चकिया में पुलिस-मुठभेड़ के बाद सन्नाटा, STF जवान शहीद; दो कुख्यात अपराधी ढेर बिहार के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिंहघोड़वा में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर द्वारा चकिया के असिस्टेंट थाना प्रभारी को धमकाने का वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। डीआईजी हरीकिशोर राय और मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंहघोड़वा गांव स्थित संत कुमार तिवारी के घर को घेर लिया, जहां अपराधियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से लगातार गोलियां चलीं, जिससे गांव में दहशत फैल गई। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली लगने से एसटीएफ जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुंदन ठाकुर और उसके साथी प्रियांशु दुबे को मौके पर ही ढेर कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शहीद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेज दिया, जबकि दोनों अपराधियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के अगले दिन गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं, खिड़कियां और दरवाजे बंद नजर आ रहे हैं। मौके पर अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- बिहार के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सिंहघोड़वा में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुख्यात अपराधी कुंदन ठाकुर द्वारा चकिया के असिस्टेंट थाना प्रभारी को धमकाने का वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। डीआईजी हरीकिशोर राय और मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंहघोड़वा गांव स्थित संत कुमार तिवारी के घर को घेर लिया, जहां अपराधियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दोनों ओर से लगातार गोलियां चलीं, जिससे गांव में दहशत फैल गई। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों की गोली लगने से एसटीएफ जवान श्रीराम यादव शहीद हो गए। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कुंदन ठाकुर और उसके साथी प्रियांशु दुबे को मौके पर ही ढेर कर दिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शहीद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेज दिया, जबकि दोनों अपराधियों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के अगले दिन गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं, खिड़कियां और दरवाजे बंद नजर आ रहे हैं। मौके पर अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- हड़ताल पड़ी भारी:बिहार में हड़ताल पर गए अंचल अधिकारियों (CO) के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है...एक साथ कई CO को सस्पेंड कर दिया गया है...इसी क्रम में पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन अंचलाधिकारी आनंद कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया....डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि हड़ताल पर गए सभी CO और RO तुरंत काम पर लौटें, अन्यथा और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.1
- “बाप-बेटा दोनों जलील अमेरिका और इज़राइल। #America #Israel #Politics #WorldNews #Trending #ViralPost #GlobalPolitics #NewsUpdate #Debate #CurrentAffairs1
- Post by RAJA KUMAR1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मोतिहारी 18 मार्च 2026- मोतिहारी:-सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा के द्वारा आज संध्या पहर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री कृष्णकांत के साथ मोतिहारी के गांधी चौक स्थित जमुना होटल एवं अन्य दो होटलों में औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर सात घरेलू उपभोक्ता वाले सिलेंडर प्राप्त हुए। सातों सिलेंडर को जप्त कर लिया गया एवं होटल के संचालको के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि होटल संचालक के विरुद्ध टाउन थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई जा रही है।अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि सिलेंडर की आपूर्ति की कोई कमी नहीं है।गैर कानूनी तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल कार्य में नहीं करें। इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जाएगा एवं पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है कि सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू है, लोग घबराए नहीं एवं जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर के लिए अपना नंबर लगाएं।सिलेंडर के लिए गैस गोदाम पर नहीं जाएं सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जा रही है।3
- मुजफ्फरपुर में पुलिस की फायरिंग में एक की मौत, थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मि घायल।।1
- बीआरसी आफिस चकिया में दो चोरों ने बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम??? पूरा घटना सीसीटीवी में कैद, क्या लगता है पूर्वी चंपारण पुलिस इन चोरों को पकड़ लेगी??? #BRC_चकिया #चकिया_बाइक_चोरी #पूर्वी_चंपारण #Motihari #BiharCrime #BikeTheft #CCTVFootage #PoliceAction #CrimeAlert #PublicSafety #बिहार_की_खबर #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur1
- Post by Talk On Chair1