logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनुपम न्यूज बदलापुर सीतापुर: BJP विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरने पर बैठ गए। थानेदार संजय पांडे बोले...हम थाना छोड़ चले जायेंगे, BJP, MLA ज्ञान तिवारी बोले...अबे तुम भगाए जाओगे। #viral #video #mla #gyantiwari

3 hrs ago
user_Anupam tiwari
Anupam tiwari
Press advisory Badlapur, Jaunpur•
3 hrs ago

अनुपम न्यूज बदलापुर सीतापुर: BJP विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरने पर बैठ गए। थानेदार संजय पांडे बोले...हम थाना छोड़ चले जायेंगे, BJP, MLA ज्ञान तिवारी बोले...अबे तुम भगाए जाओगे। #viral #video #mla #gyantiwari

More news from Jaunpur and nearby areas
  • सीतापुर: BJP विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरने पर बैठ गए। थानेदार संजय पांडे बोले...हम थाना छोड़ चले जायेंगे, BJP, MLA ज्ञान तिवारी बोले...अबे तुम भगाए जाओगे। #viral #video #mla #gyantiwari
    1
    सीतापुर: BJP विधायक ज्ञान तिवारी पुलिस के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ थाने में धरने पर बैठ गए।
थानेदार संजय पांडे बोले...हम थाना छोड़ चले जायेंगे, 
BJP, MLA ज्ञान तिवारी बोले...अबे तुम भगाए जाओगे।
#viral #video #mla #gyantiwari
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory Badlapur, Jaunpur•
    3 hrs ago
  • शिवरात्रि के पावन अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के चंदापुर कुही कला स्थित गौरीशंकर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पूजा की टोकरी और हाथों में बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल तथा गंगाजल लेकर कतार में खड़ी दिखाई दीं। कई श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं और रंगीन झालरों से सजाया गया था, जिससे परिसर की शोभा और बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सुरक्षा की दृष्टि से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। साथ ही पेयजल, प्राथमिक उपचार और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रबंधन समिति और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने में अहम भूमिका निभाई। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे दिन दर्शन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होते रहे। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर गौरीशंकर धाम में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    4
    शिवरात्रि के पावन अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के चंदापुर कुही कला स्थित गौरीशंकर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे।
महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पूजा की टोकरी और हाथों में बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल तथा गंगाजल लेकर कतार में खड़ी दिखाई दीं। कई श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं और रंगीन झालरों से सजाया गया था, जिससे परिसर की शोभा और बढ़ गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सुरक्षा की दृष्टि से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। साथ ही पेयजल, प्राथमिक उपचार और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी।
मंदिर प्रबंधन समिति और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने में अहम भूमिका निभाई। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे दिन दर्शन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होते रहे। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर गौरीशंकर धाम में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *युवा समाज सेवी तनुज पान्डेय के लड़के की शादी बड़े ही धूम-धाम से सम्पन्न* बदलापुर/जौनपुर ब्यूरो प्रमुख अरुण कुमार दुबे युवा समाज सेवी तनुज पान्डेय जी के लड़के के शादी एक मिसाल पेश किए हैं बदलापुर विधानसभा अन्तर्गत महराजगंज ब्लाक के ग्राम सभा मधुपुर में अनोखी शादी देखने को मिला जहां पर दुल्हन हेलिकॉप्टर से आई और गांव के लोगों में हर्षोल्लास के साथ दुल्हन का स्वागत पुष्प वर्षा से हुआ। वही पर भारी संख्या में लोगों का हूजूम दिखाई पड़ा दस एकड़ में टेन्ट भी लगा था। हेलिपैड और गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था थी। बी आई पी लोगों के लिए रुकने लिए व्यवस्था फाइफ स्टार टेन्ट भी लगें थे और बहूभोज में बीस हजार लोगों को नास्ता और भोजन की उत्तम व्यवस्था भी उपलब्ध थी। और पूर्वाचल के कई बड़े नाम चीन दिग्गजों का जमावड़ा ,पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे,पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, जिलाअध्यक्ष समाज वादी पार्टी राकेश मौर्य,पूर्व प्रधान राजेश दुबे (भोला) ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष रामयज्ञ पान्डेय, प्रधानाचार्य आलोक दुबे, भोला मिश्रा,प्रबन्धक पंकज तिवारी, अम्बुज सिंह सुधांश दुबे, पूर्व जिला पंचायत पप्पू खरवार, विनोद पांडेय आदि लोग बड़ी संख्या मौजूद रहे।यह शादी सभी के लिए एक यादगार रहेगी।
    3
    *युवा समाज सेवी तनुज पान्डेय के लड़के की शादी बड़े ही धूम-धाम से सम्पन्न*
बदलापुर/जौनपुर ब्यूरो प्रमुख अरुण कुमार दुबे 
युवा समाज सेवी तनुज पान्डेय जी के लड़के के शादी एक मिसाल पेश किए हैं बदलापुर विधानसभा अन्तर्गत महराजगंज ब्लाक के ग्राम सभा मधुपुर में अनोखी शादी देखने को मिला जहां पर दुल्हन हेलिकॉप्टर से आई और गांव के लोगों में हर्षोल्लास के साथ दुल्हन का स्वागत पुष्प वर्षा से हुआ। वही पर भारी संख्या में लोगों का हूजूम दिखाई पड़ा दस एकड़ में टेन्ट भी लगा था। हेलिपैड और गाड़ियों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था थी। बी आई पी लोगों के लिए रुकने लिए व्यवस्था फाइफ स्टार टेन्ट भी लगें थे और बहूभोज में बीस हजार लोगों को नास्ता और भोजन की उत्तम व्यवस्था भी उपलब्ध थी। और पूर्वाचल के कई बड़े नाम चीन दिग्गजों का जमावड़ा ,पूर्व विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे,पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, जिलाअध्यक्ष समाज वादी पार्टी राकेश मौर्य,पूर्व प्रधान राजेश दुबे (भोला) ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष रामयज्ञ पान्डेय, प्रधानाचार्य आलोक दुबे, भोला मिश्रा,प्रबन्धक पंकज तिवारी, अम्बुज सिंह सुधांश दुबे, पूर्व जिला पंचायत पप्पू खरवार, विनोद पांडेय आदि लोग बड़ी संख्या मौजूद रहे।यह शादी सभी के लिए एक यादगार रहेगी।
