भतीजी की लगन लेकर जा रहे तीन युवकों को ग्राम शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक के कुचला, एक की मौत दो घायल भतीजी की लगन लेकर जा रहे तीन युवकों को ग्राम शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक के कुचला, एक की मौत दो घायल सोहागपुर में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास अजनेरी झिरमटा मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों युवक भतीजी की शादी की लगून देने पिपरिया जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वर्तमान में घायलों का इलाज जारी है और शोभापुर पुलिस ने शव को सोहागपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया जहाँ शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक दिलीप कीर (30) निवासी बुधनी उसका जीजा है। भतीजी की शादी की लगून देने शुक्रवार शाम को वे पिपरिया के लिए निकले थे। बाइक दिलीप चला रहा था और पीछे राजकुमार और सतीश कीर (निवासी ग्राम तमचरु, माखननगर) बैठे थे। शोभापुर से 2 किलोमीटर दूर अजनेरी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। टक्कर में दिलीप के सिर के पास गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने रुककर घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची शोभापुर पुलिस चौकी टीम की मदद से घायलों और मृतक के शव को सोहागपुर भिजवाया गया। मामले को लेकर एएसआई मुकेश नामदेव ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से दिलीप कीर की मौत हुई है और राजकुमार व सतीश कीर घायल हुए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक दिलीप कीर एक खिलाड़ी था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।
भतीजी की लगन लेकर जा रहे तीन युवकों को ग्राम शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक के कुचला, एक की मौत दो घायल भतीजी की लगन लेकर जा रहे तीन युवकों को ग्राम शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक के कुचला, एक की मौत दो घायल सोहागपुर में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास अजनेरी झिरमटा मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों युवक भतीजी की शादी की लगून देने पिपरिया जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वर्तमान में घायलों का इलाज जारी है और शोभापुर पुलिस ने शव को सोहागपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया जहाँ शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक दिलीप कीर (30) निवासी बुधनी उसका जीजा है। भतीजी की शादी की लगून देने शुक्रवार शाम को वे पिपरिया के लिए निकले थे। बाइक दिलीप चला रहा था और पीछे राजकुमार और सतीश कीर (निवासी ग्राम तमचरु, माखननगर) बैठे थे। शोभापुर से 2 किलोमीटर दूर अजनेरी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। टक्कर में दिलीप के सिर के पास गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने रुककर घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची शोभापुर पुलिस चौकी टीम की मदद से घायलों और मृतक के शव को सोहागपुर भिजवाया गया। मामले को लेकर एएसआई मुकेश नामदेव ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से दिलीप कीर की मौत हुई है और राजकुमार व सतीश कीर घायल हुए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक दिलीप कीर एक खिलाड़ी था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।
- नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर आयोजित सोहागपुर में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शनिवार अधिवक्ताओं के साथ प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी न्यायाधीश तेज़दीप सिंह सासन सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लंबित प्रकरणों, विशेषकर धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों के आपसी राजीनामे से निराकरण पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे के लिए सहयोग का आग्रह किया गया।1
- नगर परिषद बनखेड़ी के कई वार्डो मे सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता अभियान की धज्जिया उड़ाई जा रही है, ये वीडियो नगर परिषद बनखेड़ी के वार्ड क्र 11 की है जहाँ नालिया थासा थस भरी हुई है, जिससे आम जनों को गंदगी, बदबू, और मच्छर पैदावार जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही नगर मे स्वच्छता पर काम कर रहे संगठन और नगर परिषद दोनों सिर्फ नगर को कागज और फोटो मे माध्यम से नगर को स्वच्छ बनाने मे लगे हुए है....1
