Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला कटनी।। विंध्य लोकवाणी।। बड़वारा में रेत का बड़ा साम्राज्य! आखिर कब होगी ठोस कार्रवाई? नामजद शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने पर उठे सवाल, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती के आरोप! आखिर किसका संरक्षण, कब होगी निष्पक्ष जांच?
विकास श्रीवास्तव
जिला कटनी।। विंध्य लोकवाणी।। बड़वारा में रेत का बड़ा साम्राज्य! आखिर कब होगी ठोस कार्रवाई? नामजद शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने पर उठे सवाल, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती के आरोप! आखिर किसका संरक्षण, कब होगी निष्पक्ष जांच?
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिला कटनी।। विंध्य लोकवाणी।। बड़वारा में रेत का बड़ा साम्राज्य! आखिर कब होगी ठोस कार्रवाई? नामजद शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने पर उठे सवाल, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लीपापोती के आरोप! आखिर किसका संरक्षण, कब होगी निष्पक्ष जांच?1
- *दुर्गा पूजा विर्सजन एवं दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग* कटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग में पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा डीजे की ध्वनि संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं आवश्यक आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। कटनी पुलिस की अपील: आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष: 7587615946थ4
- जबलपुर स्थित पारले- जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी आज. 1000 टन बिस्किट जलकर खाक...!1
- 🚩 कटनी हिरवारा में मां काली की भव्य विदाई, विसर्जन के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब *newsstar* *rishab* 🚩 कटनी हिरवारा में मां काली की भव्य विदाई, विसर्जन के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब कटनी। हिरवारा में 19 तारीख को मां काली की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन के दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ और भक्तों की आस्था ने माहौल को भावुक बना दिया। 🙏 मां काली को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए भक्त हिरवारा की मां काली के प्रति लोगों की गहरी आस्था देखने को मिली। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ मानो यह बयां कर रही थी कि भक्त मां काली को अपने से विदा नहीं करना चाहते। मां के जयकारों के बीच भक्तों ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी। 🔱 हिरवारा की मां काली की खास पहचान स्थानीय लोगों के अनुसार, हिरवारा की मां काली की प्रतिमा विशेष आस्था का केंद्र रही। बताया जा रहा है कि हिरवारा की यह मां काली क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखती हैं और शंकर मंदिर में विराजित मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की विशेष श्रद्धा देखने को मिली। मां काली के विसर्जन के साथ ही भक्तों ने अगले वर्ष फिर से माता रानी के आगमन की उम्मीद जताई। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। जय मां काली! 🚩🙏 📍 स्थान: हिरवारा, कटनी (मध्य प्रदेश) 📰 न्यूज़STAR | 📰 न्यूज़STAR | ब्यूरो हेड : ऋषभ | कटनी4
- श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ ज्वारे विसर्जन परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ निभाई गई धार्मिक परंपरा श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ ज्वारे विसर्जन परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ निभाई गई धार्मिक परंपरा सर्व कल्याण के लिए मांगी गई मन्नत1
- *मैहर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि* *मैहर पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि* मैहर - 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन मैहर में पुलिस स्मृति दिवस का गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन परिसर में बनाए गए अमर जवान स्मारक स्थल पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम स्थल को फूल-मालाओं से सजाया गया और पीछे मंच के दोनों ओर मध्यप्रदेश पुलिस के झंडे लगे हुए हैं। स्मृति दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने शहीद स्मारक पर पुष्प हार चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया इसी क्रम में मैहर जिला कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं जिला पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती डॉ चंचल नागर, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, मैहर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार, यातायात निरीक्षक कृष्णा मिश्रा, यातायात उप निरीक्षक विक्रम पाठक, निरीक्षक रेनू मिश्रा सूबेदार राशिद परवेज खान आदि सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहीद परिवार के सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया गया, इसी क्रम में शहीद शंकर प्रसाद पटेल की पत्नी का साल श्री फल माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। गौरतलब है कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी आक्रमण में शहीद हुए 10 सीआरपीएफ जवानों की याद में मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों को भी याद किया जाता है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी शहादत से हमें देश सेवा की प्रेरणा मिलती है।4
- अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट मैहर सीमेंट वर्क्स में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव। भव्य रावण दहन के साथ असत्य पर सत्य की हुई विजय। मैहर जिला अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट मैहर सीमेंट वर्क्स सरला नगर स्थित रामलीला मैदान में 20 अक्टूबर को भव्य एवं गरिमामयी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति, उत्साह और सनातन संस्कृति के इस पावन पर्व पर समूचा सरला नगर क्षेत्र भगवान श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के यूनिट हेड श्री विजनेस्वर मोहंती उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राकेश अरोड़ा, एचआर हेड श्री अजय वीर सिंह महला, एडमिन हेड मेजर श्री देवेंद्र सिंह ओमकार , सिक्यूरिटी हेड श्री अंकेश पाण्डेय, श्री राकेश गोस्वामी, श्री विजय मिश्रा एवं श्री बृजेन्द्र तिवारी की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही इंटक यूनियन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन का भव्य दृश्य रहा। जैसे ही भगवान श्रीराम के प्रतीक स्वरूप अग्निबाण से विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया, वैसे ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और "जय श्री राम" के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर वक्ताओं ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में अधर्म, अहंकार और बुराई का अंत कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी ने मोहा मन रावण दहन के दौरान आकाश रंग-बिरंगी और आकर्षक आतिशबाजी से नहा उठा, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए मैहर सीमेंट वर्क्स के अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कंपनी प्रबंधन और सुरक्षा विभाग (सिक्योरिटी टीम) के उत्कृष्ट प्रबंधन के चलते संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।4
- * कटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग में पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं विसर्जन मार्गों पर विशेष निगरानी रखने, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा डीजे की ध्वनि संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं आवश्यक आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। कटनी पुलिस की अपील: आम नागरिकों एवं पूजा समितियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष: 7587615946थ3