logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर परिषद बनखेड़ी के कई वार्ड मे फैली है गंदगी आम जान हो रहे है परेशान... नगर परिषद बनखेड़ी के कई वार्डो मे सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता अभियान की धज्जिया उड़ाई जा रही है, ये वीडियो नगर परिषद बनखेड़ी के वार्ड क्र 11 की है जहाँ नालिया थासा थस भरी हुई है, जिससे आम जनों को गंदगी, बदबू, और मच्छर पैदावार जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही नगर मे स्वच्छता पर काम कर रहे संगठन और नगर परिषद दोनों सिर्फ नगर को कागज और फोटो मे माध्यम से नगर को स्वच्छ बनाने मे लगे हुए है....

9 hrs ago
user_नया सवेरा Ngo
नया सवेरा Ngo
Social Welfare Centre बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

नगर परिषद बनखेड़ी के कई वार्ड मे फैली है गंदगी आम जान हो रहे है परेशान... नगर परिषद बनखेड़ी के कई वार्डो मे सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता अभियान की धज्जिया उड़ाई जा रही है, ये वीडियो नगर परिषद बनखेड़ी के वार्ड क्र 11 की है जहाँ नालिया थासा थस भरी हुई है, जिससे आम जनों को गंदगी, बदबू, और मच्छर पैदावार जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही नगर मे स्वच्छता पर काम कर रहे संगठन और नगर परिषद दोनों सिर्फ नगर को कागज और फोटो मे माध्यम से नगर को स्वच्छ बनाने मे लगे हुए है....

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भतीजी की लगन लेकर जा रहे तीन युवकों को ग्राम शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक के कुचला, एक की मौत दो घायल सोहागपुर में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास अजनेरी झिरमटा मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों युवक भतीजी की शादी की लगून देने पिपरिया जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वर्तमान में घायलों का इलाज जारी है और शोभापुर पुलिस ने शव को सोहागपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया जहाँ शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक दिलीप कीर (30) निवासी बुधनी उसका जीजा है। भतीजी की शादी की लगून देने शुक्रवार शाम को वे पिपरिया के लिए निकले थे। बाइक दिलीप चला रहा था और पीछे राजकुमार और सतीश कीर (निवासी ग्राम तमचरु, माखननगर) बैठे थे। शोभापुर से 2 किलोमीटर दूर अजनेरी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। टक्कर में दिलीप के सिर के पास गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने रुककर घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची शोभापुर पुलिस चौकी टीम की मदद से घायलों और मृतक के शव को सोहागपुर भिजवाया गया। मामले को लेकर एएसआई मुकेश नामदेव ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से दिलीप कीर की मौत हुई है और राजकुमार व सतीश कीर घायल हुए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक दिलीप कीर एक खिलाड़ी था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।
    1
    भतीजी की लगन लेकर जा रहे तीन युवकों को ग्राम शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक के कुचला, एक की मौत दो घायल
सोहागपुर में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास अजनेरी झिरमटा मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों युवक भतीजी की शादी की लगून देने पिपरिया जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वर्तमान में घायलों का इलाज जारी है और शोभापुर पुलिस ने शव को सोहागपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया जहाँ शनिवार दोपहर  पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया
घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक दिलीप कीर (30) निवासी बुधनी उसका जीजा है। भतीजी की शादी की लगून देने शुक्रवार शाम को वे पिपरिया के लिए निकले थे। बाइक दिलीप चला रहा था और पीछे राजकुमार और सतीश कीर (निवासी ग्राम तमचरु, माखननगर) बैठे थे। शोभापुर से 2 किलोमीटर दूर अजनेरी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। टक्कर में दिलीप के सिर के पास गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने रुककर घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची शोभापुर पुलिस चौकी टीम की मदद से घायलों और मृतक के शव को सोहागपुर भिजवाया गया। मामले को लेकर एएसआई मुकेश नामदेव ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से दिलीप कीर की मौत हुई है और राजकुमार व सतीश कीर घायल हुए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक दिलीप कीर एक खिलाड़ी था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​नरसिंहपुर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: 'लव जिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 'लव जिहाद', धर्मांतरण की घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नरसिंहपुर शहर के सुभाष पार्क में एक बड़ा प्रदर्शन किया।
    1
    ​नरसिंहपुर में विहिप और बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: 'लव जिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
'लव जिहाद', धर्मांतरण की घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नरसिंहपुर शहर के सुभाष पार्क में एक बड़ा प्रदर्शन किया।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नासिक घटना के विरोध में नरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी नरसिंहपुर, प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित प्रकरण के विरोध में शनिवार को नरसिंहपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। थाना प्रभारी गौरव चाटे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा जिसमें मांग कि नासिक में लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया। विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विहिप जिलाध्यक्ष खुमान सिंह पटेल ने कहा कि नासिक की घटना अत्यंत गंभीर है और इसके दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे मामलों के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहेगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। विश्वहिंदू परिषद विभाग मंत्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री रामकुमार पटेल, जिला सह मंत्री धनंजय तिवारी, जिला सह संयोजक तथागत भारद्वाज,गौ रक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, प्रचार प्रसार प्रमुख राधे साहू, जिला सह सुरक्षा प्रमुख जयदीप दुबे, जिला विद्यार्थी प्रमुख पवन सोलंकी,नगर अध्यक्ष शुभम गुप्ता, नगर संयोजक शुभम, जयराम पटेल, कार्तिक नेमा, लवकुश कौरव, मनोज नामदेव, राज सोलंकी, बाबूलाल पटेल एवं अधिक संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताउपस्थित रहे।
    3
    नासिक घटना के विरोध में नरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
नरसिंहपुर, प्रतिनिधि।
महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित प्रकरण के विरोध में शनिवार को नरसिंहपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। थाना प्रभारी गौरव चाटे को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा जिसमें मांग  कि नासिक में लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया।
विहिप और बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विहिप जिलाध्यक्ष खुमान सिंह पटेल ने कहा कि नासिक की घटना अत्यंत गंभीर है और इसके दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे मामलों के खिलाफ लगातार आवाज उठाता रहेगा।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विश्वहिंदू परिषद विभाग मंत्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री रामकुमार पटेल, जिला सह मंत्री धनंजय तिवारी, जिला सह संयोजक तथागत भारद्वाज,गौ रक्षा प्रमुख मुकेश पटेल, प्रचार प्रसार प्रमुख राधे साहू, जिला सह सुरक्षा प्रमुख जयदीप दुबे, जिला विद्यार्थी प्रमुख पवन सोलंकी,नगर अध्यक्ष शुभम गुप्ता, नगर संयोजक शुभम, जयराम पटेल, कार्तिक नेमा, लवकुश कौरव, मनोज नामदेव, राज सोलंकी, बाबूलाल पटेल एवं अधिक संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताउपस्थित रहे।
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी नेता ने परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर की विवादित टिप्पणी, बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    1
    आजाद समाज पार्टी नेता ने परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर की विवादित टिप्पणी, बढ़ा विवाद
सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।”
उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” 
इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.