200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार बदायूं न्यूज़ 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बदायूं। जिले में करीब 200 से 300 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले के मामले में बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के मालिक दो सगे भाइयों शशिकांत मौर्या और सूर्यकांत मौर्या को बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 15 हजार निवेशकों से रकम जुटाई थी। आरोप है कि पांच साल में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया गया। इसके बाद दोनों भाई फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन राहत की याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के तहत कंपनी से जुड़े 18 बैंक खाते पहले ही फ्रीज किए जा चुके हैं। इन खातों में करीब 1.15 करोड़ रुपये की रकम मिली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चिटफंड घोटाले की पूरी रकम, निवेशकों से जुटाई गई धनराशि और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस कार्रवाई के बाद हजारों निवेशकों में अपने जमा पैसे वापस मिलने की उम्मीद जगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।
200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार बदायूं न्यूज़ 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बदायूं। जिले में करीब 200 से 300 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले के मामले में बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के मालिक दो सगे भाइयों शशिकांत मौर्या और सूर्यकांत मौर्या को बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के
मुताबिक, आरोपियों ने करीब 15 हजार निवेशकों से रकम जुटाई थी। आरोप है कि पांच साल में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया गया। इसके बाद दोनों भाई फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन राहत की याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के तहत कंपनी से जुड़े
18 बैंक खाते पहले ही फ्रीज किए जा चुके हैं। इन खातों में करीब 1.15 करोड़ रुपये की रकम मिली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चिटफंड घोटाले की पूरी रकम, निवेशकों से जुटाई गई धनराशि और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस कार्रवाई के बाद हजारों निवेशकों में अपने जमा पैसे वापस मिलने की उम्मीद जगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।
- 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार बदायूं न्यूज़ 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बदायूं पुलिस का बड़ा एक्शन, दो सगे भाई गिरफ्तार संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 बदायूं। जिले में करीब 200 से 300 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले के मामले में बदायूं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड के मालिक दो सगे भाइयों शशिकांत मौर्या और सूर्यकांत मौर्या को बरेली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 15 हजार निवेशकों से रकम जुटाई थी। आरोप है कि पांच साल में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया गया। इसके बाद दोनों भाई फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन राहत की याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के तहत कंपनी से जुड़े 18 बैंक खाते पहले ही फ्रीज किए जा चुके हैं। इन खातों में करीब 1.15 करोड़ रुपये की रकम मिली है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चिटफंड घोटाले की पूरी रकम, निवेशकों से जुटाई गई धनराशि और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस कार्रवाई के बाद हजारों निवेशकों में अपने जमा पैसे वापस मिलने की उम्मीद जगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।3
- दातागंज तहसील परिसर में आंगनबाड़ी एवं सहायिका कार्यकत्रियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण किए गए दातागंज तहसील में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज तहसील परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र दातागंज। तहसील परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार को चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहीं महिलाओं के लिए यह दिन खास रहा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पात्र चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में आवश्यक जानकारी देने का कार्य भी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाता है। अधिकारियों ने नवचयनित कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें। केंद्रों पर आने वाले बच्चों और लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का नियमानुसार लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं ने कहा कि चयन के बाद नियुक्ति पत्र मिलने का उन्हें काफी समय से इंतजार था। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब वे विभाग की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। अधिकारियों ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।4
- कांग्रेस नेताओं ने बागपत हादसे जान गवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिल जताई संवेदनाए बदायूं। कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार की दोपहर उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी, निजामपुर, फुलासी पहुंच कर बागपत सड़क हादसे में जान गवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों से मिल कर अपनी और पार्टी की ओर से संवेदनाएं व्यक्त की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और जिला महासचिव मोरपाल सिंह प्रजापति ने इस मौके पर प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की मांग प्रदेश सरकार से की। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र कश्यप सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व निवर्तमान प्रदेश सचिव, वीरेश तोमर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, शफी अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड, इखलास हुसैन महासचिव, जिला कांग्रेस, ओमप्रकाश प्रजापति जिलाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।1
