सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी की परिवर्तन यात्रा कल सिद्धगढ़ी से होगी शुरू शिकारपुर : विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के सम्भावित प्रत्याशी भगवन्त उर्फ पिन्टू चौधरी, कल से जनसेवा के संकल्प के साथ परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रहे है यह यात्रा कल सुबह दस बजे प्रसिद्ध सिद्धगढ़ी (छतारी) से विधिवत शुरू होगी यात्रा का प्रमुख मार्ग और पड़ाव आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परिवर्तन यात्रा सिद्धगढ़ी से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए जनता से सीधा संवाद करेगी यात्रा का मार्ग प्रारम्भ सिद्धगढ़ी (छतारी) सुबह दस बजे बुढासी, डड्डू, छतारी दोराहा, त्यौर बुर्ज, धौररु, बरखेड़ा, हसनगढ़ी, पडावल, समापन चौडेरा, अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सम्भावित प्रत्याशी भगवन्त उर्फ पिन्टू चौधरी, एवं कुलदीप चौधरी, ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन-जन की समस्याओं को सुनना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराना है उन्होंने शिकारपुर विधानसभा के समस्त नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे कल सुबह दस बजे सिद्धगढ़ी पहुँच कर इस परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और इसे ऐतिहासिक बनाएं ।

- बुलंदशहर: 28 जुलाई से लापता 11 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप का काली नदी में मिला शव करीब 90 घंटे बीतने के बाद मासूम छात्रा का मिला काली नदी में शव करीब 90 घंटे से NDRF,SDRF,पीएसी, स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम कर रही थी सर्च ऑपरेशन बीते कल हताश होकर एनडीआरएफ की टीम खाली हाथ चली गई थी वापस सर्च ऑपरेशन के दौरान NDRF,SDRF, पीएसी,स्थानीय और गोताखोरों ने नहीं हारी थी हिम्मत बुलंदशहर के गांव चावली गांव के पास काली नदी से बरामद हुआ चारु कश्यप का शव चारु कश्यप के शव मिलने पर परिवार में मचा कोहराम 11 वर्षीय चारु कश्यप का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- बुलंदशहर: युवक ने कनपटी पर गोली मार की आत्महत्या: धर्मेन्द्र ब्रेकिंग बुलंदशहर बुलंदशहर: युवक ने कनपटी पर गोली मार की खुदकुशी धर्मेंद्र पर युवती को भगा ले जाने की धाराओं में दर्ज था थाना नरोरा में मुकदमा 30 जुलाई को पुलिस ने युवती को कर लिया था बरामद युवती की बरामदगी के बाद तनाव में बताया जा रहा था धमेंद्र पुलिस ने मृतक के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस बुलंदशहर की डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव कसेरकला की घटना4
- केशव माधव स्कूल के नन्हे कावडियो ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक केशव माधव स्कूल के नन्हे कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक भोले बाबा के जयकारों से गूंजा ककोड़ थाना चौराहा स्थित शिव मंदिर ककोड़, 1 अगस्त 2026। सावन माह के पावन अवसर पर केशव माधव स्कूल, ककोड़ के नन्हे विद्यार्थियों ने शनिवार सुबह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। बच्चे कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारे लगाते हुए स्कूल से शिव मंदिर, ककोड़ थाना चौराहा तक पहुंचे। मंदिर में बच्चों ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, पुष्प अर्पित कर धूप-दीप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा देश, समाज और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद सभी बच्चे सुरक्षित विद्यालय लौट आए। इस धार्मिक आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ककोड़ थाना पुलिस, महिला कांस्टेबल एवं पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।4
- बुलंदशहर पहुंचा संत रविदास समरसता कलश रथ, 45 दिवसीय अभियान का शुभारंभ1
- बुलंदशहर:बीती 28 जुलाई को नाले में बही 11 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप का आज 72 घंटे बीतने के बाद भी नहीं चला पता बुलंदशहर:बीती 28 जुलाई को नाले में बही 11 वर्षीय कक्षा चार की छात्रा चारु कश्यप का आज 72 घंटे बीतने के बाद भी नहीं चला पता आज बागपत से आई 6 सदस्य गोताखोरों की टीम ने पिछले 4 घंटे से काली नदी में चला रखा है सर्च ऑपरेशन घटनास्थल से करीब 5 किलोमीटर काली नदी का एरिया खंगाल रही है गोताखोरों की टीम नदी किनारे झाड़ियां में भी बच्ची के शव को गोताखोरों द्वारा खंगाला जा रहा है वहीं बच्ची का शव ना मिलने से परिजनों में मचा हुआ है कोहराम बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा का है मामला4
- मथुरा: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जीप को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल। मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की रैपुरा जाट चौकी पुलिस के साथ देर रात बड़ा हादसा हो गया।रात्रि गश्त के दौरान भीमनगर पुलिया के पास पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक के अनियंत्रित होकर पीछे से पुलिस वाहन में टक्कर मारने के कारण हुआ।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।1