Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर आयोजित सोहागपुर में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शनिवार अधिवक्ताओं के साथ प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी न्यायाधीश तेज़दीप सिंह सासन सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लंबित प्रकरणों, विशेषकर धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों के आपसी राजीनामे से निराकरण पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे के लिए सहयोग का आग्रह किया गया।
सोहागपुर न्यूज़
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर आयोजित सोहागपुर में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शनिवार अधिवक्ताओं के साथ प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी न्यायाधीश तेज़दीप सिंह सासन सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लंबित प्रकरणों, विशेषकर धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों के आपसी राजीनामे से निराकरण पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे के लिए सहयोग का आग्रह किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर परिषद बनखेड़ी के कई वार्डो की स्तिथि इतनी ख़राब है के चारो तरफ कचरा फैला पसरा हुआ है, हाल ही मे नगर मे स्वच्छता पर काम कर रहे संगठन अपना नाम और पैसे कमाने और सिर्फ अपनी फाइल और फोटो मे बनखेड़ी को स्वच्छ बनाने मे लगे हुए है,वही स्वच्छता का काम देख रहे नगर परिषद अधिकारी भी इस संगठन के हाँ मे हाँ लगाने मे लगे हुए है.स्वच्छता के बारे मे उनसे पूछा जाता है तो वो ये कह दिया करते है के बनखेड़ी के स्वच्छ शहर है!! ये एक बड़ा सवाल है के क्या बाकई मे बनखेड़ी शहर सब से स्वच्छ शहर है परिषद लोगों के समय पर तो टैक्स ले लेती है पर उनको उनकी सुविधा समय पर नहीं दे पति है1
- Post by Narmada Nadini food &Herbel1
- तहसील के ग्राम बेड़ियाव में गेहूं के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 40 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने थाने में हंगामा कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को ग्राम बेड़ियाव निवासी बृजलाल पिता रामेश्वर का गांव के ही गौरी शंकर पिता सुखदेव से करीब 50 किलो गेहूं को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपी गौरी शंकर ने बृजलाल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बृजलाल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। अब मृतक की मौत के बाद प्रकरण में धाराएं और बढ़ाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि मृतक बृजलाल आरोपी के खेत में काम करता था और इसी दौरान गेहूं को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रूप ले बैठी। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- कुत्तों का आतंक बकरा बकरी मवेशी इंसानों पर कर रहे जांन लेवा हमला कई बकरा बकरी मवेशी एक इंसान को किया घायल1
- इस समारोह की चित्र मय झलकियां6
- Post by DK. Kumar1
- भतीजी की लगन लेकर जा रहे तीन युवकों को ग्राम शोभापुर के पास अज्ञात ट्रक के कुचला, एक की मौत दो घायल सोहागपुर में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर शोभापुर के पास अजनेरी झिरमटा मोड़ पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों युवक भतीजी की शादी की लगून देने पिपरिया जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वर्तमान में घायलों का इलाज जारी है और शोभापुर पुलिस ने शव को सोहागपुर सरकारी अस्पताल पहुँचाया जहाँ शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया घायल राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक दिलीप कीर (30) निवासी बुधनी उसका जीजा है। भतीजी की शादी की लगून देने शुक्रवार शाम को वे पिपरिया के लिए निकले थे। बाइक दिलीप चला रहा था और पीछे राजकुमार और सतीश कीर (निवासी ग्राम तमचरु, माखननगर) बैठे थे। शोभापुर से 2 किलोमीटर दूर अजनेरी के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। टक्कर में दिलीप के सिर के पास गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने रुककर घायलों को उठाया। सूचना पर पहुंची शोभापुर पुलिस चौकी टीम की मदद से घायलों और मृतक के शव को सोहागपुर भिजवाया गया। मामले को लेकर एएसआई मुकेश नामदेव ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से दिलीप कीर की मौत हुई है और राजकुमार व सतीश कीर घायल हुए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के मुताबिक, मृतक दिलीप कीर एक खिलाड़ी था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।1
- सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।1
- बाबरी घाट में हुआ महायज्ञ का समापन4