- बड़ी खबर 🔴🔴 4 करोड़ की टंकी… नदी ने 4 मिनट में निगल ली...! बरेली में किच्छा नदी के कटान का खौफनाक मंजर—जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पानी की टंकी देखते ही देखते नदी में समा गई। पहले चारदीवारी ढही… फिर करोड़ों की पूरी टंकी जलसमाधि! करोड़ों का प्रोजेक्ट, नदी का कटान और अब जिम्मेदारों पर बड़े सवाल!1
- आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर ₹12 हजार प्रतिमाह करने की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर ₹12 हजार प्रतिमाह करने की तैयारी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पहले ₹3,000 प्रतिमाह मिलने वाले मानदेय को बढ़ाकर ₹8,000 किया गया था। अब इसे और बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने की तैयारी की जा रही है। इस निर्णय से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को आर्थिक रूप से बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।1
- 🔹क्राकाटोआ में भीषण विस्फोट: 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार, 8 हवाई अड्डे बंद. जकार्ता (इंडोनेशिया): इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda Strait) में स्थित ऐतिहासिक और सक्रिय ज्वालामुखी अनाक क्राकाटोआ (Anak Krakatau) में रविवार को एक बार फिर भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके के साथ ही आसमान में लगभग 50,000 फीट (15 किलोमीटर) की ऊँचाई तक राख और धुएं का एक विशाल गुबार फैल गया, जिससे आसपास के इलाकों में पूरी तरह अंधेरा छा गया। सुरक्षा के लिहाज से इंडोनेशियाई अधिकारियों ने जकार्ता के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित देश के 8 प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। ▪️सैकड़ों उड़ानें रद्द, हवाई यातायात ठप. ज्वालामुखी की राख विमानों के इंजनों के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है, जिसके कारण विमानन अधिकारियों ने तुरंत रेड अलर्ट जारी किया। जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने और वहाँ से उड़ान भरने वाली सैकड़ों उड़ानें अचानक रद्द या डायवर्ट कर दी गईं। हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं और प्रशासन स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहा है। ▪️स्कूल बंद, लोगों को घरों में रहने की सलाह. आसपास के रिहायशी इलाकों में बारीक राख (Volcanic Ash) की मोटी परत जम गई है। स्थानीय प्रशासन ने स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। आम जनता को घरों के अंदर रहने और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। बाहर निकलने वाले लोगों के लिए मास्क और सुरक्षा चश्मे का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। ▪️फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं. इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी (BNPB) के अनुसार, इस विस्फोट के कारण अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, "हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं। राहत और बचाव दल अलर्ट पर हैं। राहत की बात यह है कि समुद्र के भीतर कोई बड़ा भूकंपीय बदलाव नहीं देखा गया है, इसलिए फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।" अनाक क्राकाटोआ को दुनिया के सबसे खतरनाक ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है। इससे पहले साल 2018 में हुए एक बड़े विस्फोट के कारण समुद्र में भूस्खलन हुआ था, जिससे आई विनाशकारी सुनामी में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। #badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #indonesia #krakatoa बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews1
- सहसवान: नाले में गिरे आवारा गौवंश को पालिकाध्यक्ष ने जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकलवाया बदायूॅं | थाना सहसवान में आवारा गौवंशीय पशुओं का हाल बेहाल है। खुला आसमान और हाईवे की सड़क ही इनका आश्रय स्थल बन गया है। आज एक आवारा गौवंश सांड शहबाजपुर क्षेत्र में बने नाले में गिर गया जिसकी फोटो और वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिस पर संज्ञान लेते हुए पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने तत्काल प्रभाव से गौवंश को नाले से बाहर निकलवाने के लिए पालिका कर्मियों के साथ मौके पर जेसीबी मशीन भेजी। जेसीबी की मदद और खासी मशक्कत के बाद पालिका कर्मियों ने गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल कर राहत की सांस ली।1
- बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत, गांवों में मचा कोहराम लोकेशन—बदायूं बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत, गांवों में मचा कोहराम संवाददाता—प्रवेंद्र सिंह फोन—8650252442 बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने बदायूं के कई गांवों को गहरे सदमे में डाल दिया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को बड़ागांव के पास कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और कई श्रद्धालु हादसे की चपेट में आ गए। हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। मृतकों में अल्लाहपुर चमारी के 7, चेतु नगला के 2, मदारपुर के 1, निजामपुर के 1 और सराइयाँ के 2 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, अल्लाहपुर चमारी समेत अन्य गांवों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हादसे की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी पीड़ित परिवारों से मिलने गांव पहुंचे। डीएम और एसपी ने परिजनों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।3