खूंखार बंदरों के हमले से महिला शिक्षामित्र हुई घायल संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ कानपुर देहात। गांवों में बंदरों का आतंक गंभीर रूप ले चुका है, जहाँ फसलों की बर्बादी, घरों में घुसकर सामान तोड़ना और ग्रामीणों पर हमले आम हो गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर दूर छोड़ने या सुरक्षित पुनर्वास की कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कई जगहों पर वन विभाग ने पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान भी शुरू किया है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र गांव नैनापुर में बीते शाम को शिक्षामित्र सुनीता कटियार को अपना निशाना बना दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षामित्र सुनीता कटियार विकास खण्ड राजपुर अंतर्गत संविलयन विद्यालय गुरदही बुजुर्ग में शिक्षण कार्य करती हैं। विगत कई साल से खूंखार बंदरों ने गांव में तहलका मचा रखा है, जिससे लोगों में बंदरों को लेकर दहशत व्याप्त है। गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग से इन बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है

- जय माता दी क्रिकेट क्लब जसापुर द्वारा करवाए जा रहे विशाल टूर्नामेंट में आज 41वां मुकाबला उइछाताली झींझक व कुटरा अकबरपुर के बीच खेला जा रहा है।1
- कसोलर गांव में धड़ल्ले से काटे गए हरे प्रतिबंधित पेड़, वन विभाग की मिलीभगत के आरोपों से मचा हड़कंप मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी ठेकेदार द्वारा कई हरे प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कसोलर गांव में नीम, शीशम सहित अन्य हरे प्रतिबंधित पेड़ों को लकड़ी ठेकेदार धीरू पुत्र जागेश्वर द्वारा देर रात कटवाया गया। आरोप है कि सुबह होते ही कुछ पेड़ों की लकड़ी वाहन में लादकर बिक्री के लिए भेज दी गई, जबकि कई कटे हुए पेड़ अभी भी मौके पर पड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई दिनों से लगातार अवैध कटान हो रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा शिवम पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर दो कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पेड़ों की नाप कराई गई है। जांच के आधार पर लकड़ी ठेकेदार और संबंधित किसान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के सटटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने किशोरी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे सलेमपुर मोड़ से दबोचकर न्यायालय में पेश किया।1
- कानपुर देहात के भोगनीपुर में ऑटो में महिलाओं को बातों में उलझाकर जेवर चोरी करने वाली दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। ये आरोपी हरियाणा से आकर बच्चों का बहाना बनाकर यात्रियों को निशाना बनाती थीं; पुलिस ने चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली है।2
- कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल कानपुर ब्रेकिंग विधानसभा अध्यक्ष वा महाराजपुर विधायक सतीश महाना का ऑटो में घूमते हुए वीडियो वायरल पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं से थोड़ा समय निकालकर कल पुराने साथी श्याम के साथ वर्षों बाद कानपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि ऑटो चलाने वाले वही पुराने साथी थे, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। वही पुराने दिन, वही अपनापन और वही बेफिक्र मुस्कान आज फिर लौट आई। कानपुर की गलियों में घूमते हुए ऐसा लगा मानो जिंदगी कुछ पल के लिए फिर उसी सुनहरे बचपन में लौट गई हो।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्रह्म नगर चौकी इंचार्ज एक नाबालिग को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ गए हैं।1
- औरैया में प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में मंजुल पांडेय को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष से अपेक्षा की गई है कि वे पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।1
- कानपुर देहात के डेरापुर स्थित बड़ागांव भिख्खी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 50 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुछ लोगों में शुगर और हीमोग्लोबिन की समस्या सामने आई, जिन्हें निःशुल्क दवाएं और परामर्श दिया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।1