- APK फाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 आरोपी जिला देवघर (झारखंड) से गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम श्री जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल नर्मदापुरम द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12/03/2026 को फरियादी निजाम उल हक पिता हाजी मोहम्मद मसूद, उम्र 30 वर्ष, निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, सदर बाजार, नर्मदापुरम द्वारा थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी के अनुसार दिनांक 28/01/2026 को उसके WhatsApp नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक APK फाइल प्रेषित की गई, जिसे अनजाने में क्लिक करने के उपरांत 02 दिवस के भीतर उसकी सिम निष्क्रिय हो गई। पश्चात नई सिम प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उसके मोबाइल नंबर से संबद्ध बैंक खातों से लगभग ₹95,000/- की राशि ऑनलाइन माध्यम से आहरित कर ली गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जो निम्नानुसार हैं— 1. अरुण पिता महादेव मेहरा, उम्र 48 वर्ष 2. पवन पिता अरुण मेहरा 3. ललन कुमार पिता अरुण मेहरा, उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम धुँधुवाजोरी, थाना सारठ, जिला देवघर (झारखंड) पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को जिला देवघर (झारखंड) से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को दिनांक 18/04/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। अपराध की कार्यप्रणाली (Modus Operandi): आरोपीगण सर्वप्रथम किसी परिचित व्यक्ति के मोबाइल/WhatsApp खाते को हैक कर उसके संपर्कों को APK फाइल प्रेषित करते हैं। पीड़ित द्वारा उक्त फाइल डाउनलोड/क्लिक करते ही आरोपी मोबाइल डिवाइस का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं,3
- वायु नगर स्थित डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान ग्वालियर। वायु नगर स्थित डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षकों ने उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सधन्यवाद डॉन बॉस्को पब्लिक स्कूल, वायु नगर1
- bunty Nagar Gali number 2 mein yah patali Si Gali mein men road kinare jaam hone se yah galiyon ke nali ka Pani nahin nikal pata Hai to yahan per aam vyakti ko kafi samasyaen ho rahe hain ganda Pani unke Ghar ke samne khada rahata Hai Koi साफ-सफाई nahin ho rahi hai kripya jald se jald iska Samadhan kiya jaaye2
- पिपरिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम छिरई निवासी रतिराम (25), पिता विष्णु यादव ने कथित प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर करीब 4 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पिपरिया लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रतिराम की मौत की खबर मिलते ही उसी गांव की अभिलाषा (19), पिता रामस्वरूप यादव ने भी शाम करीब 6-7 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। दोनों के शवों को मरचूरी रूम में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।1
- Post by Narmada Nadini food &Herbel1
- APK फाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 आरोपी जिला देवघर (झारखंड) से गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल नर्मदापुरम द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12/03/2026 को फरियादी निजाम उल हक पिता हाजी मोहम्मद मसूद, उम्र 30 वर्ष, निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, सदर बाजार, नर्मदापुरम द्वारा थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी के अनुसार दिनांक 28/01/2026 को उसके WhatsApp नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा RTO चालान से संबन्धित एक APK फाइल प्रेषित की गई, जिसे अनजाने में क्लिक करने के उपरांत 02 दिवस के भीतर उसकी सिम निष्क्रिय हो गई। पश्चात नई सिम प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उसके मोबाइल नंबर से संबद्ध बैंक खातों से लगभग ₹95,000/- की राशि ऑनलाइन माध्यम से आहरित कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 281/26 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल डाटा विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जो निम्नानुसार हैं- 1. अरुण पिता महादेव मेहरा, उम्र 48 वर्ष 2. पवन पिता अरुण मेहरा, 3. ललन कुमार पिता अरुण मेहरा, उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम धुँधुवाजोरी, थाना सारठ, जिला देवघर (झारखंड) पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को जिला देवघर (झारखंड) से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को दिनांक 18/04/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपीगण सर्वप्रथम किसी परिचित व्यक्ति के मोबाइल/WhatsApp खाते को हैक कर उसके संपर्कों को APK फाइल प्रेषित करते हैं। पीड़ित द्वारा उक्त फाइल डाउनलोड/क्लिक करते ही आरोपी मोबाइल डिवाइस का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं, जिसके माध्यम से बैंकिंग /ओटीपी संबंधी जानकारी हासिल कर खातों से अवैध रूप से धनराशि ट्रांसफर कर लेते हैं। सावधानियां / जनहित अपीलः अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK फाइल/लिंक को क्लिक न करें। - मोबाइल में किसी भी अनधिकृत एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने से बचें। बैंकिंग/ओटीपी संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। - किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाना एवं जिला नर्मदापुरम सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049126590 महत्वपूर्ण भूमिका :- निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि० जितेंद्र चौहान, सउनि0 रेवाराम गायकवाड, प्र०आर० अनिल यदुवंशी, आर0 अविनाशी हारोड़े, आर० संदीप यदुवंशी, आर० दीपेश सोलंकी, आर० रवि कुशवाह, आर0 प्रशांत राजपूत, आर० रामकुमार वर्मा एवं आर० वैभव श्रीवास्तव1