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक नृत्य* जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र कें महराजगंज में जगन्नाथ साहू ज्ञान शिक्षण संस्थान साहू नगर गड़ेरिहा में शनिवार को 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव व रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राम केवट संवाद एकांकी नाटक देशभक्ति जैसे गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राम केवट संवाद आकर्षण केंद्र रहा कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंकला गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत करने से हुई। इसके बाद पूर्व सीडीओ चंदौली राधेश्याम गुप्ता और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संगीत और खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को भी आवश्यक बताया।विशिष्ट अतिथि उमेश द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होना महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने का आह्वान किया।अनिल गुप्ता व डॉ चंद्रशेन गुप्ता भी विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन राम विलास गौतम ने किया। अन्त में प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता व डायरेक्टर हेमंत गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति आशुतोष सिंह मोहन लाल मौर्य विपिन गुप्ता अरुण मिश्रा विजय गौतम विजय प्रकाश पाण्डेय सरोज मिश्रा अखिलेश सिंह जयंती यादव पूर्व प्रमुख उदयराज यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालमनि पाण्डेय विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हरित दूबे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
    1
    *वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक नृत्य*
जौनपुर बदलापुर तहसील क्षेत्र कें महराजगंज  में जगन्नाथ साहू ज्ञान शिक्षण संस्थान साहू नगर गड़ेरिहा में शनिवार को 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव व रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने राम केवट संवाद एकांकी नाटक देशभक्ति जैसे गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राम केवट संवाद आकर्षण केंद्र रहा कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंकला गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत करने से हुई। इसके बाद पूर्व सीडीओ चंदौली राधेश्याम गुप्ता और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संगीत और खेलकूद के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को भी आवश्यक बताया।विशिष्ट अतिथि उमेश द्विवेदी ने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होना महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने का आह्वान किया।अनिल गुप्ता व डॉ चंद्रशेन गुप्ता भी विद्यार्थियों को प्रेरक संदेश दिए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन राम विलास गौतम ने किया। अन्त में प्रबंधक नन्हकऊ गुप्ता व डायरेक्टर हेमंत गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति आशुतोष सिंह मोहन लाल मौर्य विपिन गुप्ता अरुण मिश्रा विजय गौतम विजय प्रकाश पाण्डेय सरोज मिश्रा अखिलेश सिंह जयंती यादव पूर्व प्रमुख उदयराज यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालमनि पाण्डेय विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष हरित दूबे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
    user_रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    रामू गौतम (DB7 News) तहसील संवाददाता बदलापुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
    1
    जौनपुर जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 89 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 89 वे दिन दिनांक=15/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 89 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 90 वे दिन दिनांक=16/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण सत्य नारायण ओझा समाजसेवी , श्याम नारायण पांडेय , दुर्गामणि राय ,मनोज कुमार मिश्र , उमेश चंद्र मिश्र , कुलभूषण तिवारी , निसार अहमद , वैभव पांडेय , विक्रम प्रताप सिंह , अभिनव प्रताप सिंह , विवेक कुमार पांडेय , आलोक कुमार पांडेय , संदीप कुमार मिश्र , सनातन पांडेय , सोनू कुमार सरोज , विशाल विक्रम सरोज आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊ शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    1
    सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 89 वे दिन भी जारी रहा=================
प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की ।
पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया ।
पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं—
उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर
पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर
मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद
पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी |
न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 89 वे दिन दिनांक=15/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | 
रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 89 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 90 वे दिन
दिनांक=16/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा ।
उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण  वक्ता गण सत्य नारायण ओझा समाजसेवी , श्याम नारायण पांडेय , दुर्गामणि राय  ,मनोज कुमार मिश्र , उमेश चंद्र मिश्र , कुलभूषण तिवारी , निसार अहमद , वैभव पांडेय , विक्रम प्रताप सिंह , अभिनव प्रताप सिंह , विवेक कुमार पांडेय , आलोक कुमार पांडेय , संदीप कुमार मिश्र , सनातन पांडेय , सोनू कुमार सरोज , विशाल विक्रम सरोज आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊ शीतला प्रसाद की रिपोर्ट।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    3 hrs ago
  • *आज दिनांक 15.02.2026 को थाना अंतू क्षेत्र के बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बोर्ड स्थापित करते समय हाइड्रा का बेल्ट टूटने से खंभा सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। वाहन स्वामी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें CHC सड़वा चंद्रिका में मृत घोषित किया गया।* *स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण बैस की बाइट।*
    1
    *आज दिनांक 15.02.2026 को थाना अंतू क्षेत्र के बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बोर्ड स्थापित करते समय हाइड्रा का बेल्ट टूटने से खंभा सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। वाहन स्वामी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें CHC सड़वा चंद्रिका में मृत घोषित किया गया।* 
*स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण बैस की बाइट।*
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमिताभ अग्निहोत्री जी ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
    1
    अमिताभ अग्निहोत्री जी ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
    user_Anupam tiwari
    Anupam tiwari
    Press advisory बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.