबाडी फंस गया" 😁😆😅🤣😂 ठेठ देहाती परिदृश्य अवधी भाषा मे बनी विडिओ। कृपया, कमेंट करके बतायें विडिओ कैसी लगी?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कृपया, कमेंट करके बतायें विडिओ कैसी लगी?1
- भारत का स्टील सेक्टर 160 मिलियन टन के पार 2030 तक 300 मिलियन टन क्षमता का लक्ष्य देश के भविष्य का आकलन करने के लिए किया गया सम्मेलन भारत का स्टील सेक्टर 160 मिलियन टन के पार 2030 तक 300 मिलियन टन क्षमता का लक्ष्य और इस तेजी से बढ़ती मांग के बीच एक बड़ा सवाल- क्या देश का डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क तैयार है इस बदलाव के लिए? नई दिल्ली से आई खबर सिर्फ एक इवेंट की नहीं… यह है भारत के स्टील और कंस्ट्रक्शन इकोसिस्टम के भविष्य की कहानी। 19 और 20 फरवरी 2026 को यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित बिल्ड कनेक्ट 2026 ने उद्योग जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देश के स्टील उत्पादन ने सीवाई25 में 160 मिलियन टन का आंकड़ा पार किया है, जबकि 2030 तक स्थापित क्षमता 280 से 300 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है। फाइनल स्टील की खपत भी 210 मिलियन टन की ओर बढ़ रही है। इसी पृष्ठभूमि में बिगमिंट और अखिल भारतीय लोहा व्यापार संघ द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय मंच, स्टील और निर्माण वितरण तंत्र को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ सामने आया। इसमें 1000 से अधिक उद्योग प्रतिभागी▪ 40 से ज्यादा प्रदर्शन▪ 40 से अधिक वक्ता▪ 12 से ज्यादा फोकस सेशन का आयोजन किया गया। डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर, निर्माता, फाइनेंसर, ईपीसी प्लेयर और टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर एक ही मंच पर नजर आए। इस सम्मेलन में चैनल विस्तार, पूंजी तक पहुंच, डिजिटल परिवर्तन और व्यापार-नेतृत्व वाले वितरण मॉडल के भविष्य पर गहन मंथन हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को तकनीकी और वित्तीय रूप से मजबूत नहीं किया गया, तो उत्पादन वृद्धि का लाभ पूरी तरह नहीं मिल पाएगा। बिल्ड कनेक्ट 2026 ने साफ संकेत दिया है कि भारत का स्टील उद्योग अब केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सप्लाई चेन, वितरण और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को भी नई दिशा देगा। यह इवेंट सिर्फ नेटवर्किंग का मंच नहीं था… यह था भारत के निर्माण और स्टील सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की रणनीति का ब्लूप्रिंट।1
- लम्भुआ (सुल्तानपुर)। पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के विरोध में आज अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लम्भुआ में पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी सुल्तानपुर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लम्भुआ को सौंपा गया उपजिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस दौरान पत्रकारों के समर्थन में कई संगठनों ने एकजुटता दिखाई समर्थन में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन (हिन्द गुट), मानवाधिकार सुरक्षा संगठन,ऑर्गेनाइजेशन सुल्तानपुर तथा भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पत्रकार के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा करते हुए संबंधित कोतवाली प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या दमनात्मक व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है,बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर उपजिलाधिकारी लम्भुआ गामिनी सिंगला (आईएएस) ने पत्रकारों से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी बात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर तक पहुंचाई जाएगी तथा जांचोपरांत दोषियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी पत्रकारों और संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।4
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- मुगल शासकों ने हिंदू बहनों और बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने के लिए आगरा के अंदर मीना बाजार बनाया था। हम वहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाने जा रहे हैं। : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश1
- अमेठी। जिले के कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान लूट की वारदात सामने आई है। कस्बा स्थित अमर मैरिज लान के पास बीती रात बाइक सवार बदमाश दूल्हे के पिता से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर करनाईपुर गांव निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्रा के बेटे दीपक मिश्रा की बारात अमर मैरिज लान में आई थी। दीपक मिश्रा मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तेलंगाना में तैनात हैं। उनकी शादी ठेंगहा गांव निवासी निवेदिता, पुत्री अम्बिका तिवारी से हुई है।1
- अमेठी। जिले के कोतवाली अंतर्गत कस्बा स्थित अमर मैरिज लान के पास संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुरकरनाईपुर निवासी अधिवक्ता रंग नाथ मिश्रा से पैसो से भरा बैग छीन कर तीन युवक भाग गए सूत्र बताते हैं कि श्री मिश्र के पुत्र की शादी गुरुवार की शाम अमर मैरिज लॉन में थीजब बारात लान की तरफ जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाश दूल्हे के पिता से एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर करनाईपुर गांव निवासी पूर्व शासकीय अधिवक्ता रंगनाथ मिश्रा के बेटे दीपक मिश्रा की बारात अमर मैरिज लान में आई थी। दीपक मिश्रा मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तेलंगाना में तैनात हैं। उनकी शादी ठेंगहा गांव निवासी निवेदिता, पुत्री अम्बिका तिवारी से हुई है। प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है फिलहाल पुलिस लुटेरों का सुराग नहीं पा सकी घटना केआसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं2
- सिगरेट पीने से मना करने पर युवक ने लगा दी नोजल में आग और फिर मच गया घमासान, बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल.....1