Shuru
Apke Nagar Ki App…
RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
More news from Rajasthan and nearby areas
- लोसल। डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास समिति, लोसल के तत्वावधान में श्रीमती कुसुम लता कन्हैयालाल सौंकरिया ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की पुण्य स्मृति में सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग, शिक्षण सामग्री और कुर्सियों का वितरण किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमा, शाला नंबर-1 लोसल और राजकीय उर्दू विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि स्व. गणेशराम सौंकरिया की स्मृति में यह सेवा कार्य वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर इस पहल को शिक्षा और समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया।1
- लाठी-डंडों से पीट-पीटकर 9 साल के मासूम की हत्या | इलाके में सनसनी | बड़ी खबर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर 9 साल के मासूम की हत्या | इलाके में सनसनी | बड़ी खबर1
- ऐतिहासिक जयसमंद बांध परिसर में हरियाली का संकल्प, उपखंड प्रशासन व वन विभाग ने 1100 पौधों का किया रोपण खेतड़ी के ऐतिहासिक जयसमंद बांध परिसर में उपखंड प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से 1100 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने की, जबकि विधायक धर्मपाल गुर्जर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 'पीपल वाटिका' का भी निर्माण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया, वहीं कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे।1
- जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वरिष्ठ नागरिकों की नि:शुल्क रामेश्वरम तीर्थयात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीती रात जयपुर के ढेहर के बालाजी रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2026-27 के अंतर्गत वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रामेश्वरम के लिए निःशुल्क तीर्थयात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी सुखद,सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आस्था, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनकल्याण के संकल्प को निरंतर साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक देश के पावन तीर्थस्थलों के दर्शन कराने के साथ उनकी धार्मिक भावनाओं को सशक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत राज्य सरकार पात्र बुजुर्गों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रही है, जिससे उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ मिल सके। इस सुअवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत जी, सहायक आयुक्त प्रथम देवस्थान विभाग श्री रतनलाल योगी जी, श्री महेंद्र रेवतवाल जी, ऐजीएम आईआरसीटीसी श्री कीर्ति सिंह जी, श्री सुनील कुमावत जी, श्री शिवराज सिंह जी, श्री सुरेश जांगिड़ जी, देवतुल्य श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.1
- 3 अगस्त को यात्रा में प्रशासन के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान हमारे भाई देवराज सिंह पलाड़ा का दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरा समाज गहरे शोक में है। इस कठिन समय में सर्वण समाज के लोगों ने आगे आकर दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार की आर्थिक मदद की है, जो इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए एक सहारा है। साथ ही, समाज के सभी लोगों से निवेदन है कि आगे भी परिवार की हर संभव सहायता करें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। देवराज सिंह पलाड़ा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏 सुत्रो से।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- ब्रेकिंग ब्रेकिंग न्यूज कुचामन सिटी के उगरपुरा में नेटवालों की ढाणी में हमलावरों ने घर में घुसकर पन्नाराम कुमावत वह उसके परिवार के साथ महिलाओं व बच्चों के साथ घर में घुसकर प्रभुदयाल पुत्र जमनलाल वह उसके साथियों ने मारपीट की है जो वीडियो में दिखाई दे रहा है महिलाओं के साथ घर से मारपीट करता हुआ आ रहा और ओमप्रकाश पुत्र प्रभु दयाल ने कुल्हाड़ी से पन्ना राम का पैर कुल्हाड़ी से काट दिया है जिसे भीलवाड़ा अस्पताल में रेफर किया है और एक महिला के सर में कुल्हाड़ी मारी उसे बहुत गहरी चोट आई है उसे जयपुर रैफर किया गया है और कुछ लोग वह महिला व बच्चे घायल हुए है जो कुचामन सिटी सरकारी अस्पताल में एडमिट है2